Media24Media.com: entertainment

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label entertainment. Show all posts
Showing posts with label entertainment. Show all posts

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा को मिली बेल, पत्नी ने करवाया था घरेलू हिंसा का मामला दर्ज

No comments Document Thumbnail

मुंबई। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर करण मेहरा को घरेलू हिंसा के मामले में बेल मिल गई है। वहीं स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो करन और निशा के बीच कल रात (31 मई) को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद एक्टर ने गुस्से में पत्नी को इतना मारा कि उनके माधे पर टांके आए हैं। निशा ने करन के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। बता दें कि उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के बीच कई दिनों से अनबन की खबरें आ रही थी।






https://twitter.com/ANI/status/1399599564177375235?s=20




जिसके बाद निशा रावल ने उन पर आरोप लगाया कि करण उनके साथ मारपीट करते है और उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। जिसके बाद करण मेहरा को गोरेगांव पुलिस स्टेशन लाया गया जहां मुंबई पुलिस ने उनका बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाही की।





इनके बीच अनबन की ख़बरों के बाद इस बारे में कपल से बात भी की गई थी। लेकिन एक्टर ने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन निशा रावल ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया था और कहा था हमारे बीच सब कुछ ठीक है।





अब करण की गिरफ्तारी से बात साफ हो गई है कि कपल के बीच चीजें ठीक नहीं है। बता दें, करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात साल 2008 में फिल्म ‘हंसते हंसते’ के सेट पर हुई थी।





उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।


KBC 12 - इस बार सिर्फ महिलाएं ही बनी करोड़पति, टूटा 11 सीजन का रिकॉर्ड

No comments Document Thumbnail

सोनी टीवी के चर्चित और पसंदीदा कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति - 12 (KBC -12 Ended) का सफर कल खत्म हो गया। 28 सितंबर 2020 से शुरू हुए ‘केबीसी 12’ का आखिरी एपिसोड प्रसारित हो गया। इसके बाद आपको अगले सीजन तक के लिए महानायक अमिताभ बच्चन की शानदार आवाज ‘KBC’ के मंच पर नहीं सुनाई देगी। ‘केबीसी 12’के करमवीर स्पेशल एपिसोड में कारगिल के दो हीरो सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ इस शो को अब समाप्त किया गया।





हर सीज़न की तरह ‘केबीसी’ का ये सीज़न भी काफी ख़ास और यादगार रहा है। इस सीज़न में भी बिग बी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी ढेर सारी बातें कीं और कंटेस्टेंट ने भी अपनी सूझबूझ और बेहतरीन खेल से इस सीजन को खास बनाया। इन सबके अलावा ये सीजन अपने आप में और भी खास और यादगार बन गया है। ‘केबीसी 12’ को अपने चार करोड़पति मिले, अब सोचिए तो इसमें नया क्या है करोड़पति तो लोग पिछले सीज़न्स में भी बन चुके हैं।





राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद बनाकर चंदा ले रही थी महिला, FIR दर्ज





तो इस सीज़न (KBC -12 Ended) में ख़ास ये हुआ है कि ‘केबीसी 12’ में जो चार कंटेस्टेंट करोड़पति बने वो चारों ही महिलाएं थीं। जी हां, केबीसी के पिछले 11 सीज़न में ऐसा कभी नहीं हुआ जब केवल महिलाओं ने करोड़पति बनने का ख़िताब अपने नाम किया होगा। केबीसी के इतिहास में ये पहली बार है जब चारों करोड़पति महिलाएं हैं। आइए जानते हैं इस सीजन की वो चारों करोड़पति महिलाएं कौन हैं?





नाज़िया नसीम : kbc - 12 सीज़न की सबसे पहली करोड़पति बनीं नाज़िया नसीम, जो कि रांची की रहने वाली है। लेकिन वो अपने पति और परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। नाजिया दिल्ली की एक कंपनी में ग्रुप मैनेजर की पोस्ट पर काम करती हैं।





आईपीएस ऑफिसर मोहिता शर्मा : हिमाचल प्रदेश की मोहिता शर्मा इस कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 की दूसरी महिला करोड़पति विजेता बनीं। मोहिता एक IPS अधिकारी हैं और फिलहाल वो जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं।





अनूपा दास : केबीसी 12 को अपना तीसरा करोड़पति अनूपा दास के रूप में मिला। छत्तीसगढ़ के बस्तर की रहने वाली अनूपा दास ने 1 करोड़ रुपए जीतकर इस शो की तीसरी करोड़पति बनने का सम्मान प्राप्त किया।





डॉक्टर नेहा शाह : ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ को उसका चौथा करोड़पति मुंबई की डॉक्टर नेहा शाह के रूप में मिला।


Bollywood : प्रियंका ने फिर कहा निक को लव यू और फोटो पोस्ट की

No comments Document Thumbnail

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की दूसरी वर्षगांठ पर (Nic Priyanka second anniversary), उन्होंने अपनी शादी से अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. प्रियंका और निक साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे. को इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने अपने दोनों विवाह समारोहों के पांच नई तस्वीरें शेयर की है. ये आयोजन धार्मिक परंपराओं के अनुसार आयोजित की गई थीं। उसने अपने कैप्शन (Priyanka shared post on 2nd anniversary) में लिखा, “दो साल पूरे… हमेशा के लिए” इसके अलावा उन्होंने एक दिल का इमोजी भी जोड़ा है.





यह भी पढ़ें : –PM मोदी : अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन





प्रियंका द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में कपल को एक-दूसरे को पकड़े हुए देखा जा सकता है, दूसरे तस्वीर में उनके हाथों का क्लोज-अप है, तीसरी फोटो में प्रियंका को अपने लाल लहंगे के घूंघट के पीछे से आगे की ओर दिखाया गया था, चौथी फोटो में उनके द्वारा ‘मंडप’ की ओर जाते हुए दिखाया जा रहा है, और अंतिम तस्वीर में वरमाला समारोह के दौरान एक बड़ी भीड़ देखी जा सकती है.





यह भी पढ़ें : –बिजली बिल हॉफ योजना ने रौशन कर दी लाखों जिंदगियां





शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई





निक जोनस ने शादी के दौरान की दो तस्वीरें (Priyanka shared post on 2nd anniversary) शेयर करते हुए कहा- सबसे शानदार, खूबसूरत और इन्सपाइरिंग शख्स के साथ शादी के दो साल पूरे हुए. सालगिरह मुबारक हो प्रियंका. आई लव यू. वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने भी एक स्पेशल पोस्ट के जरिए निक को बधाई दी. प्रियंका द्वारा शेयर की गई थ्रोबैक फोटो में वे निक के साथ सड़क किनारे चलती नजर आ रही हैं. दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है. प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- शादी के 2 साल पूरे होने की बधाई. हमेशा मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया. आप मेरी ताकत हैं, कमजोरी हैं और सबकुछ हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.