Media24Media.com: press club mahasamund

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label press club mahasamund. Show all posts
Showing posts with label press club mahasamund. Show all posts

प्रेस क्लब महासमुंद में शान से लहराया तिरंगा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मिनी स्टेडियम मार्ग स्थित प्रेस क्लब महासमुंद में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित सदस्यों व प्रेस क्लब के परिजनों ने तिरंगे को सलामी दी। बाद राष्ट्रगान हुआ। 


झंडा ऊंचा रहे हमारा 

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। तब लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया के प्रतिष्ठित संस्था प्रेस क्लब में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने आपस में विचार-विमर्श कर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने और निकट भविष्य में झंडा ऊंचा लहराने के लिए ध्वज स्तम्भ की ऊंचाई बढ़ाने पर जोर दिया।

इनकी रही उपस्थिति 

ध्वजारोहण कार्यक्रम में महासचिव रविन्द्र विदानी, कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी, उपाध्यक्ष संजय महंती, सहसचिव संजय यादव, संगठन-प्रचार सचिव प्रभात महंती, सालिकराम कन्नौजे, बाबूलाल साहू, विपिन दुबे, विजय चौहान, राकेश झाबक, भरत यादव, लक्ष्मीनाथ चंद्राकर, महेंद्र यादव,  कुंजूराम रात्रे, अमित हिषीकर, शोहेल अकरम, रत्नेश सोनी, शोभा शर्मा, राकेश सचदेवा सहित प्रेस क्लब परिवार के बच्चे भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रेस क्लब महासमुंद में सम्मान समारोह आयोजित, दिवंगत पत्रकारों का पुण्य स्मरण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रेस क्लब महासमुंद में 11 जुलाई को वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। महिला पत्रकार उत्तरा विदानी और प्रज्ञा चौहान के संयोजन में आयोजित इस समारोह में दिवंगत पत्रक हेमंत राठौड़ और ललित तारक का पुण्य स्मरण किया गया। उनके परिजन भूपेंद्र राठौड़ और आशा ललित तारक को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।









इसके साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों की सेवा के लिए प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ और संरक्षक मंडल सदस्यों में सर्वश्री राजेश शर्मा, श्रीराम कुमार तिवारी 'सुमन', सालिक राम कन्नौजे, बाबूलाल साहू तथा संजय डफले को शाल, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर पत्रकारिता में उनके दीर्घकालिक अनुभव और सेवा भाव को रेखांकित किया गया।









समारोह में भाव-विभोर होते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता व स्वर्गीय हेमंत राठौड़ के अग्रज भूपेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मनुष्य देह त्यागते हैं, सख्सियत कभी मरते नहीं। पत्रकारिता में अपने उत्कृष्ट कार्य व्यवहार से हेमंत और ललित आज भी हम सब के दिलों में जिंदा हैं और अमर रहेंगे।





जूनियर पत्रकारों का किया मार्गदर्शन





समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार शर्मा (राष्ट्रीय अभियोजक), श्रीराम कुमार तिवारी 'सुमन' (स्वतंत्र पत्रकार), बाबूलाल साहू (समवेत शिखर) और संजय डफले (नवभारत) ने अपने जमाने की पत्रकारिता के साथ-साथ नई पीढ़ी को पत्रकारिता के मापदंडों पर मार्गदर्शन किया।










पत्रकार, समाज को किस तरह से नई दिशा देने का काम बखूबी करते हैं, रेखांकित किया। उन्होंने जूनियर पत्रकारों को अपने जमाने की पत्रकारिता और संघर्ष की दास्तान भी बताई। स्वर्गीय ललित तारक का सपना कि प्रेस क्लब में एक पुस्तकालय हो, स्वर्गीय राठौड़ की परिकल्पना समय-समय पर पत्रकारिता कार्यशाला का आयोजन किया जाना चाहिए को भी खास तौर पर रेखांकित किया गया। जिले में खोजी पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के लिए संस्था के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकारिता पुरस्कारों की स्थापना करने पर भी जोर दिया गया।





