Media24Media.com: राशिफल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राशिफल. Show all posts
Showing posts with label राशिफल. Show all posts

Horoscope 29 December 2020: आज का राशिफल- इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, तुला, कुंभ और मिथुन राशि वाले लोग रहे सावधान नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

No comments Document Thumbnail

दैनिक राशिफल (Horoscope 29 December 2020)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 26 December 2020) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries)





आर्थिक और पारिवारिक पक्ष के सुख में कमी होगी। कार्यालय में विवाद,व्यय और यात्राएं आ सकती हैं। आप अविचलित रहें क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी। विश्वास रखें, परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में एक असंतोष सा रहेगा।





वृष राशि (Taurus)





नए समाचार या प्रिय परचित से मिलन या सुखद स्थितियां आनंदित करेंगी। आपके और आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा। भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है।





मिथुन राशि (Gemini)





मानसिक रुप से आप व्यथा और बैचेनी अनुभव कर सकते हैं। अकर्मण्यता अथवा ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं। अपने निर्णय लेने में या दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। आवेश ,जल्दबाजी या शीघ्रता में व्यवहार या निर्णय कष्टप्रद सिद्ध हो सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें। घर पर भी सावधान रहें, सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता संभव है।





कर्क राशि (Cancer)





समग्र दृष्टि से ग्रह सर्व सुख शांति सफलता देने के लिए तत्पर हैं। इस माह इतना अनुकूल समय न मिला है ओर न ही आपको शेष दिनों में मिलेगा। प्रत्येक कार्य आपके अनुकूल होगा। मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस समय आपको सुस्वादु भोजन और घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पूरे दिन में आप मानसिक रुप से प्रसन्न और शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है।





सिंह राशि (Leo)





माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि प्रारम्भ है। सर्वाधिक ,बिना समय का अपव्यय कर,अधिकतम उपयोग प्रयोग करिए। जिस कार्य को भी प्रारम्भ करेंगे ,उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए। दो दिन तक निर्णय या कार्य श्री गणेश के लिए इससे सर्वोत्तम समय नहीं मिलेगा। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य इस अवधि में सामान्यत अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपके अति उत्तम, सुस्वादु भोजन का आनन्द लेने की संभावना है।





कन्या राशि (Virgo)





भाग्य और संतान सुख विवाद,व्यय,यात्रा विघ्न,विवाद,व्यय,यात्रा ,कष्ट,स्वागत करने को आतुर हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखिए, आपके प्रयासों को सफलता के पंख  17:00 बजे के बाद लगने ही वाले हैं। दिन में घर और धन सम्बन्धी कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती है। धन-व्यय के समय विशेष सचेत रहें। शत्रुओं पर विशेष नजर रखें। विरोधियों के कारण हानि होने की संभावना है। संतान से विवाद या झगड़ा न करें। व्यर्थ के टकराव में न पड़े। स्वाभिमान,अहम, अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान बचाए रखें। मानसिक रुप से आप चिन्ता और अत्यधिक कार्यभार के कारण पीड़ित हो सकते हैं।





तुला राशि (Libra)





प्रत्येक दृष्टि से बाधक,समय को शांति पूर्वक निकालिए। किसी भी प्रकार के जोखिम या निर्णय का परामर्श नहीं दिया जा सकता। शारीरिक कष्ट,यात्रा और वाहन से  कष्ट संभव है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने वरिष्ठ और उच्चाधिकारी से कार्यालय में किसी भी प्रकार की असहमति या विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पाचन तंत्र और श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चिन्ता न करे। 17:00 बजे के बाद सर्वश्रेष्ठ दिनों का प्रारम्भ होने ही वाला है।





वृश्चिक राशि (Scorpio)





दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र और पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है। मन मे प्रसन्नता और शान्ति रहेगी। 17:00 बजे के बाद प्रतिकूलन का प्रारम्भ होने ही वाला है।





धनु राशि (Sagittarius)





उदर कष्ट संभव है। रोजगार,व्यवसाय में आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है। विवादास्पद मामलों मे प्रयासो के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नीरोग काया का आनन्द उठाएंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल और प्रसन्न रहेंगे। विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल उत्तम रहेगा।





मकर राशि (Capricorn)





वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निराशा जीवन को अकर्मण्य बना सकती है। विशेष सावधान रहें। कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा या कार्यालय में सम्मान कम हो। 17:00 बजे के बाद अनुकूलन का प्रारम्भ होने ही वाला है।





कुंभ राशि (Aquarius)





