Media24Media.com: rape in rajasthan

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label rape in rajasthan. Show all posts
Showing posts with label rape in rajasthan. Show all posts

नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, जीजा और उसके भाई ने दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

राजस्थान में बच्चों और महिलाओं से संबंधित अपराधों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में रोजाना रेप और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कोटा का है, जहां 16 साल की नाबालिग का किडनैप कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। नाबालिग के साथ दो शहरों में गैंगरेप किया गया है। आरोप है कि नाबालिग के जीजा के भाई ने उसका कोटा से अपहरण किया और जयपुर ले गया, जहां 13 दिन तक उसे कैद रखा। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। फिर नशे में दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

वहीं नाबालिग उनके चंगुल से छूट कर निकली। कोटा आने के लिए स्टेशन पहुंची। इसी बीच मदद के बहाने एक युवक उसे अपने साथ सीकर ले गया, जहां उसने भी दोस्त के साथ मिलकर रेप किया। इसके बाद सीकर पुलिस ने युवती को कोटा पुलिस को सौंपा। शनिवार सुबह 4 बजे पीड़िता को कोटा की उद्योगनगर पुलिस ने पकड़कर बाल कल्याण समिति यानी CWC के सामने पेश किया, जहां काउंसलिंग में पीड़िता ने आपबीती सुनाई। बाल कल्याण समिति की सदस्य ने बताया 16 साल की लड़की 9वीं कक्षा तक पढ़ी है। दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी है। पीड़िता के परिजनों ने 3 जून को उद्योग नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 

2 जून से लापता थी नाबालिग

दो जून को दोपहर में वो किराने का सामान लेने गई थी। उसी दौरान रास्ते में उसके जीजा का भाई ऑटो में आया। जबरदस्ती अपने साथ बैठाकर बस स्टैंड ले गया। वहां से बस में बैठा कर जयपुर ले गया। एक सुनसान कमरे में बंद कर दिया। काउंसलिंग में पीड़िता ने बताया कि वहां उसके जीजा के भाई ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। उसके साथ रेप किया। होश में आने पर उसे फिर से शराब पिला देता था। दो-तीन दिन बाद उसका जीजा भी वहां आया और कहा कि तेरी बहन को छोड़ दिया है। अब तुझ से बदला लूंगा। उसने भी रेप किया। एक दिन जीजा का भाई खाना लेने गया था। मौका देखकर वहां से निकल गई। कुछ किलोमीटर पैदल चलकर एक स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में बैठकर जयपुर आ गई।

मदद के बहाने उठाया फायदा

जयपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठे एक युवक से उसने कोटा की ट्रेन के बारे में पूछा। वह उसे एक ट्रेन में बैठाकर एक स्टेशन पर लाया। फिर वहां से बस में बैठाकर सीकर ले गया। उसने फोन करके अपने एक दोस्त को बुलाया और एक गांव में ले जाकर दोनों ने उसके साथ रेप किया। 17 जून को सीकर पुलिस ने गश्त के दौरान दोनों युवकों के साथ नाबालिग को देख लिया। डर के मारे नाबालिग ने पुलिस को कुछ नहीं बताया। उस समय भी वह नशे की हालत में थी। सीकर पुलिस को कोटा की एक नाबालिग के लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद कोटा पुलिस ने बालिका को पकड़ा। 18 जून की सुबह बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। पीड़िता की बड़ी बहिन की शादी 2014 में हुई थी। उसके 1 बेटी और 1 डेढ़ माह का बेटा है। उसकी बड़ी बहन कोटा में अपने मायके में रह रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सरकारी अस्पताल में दुष्कर्म की वारदात, पेट दर्द के इलाज के लिए आई नाबालिग से रेप

No comments Document Thumbnail

राजस्थान में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दुष्कर्म (rape in Rajasthan) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला बाड़मेर का है, जहां सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी दी। 

वहीं पीड़िता ने घर पहुंचने पर परिजनों को वारदात के बारे में जानकारी दी। तब जाकर थाने में 19 मई को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों ने बताया कि 16 मई को सुबह उनकी बेटी का पेट दर्द हो रहा था। इसलिए वह अपने भाई के साथ गुड़ामालानी अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के कारण बहन को छोड़कर भाई बाजार से सामान लेने के लिए चला गया। इस बीच नाबालिग को अकेला देख नासिर खान नाम का युवक उसे अस्पताल परिसर में खाली पड़े डिलीवरी रूम में ले गया, जहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज

इस बीच जब भाई लौटकर अस्पताल आया तब पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों अस्पताल से बिना इलाज करवाए घर आ गए। घर पर पीड़िता ने अपनी मां को भी घटना की जानकारी दी। गुड़ामालानी ASI सोनाराम के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी नासिर खान (उम्र 26) के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया गया है। आरोपी गैस, कुकर और टीवी सर्विस का काम करता है।

 अस्पताल प्रभारी को नहीं है कोई खबर !

