Media24Media.com: mahasamund suicide case

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label mahasamund suicide case. Show all posts
Showing posts with label mahasamund suicide case. Show all posts

मां- बेटियों की 'जलती चिता' पर सेंक रहे 'राजनीतिक रोटी' !

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द नगर से लगे बेमचा गांव में एक परिवार की पांच बेटियों और उसकी मां ने ट्रेन से कटकर गत दिनों आत्महत्या कर ली। हृदय विदारक इस घटना ने सबको चिंतित कर दिया है। मानवता को झकझोर कर रख देने वाली इस घटना पर शोक संवेदना प्रकट करने होड़ सी मच गई है। पक्ष-विपक्ष के नेता, समाजसेवी पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधा रहे हैं।





लोक जनशक्ति पार्टी में जारी है पॉलटिकल ड्रामा, चिराग पासवान को हटाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से….





आत्महत्या के लिए अनेक कारण दिन प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। जो भी हुआ है, वह मानव समाज को झकझोर कर रख दिया है। बहुत ही भयंकर और दुःखद घटना है। जिससे हमारे तथाकथित सभ्य समाज को सबक लेने की आवश्यकता है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुरावृत्ति ना होने पाए, इसके लिए इस घटना की दंडाधिकारी जांच कराकर मामले के रहस्य पर से पर्दा उठाए जाने की जरूरत है। ऐसा कहना है छत्तीसगढ़ नागरिक मंच महासमुन्द के संयोजक पंकज साहू का।





क्या हुआ कांग्रेस का वादा





'मीडिया' को जारी बयान में उन्होंने कहा है कि कुछ लोग इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं। और जांच को प्रभावित कर रहे हैं। यह वही गांव है, जहाँ वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में आमसभा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिया था। और आम जन समुदाय को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो "किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और शराब की दुकानें साफ" अर्थात पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की थी।





आत्महत्या या हत्या, जांच जरूरी





कथित तौर पर सामूहिक आत्महत्या के प्रकरण में अनेक लोग ज्ञापन सौंप कर दोषियों के विरुध्द कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। ऐसा करते हुए अखबारों में इसकी खबर छपवा रहे हैं। उनसे एक सवाल है कि वे किन दोषियों पर और क्या कार्यवाही चाहते हैं ? कुछ दिनों पूर्व इसी ग्राम में विपक्ष की भूमिका में भाजपा दल के नेता, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों की जांच समिति ने पहुंचकर इसमें राजनीति करने का प्रयास किया। इसे शराब जनित घटना से जोड़ने का कृत्य किया। जिसका ग्रामवासियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध किया। नतीजा जांच दल के जिले के प्रमुखों में आपस में ही विवाद हुआ। इस मामले में उन्होंने विपक्ष का धर्म तो निभाया। पर इन विपक्ष दल के इन प्रतिनिधियों को इतना बड़ा मुद्दा नजर नहीं आया। जो कि बेमचा ग्राम से लगा हुआ है। परसवानी से बिरकोनी तक 50 करोड़ के गर्म रेत पर्यावरण का चीरहरण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। जो कि मीडिया ने प्रमुखता से उठाया है। उस पर ये जांच दल क्यों नही गए? अथवा जिला की भाजपा इसके लिए कब जांच समिति बनाएगी?





Good News: Corona के खिलाफ जंग में अब मिली एक और वैक्सीन, 90 फीसदी तक कारगर…





मां- बेटियों की जलती चिता पर सेंक रहे राजनीतिक रोटी?





