Media24Media.com: #Horoscope

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #Horoscope. Show all posts
Showing posts with label #Horoscope. Show all posts

शनि-मंगल का दुर्लभ केंद्र योग, इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत!

No comments Document Thumbnail

 ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके बीच बनने वाले संबंध का विशेष महत्व माना जाता है। इस समय मंगल मिथुन राशि में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। दोनों ग्रहों के बीच 90 डिग्री का कोण बन रहा है, जिसे ज्योतिष में केंद्र संबंध कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, साहस और आक्रामकता का कारक माना जाता है, जबकि शनि अनुशासन, धैर्य और कर्म से जुड़े ग्रह हैं।


मंगल और शनि का यह संबंध सामान्य तौर पर तनाव और रुकावट से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत होने पर जातकों को सकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस ग्रह स्थिति का प्रभाव चार राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है।

मेष राशि: जल्दबाजी पर लगेगा अंकुश

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल-शनि का यह प्रभाव उत्साह और जल्दबाजी को नियंत्रित करने वाला साबित हो सकता है। आमतौर पर तुरंत निर्णय लेने की प्रवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन शनि का प्रभाव ऊर्जा को अनुशासन में बदलने में मदद कर सकता है। इससे जातक अपने लक्ष्य पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और गलतियों से बचने का प्रयास करेंगे। इस प्रभाव का लाभ तत्काल मिलने के बजाय लंबे समय में अधिक दिखाई दे सकता है।

वृश्चिक राशि: अटके काम पूरे होने के योग

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रह स्थिति इच्छाशक्ति और दृढ़ता बढ़ाने वाली हो सकती है। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा करने के लिए जातक अधिक मेहनत और निरंतर प्रयास कर सकते हैं। प्रॉपर्टी, जमीन और निर्माण से जुड़े मामलों में भी लाभ के योग बन सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में पीछे हटने के बजाय लक्ष्य हासिल करने की कोशिश मजबूत होगी।

मकर राशि: मेहनत दिला सकती है बड़ी सफलता

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल और शनि का संबंध सहनशक्ति और कार्यक्षमता बढ़ाने वाला माना जा रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता बढ़ सकती है। करियर में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के बावजूद मेहनत और अनुशासन आपको आगे ले जा सकते हैं। लगातार प्रयास करते रहने पर बड़ी सफलता हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि: कठिन फैसलों में मिलेगा फायदा

कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रह स्थिति तकनीकी समझ, रिसर्च और कठिन निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत कर सकती है। कार्यक्षेत्र में ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जहां सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा। ऐसे समय में आपकी विश्लेषण क्षमता और दृढ़ता काम आ सकती है। व्यापार में लिया गया कोई बड़ा फैसला भविष्य में लाभ दे सकता है। हालांकि, जोखिम उठाने से पहले परिस्थितियों का अच्छी तरह आकलन करना जरूरी होगा।

नोट: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य राशिफल पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Horoscope Today 19 September 2020 : आज शनिवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल

No comments Document Thumbnail

आज 19 सितंबर 2020, शनिवार, संवत 2077 आश्वनी शुक्ल पक्ष द्वितया तिथि।





सुख, सौभाग्य वृद्धि के लिए - स्नान जल में काले तिल मिला कर स्नान करें।
बाधा मुक्ति के लिए दान - उड़द, तिल, काला, वस्त्र, नीले पुष्प, लोभान का दान करें। सफ़ेद गाय को, कन्या या देवी मंदिर मे दान करें। काली गाय, वृद्ध, सेवक को दान दे सकते है। पीपल वृक्ष की जड़ के समीप सरसों तैल का दीपक लगायें।





सफलता के लिए -आज के मंत्र






शनि का मंत्र - मंत्र बोले-ॐ पिप्पलाद ऋषये नमः।
ॐ सूर्य पुत्राय विद्महे ,मृत्यु रुपाय धीमहि ,तन्नो सौरिः प्रचोदयात्॥
या ऊॅ भगभवाय विद्महे मृत्युरूपाय धीमहि तन्नौ शनिः प्रचोदयात्।।
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः॥ ॐ अहिर्बुधन्याय नम: ।
नक्षत्र मंत्र- ॐ निॠतये नम:। या मुनि सुव्रतनाथ की प्रार्थना करें। णमो लोए सव्वसाहूणं।
ॐ ह्रीं शनि ग्रहारिष्ट निवारक - श्री मुनि सुव्रतनाथ जिनेन्द्राय नम: सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा।