प्रेस क्लब की गरिमा और बढ़ेगी





सम्मान समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब महासमुन्द के अध्यक्ष आनंदराम साहू ने कहा कि संस्था का 46 साल का गौरवशाली अतीत है। हमें अपनी मातृ संस्था पर गर्व है। इसके विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों, संस्था के दिवंगत कलमकारों के मंशानुरूप विकास और निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इससे आने वाले समय में प्रेस क्लब की गरिमा और भी बढ़ेगी। प्रेस क्लब का कार्य क्षेत्र जिला स्तर का है। संगठन का विस्तार और पत्रकारिता हित में निरंतर कार्ययोजना बनाई जा रही है। ऐसे आयोजन प्रतिवर्ष होते रहेंगे। इस अवसर पर ललित मानिकपुरी की गजल प्रस्तुति को विशेष रूप से सराहा गया। संचालन उत्तरा विदानी और सांस्कृतिक सचिव ललित मानिकपुरी ने किया। आभार ज्ञापन महासचिव रवि विदानी ने किया।









कार्यक्रम में विशेष रूप से उपाध्यक्ष संजय महंती, कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी, संगठन प्रचार सचिव प्रभात महंती, सहसचिव संजय यादव, केपी साहू, जसवंत पवार, विपीन दुबे, विजय चौहान, प्रज्ञा चौहान, भरत यादव, दिनेश पाटकर, पोषण लाल कन्नौजे, आशीष साहू, लक्ष्मीनाथ चंद्राकर, कुंजू राम रात्रे उपस्थित थे।










प्रेस क्लब आहाता निर्माण के लिए भूमिपूजन, मनाया गया वसंतोत्सव

No comments Document Thumbnail


महासमुन्द। बसंत पंचमी के अवसर पर आज प्रेस क्लब महासमुन्द में आहाता निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, वार्ड पार्षद मनीष शर्मा थे। अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने की।










सांसद निधि से प्रेस क्लब के लिए सांस्कृतिक भवन का निर्माण वर्ष 2017 में हुआ है। इसमें आहाता निर्माण कार्य की मांग लंबे अर्से से की जा रही थी। जिस पर विधायक मद से पांच लाख रुपये की सहर्ष स्वीकृति विधायक विनोद चंद्राकर ने दी है। शिलान्यास के साथ ही निर्माण कार्य का शुभारंभ निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा विभाग द्वारा कर दिया गया है।










इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू ने प्रेस क्लब के 45 साल के गौरवशाली इतिहास और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी मंचस्थ अतिथियों को दी।
मुख्य अतिथि विनोद चंद्राकर ने प्रेस क्लब में मिनी आडिटोरियम सह वाचनालय की मांग पर सैद्धान्तिक सहमति जताते हुए इसके लिए हर संभव प्रयास करने आश्वासन दिया। उन्होंने इसकी कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को दी है।नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने प्रेस क्लब के विभिन्न लंबित कार्यों को पूर्ण कराने की घोषणा की। उन्होंने कॉन्फ्रेंस हाल में स्वयं के व्यय से साउंड प्रूफ सिस्टम, फाल्स सीलिंग लगाने और पार्किंग स्थल को अध्यक्ष निधि से सुसज्जित करने की घोषणा की।










विशिष्ट अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए पार्षद मनीष शर्मा ने प्रेस क्लब के पास ओपन पार्किंग स्थल पर पेवर ब्लाक लगाने के लिए अपनी पार्षद निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की।






इस अवसर पर शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल ने पांच हजार एक रुपये का स्वेच्छानुदान संस्था को देने की घोषणा की। उपस्थित पत्रकार और नागरिकों ने जन प्रतिनिधियों और शिक्षक की उदारतापूर्वक स्वेच्छानुदान का करतल ध्वनि से स्वागत किया। संचालन महासचिव रवि विदानी और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी ने किया









इस अवसर पर प्रमुख रूप से महासचिव रवि विदानी, श्रीरामकुमार तिवारी 'सुमन', बाबूलाल साहू, सालिकराम कन्नौजे, उपाध्यक्ष संजय महंती, सहसचिव संजय यादव, प्रचार संगठन मंत्री प्रभात महन्ती, सांस्कृतिक सचिव ललित मानिकपुरी, उत्तरा विदानी, प्रज्ञा चौहान, केपी साहू, आशुतोष शर्मा, विजय चौहान, जसवंत पवार, देवी चंद राठी, विपिन दुबे, भरत यादव, लोकेश साहू, पोषण कनौजे, महेेंद्र यादव, राजेेेश चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर उपस्थित थे।


