Media24Media.com: Terrorist Attack

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Terrorist Attack. Show all posts
Showing posts with label Terrorist Attack. Show all posts

आतंकियों ने किया सुरक्षाबलों पर हमला, एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। घाटी से आए दिए आतंकी हमले और नागरिकों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच आतंकवादियों ने श्रीनगर के मैसूमा के लाल चौक इलाके में CRPF के दो जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। वहीं दूसरा जवान अस्पताल में भर्ती है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावर AK-47 से लैस थे। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दूरी पर CRPF का कैंप है। ये कैंप एक मंदिर की सुरक्षा में लगा हुआ है।

इससे पहले सोमवार को साउथ कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने 2 मजदूरों को गोली मार दी, जिसके बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मजदूरों की पहचान कर ली गई है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। इधर, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए नियंत्रण रेखा पर एक आतंकी को मार गिराया। सीमा की निगरानी कर रही सेना की एक टुकड़ी ने नियंत्रण रेखा पर नौशेरा इलाके में रविवार रात कुछ हलचल देखी। जब घुसपैठिए को चुनौती दी गई तो ‌उसने फायरिंग शुरू कर दी। बाद में उसे मार गिराया गया। उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया।

उपराज्यपाल ने की घटना की निंदा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा कि नागरिकों और CRPF पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। वीरगति को प्राप्त हुए एचसी विशाल कुमार के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हमारी सुरक्षा बल उचित कार्रवाई करेगी।

BSF ने भुज में पकड़ी पाकिस्तानी नाव

सीमा सुरक्षा बल ने 3 अप्रैल की शाम गुजरात के भुज में हरामी नाला इलाके में बॉर्डर पोल नंबर 1160 के पास भारतीय सीमा से लगभग 100 मीटर अंदर एक पाकिस्तानी नाव को जब्त किया है। कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने कुल 139 आतंकवादियों को मार गिराया है। बता दें कि 38 विदेशियों समेत 150-200 आतंकी अभी भी सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 38 गैर-स्थानीय आतंकवादी जो ज्यादातर पाकिस्तान से हैं, वर्तमान में जम्मू कश्मीर में सक्रिय है। साथ ही ये विदेशी आतंकवादी पूरे जम्मू कश्मीर में फैले हुए हैं और शहरों के साथ-साथ वन क्षेत्र में छिपे हुए हैं। जो लगातार अपनी कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं।

आतंकियों ने आर्मी बेस पर किया हमला, 27 जवानों की मौत, 27 घायल

No comments Document Thumbnail

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के आर्मी बेस पर आतंकवादियों ने हमला किया है, जिसमें 27 सैनिकों की मौत हो गई है। जबकि 33 जवान घायल बताए जा रहे हैं। सेना ने बताया कि 21 जवानों की हालत गंभीर है और 7 अभी भी लापता हैं। ये हमला मोंडोरो बेस पर किया गया, जो बुर्किना फासो और माली के बॉर्डर पर है। आतंकवादियों ने आर्मी बेस को उड़ाने के लिए कार बम का इस्तेमाल किया और टैंकों समेत 21 वाहनों को जब्त कर लिया। हमले के समय बेस पर करीब 150 सैनिक मौजूद थे।

वहीं सेना ने जवाबी कार्रवाई में 70 आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि कौन-सा आतंकवादी समूह इस हमले के लिए जिम्मेदार है। सेना ने ये कार्रवाई किसी आतंकी ग्रुप को निशाना बनाकर करने की बजाय एक समान रूप से की है। बता दें कि अल कायदा और इस्लामिक स्टेट दोनों ही आतंकवादी संगठन सेंट्रल माली में सक्रिय हैं। माली की सेना पर बीते 10 सालों से लगातार हमले हो रहे हैं।

उत्तरी रेगिस्तान पर किया था कब्जा 

बता दें कि 2012 में अल कायदा से जुड़े आतंकवादियों ने उत्तरी रेगिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उस समय फ्रांस ने हस्तक्षेप कर माली की मदद की थी और पूरे इलाके को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करवाया था। इसके बाद वहां अपनी सेना तैनात कर दी थी। तभी से आतंकियों की ओर से सेना को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। फ्रांस की कार्रवाई के बाद आतंकवादी समूह अल कायदा और इस्लामिक स्टेट फिर से इकट्ठे हो गए और मालियन ग्रामीण इलाकों को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही नाइजर, बुर्किना फासो और अन्य पड़ोसी देशों में अपनी पहुंच बनाई। माली देश का दो-तिहाई क्षेत्र सरकार के नियंत्रण से बाहर है।

