Media24Media.com: Vande Bharat Express

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Vande Bharat Express. Show all posts
Showing posts with label Vande Bharat Express. Show all posts

Vande Bharat Express : दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी वंदे भारत, कटड़ा से श्रीनगर के लिए हुआ ट्रायल

No comments Document Thumbnail

 Vande Bharat Express : जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए वंदे भारत का इंतजार अब लगभग खत्‍म हो चुका है. इस ट्रेन का ट्रायल अब पूरा हो चुका है. आज यह दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से होकर गुजरी. जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए इस ट्रेन को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि ठंड में भी यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्‍कत ना हो.


ट्रेन अंजी खाद पुल से भी गुजरी जो भारत का पहला केबल-आधारित रेल पुल है। ट्रेन को विशेष रूप से कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु के अनुसार डिजाइन किया गया है। यह जम्मू-कश्मीर के लिए शुरू की गई तीसरी वंदे भारत ट्रेन है, लेकिन कश्मीर घाटी की सेवा के लिए पहली ट्रेन है। 

इसके अलावा, इसमें हवाई जहाज वाले फीचर भी जोड़े गए हैं, जो अन्‍य वंदे भारत एक्‍सप्रेस की तुलना में इसे खास बनाती है. आइए जानते हैं इस ट्रेन की खासियत और किराया कितना होगा.

शुक्रवार की शाम को कश्‍मीर के लिए चलने वाली ये ट्रेन जम्‍मू स्‍टेशन पर ट्रायल के लिए पहुंची थी. जम्‍मू पहुंचते ही इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में काफी उत्‍साह दिखाई दिया. सेल्‍फी लेने के लिए लोगों की भीड़ भी नजर आई. लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन को कटड़ा से हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन कटड़ा-बारामूला मार्ग पर चलेगी और उत्तरी रेलवे जोन द्वारा संचालित होगी.

कब से चलेगी यह ट्रेन?

यह माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) को दिल्ली से जोड़ने वाले दो मार्गों की सफलता के बाद इस क्षेत्र के लिए तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी. नारंगी और ग्रे रंग की यह अत्याधुनिक ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलेगी. यह ट्रेन अंजी खाद ब्रिज, जो भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है और चेनाब ब्रिज जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है, से होकर गुजरी. अगले महीने से यह ट्रेन चलने की उम्‍मीद है. रेलवे बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है.

वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और कम यात्रा समय के साथ कश्मीर पहुंचेगी. सिर्फ 3 घंटे और 10 मिनट में 160 किलोमीटर से ज्‍यादा की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन कटरा से 8:10 बजे प्रस्‍थान करेगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. फिर श्रीनगर से 12:45 बजे चलेगी और 15:55 बजे कटरा पहुंचेगी.

इस ट्रेन की क्‍या है खासियत?

ट्रेन का डिजाइन और गति चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार किया गया है. J&K वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन में कई लग्‍जरी सुविधाएं और फीचर्स हैं. श्रीनगर वंदे भारत एक्‍सप्रेस को खास बनाने के लि‍ए ट्रेन के कोच में वॉटर टैंक स‍िल‍िकॉन हीट‍िंग पैड, हीट‍िंग प्‍लंब‍िग पाइप लाइन लगाए गए हैं. ये दोनों ही भारी ठंड में पानी को जमने से रोकेंगे. नई वंदे भारत के ड्राइवर केब‍िन में ट्र‍िपल एयर व‍िंड स्‍क्रीन दी गई है, इसके म‍िड‍िल पार्ट में हीट‍ेड फ‍िलामेंट द‍िया गया है, यह बर्फ के बीच भी काफी कारगर है, जिससे शीशे पर बर्फ नहीं जमेगी क्‍योंकि यह हमेशा हीटेड रहेगी.

Vande Bharat Express: दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला समय, अब दुर्ग से इस टाइम पर छूटेगी…

No comments Document Thumbnail

 Vande Bharat Express: दुर्ग विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को 2 घंटे रीशेड्यूल किया जा रहा है। 4 दिसंबर तक यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय 5:45 बजे की जगह 7:45 बजे छूटेगी। शुक्रवार को इस ट्रेन को दो घंटे की देरी से दुर्ग से रवाना किया गया।


दरअसल आंध्रप्रदेश में वाल्टेयर डिवीजन के कोमटीपल्ली रेलवे स्टेशन पर कंस्ट्रक्शन कार्य किया जा रहा है। इसके कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसी वजह से दुर्ग विशाखापट्नम वंदेभारत एक्सप्रेस को भी रीशेड्यूल किया गया। 29 से 4 दिसंबर तक यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 5:45 बजे की जगह 7:45 बजे छूटेगी। पांच दिसंबर से ट्रेन फिर से अपने समय पर चलने लगेगी।

