Media24Media.com: Vaccination in India

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Vaccination in India. Show all posts
Showing posts with label Vaccination in India. Show all posts

कल से 12-14 आयु वर्ग को लगेगी वैक्सीन, 60+ के लोगों को दी जाएगी प्रीकॉशन डोज

No comments Document Thumbnail

टीनएजर्स के बाद केंद्र सरकार ने 16 मार्च यानी कल से 12-13 साल और 13-14 साल के आयु वर्ग वालों के लिए कोविड टीकाकरण का विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब तक सिर्फ 15 से 18 साल तक आयु वर्ग वालों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही थी। इसके अलावा 60 से ज्यादा उम्र सभी लोग अब 16 मार्च से कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज ले सकेंगे। इससे पहले किसी और गंभीर बीमारी से ग्रसित 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ही प्रीकॉशन डोज दी जा रही थी। 

भारत सरकार ने कई एक्सपर्ट्स और साइंटिफिक बॉडी के साथ विचार-विमर्श के बाद 12-13 साल और 13-14 साल के आयु समूहों- 2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करने का फैसला लिया है। इस आयु वर्ग को बायोलॉजिकल ई, हैदराबाद द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स दी जाएगी। जबकि जब 15 से 18 साल के आयु वर्ग वालों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था। तब उस आयु वर्ग को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन दी गई थी। इसके साथ ही भारत में 12 साल से ज्यादा बच्चों को टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180 करोड़ के पार 

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180 करोड़ के पार पहुंच गया है। कल 19 लाख 64 हजार 423 डोज दी गई थी, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 180 करोड़ 40 लाख 28 हजार 891 डोज दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना वॉरियर्स और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। चरणबद्ध तरीके से भारत में टीकाकरण किया गया। इसी दौरान बच्चों पर कोरोना वैक्सीन के ट्रायल किए गए और इसी साल की शुरूआत में बच्चों की वैक्सीन दिए गए हैं। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। वहीं कोरोना वॉरियर्स के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था, जिसका आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

कोरोना के 2 हजार 568 नए केस 

बता दें कि भारत में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2 हजार 568 नए केस सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हो गई है। कल कोरोना के 2 हजार 503 केस दर्ज किए गए थे और 27 लोगों की मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 4 हजार 722 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 33 हजार 917 हो गई है। वहीं इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 974 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 46 हजार 171 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में 18+ के 100% लोगों को लगा टीके का पहला डोज, देश में सिर्फ 95 प्रतिशत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में 18 साल से ज्यादा उम्र के 100 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं देश में अभी 95 फीसदी लोगों को ही टीका लग पाया है। इस हिसाब से छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी अच्छी है। इसी कैटेगरी के प्रदेश के 78 फीसदी लोगों ने दूसरा टीका भी लगावा लिया है। 15 से 18 साल के 65 फीसदी बच्चों ने भी वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। प्रदेश में प्रीकॉशन डोज की रफ्तार भी अच्छी है। 

विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने में वैक्सीनेशन की भूमिका को अहम माना है। आने वाले कुछ दिनों में सभी वर्गों में वैक्सीनेशन का टारगेट लगभग पूरा हो जाएगा। प्रदेश में तीसरी लहर के दौरान कोरोना से हुई मौतों के आडिट से पता चला है कि मरने वालों में 65 फीसदी लोगों ने टीके नहीं लगाए थे। प्रदेश में तीसरी लहर के दौरान 405 लोगों की मौत हुई है। इनमें करीब ढाई लोगों ने दोनों या एक टीका नहीं लगवाया। ये साबित करने के लिए काफी है कि वैक्सीनेशन की वजह से ही बहुत लोगों की जान बची है। 

बचे हुए लोगों के टीकाकरण पर फोकस

स्वास्थ्य विभाग अब बचे हुए लोगों के टीकाकरण पर फोकस कर रहा है‌। प्रदेश में 1.96 करोड़ 51 हजार लोगों को दोनों टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 1.96 करोड़ 49 हजार को पहला टीका लग चुका है। 1.52 करोड़ 34 हजार का दूसरा टीका भी लग गया। यानी 78 फीसदी को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। बीते 13 दिन में 1.21 लाख लोगों को लाख और 9.15 लाख लोगों ने दूसरा टीका लगाया। दूसरा टीका लगाने में लोगों ने काफी दिलचस्पी ली। आम लोगों के अलावा फ्रंट लाइन वर्करों को प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा रही है। 

3.24 लाख को बूस्टर डोज

प्रदेश में इस श्रेणी के 11.75 लाख लोगों को टीके लगाए जाने हैं। 3.24 लाख को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। इस तरह सभी श्रेणी मिलाकर प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 67 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। इसमें पहला, दूसरा, छोटे बच्चों और प्रीकॉशन डोज शामिल है। इस संबंध में राज्य महामारी नियंत्रण के संचालक डॉक्टर सुभाष मिश्रा ने कहा कि स्कूल बंद होने की वजह से छोटे बच्चों का टीका कुछ प्रभावित हुआ, लेकिन अब फिर से रफ्तार पर है। तीसरी लहर में ज्यादा हानि नहीं होने पर लोगों को वैक्सीनेशन का महत्व समझ में आया। तीसरी लहर में मरने वाले ज्यादातर लोगों ने टीके नहीं लगवाए थे।

देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार, छत्तीसगढ़ में सवा करोड़ से ज्यादा को लगे दोनों टीके

No comments Document Thumbnail

देश ने फिर नया इतिहास रच दिया है। भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 150 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस अवसर पर PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर देश को बधाई दी है। Co-Win डैशबोर्ड के मुताबिक शुक्रवार रात 11 बजे तक देश में 150 करोड़ 63 लाख 30 हजार से ज्यादा डोज दिए जा चुके थे। इधर, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी पांच दिनों में 2 करोड़ डोज के पार हो गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक मुकाम बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि देश की 90% वयस्क आबादी को दो डोज लगाए जा चुके हैं और 3 जनवरी से अब तक 15 से 17 साल के लगभग 1.68 करोड़ बच्चों को एक डोज दिया जा चुका है। यह उपलब्धि पूरे देश की है। हर राज्य सरकार की है। पीएम मोदी ने देश के वैज्ञानिकों, वैक्सीन निर्माताओं और स्वास्थ्य मंत्रालय को भी शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यह सभी के मिले-जुले प्रयासों का नतीजा है कि हम शून्य से इस शिखर तक पहुंचे हैं। 

देश में बीते साल 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। सरकार ने पिछले साल अगस्त में दिसंबर तक 216 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का टारगेट तय किया था। तय टारगेट के मुकाबले अब तक देश में 150 करोड़ डोज ही लगाए गए हैं। शुरुआती 20 करोड़ डोज 131 दिन में लगाए गए थे। अगले 20 करोड़ डोज 52 दिन में लगा दिए गए। इसके बाद 40 से 60 करोड़ डोज देने में 39 दिन ही लगे।

कैंपेन को तेज करने से 60 करोड़ से 80 करोड़ डोज तक पहुंचने में महज 24 दिन लगे। इसके बाद 80 करोड़ से 100 करोड़ डोज तक पहुंचने में 31 दिन लगे। अब 100 से 150 करोड़ वैक्सीन डोज होने में 78 दिन लगे। इस लिहाज से देखें तो अब वैक्सीनेशन की रफ्तार कम हो गई है। अगर इसी रफ्तार से वैक्सीनेशन होता रहा तो देश में बाकी 66 करोड़ वैक्सीन डोज लगने में करीब 102 दिन और लगेंगे यानी 19 अप्रैल 2022 के आसपास ये आंकड़ा हम पार कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में सवा करोड़ से ज्यादा को लगे दोनों टीके 

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। यहां के एक करोड़ 25 लाख 49 हजार 361 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। ये प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 18 साल से ज्यादा की आबादी का 64 प्रतिशत है।

राज्य में 18 साल से ज्यादा के 97 प्रतिशत और 15 से 18 साल की 38 प्रतिशत जनसंख्या को पहला टीका लग चुका है। यहां 18 साल से ज्यादा के एक करोड़ 91 लाख 36 हजार 892 नागरिकों और 15 से 18 साल के 6 लाख 18 हजार 089 किशोरों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है। दोनों आयु वर्गों में पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश भर में अब तक कुल तीन करोड़ 23 लाख 4 हजार 342 टीके लगाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में 38 प्रतिशत किशोरों को लगा टीका

कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में 15 से 18 साल के किशोरों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है।  3 जनवरी को इस आयु वर्ग के टीकाकरण की शुरूआत के बाद पहले चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के 38 प्रतिशत किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। मुंगेली, राजनांदगांव, धमतरी और महासमुंद जिले में शुरूआती चार दिनों में ही कुल लक्ष्य के आधे से ज्यादा किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं बालोद, बेमेतरा, कांकेर, गरियाबंद और कोंडागांव भी इसके करीब है। प्रदेश में कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों के टीकाकरण के लक्ष्य के खिलाफ अब तक 6 लाख 18 हजार 089 को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है।

सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण साइट्स में किशोर-किशोरी उत्साह से पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। साल 2005, 2006 और 2007 में पैदा हुए किशोरों का इन केंद्रों में टीकाकरण किया जा रहा है। 3 जनवरी से 6 जनवरी के बीच मुंगेली जिले में कुल लक्ष्य के 67 प्रतिशत, राजनांदगांव में 57 प्रतिशत, धमतरी में 56 प्रतिशत और महासमुंद में 51 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं बालोद और बेमेतरा में 15 से 18 साल के 48-48 प्रतिशत, कांकेर में 47 प्रतिशत, गरियाबंद में 46 प्रतिशत, कोंडागांव में 45 प्रतिशत और बलौदाबाजार में 40 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।

