Media24Media.com: agni chandrakar news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label agni chandrakar news. Show all posts
Showing posts with label agni chandrakar news. Show all posts

हाथी प्रभावित सिरपुर क्षेत्र के किसानों को लहंगर में 'किसान विश्राम भवन' की सौगात, अग्नि चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम लहंगर में बनने जा रहे ‘‘किसान विश्राम भवन‘‘ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास़ छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। ‘किसान विश्राम भवन‘‘ के लिए बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा सी.एस.आर. मद से 6.25 लाख रु. की स्वीकृति दी गई है। 

समारोह की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के सदस्य मोहित ध्रुव ने की तथा विशेष अतिथि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरपुर के उपाध्यक्ष थनवार यादव, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जिला पंचायत कृषि सभापति अमर अरुण चंद्राकर, जनपद सभापति रमाकांत धुव्र, किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री राधेलाल सिन्हा सहित युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, वरिष्ठ नेता अरुण चंद्राकर, रवि साहू, पार्षद विजय बांदे, पूर्व पार्षद शिव यादव, गौतम ध्रुव, दयाराम ध्रुव, मोहन सिन्हा, मनराखन ठाकुर, रूपसिंह नेताम, मन्नूराम यादव, भागीराम ध्रुव, किशन कोसरिया, जयसिंह ध्रुव, गजाधर धीवर और सोनूराज मंचस्थ थे। 

समारोह को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है और मेरा भी प्रयास है कि बीज निगम के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करूं। यह हाथी प्रभावित क्षेत्र है, धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसान विश्राम भवन बनने से काफी सुविधा होगी।  चंद्राकर ने किसानों को निगम की योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अपने विधायकी कार्यकाल में जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करते हुए कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर हैं। चंद्राकर ने दसवीं बोर्ड के टॉप टेन में सातवां स्थान प्राप्त करने पर ग्राम लहंगर के शुभम निषाद का सम्मान किया। समारोह में लहंगर सहित आसपास के 13 गांवों तथा बलौदाबाजार जिले से भी किसान पहुंचे थे, जिन्होंने श्री चंद्राकर का बाजे-गाजे के साथ फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुखजन बेदराम ध्रुव, सरपंच मीनाबाई देवदास एवं पंचगण, पोषण यादव, पंचराम ध्रुव, हेमकुमार निषाद, पनकु ध्रुव, रामलाल ध्रुव, जानकी ध्रुव, कुमारी साहू, हर्षा साहू,  चिंताराम निषाद, हीराराम ध्रुव, सदाराम ध्रुव, हेमंत दीवान, हिरामन निषाद, खेदूराम यादव, दीनदयाल साहू, दिवाकर ध्रुव, वीरेंद्र ध्रुव, श्यामलाल ध्रुव, नंदकुमार विश्वकर्मा, दौवाराम ध्रुव, मीनाबाई ध्रुव, हरितालिका सिन्हा, रेवती बाई ध्रुव, प्रेमिन बाई ध्रुव सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

गांव में मंदिर बनने से होगा शुभता का संचार: अग्नि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले के बरबसपुर में ग्रामवासियों के सहयोग से नवनिर्मित श्रीराम-जानकी मंदिर में प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत पूजा-अनुष्ठान हो रहा है। ग्रामवासियों के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज और कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर, रवि साहू, पूर्व पार्षद तुलसीराम साहू, जनार्दन चंद्राकर भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर चंद्राकर ने कहा कि मंदिर निर्माण और मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से गांव में शुभता का संचार होगा।  चंद्राकर ने ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और ग्रामवासियों के हित के कार्यों के लिए हमेशा की तरह तत्पर रहने की बात कही।  इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिक और फर्शी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष झाला चंद्राकर, रेखू चंद्राकर और अशोक साहू मौजूद रहे।

वहीं उत्तम चन्द्राकर, लिखित यादव, राजेन्द्र निषाद, रामा यादव, मानसिंग साहू, संतोष सेन, बलिराम निषाद, कमलनारायण चंद्राकर, रामकुमार चंद्राकर, लक्ष्मण निर्मलकर, संतकुमार साहू, रामानुज चंद्राकर, चन्द्रशेखर चंद्राकर, बेदुल चंद्राकर, बबला निषाद,  हरीशचन्द्र यादव, मिथलेश साहू, डोमन साहू, शत्रुहन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

प्रचार के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं के साथ अग्नि ने दी घर-घर दस्तक

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने बीज निगम के डायरेक्टर जालम सिंह पटेल, महासंमुद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ डोर-टू-डोर प्रचार किया।  अपने प्रभार क्षेत्र के झुरानदी, बाईकटोरी, बाबू नवागांव, लंझियाटोला, कोहलाटोला, बघमर्रा आदि गांवों में निगम अध्यक्ष चंद्राकर ने घर-घर दस्तक दी और खैरागढ़, छुईखदान, गंडई को संयुक्त जिला बनाने के लिए कांग्रेसी प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

चंद्राकर के साथ उनके प्रभार क्षेत्र में महासमुंद क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेसजन डटे हुए हैं। उनमें बसंता ठाकुर जिला पंचायत सभापति, निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, सिरपुर के पूर्व सरपंच थनवार यादव, तुमगांव के पार्षद विजय बांदे, पूर्व पार्षद शिव यादव, संतोष बंजारे, महासमुंद के पूर्व पार्षद राजू साहू, स्वप्निल धर्मेंद्र महोबिया, शंकर लाल कौशिक आदि शामिल हैं। 

इन्होंने किया चुनाव प्रचार

वहीं क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेसीजन पूर्णेन्द्र तिवारी, प्रमोद महोबिया, जनपद उपाध्यक्ष ललित महोबिया, छुईखदान ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष वैभव महोबिया समेत कार्यकर्ताओं की टीम  चंद्राकर के दिशा-निर्देश में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.