Media24Media.com: bhilai news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label bhilai news. Show all posts
Showing posts with label bhilai news. Show all posts

शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म, 2 साल तक शोषण करने के बाद भाग गया आरोपी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एक नर्स के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नर्स ने आरोप लगाया कि उसके साथ UP के बनारस जिले के रहने वाले लड़के ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नर्स ने बताया कि उसे लड़के से प्यार हो गया था। वो लड़का भिलाई में ही रहकर एक दुकान में काम करता था। लड़के ने नर्स से शादी करने का वादा किया। इसके बाद उसने दो सालों तक उसका शारीरिक शोषण किया और फिर भाग गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि जुनवानी के अस्पताल में काम करने वाली युवती और पेशे से नर्स ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि साल 2019 में वो जुनवानी स्थित अस्पताल में नर्स का काम करती थी। वहीं पास स्थित एक दुकान में बनारस का रहने वाला मुकेश कुमार पटेल (उम्र 30) काम करता था। नर्स का उस दुकान में आना जाना था। वहीं उसकी मुलाकात मुकेश हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। फिर दोनों आपस में मोबाइल पर बात करने लगे। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

साल 2020 में आरोपी पीड़िता के घर सेक्टर-7 गया था। उस समय नर्स के घर में कोई नहीं था। युवक ने नर्स से शादी करने वादा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो उसके साथ 2 सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच जब नर्स ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह बिना बताए मोबाइल बंद करके बनारस भाग गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डिलीवरी के बाद मां और बच्चे की मौत, इस शिकायत के चलते अस्पताल पहुंची थी महिला

No comments Document Thumbnail

दुर्ग जिले के  सुपेला में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में डिलीवरी के बाद मां और बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक डिलीवरी के दौरान मां और बच्चे दोनों की स्थिति गंभीर थी। डॉक्टर्स ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर ICU में भर्ती कराया था। वहीं मां का इलाज सुपेला अस्पताल चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

सुपेला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीयम सिंह ने बताया कि 22 साल की ओगेश्वरी  गुलशन पांडेय कि पत्नी थी, जो शनिवार रात 9.30 बजे लूज मोशन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। उसे 12 से 13 बार लूज मोशन हुआ था, जिससे उसकी हालत काफी खराब थी। डॉक्टर्स ने उसे भर्ती किया और इलाज शुरू किया।

ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी होने से मौत

ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि महिला को 8 महीने का गर्भ था। रात में किसी तरह उसकी बीमारी को कंट्रोल किया गया, लेकिन रविवार शाम को उसे अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। रविवार शाम 7.58 बजे महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। कम समय यानी प्रीमैच्योर बेबी होने से उसकी हालत खराब थी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किरण ने बच्चे की जांच की और ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से उसे रविवार रात 9.15 बजे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

महिला के ब्लड में जमने लगा था थक्का 

वहीं बच्चे को रेफर करने के बाद मां की भी तबीयत बिगड़ने लगी। वो अचानक बेहोश हो गई। डॉक्टर्स ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत खराब होती चली गई और उसकी रविवार देर रात ही मौत हो गई। डॉक्टर्स का कहना है कि उसके ब्लड में थक्का जमना शुरू हो गया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। 

80 बिस्तर वाले अस्पताल में सिर्फ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ 

बता दें कि सुपेला अस्पताल भिलाई शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अस्पताल में 80 बेड की क्षमता है, लेकिन सुविधाएं नहीं हैं। अस्पताल अभी भी स्टॉफ की कमी से जूझ रहा है। इतने बड़े अस्पताल में सिर्फ एक ही स्त्री रोग विशेषज्ञ है। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीक्षा विसेन का कहना है कि वो सुबह OPD ड्यूटी में आती है। उसके बाद ऑनकॉल 24 घंटे रहती है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीयम सिंह का कहना है कि अस्पताल में कम से कम 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा है। हालांकि अब तक उनके पत्र का जवाब नहीं मिल पाया है। साथ ही इस समस्या का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। 

भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूर ने 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

देश में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का है, जहां के भिलाई स्टील प्लांट के एफटी थ्री इंस्ट्रूमेंटेशन बिल्डिंग से कूदकर ठेका मजदूर ने खुदकुशी कर ली है। 5 मंजिला इमारत की ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल भट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है। भट्टी थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि उतई के खोपली गांव के रहने रोशन कुमार (उम्र 29 साल) भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका मजदूर था। वो BSP में ठेके पर काम कर रही टेक्नोकेयर इंजीनियर कंपनी के अंतर्गत काम करता था। 