पटरी पर दौड़ रही छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM ने दिखाई हरी झंडी

No comments Document Thumbnail

 Durg-Visakhapatnam Vande Bharat Express: PM नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी है। पीएम ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। पहला सफर दुर्ग की महिला ट्रेन सुपरिटेंडेंट अंजु लकड़ा की निगरानी में हुआ। रात 12.20 बजे यह ट्रेन विशाखापट्टनम पहुंचेगी।


ट्रेन के शुभारंभ के दौरान वर्चुअली रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी जुड़ें। छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्टनम चलेगी। ट्रेन पहले दिन एक विशेष उद्घाटन यात्रा के रूप में रायपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित हुई। उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम, सांसद समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। इधर सुरक्षा के लिए रायपुर मंडल (Vande Bharat) में 20 से अधिक जगहों पर जवान तैनात रहे। इनके अलावा ट्रेन के अंदर अंजू की 9 सदस्यीय टीम ने जिम्मा संभाला।

वंदे भारत ट्रेन का किराया
दुर्ग से ​​​​​विशाखापट्टनम तक एग्जीक्यूटिव का किराया 2410, चेयर कार का 1205 रुपए तय किया गया है। वहीं रायपुर से एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2300 रुपए और चेयर कार का 1150 रुपए है। जबकि दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने के लिए सामान्य ट्रेन से करीब 16 घंटे लगते हैं। जनरल का (Vande Bharat) किराया 170 रुपए, स्लीपर का 320 रुपए, 3AC का 812 और 2AC का किराया 1169 रुपए है।

ये खासियतें भी जानें
– वाईफाई कंटेंट ऑन डिमांड सुविधा।
– एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें इसकी अन्य विशेषताओं में शामिल है।
– इसमें अलग से इंजन नहीं होता है। आगे और पीछे, दोनों तरफ लोको पायलट केबिन बने हैं।
– सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगे हैं।
– इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज ( Indian Railway) लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।

Vande Bharat Express : केवल 5 घंटे में दुर्ग से विशाखापटनम, दुर्ग पहुंची नई वंदेभारत एक्सप्रेस

No comments Document Thumbnail

 Vande Bharat Express :  दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाएंगे. लेकिन 15 सितंबर से पहले ही ये ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंची. ये ट्रेन रात करीब 1 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पहुंची. ये ट्रेन बेहद कम समय में दुर्ग से विशाखापट्नम और विशाखापट्नम से दुर्ग पहुंचेगी.


दुर्ग-विशाखापट्नम एक्सप्रेस के संचालन की मांग कई दिनों से आंध्रा समाज के लोग कर रहे थे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी रेल मंत्री अश्वनी वैष्णो को पत्र लिखकर इसे शुरू करने की मांग की थी. हालांकि रेलवे की तरफ से इस ट्रेन के संचालन का ऑफिशियली समय सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसे उम्मीद है कि ये ट्रेन सुबह दुर्ग से चलेगी. अब यात्रियों को दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय और इसके टिकट फेयर के सामने आने का इंतेजार है.

 Vande Bharat Train Time Table

यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 6 बजे खुलेगी. इसके बाद यह दोपहर 2:30 बजे के करीब विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी. वहां से दोपहर करीब 3 बजकर 15 बजे यह खुलकर रात 11 बजकर 50 मिनट पर दुर्ग लौट जाएगी. नई वंदे भारत ट्रेन की साफ सफाई और रखरखाव दुर्ग रेलवे स्टेशन के कोचिंग यार्ड में किया जाएगा.

रेलवे की ओर से बताया गया कि वंदे भारत ट्रेन का रैक 10 या 11 को दुर्ग स्टेशन पहुंच सकता है. वंदे भारत ट्रेन चेयर कार होगी. स्लीपर की सुविधा इसमें नहीं होगी. नई वंदे भारत ट्रेन रायपुर की जगह दुर्ग से चलेगी. यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि यहां पर कोचिंग यार्ड है. ट्रेन स्टापेज पर किन-किन स्टेशनों पर किराया क्या होगा? इसकी अधिकृत जानकारी फिलहाल रेलवे की ओर से नहीं दी गई है.


Vande Bharat Express: देश को मिलेंगी 9 वंदे भारत ट्रेनें, कल PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

No comments Document Thumbnail

 Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी 24 सितंबर 2023 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 वंदे भारत ट्रेनों  को हरी झंडी दिखाएंगे. ये नई वंदे भारत ट्रेनें देश भर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं.


