Media24Media.com: crime in UP

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label crime in UP. Show all posts
Showing posts with label crime in UP. Show all posts

शिक्षक बना भक्षक: निजी स्कूल में 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़, थाना प्रभारी लाइन अटैच

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है, जहां स्कूल के एक टीचर पर 17 छात्राओं को नशीला खाना खिलाकर उनके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि 10वीं क्लास की 17 छात्राओं को प्रैक्टिकल के बहाने पहले रात को स्कूल में रोका गया फिर खाने में दी गई खिचड़ी में नशा मिलाकर उनके साथ छेड़छाड़ की गई।

घटना के बाद छात्राएं जब शिकायत करने पुलिस के पास गई तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए इस मामले को ही दबा दिया। BJP विधायक के हस्तक्षेप और शिकायत के बाद SP सिटी और SSP की जांच में खुलासा होने पर घटना के 17 दिन बाद दो स्कूल संचालकों के खिलाफ छेड़खानी, नशीला पदार्थ देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। SSP ने घटना को छिपाने और पीड़ितों के परिजनों की शिकायत को अनदेखा करने वाले वाले थाना प्रभारी को भी लाइन अटैच कर दिया है। 

 पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

दरअसल, पुरकाजी के दो स्कूल संचालकों ने प्रैक्टिकल दिलाने के नाम पर 18 नवंबर को भोपा से दसवीं की 17 छात्राओं को रात में पुरकाजी के जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल में रोका था। इसके बाद उन सभी 17 लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई। इस दौरान कोई महिला टीचर उनके साथ मौजूद नहीं थी। अभिभावकों ने भी शिक्षकों पर भरोसा कर के अपनी लड़कियों को उनके साथ भेजा दिया था। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने के बाद ये मामला बीजेपी विधायक प्रमोद उटवाल के पास पहुंचा।

कई धाराओं के तहत केस दर्ज 

वहीं मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह को एसएसपी ने लाइन अटैच कर दिया। एक छात्रा के पिता की तरफ से सूर्य देव पब्लिक स्कूल भोपा के संचालक योगेश कुमार और जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल पुरकाजी के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ छेड़खानी, नशीला पदार्थ देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 रिपोर्ट में बताया गया है कि योगेश छात्राओं को प्रैक्टिकल परीक्षा दिलाने के बहाने घर से ले गया था। फिर देर होने का बहाना बनाकर स्कूल में रोक लिया था, जिसके बाद रात में खिचड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया और उसके बाद बच्चियों के साथ छेड़खानी की गई। वहीं छात्राओं को धमकी भी दी। किसी को बताने पर फेल करने और परिजनों की हत्या करने की धमकी दी गई। इसके बाद से ही छात्राओं ने अगले दिन से स्कूल जाना बंद कर दिया था। बाद 2 छात्राओं ने अपने परिजनों को सारी घटना बताई। छात्राओं का कहना था कि उन्होंने खुद अपनी खिचड़ी बनाई थी, लेकिन संचालकों ने उसे फेंककर खुद बनाकर दी थी। इसके बाद उनको नशा हो गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खेत में नाली बनाने को लेकर हुआ विवाद, भतीजों ने कुल्हाड़ी मारकर की बुजुर्ग चाचा की हत्या

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग राज्यों से रोजाना हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला यूपी के उन्नाव की है, जहां जमीनी विवाद (Unnao Land Dispute) में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की धारदार हथियार से हत्या कर दी। अचलगंज थाना के मोहद्दीनपुर गांव में दो परिवारों के बीच खेत बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में सड़क तोड़कर नाली बनाने को लेकर झड़प शुरू हो गई। जिसके बाद भतीजे ने बुजुर्ग चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव में आए बुजुर्ग के बेटों को भी खूब पीटा।





पत्नी के साथ विवाद के बाद पति ने खुद को मारी गोली, मां का अपमान करने पर 15 साल के बच्चे की हत्या





बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसी रोड को तोड़कर नाली बनाने को लेकर दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। रिश्तों का लिहाज न करते हुए भतीजे कमल किशोर और सूर्य कुमार ने बुजुर्ग चाचा अमृत प्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।





एक हेड कांस्टेबल और हल्का प्रभारी सस्पेंड





गंभीर रूप से जख्मी हालत में बुजुर्ग को पहले स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ती देखकर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उनके बेटों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मृतक के घायल बेटे की शिकायत के बाद आरोपी भतीजों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस दो और आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं लापरवाही बरतने के मामले में एक हेड कांस्टेबल और हल्का प्रभारी SSI को सस्पेंड कर दिया गया है।





कोरोना का Delta+ वैरिएंट चिंता का विषय नहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश के बाहर मिला