पुलिस ने बताया कि रोज की तरह वो शनिवार को अपनी ड्यूटी पर गया था। दोपहर दो बजे के करीब वो 5 मंजिला इमारत एफटी थ्री की इंट्रूमेंटेशन बिल्डिंग के कंट्रोल रूम में बैठा था। अचानक वो वहां से वॉशरूम जाने की बात कहकर बाहर निकला। इसके बाद वो बिल्डिंग की 5वीं मंजिल में पहुंचा और वहां से छलाग लगा दी। इतनी ऊंचाई से गिरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिजन से पूछताछ करेगी पुलिस

सूचना मिलते ही भट्ठी थाने के TI बृजेश कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुदकुशी करने की सूचना मृतक के घरवालों को दे दी गई है। पुलिस खुदकुशी करने का कारण जानने के लिए उसके साथ काम करने वाले और घरवालों से पूछताछ करेगी।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर  

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau)के साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ देश में 9वें नंबर पर है। छत्तीसगढ़ में साल 2019 में कुल 7629 लोगों ने आत्महत्या की, जिनमें 233 किसान और खेतीहर शामिल हैं। राज्य में साल 2018 के मुकाबले आत्महत्या के मामलों में 8.3% की बढ़ोतरी हुई है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में छत्तीसगढ़ में कुल 7046 लोगों ने आत्महत्या की थी। वहीं कृषक और खेतिहर द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पूरे देश में छत्तीसगढ़ का छठवां स्थान है। आत्महत्या की दर भी छत्तीसगढ़ में पिछले साल के मुकाबले करीब 2 प्रतिशत बढ़ी है। इस मामले में छत्तीसगढ़ देश में चौथे नंबर पर है।

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %

आत्महत्या के 2 घटनाओं से दहला भिलाई, BSP के सीनियर मैनेजर ने नदी में कूदकर दी जान, एक युवक ने 6 मंजिला इमारत से लगाई छलांग

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना किसी न किसी जिले से आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला दुर्ग जिले के भिलाई का है, जहां दो लोगों ने मौत को गले लगा लिया है। दरअसल, भिलाई स्टील प्लांट के वाटर मैनेजर विभाग के सीनियर मैनेजर चंदन दास शिवनाथ नदी में कूदकर जान दे दी है। जिसके बाद पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर घटना स्थल पहुंची SDRF की टीम ने रसमड़ा एनीकट में उनके शव को ​बरामद किया। 


जानकारी के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट में सीनियर मैनेजर चंदन दास कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। वे मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, जिसके बाद वे बुधवार को अपने घर से निकले। ​रात होने के बाद भी जब वो घर वापस नहीं आए। तो परिजन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उनकी तलाश में शुरू कर दी। 

शुक्रवार को बरामद हुआ शव

इसी बीच महमरा एनीकट के पास दास की स्कूटी और चप्पल मिली। आस-पास के लोगों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को एनीकट में कूदते हुए देखा है, जिसके बाद SDRF के गोताखोरों को बुला कर नदी में तलाश शुरू की गई। बहाव ज्यादा होने के कारण लाश बह कर रसमड़ा एनीकट तक चली गई थी, जिसे गोताखोरों ने बरामद कर लिया है।

इमारत से कूदकर युवक ने की खुदकुशी

वहीं  भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में युवक ने खुदकुशी कर ली है। युवक ने गृह निर्माण मंडल की 6वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के दीनदयाल कॉलोनी खमरिया की है, जहां ललित शर्मा नाम के एक युवक ने बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी  कर ली। मृतक खुर्सीपार का रहने वाला था। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

भिलाई में गैस गोदाम की गाड़ी में लगी आग, आसपास की बस्ती कराई गई खाली

No comments Document Thumbnail

 तड़के सुबह सुपेला थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में गैस एजेंसी (fire in gas godown) में खड़े वाहन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें गैस गोदाम की ओर बढ़ रही थीं, जहां बड़ी मात्रा में सिलेंडर रखे हुए थे। हालांकि फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के चलते वाहन पूरी तरह से खाक हो गया है।





महिलाओं के लिए जल्द बनेगा ‘पिंक टॉयलेट’, जानिए क्या है खास…





सुपेला के चंद्रनगर में स्थित जय अम्बे गैस एजेंसी (Fire in gas godown) में सुबह 4 बजे के करीब आग लग गई। आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग एजेंसी के गोदाम के परिसर में रखी टाटा एस वाहन में आग लगी हुई थी। इस वाहन का उपयोग ग्राहकों तक सिलेंडर पहुंचाने के लिए किया जाता था। देखते ही देखते आग की लपटे बढ़ने लगी और गैस गोदाम की तरफ जाने लगी।





बस्ती करवाई खाली





कड़ी मशक्कत के बाद भी आग बूझता न देखकर पुलिसकर्मियों ने एहतियातन आसपास के बस्ती को खाली करवाया, जिससे की गोदाम तक आग फैलने पर भी कोई हताहत न हो सके। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए थे। आखिरकार लगभग एक से डेढ़ घंटे के संघर्ष और दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग पर नियंत्रण पा लिया गया।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.