ये 9 ट्रेनें 11 राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी.

जिन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी वे हैं-

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Udaipur – Jaipur Vande Bharat Express)
तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Tirunelveli-Madurai- Chennai Vande Bharat Express)
हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (Hyderabad –Bengaluru Vande Bharat Express)
विजयवाड़ा - चेन्नई (रेनिगुंटा के माध्यम से) वंदे भारत एक्सप्रेस (Vijayawada – Chennai (via Renigunta) Vande Bharat Express)
पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Vijayawada – Chennai (via Renigunta) Vande Bharat Express)
कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस (Kasaragod - Thiruvananthapuram Vande Bharat Express)
राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस (Rourkela - Bhubaneswar – Puri Vande Bharat Express)
रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (Ranchi – Howrah Vande Bharat Express)
जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (Jamnagar-Ahmedabad Vande Bharat Express)

वंदे भारत ट्रेन में परोसे गए पराठे में निकला कॉकरोच , IRCTC ने की बड़ी कार्रवाई

No comments Document Thumbnail

Cockroach in food on Vande Bharat Express :  वंदे भारत एक्सप्रेस का सुर्खियों से बहुत गहरा नाता है। जिस तरह से इसकी ब्रांडिंग की गई थी, उससे लगा था कि रेलवे में क्रांति हो रही है। एक इसकी स्पीड़ को छोड़ दें तो, बाकी हर चीज में ये ट्रेन अन्य ट्रेनों की तरह ही निकली। एक बार फिर ये ट्रेन सुर्खियों में है और वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।


दरअसल, मामला 24 जुलाई 2023 को रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गाड़ी संख्या 20171 वन्दे भारत एक्सप्रेस से जुड़ा है। इसके सी-8 कोच की सीट नम्बर-57 पर भोपाल से ग्वालियर तक यात्रा कर रहे एक यात्री ने अपने लिए खाना मंगाया। व्यक्ति ने परोसे हुए खाने को खाना शुरु ही किया था कि पराठे में पड़े कॉकरोच को देखकर उसके होश उड़ गए।

शिकायत का तुरंत समाधान करते हुए, आईआरसीटीसी ने यात्री के पीएनआर नंबर का अनुरोध किया और जवाब दिया, ‘हमें आपके अप्रिय अनुभव पर गहरा खेद है. आश्वस्त रहें, भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी.’

यह उन कई घटनाओं में से एक है जिसने रेलवे में भोजन की गुणवत्ता और सुविधाओं के बारे में चिंताओं को प्रकाश में लाया है. यह जरूरी है कि भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी अपनी खाद्य सेवाओं की गहन समीक्षा करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह की चूक की पुनरावृत्ति न हो.


भारत की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर वज्रपात , मचा हड़कंप

No comments Document Thumbnail

Vande Bharat Express Big News  :  भारत की सबसे अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर वज्रपात हो गया है. वंदे भारत पर वज्रपात उस वक्त हुआ, जब यह ट्रेन एक नदी को पार कर रही थी. ड्राइवर के केबिन और कई डिब्बों के शीशे टूट गये हैं. ट्रेन को जाजपुर स्टेशन के पास रोक दिया गया है. ट्रेन में सवार यात्री बेहद परेशान हैंबताया गया है कि ट्रेन भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी से मां काली की नगरी कोलकाता (हावड़ा) जा रही थी. इसी दौरान जाजपुर स्टेशन के पास वैतरणी नदी पार करते समय वज्रपात हो गया. वज्रपात की वजह से ड्राइवर के केबिन के अलावा कुछ यात्री डिब्बों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं. वज्रपात के बाद ट्रेन को वहीं रोक दिया गया.


उदयपुर शहर से दो वंदे भारत ट्रेन संचालित होंगी। जिनके जरिए उदयपुर से दिल्ली तथा मुंबई से वंदे भारत ट्रेन के जरिए जुड़ जाएगा। रेलवे ने उदयपुर से दिल्ली तथा उदयपुर से बाया अहमदाबाद होते हुए मुम्बई वंदे भारत ट्रेन का रूट तथा टाइम टेबल भी तैयार कर लिया है। हालांकि इनके संचालन में अभी वक्त लगेगा। उदयपुर से दिल्ली वंदे भारत ट्रेन जुलाई तक शुरू हो जाएगी और इसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बताया गया कि दिल्ली से जयपुर(फिलहाल अजमेर) तक चल रही वंदे भारत ट्रेन को आगे उदयपुर तक बढ़ाया जाएगा। जबकि उदयपुर से बांद्रा वाया अहमदाबाद के सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन दिसम्बर 2023 के अंत तक चलाए जाने की तैयारी को लेकर काम चल रहा है। रेलवे सूत्रों के जरिए पता चला है कि डूंगरपुर से तक इलेक्ट्रीक इंजन संचालन तक जांच का काम पूरा किया जा चुका है। उदयपुर—बांद्रा के बीच 160 किलोमीटर की दूरी में इलेक्ट्रीक लाइन डालने का काम जारी है और उसके दिसम्बर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। उस काम के पूरा होते ही उदयपुर से बांद्रा के लिए बाया अहमदाबाद एक और वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा।