बता दें कि 3 दिन पहले पटना में पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद पति ने गर्दन में गोली मारकर अपनी जान दे दी थी। युवक स्कंद नंदन त्रिपाठी ऊर्फ गोली अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। वह मूल रूप से नालंदा के हिलसा का रहने वाला था। वहीं महाराष्ट्र के नागपुर में मां के अपमान का बदला लेने के लिए 20 साल के सूरज साहू नामक युवक ने कथित तौर पर 15 साल के मंगलू पांडे की हत्या कर दी।


हैवानियत- पत्नी ने संबंध बनाने से किया इंकार तो कर दी हत्या, 3 नाबालिग बच्चों को जिंदा फेंक आया नहर में

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश। वासना की आग इंसान को अंधा बना देती है। इसका एक ताजा उदाहरण उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहाँ पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति अपने तीन बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान जब पुलिस को हत्या के कारण का पता लगा तो सब हैरान रह गए।






बीजापुर : तर्रेम में पहुंची बिजली, ग्रामीणों के घर हुए रोशन




पड़ोसियों ने दी पुलिस को घटना की सूचना





अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के बसेड़ी का है| जहां सोमवार की देर रात पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, ये सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।





आस पास के लोगों ने बताया कि आरोपी मौके से अपने तीन बच्चों को लेकर फरार हो गया। उधर मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था।





अंकित के सिर पर अब लटकने लगी है निष्कासन की तलवार !





ये थी वारदात को अंजाम देने की वजह





जिसके बाद जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वजह बताई जिसे सुनकर सब दंग रह गए। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की शादी 10 वर्ष पहले आरोपी के साथ हुई थी। इससे पहले वह महिला आरोपी के बड़े भाई की पत्नी थी, लेकिन आरोपी के भाई की बीमारी के चलते मौत हो जाने के बाद महिला की शादी आरोपी के साथ हो गई।





पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है| उसने अपना जुर्म कुबूल किया। उसने बताया कि उसने पत्नी को इसलिए मारा क्योंकि पिछले 15 दिनों से उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।






7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, कुंए में मिला मासूम का शव




बच्चों के जिन्दा फेंका नहर में





इसके बाद पुलिस ने आरोपी से बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने अपने तीन नाबालिग बच्चों को नहर में जिंदा फेंक दिया है। फिलहाल अभी तक बच्चों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं वहीं पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


संतान के लिए इस शख्स ने की 10 शादियां, एक दिन अचानक कमरे में मिली उसकी लाश और…

No comments Document Thumbnail

10 पत्नियों के बाद भी जब जागन लाल की कोई संतान नहीं हुई तो उसने अपनी करोड़ों की सपंत्ति को भतीजे के नाम पर करानी चाही, लेकिन करोड़ों की संपत्ति उसकी हत्या (Man murdered for property) की वजह बन गई. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी सगी भाभी ने करवाई. हत्या का सनसनीखेज मामला बरेली के भोजीपुरा थाना इलाके का है.





Read More- बदलाव: बोर्ड परीक्षार्थियों को बोनस अंक नहीं बना पाएंगे मेरिट होल्डर!





10 शादी के बाद भी संतान नहीं





55 वर्षीय जागन लाल ने 10 महिलाओं से शादी की थी, लेकिन किसी भी पत्नी से उसकी संतान नहीं हुई. जागन लाल की कई पत्नियों की मौत हो चुकी थी तो कुछ ने उसे छोड़ दिया था. इस समय जागन दो पत्नियों के साथ गांव में रहता था. जागन लाल के कोई बच्चा न होने के कारण उसकी करोड़ों की जमीन पर दूसरों की नजर थी. 20 जनवरी की रात जागन की गला दबाकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ.





भाभी ने सुपारी देकर कराई हत्या





जांच में पता चला कि जागन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि सगी भाभी ने कराई थी. जागन की भाभी मुन्नी देवी ने जमीन के लालच में उसकी सुपारी देकर हत्या करा दी. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया की हत्या के खुलासे के लिए भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी को लगाया गया था. उन्होंने कहा कि मृतक जागन लाल के अपनी कोई संतान नहीं थी. अपनी देखभाल के लिए उसने परिवार के एक भतीजे को अपने साथ रख लिया था. जागन लाल अपनी सारी प्रॉपर्टी उसी के नाम वसीयत कराने की सोच रहा था. जैसे ही यह बात उसकी सगी भाभी को पता चली तो उसने देवर की हत्या की साजिश रची, जिससे उसकी जमीन उसे मिल जाए.






Read More-
धड़ल्ले से कैफे में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, राजधानी पुलिस की छापेमार कार्रवाई




चार आरोपी गिरफ्तार





पुलिस ने हत्या (Man murdered for property) का खुलासा करते हुए हत्यारिन भाभी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में देव सिंह, प्रह्लाद, दर्शन सिंह और मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.