जिले में रेत के वैध-अवैध कारोबार में सत्ता की साठगांठ पर भाजपाइयों को जवाब देना चाहिए। अथवा यह माना जाएगा कि पक्ष और विपक्ष का गठबंधन है। जिसके लिए " ये रिश्ता क्या कहलाता है" का उदाहरण जनता दे रही है। यह माना जा रहा है कि महज औपचारिकता निभाई जा रही है। और मां-बेटियों की जलती चिता पर विपक्ष केवल राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रही है।


भाजपा मौत पर राजनीति न करे, जनता ने दिया करारा जवाब- डॉ रश्मि

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्रकार ने बयान जारी कर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने बेमचा गांव की एक लाचार माँ और उनकी पांच बेटियों द्वारा ट्रेन से कटकर जान देने के मामले में कहा कि सामूहिक आत्महत्या बहुत ही दुखद है। जिलाध्यक्ष भी इसी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का जांच दल मृतक के परिजनों से जानकारी लेने जब ग्राम बेमचा पहुंचकर जानकारी ले रहा था, तभी उनके सवालों को सुनकर अनेक ग्रामवासियों ने जांच दल के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। उन्हें मौत पर राजनीति नहीं करने की चेतावनी दी। डॉ रश्मि ने बताया कि भाजपा मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त नही करते हुए अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कार्य कर रही है। लाशों पर राजनीति कर रही है। सच्चाई को दरकिनार कर मुद्दे से भटकाते हुए इसे केवल शराब का मुद्दा बता रही है। जबकि मृतक महिला का पति व पांच बेटियों का पिता पुलिस की गिरफ्त में है और इसकी प्रशासनिक जांच जारी है। मृतकों के प्रति पूरा गांव और कांग्रेस पार्टी संवेदना के साथ सही तथ्यों के लिए जुटी है।






जज के बंगले में मिली कर्मचारी की लाश, मृतक के भाई ने कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच




डॉ रश्मि चंद्राकर ने उक्त मुद्दे पर यह भी बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अपने बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था। दोनों पति-पत्नी रोजमर्रा का कार्य किया करते थे। गिरफ्तार व्यक्ति नशा करता था लेकिन उसके केवल नशे मात्र से पूरा परिवार इतना बड़ा कदम उठा लेगा, यह केवल एकमात्र कारण हो संभव नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर पुलिस के द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उस समय केवल अपनी ओछी राजनीति को चमकाने के लिए भाजपा द्वारा शासन-प्रशासन को बदनाम करने के लिए और जांच को प्रभावित करने के लिए केवल शराब का मुद्दा बता रही है।






छत्तीसगढ़ में विफलताओं के ढाई साल बाद शुरू होने वाली है कांग्रेस की ढलान : शिवरतन शर्मा




15 साल के कुशासन के बाद शराबबंदी पर राजनीति शोभा नही देती





भाजपा ने 15 साल तक जो शराब परोसी है और अब 15 साल के कुशासन के बाद शराबबंदी पर राजनीति उन्हें शोभा नही देती है । बेमचा की इस घटना पर स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।


महासमुंद घटना - मुख्यमंत्री बघेल ने ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मृत्यु पर किया दुख प्रकट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद जिले के ईमलीभांठा नहर पुलिया के पास रेलवे पटरी से कटकर महिला और उनकी पांच बच्चियों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस पूरे घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।





मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला कलेक्टर ने घटना के संबंध में बताया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि मृतक परिवार का स्वयं का मकान ग्राम बेमचा, जिला महासमुंद में है।





परिवार के मुखिया केजउ राम साहू ग्राम मुढ़ेना में राईस मिल में हमाली का काम करते हैं। केजउ राम साहू के नाम पर पौने दो एकड़ जमीन है। बीपीएल परिवार है। 26 क्विंटल धान इनके द्वारा बेचा गया है। बीती रात पारिवारिक कलह होने की जानकारी प्रारंभिक रूप से प्राप्त हुई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे जांच की जा रही है।





ये है घटना





अलसुबह जब लोगों ने पांच मासूम बच्चों के साथ एक महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर देखी। रातभर हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला थमा नहीं था। खेत खलिहान लबालब दिख रहा था, ऐसे समय में रेलवे ट्रैक पर यह वीभत्स दृश्य देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.