जानकारी के मुताबिक आरोपी नासिर कुछ महीने पहले भी पीड़िता के घर पर सर्विस करने के लिए गया था। तब से आरोपी नाबालिग को जानता था। वह ढाणी के गुड़ामालानी का ही रहने वाला है। परिवार को शक है आरोपी पीड़िता पर नजर रख रहा था। पीड़िता को अस्पताल में अकेली देख मौका का फायदा उठाया। इधर, गुड़ामालानी अस्पताल प्रभारी गणेशाराम का कहना है कि ये मामला उनकी जानकारी में नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। 

दुष्कर्म के मामले में राजस्थान सबसे आगे

पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

स्कूल में नाबालिग के साथ गैंगरेप, पीड़िता को बाजार से जबरन उठा ले गए आरोपी

No comments Document Thumbnail

राजस्थान में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दुष्कर्म (rape in Rajasthan) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला सिरोही के माउंट आबू का है, जहां एक नाबालिग के साथ स्कूल में गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। गहलोत सरकार में पुलिसिया तंत्र के तमाम दावों के बीच हर दूसरे दिन किसी बच्ची के साथ हैवानियत की वारदात सामने आ रही है।  बता दें कि हाल ही में धौलपुर में दलित महिला से उसके पति और बच्चों के सामने दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के मामा ने माउंट आबू पुलिस थाने में एक शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है, जिसके बाद पूरी घटना सामने आई है। मामा की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक शनिवार शाम को उसकी भांजी किसी काम से बाजार गई थी, जहां दो लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती की। शिकायत में बताया गया कि आरोपी लड़की को उठाकर म्यूजियम चौराहे पर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के भवन में ले गए, जहां दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने दर्ज किया केस 

घटना के बाद पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद शिकायत माउंट आबू पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शिकायत के बाद दर्ज मामले की जांच कर रहे माउंट आबू थाने के सीओ योगेश कुमार ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, गैंगरेप की कई धाराओं ने मामला दर्ज किया गया है। योगेश कुमार के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले 

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2020 में हर दिन बलात्कार के 77 मामले दर्ज किए गए। इस तरह साल 2020 में देश में दुष्कर्म के कुल 28 हजार 046 मामले सामने आए। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। पिछले साल पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 3 लाख 71 हजार 503 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 4 लाख 05 हजार 326 थे। वहीं 2018 में 3 लाख 78 हजार 236 थे। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

घर से सब्जी लेने निकली युवती के साथ गैंगरेप, खेत में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

राजस्थान में रेप और गैंगरेप जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना प्रदेश के किसी-न-किसी जिले से दुष्कर्म, गैंगरेप और छेड़छाड़ जैसे वारदात सामने आ रहे हैं। ताजा मामला धौलपुर का है, जहां एक 25 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने एक ऑटो ड्राइवर और उसके दोस्तों पर नशीला पदार्थ पिलाकार सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। 

लड़की ने आरोप लगाया है कि 12 फरवरी को ऑटो में तेज गाना बजाकर कई लोगों ने उसके साथ रेप किया। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवती की निशानदेही पर सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि धौलपुर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली 25 साल की युवती शहर में किराए के मकान में रहती है और यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।

12 फरवरी के शाम को हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक युवती के साथ 12 फरवरी की शाम को सब्जी लेने जाने के दौरान ये वारदात घटित हुई, जिसके बाद पीड़िता की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई थी। पुलिस के मुताबिक 12 फरवरी 2022 को शाम करीब 7 बजे शहर के वाटर वर्क्स चौराहे से होकर युवती सब्जी लेने के लिए निकली थी। युवती जिस ऑटो चालक में थी उसने सब्जी मंडी आने के बावजूद रोकने से मना कर दिया और ऑटो को नेशनल हाईवे संख्या तीन की तरफ मोड़ लिया। इस दौरान युवती ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन ऑटो चालक में तेज आवाज में गाने बजाने शुरू कर दिए।