भाग्योदय, आरोग्य के लिए आज क्या नहीं खाएं?
परवल, फल पदार्थ न खाएं।
भाग्योदय के लिए क्या खाये?
घर से प्रस्थान करते समय हलुआ खाएं।





आज का दैनिक राशिफल





मेष राशि - (चू,चे,चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है। आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे, नए मित्र भी बनाएँगे, विशेष रुप से विरीत लिंग वालों को। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे।





वृष राशि - (ई, उ,ए, ओ, वा,वी, वू,वे, वो)
वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आप कुछ रुपया गँवा सकते हैं अथवा आपको हानि हो सकती है अत: धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की ओ सदा से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आप पेट की समस्याओं अथवा हवा में व्याप्त कीटाणुओं के संक्रमण से बीमार हो सकते हैं। निराशा जीवन को अकर्मण्य अथवा सुस्त बना सकती है। विशेष सावधानी रहें व कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा कार्यालय में सम्मान कम हो।





मिथुन राशि - (का, की, कू,घ,ड,छ,के, को, ह)
यह स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ नकारात्मक परिणामों का सूचक है। अत: स्वयं का व परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना व सावधानी बरतना आवश्यक है. आपको पेट की गड़बड़ी व छाती में बैचेनी जैसी समस्याएँ झेलनी पड़े। स्वास्थ्य में गिरावट चिन्ता का विषय बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है। मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं। आप विषाद, व्यर्थ का भय व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास पर उस समय विशेष रुप से भरोसा रखें।





कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू,डे,डो.)
चन्द्रमा की यह गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है। इस विशेष समय आप ख्याति का स्वाद भी चख सकते हैं। यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति तथा कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है।





सिंह राशि - (मा, मी,मू,मे,मो,टा,टी, टू, टे)
चन्द्रमा की यह गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है। इस विशेष समय आप ख्याति का स्वाद भी चख सकते हैं। यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति तथा कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको अति उत्तम भोजन, वस्त्र मिल सकता है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति व सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। यदि आप पुरुष हैं स्त्री मित्र और स्त्री हैं तो पुरुष बनेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।





कन्या राशि - (टो,प,पी, पू,ष,ण,ठ,पे, पो)
यह आपके जीवन में प्रत्यक्ष रुप से सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। उनमें से एक है मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द। आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुएं मिलेंगी। इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित निश्चित रुप से मिलेंगे। विपरीत लिंग वालों से मित्रता का भी पूर्वाभास है । इस प्रकार के सम्बन्ध आपको शारीरिक एवम् भावनात्मक तुष्टि देंगे। आपके दाम्पत्य जीवन में भी आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा। दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि की आशा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सौभाग्य, सुख व उच्चतम सम्मान इस अवधि की विशेषता है आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति तथा कार्य में उन्नति भी हो सकती है।





तुला राशि - (रा, री, रू,रे, रो, ता,ती, तू, ते)
आर्थिक दृष्टि से यह समय कठिनाइयों से परिपूर्ण है। खर्चे बढ़ेंगे। अपनी धन सम्पदा का ध्यान रखें क्योंकि आपकी कोई बहुमूल्य वस्तु खो सकती है। अपव्यय से बचें। अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति विशेष सचेत रहें क्योंकि संभव है आपको मनवांछित फल न मिले। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । इस काल में आँखों में कोई संक्रमण हो सकता है अत: आँखों का विशेष ध्यान रखें । मानसिक रुप से आप व्यथा व बैचेनी अनुभव कर सकते हैं। आप अकर्मण्यता अथवा ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं। आप अपने निर्णय लेने में तथा दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें तथा आवेश में न आएँ। अपना सम्मान व प्रतिष्ठा बनाए रखने का विशेष ध्यान रखना पड़ सकता है।





वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी,नू,ने, नो, या, यी,यू)
यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। यदि आप कृषि से सम्बन्धित हैं तो उपज सामान्य से अधिक होगी। आपको अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है। परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप व पुराने मित्रों के साथ एकत्रित होकर पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे।





धनु राशि - (ये, यो, भ,भी, भू, ध,फ,ढ,भे.)
यह अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति तथा सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है। यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है क्योंकि इसमें सफलता निश्चित है। इस काल के अनुकूल होने के कारण आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है । आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।