फ्रांस के सैनिकों के हटने के बाद हमले तेज

फ्रांस ने 2013 से माली में अपने हजारों सैनिकों को तैनात किया था, लेकिन बीते महीने अपनी सेना को वापस बुला लिया। ये फैसला देश में सत्ताधारी जुंटा सरकार के साथ फ्रांस के संबंधों के टूटने के कारण लिया गया। सेना के वापस आने के बाद से माली पर हमले तेज हो गए। ये पहला मौका नहीं है जब माली की सेना को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। 2018 में उत्तरी माली में सेना शिविर पर हमला किया गया। इसमें 14 सैनिकों की मौत हुई थी। 

लगातार जवानों को निशाना बना रहे आतंकी

अक्टूबर 2019 में बुर्किना फासो से लगती सीमा के पास सेना पर हमला किया गया। इसमें 41 जवानों की मौत हो गई। फिर एक महीने के बाद नवंबर में इंडलिमने में सेना शिविर पर हमला किया गया। इसमें 53 की मौत हो गई। साल 2020 में ओगोसागो गांव में सेना पर आतंकी हमला किया गया, जिसमें 9 की मौत हो गई। वहीं 2021 में मोरदिया और सेगोऊ शहर में आतंकी हमला हुए। इसमें 7 जवानों की मौत हुई थी। माली में लगातार आतंकी जवानों को अपना निशाना बना रहे हैं। 

Big News: आतंकियों ने पुलिस बस पर की फायरिंग, 2 जवान शहीद, 12 घायल, PM मोदी ने मांगी घटना की जानकारी

No comments Document Thumbnail

जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। घाटी से आए दिए आतंकी हमले और नागरिकों की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच आतंकवादियों ने श्रीनगर के जेवन में एक बड़े हमले को अंजाम दिया। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए। जबकि 12 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने पंथा चौक इलाके में पुलिस की गाड़ी पर हमला किया। इस हमले में 14 जवान घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 2 जवानों ने दम तोड़ दिया। 

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि 'घायल पुलिस कर्मियों में 01 ASI और एक सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शहीद हो गए।' बस में सवार गुलाम हसन, सजाद अहमद, रमीज अहमद, बिशंबर दास, संजय कुमार, विकास शर्मा, अब्दुल मजीद, मुदस्सिर अहमद, रविकांत, शौकत अली, अर्शिद मोहम्मद, शफीक अली, सतवीर शर्मा और आदिल अली घायल हुए।  जानकारी के मुताबिक शाम के करीब साढ़े 5 बजे बाइक सवार आतंकवादियों ने पुलिस बस पर फायरिंग की थी। हमले की जिम्मेदारी कश्मीर टाइगर्स ने ली है। इस ग्रुप का नाम पहली बार आया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी  ISI के निर्देश पर लश्कर से जुड़ा हुआ ग्रुप है। 

वहीं श्रीनगर में हुए आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्तृत जानकारी मांगी है और शहीद जवानों के प्रति संवेदना जाहिर की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी इस समय वाराणसी में हैं। श्रीनगर के पंथा चौक इलाके के जेवन में आतंकियों ने शाम को पुलिस की बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकी हमले में जवानों की शहादत पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। 

हाल के दिनों में घाटी में आतंकी वारदातों में तेजी देखी गई है। 10 दिसंबर को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के गुलशन चौक पर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया था। इस हमले में दो जवान मोहम्मद सुल्तान और फैयाज अहमद शहीद हो गए थे। आज ही सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ रंग्रेठ इलाके में हुई।

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

वहीं जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी महिला घुसपैठिए को मारा गिराया। BSF जम्मू के जन संपर्क अधिकारी संधू ने कहा कि 'BSS ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठिए को कई बार सीमा पार नहीं करने के लिए आगाह किया, लेकिन घुसपैठ कर रही महिला सीमा पर लगे बाड़ की तरफ तेजी से दौड़ती रही।' उन्होंने बताया कि इसके बाद BSF के जवानों ने गोलियां चलाई। घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर BSF की बाड़ के समीप मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.