Indian Railways: बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को बंद कर तेजस एक्सप्रेस का परिचालन शुरू

No comments Document Thumbnail

Indian Railways: रेल विभाग की घोषणा के मुताबिक आज से बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की जगह तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। रेलवे प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि इसमें किराया कुछ कम रहेगा लेकिन सुविधाएं समान दी गई है। वहीं समय सारणी में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ दिनों बाद ही वंदे भारत एक्सप्रेस को फिर से शुरू कर दिए जाने की योजना है।


तेजस एक्सप्रेस में ये रहेगा यात्री किराया

Indian Railways:बिलासपुर-नागपुर एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया वंदे भारत ट्रेन में 1890 रुपए था जबकि तेजस में 1755 रुपए चुकाना होगा। इसी तरह चेयर कार में इसी दूरी के लिए 955 की जगह 830 रुपए देने होंगे। रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, राजनांदगांव और बिलासपुर के बीच की यात्रा में भी किराया न्यूनतम 35 रुपए कम किया गया है।

वंदे भारत बंद करने की क्या है वजह ?

Indian Railways के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत की 16 बोगियों के मुकाबले में यात्रियों की संख्या काफी कम थी। इसलिए अब रेलवे की योजना वंदे भारत को 8 बोगियों के साथ चलाने की है। फ़िलहाल सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए यहां की रैक भेज दी गई है। वहीं बिलासपुर-नागपुर के बीच तेजस एक्सप्रेस को ही वंदे भारत एक्सप्रेस के नाम से चलाया जा रहा है। रेल प्रबंधन ने अपने अधीनस्थों को बताया है कि हफ्ते भर के अंदर कम बोगियों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा।

वंदेभारत एक्सप्रेस पर सातवीं बार पथराव , रेवराल स्टेशन के पास हुई घटना

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में करीब ढाई माह पहले शुरू हुई देश की सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का सिलसिला नहीं थम रहा है। इस बार ट्रेन पर नागपुर के रेवराल स्टेशन के पास पथराव किया गया है। पत्थरबाजी की इस घटना में कोच सी-7 के विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन जब बिलासपुर स्टेशन पहुंची, तब शीशा तड़का हुआ मिला। ट्रेन के शुरू होने के बाद सातवीं बार पत्थरबाजी की गई है। राहत की बात है कि अब तक हुए पथराव में किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई है। लेकिन, लगातार हो रही इस तरह की घटना से सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है।


बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली हाईटेक ट्रेन वंदेभारत में पत्थरबाजी की घटना नहीं थम रही है। कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर से पथराव कर दिया जा रहा है। मंगलवार को दोपहर यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। दोपहर में ट्रेन नागपुर के रेवराल स्टेशन से गुजर रही थी। उसी समय ट्रेन में किसी ने पथराव कर दिया।

देर शाम बिलासपुर पहुंचने पर RPF ने की जांच

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की शाम 19.34 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म में पहुंचने पर RPF की टीम ने ट्रेन रूकने के बाद जांच की, तब कोच सी-7 के विंडो का शीशा क्षतिग्रस्त मिला। मालूम हो कि लगातार पत्थरबाजी की घटना के बाद से ट्रेन के बिलासपुर पहुंचने और छूटते समय रोज RPF की टीम को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

ट्रेन रोककर ली तलाशी, कोई नहीं मिला

बताया जा रहा है कि ट्रेन के टकराने की जोरदार आवाज आने के बाद ट्रेन रोक दी गई। ट्रेन में सवार रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने आसपास तलाशी ली। लेकिन, वहां कोई नहीं मिला। लगातार ट्रेन में हो रहे पथराव से यात्री भी दहशत में आ गए। हालांकि, इसमें किसी को चोंट नहीं लगी। बाद में स्टाफ ने इस घटना की जानकारी RPF पोस्ट को दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.