मकर राशि - (भो,जा, जी, खी,खू,खे, खो, ग,गी)
यह किसी आशंका का सूचक है। आपको अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पेट की गड़बड़ अथवा छाती का कष्ट हो सकता है अत: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। भी है। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान अथवा दान जैसा पुण्य कार्य सफलतापूर्वक करेंगे। आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि उन्हीं के कारण हानि होने की संभावना है|





कुंभ राशि - (गू, गे,गो, सा, सी, सू,से, सो, द)
यह चिन्तापूर्ण समय है अत: किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का द्योतक है। अपने वरिष्ठ व उच्चाधिकारी से कार्यालय में मधुर सम्बन्ध रखें क्योंकि आप उनकी नजरों में गिरना नहीं चाहते । उनसे किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की भी आवश्यकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें क्योंकि पाचन तंत्र व श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चिन्ता व भय को पास न फटकने दें क्योंकि इनसे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।





मीन राशि - (दी, दू,थ,झ,ञ,दे, दो, चा,ची)
यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। यह अवधि आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी। इसके अतिरिक्त नए मित्र, विशेषकर विपरीत लिंग वाले मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। वर्ष की इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन की शान्ति पुन: प्राप्त होगी। आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति अनुभव करेंगे। इस अवधि को कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।


Horoscope Today 18 September 2020 : आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल

No comments Document Thumbnail

18 सितंबर राशिफल एवम् उपाय दान, मंत्र। 2077 संवत, दिन शुक्रवार, आश्वनी शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, चंद्र दर्शन।





अनिष्ट नाशक एवं सफलता के उपाय-





शुक्र गायत्री मंत्र- ओम भृगुजाय विद्महे दिव्यदेहाय धीमहि तन्नो शुक्रः प्रचोदयात्। ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः॥





श्री सुविधिनाथ भगवान या श्री पुष्पदंत भगवान ।





ॐ ह्रीं शुक्र ग्रहारिष्ट निवारक-श्री पुष्पदन्त नाथ जिनेन्द्राय नम: सर्व शांतिं कुरु कुरु स्वाहा। | 





बाधा मुक्ति के लिए दान - चावल, चांदी मिश्री, सफेद पुष्प, दही, सफेद वस्त्र, सफेद चंदन, सुगंधित द्रव्य का दान करें।





दान किसे दे - सफ़ेद गाय कन्या या देवी मंदिर मे दान करें।





मेष राशि
आशा के अनुरूप कार्य में सफलता प्राप्त होगी। पेट से संबंधित कष्ट हो सकता है। व्यय पर नियंत्रण रहेगा। प्रतिकूल स्थितिया कमजोर होंगी। शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए पहल करने के लिए उत्तम दिन है। मनोबल उत्तम रहेगा। व्यापारिक लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। उच्च पद वाले वर्ग के लिए अच्छा दिन सिद्ध होगा। यश में वृद्धि होगी। निर्णय सफल होंगे।

वृषभ राशि
परिवार के सदस्यों के कारण असंतोष या कार्य की अधिकता अथवा चिंता की स्थिति भी रह सकती है। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निर्णय उचित सिद्ध होंगे। रोजगार में सामान्य स्थिति रहेगी। राजनीतिक दृष्टि से दिन उत्तम है ।महिला वर्ग के लिए विशेष उपयोगी दिन है ।नए कार्यों पर विचार किया जा सकता है।

मिथुन राशि
कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं रहेगी। शारीरिक कष्ट या कार्य के अधिकता के कारण सुख बाधा रहेगी। समय पर कार्य नहीं होने से चिंता एवं असंतोष की स्थिति बन सकती है। भूमि संपत्ति वाहन आदि की समस्या या उन पर को व्यय के योग हैं। कोशिश करके नए कार्यों को प्रारंभ ना करें। महत्वपूर्ण कार्यों पर निर्णय स्थगित रखना उचित होगा।

कर्क राशि
कार्य की प्रगति संतोषजनक रहेगी। व्यापारिक लाभ रहेगा। प्रत्येक क्षेत्र में अल्प प्रयास से ही सफलताएं दृष्टिगोचर होंगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए अति उत्तम दिन है। वाद विवाद में विजय होगी। रुके कार्य प्रगति की ओर बढ़ेंगे ।उच्च अधिकारी वर्ग के लिए विशेष अनुकुल दिन है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा ।