रायगढ़ में 29 हजार 686 किशोरों को टीका

कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए अब तक मुंगेली जिले में 32 हजार 737, राजनांदगांव में 54 हजार 980, धमतरी में 27 हजार 180, महासमुंद में 32 हजार 993, बालोद में 23 हजार 625, बेमेतरा में 26 हजार 672, कांकेर में 21 हजार 471, गरियाबंद में 17 हजार 162, कोंडागांव में 16 हजार 327, बलौदाबाजार में 37 हजार 526, दुर्ग में 41 हजार 064, बिलासपुर में 40 हजार 200, दंतेवाड़ा में 6242 और रायगढ़ में 29 हजार 686 किशोरों को टीका लगाया गया है।

रायपुर में 46 हजार 272 किशोरों को टीका

टीके की पहली खुराक रायपुर जिले में 46 हजार 272 किशोरों को, जांजगीर-चांपा में 32 हजार 836 को, जशपुर में 16 हजार 099, सूरजपुर में 15 हजार 041, कवर्धा में 17 हजार 054, कोरिया में 11 हजार 737, बलरामपुर में 13 हजार 563, सरगुजा में 14 हजार 988, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 5838, बस्तर में 13 हजार, कोरबा में 18 हजार 074, बीजापुर में 2603, सुकमा में 2233 और नारायणपुर में 886 किशोरों को टीकाकरण की शुरूआत के पहले चार दिनों में दी गई है।

बुजुर्गों के बूस्टर डोज की तैयारी

इस बीच स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके का बूस्टर डोज देने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत 10 जनवरी से हो रही है। बताया जा रहा है कि पंजीयन के लिए ऑनलाइन और ऑनसाइट दोनों तरह की व्यवस्था मौजूद रहेगी। बूस्टर डोज के तौर पर पहले लग चुकी वैक्सीन की एक अतिरिक्त डोज लगाई जाएगी। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 10 जनवरी से 60 साल से ऊपर के बीमार बुजुर्गों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रिकॉशन डोज यानी वैक्सीन की तीसरी खुराक देने की शुरुआत होगी। 

22 बीमारियों की लिस्ट जारी 

प्रिकॉशन डोज 60 साल से अधिक उम्र के केवल उन्हीं लोगों को लगाया जाना है, जो कोमॉर्बिडिटी (एक से अधिक बीमारियों) से पीड़ित हैं। सरकार ने कोमॉर्बिडिटी के तहत आने वाली 22 बीमारियों की लिस्ट जारी की है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने स्पष्ट किया है कि कोमॉर्बिडिटी वाले 60 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों को प्रिकॉशन डोज लेने के लिए डॉक्टर से कोई सर्टिफिकेट देने/प्रस्तुत करने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि ऐसे लोगों को प्रिकॉशन डोज लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है।

देश ने फिर रचा इतिहास, वैक्सीन की डोज का आंकड़ा 100 करोड़ के पार

No comments Document Thumbnail

देश ने आज फिर नया इतिहास रच दिया है। भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर देश को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि 'बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है।' वहीं इस मौके पर देश में BJP जश्न मना रही है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने इतनी तेजी से इतने बड़े आंकड़े को छुआ है। 


BJP के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह कोयंबटूर में मौजूद रहेंगे। जबकि सांसद और पार्टी के महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम लखनऊ में मौजूद रहेंगे। अरुण सिंह का कहना है कि देश में वैक्सीनेशन का 100 करोड़ का आंकड़ा पीएम नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है। आज आरएमएल अस्पताल में वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री शिरकत करेंगे।

अब तक वैक्सीन की कितनी डोज 

कोविन पोर्टल से मिली जानकारी के मुताबिक देश में टीके की 99.7 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं। लगभग 75 प्रतिशत वयस्कों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। जबकि 31 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराक लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 'टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने के बाद हम मिशन के तहत सुनिश्चित करेंगे कि जिन्हें पहली खुराक लग चुकी हैं उन्हें दूसरी खुराक भी लगे ताकि कोविड-19 से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।' केंद्र ने कहा कि जिन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका हैं, उन्हें 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि मनाने के लिए इस अभियान में अहम स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा में पोस्टर बैनर लगाने चाहिए।

डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी का होगा सम्मान 

इस कार्यक्रम के तहत वैक्सीनेशन अभियान से जुड़े डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी और अन्य लोगों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही साथ वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने और वापस घर छोड़ने के लिए भी पिक और ड्रॉप की सुविधा बीजेपी की ओर से दी जाएगी।

कोरोना के 18 हजार 454 नए मरीजों की पुष्टि

बता दें कि भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 हजार 454 नए मामले आए हैं। जबकि 17,561 रिकवरी हुईं और 160 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। भारत में अब तक कुल 3 करोड़ 41 लाख 27 हजार 450 कोरोना मरीजों की पहचान हो चुकी है। वहीं देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 78 हजार 831 है। देश में अब तक कुल 3 करोड़ 34 लाख 95 हजार 808 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 4 लाख 52 हजार 811 लोगों की मौत हो चुकी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.