शारीरिक मानसिक कम से कम सक्रिय रहे। पूर्ण मनोयोग , धैर्य,शांति और भावनाओं पर नियंत्रण रखिए। सक्रियता , विनियोजन,विपणन ,लेनदेन ,महत्वपूर्ण कार्य लंबित / स्थगित, रखना ही
श्रेयष्कर होगा। आप विषाद, व्यर्थ का भय और मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास पर उस समय विशेष रुप से भरोसा रखें। अपने मानसिक संतुलन को स्थिरता प्रदान करके बनाए रखें । आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है। खर्चे बढ़ सकते हैं। यह एक ऐसा समय है जब आपको अपने आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है क्योंकि उनके द्वारा परस्पर शत्रुता पनप सकती है। व्यय,यात्रा पर अंकुश रखें।





मीन राशि (Pisces)





विरोधियों पर विजय और लंबित कार्य में सफलता मिलेगी। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी । आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र और परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप।


Horoscope 28 December 2020: आज का राशिफल- इन राशियों को आज मिलेगी सफलता, इनको हो सकता है मानसिक तनाव

No comments Document Thumbnail

दैनिक राशिफल (Horoscope 28 December 2020)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 26 December 2020) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries)





यह माह का अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति का है। सांसारिक और भौतिक सुख प्राप्त करने का है। अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है। सफलता निश्चित है। दिन अनुकूल होने के कारण आप और आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं।





वृष राशि (Taurus)





दैनिक कार्यों में ही रुचि लें नए कार्यों को नहीं करना चाहिए। अच्छे समाचार मिलेंगे। मान सम्मान और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा कार्यों की प्रगति से संतुष्टी मिलेगा। परिवार और परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता सरलता से मिलेगी। गृह सुख उत्तम भोजन और दांपत्य साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी।





यह भी पढ़ें : http://सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





मिथुन राशि (Gemini)





शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता और दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध और विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।





कर्क राशि (Cancer)





आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र और परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप। विपरीत स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। शत्रु पराजित होंगे। आपका मनोबल और आत्मविश्वास आपको यश और सफलता प्रदान करेगा। स्थाई संपत्ति और लाभ की स्थिति उत्तम है। छोटे भाई-बहन की प्रगति या उनसे पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।





सिंह राशि (Leo)





अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव और यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य में आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।





कन्या राशि (Virgo)





Horoscope 28 December 2020 कन्या राशि वालों के भाग्य से संबंधित समस्या रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों या प्रिय वर्ग पर व्यय या उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है।





यह भी पढ़ें : http://सावधान : अब वाहनों पर जाति लिखवाना पड़ेगा महंगा, सीज हो सकती है गाड़ी





तुला राशि (Libra)





आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध,मटबेड,विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें। बाजार के काम, परामर्श देना ,यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नहीं होगा।





वृश्चिक राशि (Scorpio)





दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र और पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है। मन में प्रसन्नता और शान्ति रहेगी।





यह भी पढ़ें : http://Careful : कोरोना का नया कोविड स्ट्रेन है 56 प्रतिशत ज्यादा खतरनाक, बच्चों पर होगा सबसे ज्यादा असर, रिसर्च में हुआ खुलासा





धनु राशि (Sagittarius)





विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल उत्तम रहेगा। राजनीति और जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये  गए कार्य यश दिलवाएंगे। धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। सफलता के योग अच्छे हैं।





मकर राशि (Capricorn)





आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है। व्यवहार में अतिरिक्त कुशलता की आवश्यकता है। परिवार के बड़ों से मित्रों से और कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा। प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के बाद ही सफल हो सकता है। समय को देखते हुए किसी भी प्रकार अति उत्साह से दूर रहना उचित होगा।





कुंभ राशि (Aquarius)





व्यवहार में विशेष सावधान रहें। आपकी सामाजिक अप्रतिष्ठा संभव है। कार्यालय में अहम को ठेस पहुंच सकती है। आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद या सोचने विचारने के बाद ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक और दान के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। बाधाएं कम हो सकती हैं।





मीन राशि (Pisces)





पुरुष वर्ग के लिए बाधक। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न और शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है। पद प्रतिष्ठा का प्रयोग और सुख उपभोग होगा। परिवार के बड़ो या कार्यालय में उच्च अधिकारियों से पूर्ण कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रशंसा और ख्याति के सुयोग हैं। हाथ में लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी यश बढ़ेगा।





(Horoscope 28 December 2020)


Horoscope Today 19 September 2020 : आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल

No comments Document Thumbnail

आज 19 सितंबर 2020, शनिवार, संवत 2077 आश्वनी शुक्ल पक्ष द्वितया तिथि।





सुख, सौभाग्य वृद्धि के लिए - स्नान जल में काले तिल मिला कर स्नान करें।
बाधा मुक्ति के लिए दान - उड़द, तिल, काला, वस्त्र, नीले पुष्प, लोभान का दान करें। सफ़ेद गाय को, कन्या या देवी मंदिर मे दान करें। काली गाय, वृद्ध, सेवक को दान दे सकते है। पीपल वृक्ष की जड़ के समीप सरसों तैल का दीपक लगायें।





सफलता के लिए -आज के मंत्र






शनि का मंत्र - मंत्र बोले-ॐ पिप्पलाद ऋषये नमः।
ॐ सूर्य पुत्राय विद्महे ,मृत्यु रुपाय धीमहि ,तन्नो सौरिः प्रचोदयात्॥
या ऊॅ भगभवाय विद्महे मृत्युरूपाय धीमहि तन्नौ शनिः प्रचोदयात्।।
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः॥ ॐ अहिर्बुधन्याय नम: ।
नक्षत्र मंत्र- ॐ निॠतये नम:। या मुनि सुव्रतनाथ की प्रार्थना करें। णमो लोए सव्वसाहूणं।
ॐ ह्रीं शनि ग्रहारिष्ट निवारक - श्री मुनि सुव्रतनाथ जिनेन्द्राय नम: सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा।






भाग्योदय, आरोग्य के लिए आज क्या नहीं खाएं?
परवल, फल पदार्थ न खाएं।
भाग्योदय के लिए क्या खाये?
घर से प्रस्थान करते समय हलुआ खाएं।





आज का दैनिक राशिफल





मेष राशि - (चू,चे,चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे, नए मित्र भी बनाएँगे, विशेष रुप से विरीत लिंग वालों को। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे।





वृष राशि - (ई, उ,ए, ओ, वा,वी, वू,वे, वो)
वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आप कुछ रुपया गँवा सकते हैं अथवा आपको हानि हो सकती है अत: धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की ओ सदा से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आप पेट की समस्याओं अथवा हवा में व्याप्त कीटाणुओं के संक्रमण से बीमार हो सकते हैं। निराशा जीवन को अकर्मण्य अथवा सुस्त बना सकती है। विशेष सावधानी रहें व कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा कार्यालय में सम्मान कम हो।





मिथुन राशि - (का, की, कू,घ,ड,छ,के, को, ह)
यह स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ नकारात्मक परिणामों का सूचक है। अत: स्वयं का व परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना व सावधानी बरतना आवश्यक है. आपको पेट की गड़बड़ी व छाती में बैचेनी जैसी समस्याएँ झेलनी पड़े। स्वास्थ्य में गिरावट चिन्ता का विषय बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है। मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं। आप विषाद, व्यर्थ का भय व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास पर उस समय विशेष रुप से भरोसा रखें।





कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो.)
चन्द्रमा की यह गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है। इस विशेष समय आप ख्याति का स्वाद भी चख सकते हैं। यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति तथा कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है।





सिंह राशि - (मा, मी,मू,मे,मो,टा,टी, टू, टे)
चन्द्रमा की यह गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है। इस विशेष समय आप ख्याति का स्वाद भी चख सकते हैं। यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति तथा कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको अति उत्तम भोजन, वस्त्र मिल सकता है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति व सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। यदि आप पुरुष हैं स्त्री मित्र और स्त्री हैं तो पुरुष बनेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।





कन्या राशि - (टो,प,पी, पू,ष,ण,ठ,पे, पो)
यह आपके जीवन में प्रत्यक्ष रुप से सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। उनमें से एक है मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द। आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुएं मिलेंगी। इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित निश्चित रुप से मिलेंगे। विपरीत लिंग वालों से मित्रता का भी पूर्वाभास है । इस प्रकार के सम्बन्ध आपको शारीरिक एवम् भावनात्मक तुष्टि देंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में भी आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा। दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि की आशा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सौभाग्य, सुख व उच्चतम सम्मान इस अवधि की विशेषता है आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति तथा कार्य में उन्नति भी हो सकती है।