सिंह राशि
बचत में कमी होगी। निवेश आदि की योजना बन सकती है। नए निर्णय कष्टकारी सिद्ध हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से सुख प्राप्ति में बाधा होगी। शारीरिक कष्ट की संभावना है। यात्रा स्थगित करना उचित होगा। मार्केटिंग उच्च अधिकारी वर्ग के लिए दिन उत्तम नहीं है। किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण निर्णय को टालना उचित होगा।

कन्या राशि
नए समाचार प्रसन्नता प्रदान करेंगे। आशा के अनुरूप कार्य की प्रगति होगी। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। दैनिक कार्यों में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के क्षेत्र में नए अवसर या नए अनुबंध हो सकते हैं। उपयोगी योजना पर विचार हो सकता है। यात्रा आदि स्थगित रखना उचित होगा ।

तुला राशि
कार्य की अधिकता से परेशानी उत्पन्न हो सकती है। भागदौड़ या व्यस्तता में वृद्धि हो सकती है। रोजगार में कष्ट या कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापार में सफलता के योग हैं, परंतु तात्कालिक लाभ की स्थिति कमजोर रहेगी। खर्च की योजना बनेगी। यात्रा आदि के योग प्रबल है। नए अवसर या नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए आज का दिन विभिन्न स्तर पर सुख बाधक रह सकता है। राजनेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अच्छा दिन सिद्ध नहीं होगा।

वृश्चिक राशि
दैनिक कार्यों में ही रुचि लेना उचित होगा। सामान्य तौर पर दिन उत्तम व्यतीत होगा परंतु किसी को कोई सुझाव परामर्श या कंसल्टेंसी देना उचित नहीं रहेगा। आपके दिए हुए वचन पूर्ण नहीं होंगे। नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए दिन उपयुक्त नहीं हैं। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए विशेष प्रतिकूल दिन सिद्ध हो सकता है। महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रारंभ करना उचित नहीं रहेगा। केवल दैनिक कार्यों में ही अपना ध्यान केंद्रित कर कम से कम गतिशीलता लाभदायक सिद्ध होगी।

धनु राशि
आशा के अनुरूप कार्य पूर्ण होंगे। सफलता के अच्छे योग हैं। व्यापारिक लाभ भी उत्तम होगा। रोजगार में सामान्य स्थिति रहेगी। किसी भी प्रकार के नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं रहेगा। अति उत्साह से बचने का प्रयास करें नए। निर्णय यात्रा मार्केटिंग किसी को परामर्श देना आदि  प्रतिकूल सिद्ध होगा। अनावश्यक उत्साह के प्रयोग से बचें। प्रयासों के परिणाम पूर्ण होंगे।

मकर राशि
विशेष प्रयास करना पडेगे ,किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए ।सरलता से कोई कार्य संपन्न नहीं होगा। विद्या, प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार में अनुकूल सिद्धियां रहेगी।व्यापार में भविष्य उपयोगी योजना बनेगी। कोई महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वयं कोई भी कार्य की पहल करने पर भाग्य की बाधा सामने आएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए बाधा पूर्ण दिन है।

कुंभ राशि
कष्ट संभव ।स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें ।कोई भी कार्य समय पर होना मुश्किल है ।मित्र या रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा करना व्यर्थ होगा ।जहां तक संभव हो कम से कम गतिशील हो, अन्यथा व्यर्थ की भागदौड़ से सुख एवं कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। नया कार्य उत्तरदायित्व लेने से बचें ।किसी को भी किसी भी प्रकार  से वचन देना व्यर्थ होगा। खर्च के योग प्रबल है। निराशा से बचें ।आने वाले दिन उत्तम से धो सकते हैं।

मीन राशि
जीवन में सुख सहयोग की वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रोजगार के लिए अनुकूल स्थितियां हैं। कहीं आवेदन या कोई जानकारी देना उचित सिद्ध होगा। नए कार्य हाथ में लेने के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका यश वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी वर्ग के लिए कार्य की अधिकता रहेगी परंतु यशवर्धन होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन के लिए उपयुक्त समय है। राजनेताओं के लिए अथवा सामाजिक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के लिए भी सफलता के अच्छे योग हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.