पीड़िता ने लगाया ये आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ दूर जाकर ऑटो चालक ने अपने पांच अन्य दोस्तों को बुला लिया और फिर सभी ने जबरन उसे कुछ नशीला पदार्थ पिलाया, जिसके बाद जब उसे होश आया तो वह किसी खेत में थी। पीड़िता ने खेत से निकलकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही और बयानों के आधार पर ऑटो को खोज निकाला और सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

CCTV के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस

वहीं इस घटना पर पुलिस उप अधीक्षक प्रवेंद्र महला का कहना है कि मामले में अज्ञात आरोपी होने से हमारे लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज और अभय कमांड की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

बहन के देवरों ने किया नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

No comments Document Thumbnail

राजस्थान में दुष्कर्म की वारदात लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in Rajasthan) जा रही है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला जोधपुर का है, जहां से एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की बहन के दो देवरों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के परिजनों ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बाद में नाबालिग ने गैंगरेप के बारे में बताया।

घटना जोधपुर के माता का थाना क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई थी। जब वो गायब हुई तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला पुलिस थाने में दर्ज कराया, जिसके बाद मामले में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कॉल डिटेल के आधार पर किसी गांव में लोकेशन का पता चला, जिसके बाद लोकेशन के आधार पर पुलिस उस गांव में पहुंची और बच्ची को बरामद किया। इसके बाद उसे उसके परिजनों को सौंपा।

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने गांव  ले गए, जहां उन्होंने गैंगरेप की वारदात को अंजाम है। वहीं परिजन थाने पहुंचे और अज्ञात युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। एसीपी निशांत भारद्वाज ने बताया कि मामले में जब कॉल डिटेल और पूछताछ की गई तो परिजनों के रिश्ते में बहन के दो देवरों द्वारा ही गैंगरेप की वारदात करने का खुलासा हुआ। जिसके बाद दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

गैंगरेप मामले में धरने पर बैठे सासंद

इधर, अलवर में एक मूकबधिर नाबालिग के साथ गैंगरेप और बर्बरता मामले पर अब विपक्षी दल बीजेपी भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ हमलावर हो गया है। बीजेपी अलग-अलग मोर्चों पर कांग्रेस सरकार को घेर रही है। इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा गुरूवार को सवाई माधोपुर के होटल शेर बाघ के काफी संख्या में युवतियों के साथ धरना देने पहुंचे और होटल के बाहर धरना दिया। बता दें कि राजस्थान में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

सरकारी महिला कर्मचारी के साथ सुरक्षा गार्ड ने किया दुष्कर्म, मोबाइल से निजी फोटो चुराकर कर रहा था ब्लैकमेल

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला राजस्थान के नागौर जिले का है, जहां एक सरकारी महिला कर्मचारी के साथ सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुरक्षा गार्ड और महिला कर्मचारी एक ही जगह पर काम करते थे। लगभग 1 महीने पहले आरोपी गार्ड को काम से निकाल दिया गया था। वहीं महिला कर्मचारी ने बीते रविवार रात को महिला थाने में पहुंचकर आरोपी गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि गार्ड ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गार्ड की तलाश शुरू कर दी है। 


पुलिस के मुताबिक महिला कर्मचारी (उम्र 30) ने बताया कि आरोपी गार्ड ने ड्यूटी के संबंध में जानकारी देने की बात कहकर उसका नंबर लिया। इसके बाद जान पहचान बना कर बातें करने लगा था। ऐसे में ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारी का बेटा भी साथ आता था, जो कि अक्सर मां के मोबाइल में गेम खेलता रहता था। इसी बीच एक दिन मौका पाकर आरोपी गार्ड ने उसके बेटे से मोबाइल लेकर चुपके से महिला कर्मचारी के प्राइवेट फोटो और वीडियो फोन से चुरा लिए। इसके बाद उसने महिला कर्मचारी को प्राइवेट फोटो-वीडियो लीक करने की धमकी देकर होटल में बुलाया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

लगातार कर रहा था ब्लैकमेल 

पुलिस ने बताया कि आरोपी गार्ड का नाम हेमाराम है, जो सिंघड़ इलाके का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते 1 महीने पहले ही उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया था, जिसके बाद से वो लगातार उसे बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी गार्ड हेमाराम के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी गार्ड पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.