तुला राशि - (रा, री, रू,रे, रो, ता,ती, तू, ते)
आर्थिक दृष्टि से यह समय कठिनाइयों से परिपूर्ण है। खर्चे बढ़ेंगे। अपनी धन सम्पदा का ध्यान रखें क्योंकि आपकी कोई बहुमूल्य वस्तु खो सकती है। अपव्यय से बचें। अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति विशेष सचेत रहें क्योंकि संभव है आपको मनवांछित फल न मिले। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । इस काल में आँखों में कोई संक्रमण हो सकता है अत: आँखों का विशेष ध्यान रखें । मानसिक रुप से आप व्यथा व बैचेनी अनुभव कर सकते हैं। आप अकर्मण्यता अथवा ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं। आप अपने निर्णय लेने में तथा दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें तथा आवेश में न आएँ। अपना सम्मान व प्रतिष्ठा बनाए रखने का विशेष ध्यान रखना पड़ सकता है।





वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी,नू,ने, नो, या, यी,यू)
यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। यदि आप कृषि से सम्बन्धित हैं तो उपज सामान्य से अधिक होगी। आपको अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है। परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप व पुराने मित्रों के साथ एकत्रित होकर पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे।





धनु राशि - (ये, यो, भ,भी, भू, ध,फ,ढ,भे.)
यह अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति तथा सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है। यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है क्योंकि इसमें सफलता निश्चित है। इस काल के अनुकूल होने के कारण आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है । आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।





मकर राशि - (भो,जा, जी, खी,खू,खे, खो, ग,गी)
यह किसी आशंका का सूचक है। आपको अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पेट की गड़बड़ अथवा छाती का कष्ट हो सकता है अत: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भी है। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान अथवा दान जैसा पुण्य कार्य सफलतापूर्वक करेंगे। आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि उन्हीं के कारण हानि होने की संभावना है|





कुंभ राशि - (गू, गे,गो, सा, सी, सू,से, सो, द)
यह चिन्तापूर्ण समय है अत: किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का द्योतक है। अपने वरिष्ठ व उच्चाधिकारी से कार्यालय में मधुर सम्बन्ध रखें क्योंकि आप उनकी नजरों में गिरना नहीं चाहते । उनसे किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की भी आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें क्योंकि पाचन तंत्र व श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चिन्ता व भय को पास न फटकने दें क्योंकि इनसे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।





मीन राशि - (दी, दू,थ,झ,ञ,दे, दो, चा,ची)
यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। यह अवधि आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। इसके अतिरिक्त नए मित्र, विशेषकर विपरीत लिंग वाले मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। वर्ष की इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन की शान्ति पुन: प्राप्त होगी। आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति अनुभव करेंगे। इस अवधि को कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।


Horoscope Today 18 September 2020 : आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल

No comments Document Thumbnail

18 सितंबर राशिफल एवम् उपाय दान, मंत्र। 2077 संवत, दिन शुक्रवार, आश्वनी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, चंद्र दर्शन।





अनिष्ट नाशक एवं सफलता के उपाय-





शुक्र गायत्री मंत्र- ओम भृगुजाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो शुक्रः प्रचोदयात्। ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः॥





श्री सुविधिनाथ भगवान या श्री पुष्पदंत भगवान ।





ॐ ह्रीं शुक्र ग्रहारिष्ट निवारक-श्री पुष्पदन्त नाथ जिनेन्द्राय नम: सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा। | 





बाधा मुक्ति के लिए दान - चावल, चांदी मिश्री, सफेद पुष्प, दही, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन, सुगंधित द्रव्य का दान करें।





दान किसे दे - सफ़ेद गाय कन्या या देवी मंदिर मे दान करें।





मेष राशि
आशा के अनुरूप कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पेट से संबंधित कष्ट हो सकता है। व्यय पर नियंत्रण रहेगा। प्रतिकूल स्थितिया कमजोर होंगी। शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए पहल करने के लिए उत्तम दिन है। मनोबल उत्तम रहेगा। व्यापारिक लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। उच्च पद वाले वर्ग के लिए अच्छा दिन सिद्ध होगा। यश में वृद्धि होगी। निर्णय सफल होंगे।

वृषभ राशि
परिवार के सदस्यों के कारण असंतोष या कार्य की अधिकता अथवा चिंता की स्थिति भी रह सकती है। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निर्णय उचित सिद्ध होंगे। रोजगार में सामान्य स्थिति रहेगी। राजनीतिक दृष्टि से दिन उत्तम है ।महिला वर्ग के लिए विशेष उपयोगी दिन है ।नए कार्यों पर विचार किया जा सकता है।

मिथुन राशि
कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं रहेगी। शारीरिक कष्ट या कार्य के अधिकता के कारण सुख बाधा रहेगी। समय पर कार्य नहीं होने से चिंता एवं असंतोष की स्थिति बन सकती है। भूमि संपत्ति वाहन आदि की समस्या या उन पर को व्यय के योग हैं। कोशिश करके नए कार्यों को प्रारंभ ना करें। महत्वपूर्ण कार्यों पर निर्णय स्थगित रखना उचित होगा।