प्रेस क्लब में ललित सुरजन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, समाजसेवी, साहित्यकार ललित सुरजन (Press club pay tribute to Lalit surjan)को प्रेस क्लब महासमुन्द में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार सालिकराम कन्नौजे ने ललित सुरजन के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि सुरजन समय के पाबंद थे। उन्हें लेटलतीफी बिल्कुल भी पसंद नहीं था। यह गुण मैंने उनसे सीखा है। सभी पत्रकारों को समय का पाबंद होना चाहिए।
प्रेस क्लब महासमुन्द के अध्यक्ष आनंदराम साहू ने सुरजन के पत्रकारिता जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महामानव बताया। वे पत्रकार होने से कहीं ज्यादा अच्छे इंसान थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।





पत्रकारिता के एक युग का अवसान, आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे सुरजन





प्रेस क्लब के महासचिव रविन्द्र विदानी ने कहा कि सुरजन की पत्रकारिता हमेशा अमर रहेगी। उनके व्यक्तित्व में बड़प्पन था। वे समाजवादी विचारधारा के थे। गरीबों के साथ बैठकर भोजन करना उनका शौक था। वे समतावादी समाज निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।





बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे सुरजन





इंटैक के जिला समन्वयक दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि ललित सुरजन बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कर्मवीर होने का प्रमाण दिया। अस्वस्थ होते हुए भी लिखते रहे। पहले पेज पर उनके देहावसान का समाचार और संपादकीय पेज पर संपादकीय प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कोडार और नैनी नाला जलयात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि यह सुरजन जी की प्रेरणा से ही संभव हो पाया।





भाजी था प्रिय





इस अवसर पर बाबूलाल साहू ने कहा कि हमेशा मुस्कुराता चेहरा ललित जी का था। उनकी स्मरणशक्ति जबरदस्त थी। महासमुन्द से उनका खासा लगाव रहा। भाजी उनकी पसंदीदा सब्जी थी। वे जिस भी कार्यक्रम में जाते, भाजी की सब्जी चाव से खाते थे।





वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन का 74 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ी साहित्यकार बंधु राजेश्वर खरे ने कहा कि उनकी पहली छत्तीसगढ़ी कहानी 'कुभारज बेटा' का प्रकाशन 1980 में देशबंधु में प्रकाशित हुआ। तब से 40 साल से ललित सुरजन से जुड़ाव रहा। वे आराम हराम है के नारे को जीते थे। हम सबने सोचा नहीं था कि कभी आराम नहीं करने वाले ललित भैया इतनी जल्दी चिरनिद्रा में सो जाएंगे।





पारिवारिक कलह रोकने चलाया अभियान





वरिष्ठ महिला पत्रकार उत्तरा विदानी ने कहा कि सुरजन के सान्निध्य में बहुत कुछ सीखने को मिला। जो आजीवन पत्रकारिता जीवन में यादगार रहेगा। उन्होंने पारिवारिक कलह रोकने एक अभियान चलाया था। किसी के घर विवाद सुनाई दे तो पड़ोसी का फर्ज बनता है कि दरवाजा खटखटाया जाए और उनके झगड़े को खत्म करने में मददगार बनें।





श्रीराम कुमार तिवारी 'सुमन' ने कहा कि ललित सुरजन ने पत्रकारों के हित में जो काम किया है, वह अविष्मरणीय है। पत्रकारिता कार्यशाला से उन्होंने सैकड़ों को पत्रकार बनाया। वे पहले पत्रकार हैं, जिनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई।
प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष देवीचंद राठी, उपाध्यक्ष संजय महंती, प्रचार-संगठन मंत्री प्रभात महंती, केपी साहू, विपिन दुबे, एतराम साहू, विजय चौहान आदि ने पुष्पांजलि अर्पित किया। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर सभी प्रबुद्धजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.