कर्क राशि
कार्य की प्रगति संतोषजनक रहेगी। व्यापारिक लाभ रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में अल्प प्रयास से ही सफलताएं दृष्टिगोचर होंगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए अति उत्तम दिन है। वाद विवाद में विजय होगी। रुके कार्य प्रगति की ओर बढ़ेंगे ।उच्च अधिकारी वर्ग के लिए विशेष अनुकुल दिन है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा ।

सिंह राशि
बचत में कमी होगी। निवेश आदि की योजना बन सकती है। नए निर्णय कष्टकारी सिद्ध हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से सुख प्राप्ति में बाधा होगी। शारीरिक कष्ट की संभावना है। यात्रा स्थगित करना उचित होगा। मार्केटिंग उच्च अधिकारी वर्ग के लिए दिन उत्तम नहीं है। किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय को टालना उचित होगा।

कन्या राशि
नए समाचार प्रसन्नता प्रदान करेंगे। आशा के अनुरूप कार्य की प्रगति होगी। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। दैनिक कार्यों में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के क्षेत्र में नए अवसर या नए अनुबंध हो सकते हैं। उपयोगी योजना पर विचार हो सकता है। यात्रा आदि स्थगित रखना उचित होगा ।

तुला राशि
कार्य की अधिकता से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। भागदौड़ या व्यस्तता में वृद्धि हो सकती है। रोजगार में कष्ट या कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापार में सफलता के योग हैं, परंतु तात्कालिक लाभ की स्थिति कमजोर रहेगी। खर्च की योजना बनेगी। यात्रा आदि के योग प्रबल है। नए अवसर या नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए आज का दिन विभिन्न स्तर पर सुख बाधक रह सकता है। राजनेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अच्छा दिन सिद्ध नहीं होगा।

वृश्चिक राशि
दैनिक कार्यों में ही रुचि लेना उचित होगा। सामान्य तौर पर दिन उत्तम व्यतीत होगा परंतु किसी को कोई सुझाव परामर्श या कंसल्टेंसी देना उचित नहीं रहेगा। आपके दिए हुए वचन पूर्ण नहीं होंगे। नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए दिन उपयुक्त नहीं हैं। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए विशेष प्रतिकूल दिन सिद्ध हो सकता है। महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रारंभ करना उचित नहीं रहेगा। केवल दैनिक कार्यों में ही अपना ध्यान केंद्रित कर कम से कम गतिशीलता लाभदायक सिद्ध होगी।

धनु राशि
आशा के अनुरूप कार्य पूर्ण होंगे। सफलता के अच्छे योग हैं। व्यापारिक लाभ भी उत्तम होगा। रोजगार में सामान्य स्थिति रहेगी। किसी भी प्रकार के नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं रहेगा। अति उत्साह से बचने का प्रयास करें नए। निर्णय यात्रा मार्केटिंग किसी को परामर्श देना आदि  प्रतिकूल सिद्ध होगा। अनावश्यक उत्साह के प्रयोग से बचें। प्रयासों के परिणाम पूर्ण होंगे।

मकर राशि
विशेष प्रयास करना पडेगे ,किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए ।सरलता से कोई कार्य संपन्न नहीं होगा। विद्या, प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार में अनुकूल सिद्धियां रहेगी।व्यापार में भविष्य उपयोगी योजना बनेगी। कोई महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वयं कोई भी कार्य की पहल करने पर भाग्य की बाधा सामने आएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए बाधा पूर्ण दिन है।

कुंभ राशि
कष्ट संभव ।स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें ।कोई भी कार्य समय पर होना मुश्किल है ।मित्र या रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा करना व्यर्थ होगा ।जहां तक संभव हो कम से कम गतिशील हो, अन्यथा व्यर्थ की भागदौड़ से सुख एवं कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। नया कार्य उत्तरदायित्व लेने से बचें ।किसी को भी किसी भी प्रकार  से वचन देना व्यर्थ होगा। खर्च के योग प्रबल है। निराशा से बचें ।आने वाले दिन उत्तम से धो सकते हैं।

मीन राशि
जीवन में सुख सहयोग की वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार के लिए अनुकूल स्थितियां हैं। कहीं आवेदन या कोई जानकारी देना उचित सिद्ध होगा। नए कार्य हाथ में लेने के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका यश वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए कार्य की अधिकता रहेगी परंतु यशवर्धन होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन के लिए उपयुक्त समय है। राजनेताओं के लिए अथवा सामाजिक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के लिए भी सफलता के अच्छे योग हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.