Media24Media.com: Rajim news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Rajim news. Show all posts
Showing posts with label Rajim news. Show all posts

जल जीवन मिशन से सभी घरों में मिलेगा स्वच्छ पेयजल- संदीप साहू

No comments Document Thumbnail

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला में श्रध्दालुओं एवं आगंतुकों को शासन की योजनाओं से लाभ दिलाने एवं जानकारी देने के लिए विभागीय स्टाल लगाए गए हैं । साथ-साथ प्रतिदिन कार्यक्रम व सम्मेलनों के माध्यम से हितग्राहियों को सीधा लाभ पहुॅंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा किये गये संयुक्त आयोजन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष  संदीप साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन अतंर्गत गरियाबंद जिला के 21 कार्यों के लिए 28 करोड़ 46 लाख रुपये की राशि का कार्यादेश विभिन्न ग्राम पंचायतों का सौपा। 

उन्होंने जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा की जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में टेप नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेय जल पहुंचेगा। उन्होने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोच के अनुरुप राज्य के सभी लोगों को स्वास्थ्य, पेय जल, शिक्षा और नागरिक सुविधाएं दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य की संस्कृति को पुनः जीवित करने का कार्य किया जा रहा है। राजिम पुन्नी मेला का आयोजन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। श्री साहू ने जानकारी दी की जिले में 1 लाख 52 हजार 2 सौ 86 परिवारों को घरेलू टेप नल कनेक्शन देना प्रस्तावित है। जिसके अंतर्गत 33 हजार 1 सौ टेप कनेक्शन दिये जा रहे है। उन्होने कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड विरतण, कायाकल्प योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपरा, खड़मा, मड़ेली एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र कस, बारुका, मदनपुर को कुल 4 लाख 75 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि प्रदान किया तथा श्रीमती चाॅंदनी धृतलहरे चैबेबांधा हियरिंग एड दिया गया। 

ये रहे उपस्थित

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 10 दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, 5 हितग्राहियों को सामान्य ट्रायसायकल, 3 व्हीलचेयर, 3 हितग्राहियों को दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना एवं क्षितिज अपार योजना अंतर्गत 5 दिव्यांगों को 48 हजार रुपये का चेक विरतण किया गया। कार्यक्रम को गोबरा नवापारा नपा अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी, जिला पंयायत सदस्य मधुबाला रात्रे ने भी सम्बोधित किया और राज्य सरकार के उपलब्धियों को बताया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष मगरलोड श्रीमती नीतू साहू, जनपद अध्यक्ष मगरलोड श्रीमती ज्योति ठाकुर, नपा अध्यक्ष राजिम श्रीमती रेखा सोनकर, सभापति श्रीमती संध्या राव भाण्डुलकर, श्रीमती पद्मा दुबे, श्री विकास तिवारी, श्री ताराचंद मेघवानी, केंद्रीय समिति के सदस्य रतिराम साहू ,लीलाराम साहू सहित हितग्राही एवं नागरिक उपस्थित थे।

राजिम माघी पुन्नी मेला में 113 गरीब बेटियों के हाथ हुए पीले, मंत्री अनिला और अमरजीत भगत ने दिया आशीर्वाद

No comments Document Thumbnail

पवित्र महानदी, सोंढूर, पैरी के त्रिवेणी संगम राजिम के राजीव लोचन मंदिर परिसर में अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पूरा मेला स्थल विशाल विवाह मंडप में बदल गया था। ये अवसर था मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का। इस आयोजन में 113 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। राजिम माघी पुन्नी मेला के अवसर पर ये ऐतिहासिक पल था कि जिले गरीब 113 बेटियों के हाथ हजारों लोगों की गवाही में पीले हुए।  

श्री भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वर नाथ की पावन धरा में बेटियों को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया,  खाद्य मंत्री अमरजीत भगत , महासमुंद लोकसभा के सासंद चुन्नीलाल साहू, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,  जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों का आशीर्वाद मिला। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने वर-वधु को आशीष और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये एक शुभ अवसर है, कि राजिम के पवित्र धरा पर सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने बधाई दी है। 

उन्होंने कहा कि ये पावन अवसर है, जहां बेटियों को आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी बेटियों पर होती है। वे परिवार और समाज को जोड़ कर रखती है। छत्तीसगढ़ की बेटियां शासन की योजना का लाभ उठाकर सक्षम बने, 3 प्रतिशत ब्याज की दर पर महिला कोष और सक्षम योजना से ऋण लेकर व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  बेटियों के लिए ने इस योजना की ब्याज दर को 6 प्रतिशत से कम कर मात्र 3 प्रतिशत कर दिया। मंत्री भेड़िया ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और नवदंपतियों को सफल और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कोई भी परिवार अपने आप को कमजोर न समझे, सरकार हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और सम्मान के लिए काम कर रहे हैं। कर्ज माफी समेत समर्थन मूल्य, मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना का जिक्र कर कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने सरकार की ओर से सभी नवदंपतियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल द्वारा बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रु कर दिया है। ये एक संवेदनशील फैसला है। उन्होंने सभी बेटियों को आशीर्वाद दिया। इस सामूहिक विवाह के अनुकरणीय पहल के लिए मंत्री भेड़िया ने जिला प्रशासन के टीम को बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नवापारा, राजिम नपा अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, जिला पंचायत सदस्य, जिला कलेक्टर, अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समेत वर-वधु के परिवार और आगंतुक भी मौजूद रहे।

रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न

गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। इसके पहले वधु और वर पक्ष से अधिकारी-कर्मचारी बाराती और घराती बने। वर पक्ष को बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर बारात निकाली गई। वहीं वधु पक्ष ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा मेला स्थल विवाहमय नजर आ रहा था। इस सामूहिक विवाह में देवभोग से पहुंचे कन्या गीता ,मालवी प्रधान, फिंगेश्वर की बैशाखिन तारक, कामिनी बंजारे, महेंद्री छुरा के  कुमारी दामिनी,डुमेश्वरी ने इस आयोजन के लिए शासन-प्रशासन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ये हमारे जीवन का अविस्मरणीय पल है।

प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना 

वहीं शादी समारोह में शामिल होने से पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भगवान श्री राजीव लोचन और श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। गौरतलब है कि राजिम माघी पुन्नी मेला में रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मुख्य मंच पर रोजाना राज्य स्तरीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जा रही है। वहीं श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास बने डोम में स्थानीय लोक कलाकारों को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पास बने डोम में धमतरी जिला के शुक्लाभाठा से पहुंची कलाकार गंगाबाई मानिकपुरी के पंडवानी प्रस्तुति का आनंद लिया। 

मानिकपुरी ने पारंपरिक कला पंडवानी की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति के लिए मंत्री द्वारा पांच-पांच हजार रु का नगद सम्मान राशि मानिकपुरी को प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक अनिता-योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

राजिम मेला: श्रीसंगम की सांस्कृतिक विरासत, कहां जाहू बड़ दूर हे गंगा

No comments Document Thumbnail

डॉ सुखदेव राम साहू 'सरस'. 

लोक प्रसिद्ध व्यक्तित्व के साथ अनेक संदर्भ और मान्यताओं का समावेश होता है। समय सापेक्ष उसमें आंशिक परिवर्तन , परिवर्धन भी होते रहते हैं । वही कल्पना की उड़ान अनेक बार ऐतिहासिक समीकरण से बहुत दूर हो जाते हैं । छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय राजिम मेला, माघी पुन्नी मेला इन्हीं झंझावातों में भ्रमण करते हुए वर्तमान में भी स्थिर नहीं हो पाया है ।

राजिम (स्थान या व्यक्ति नाम ) छत्तीसगढ़ अंचल का पवित्र ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है। यहां माघी पुन्नी से महाशिवरात्रि पर्व तक विशाल और भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। राजिम मेला से, राजीवलोचन महोत्सव से, राजिम कुंभ से, राजिम कुंभ कल्प से, माघी पुन्नी मेला तक सतत गतिमान है । अपने आप में उत्तर तथा दक्षिण भारत ( परिपथ ) की संस्कृति को संजोए राजिम श्रीसंगम के पुण्य को बाटती है और हर छत्तीसगढ़िया 'कहां जाहू बड़ दूर हे गंगा , जुर मिल यीहें तरौ रे' मानकर उसमें समस्त धार्मिक और पारंपरिक कार्य पूर्ण कर पुण्य लाभ लेते हैं। 

प्रामाणिक दस्तावेजीकरण की आवश्यकता

इस आध्यात्मिक उपस्थिति के पीछे निःसंदेह एक महान नारी का आत्मोत्सर्ग, सेवाभाव, श्रम, श्रद्धा साधना एवं संकल्प का भाव समाहित है । यह अभी भी अनुत्तरित है कि वह माता राजिम, राजिम तेलिन भक्तिन कौन थी । निःसंदेह इस पर मान्यताएं, किवदंती शोध कार्य अनेक तत्व उत्तरदायी हैं। वह राजीवा, राजू राजिबा, राजम, राजमाल, पद्म या कमल पयार्यवाची शब्द की संगति में सहमति है । शोध परक प्रामाणिक दस्तावेजीकरण की आवश्यकता है। 

पद्मा लोचन का प्रयोग समाहित 

वास्तव में अद्यतन जो लगभग स्वीकृति ( इतिहास मान्यता, जनश्रुति, कल्पना आदि के ही अंतर्गत ) समीकरण करने पर लगभग ये बातें रेखांकित होती हैं कि (1) पूर्व में यह नाम पौराणिक था । (2) राजिम भक्तिन माता धनिक परिवार की थीं । (3) उनका तेल विक्रय का व्यवसाय था । (4) वह राजा जगतपाल, सामंत जगपाल देव कलचुरी राजवंश की समकालीन थीं । (5) उनका प्रवासी स्थल चांदा / चंद्रपुर था । (6) उन्हें प्राप्त अनगढ़ प्रस्तर चमत्कारिक था । (7) वह शिव भक्त परिवार की थीं । (8) कमल पर्यायवाची शब्द पद्मा लोचन का प्रयोग समाहित रहा है ।

अंकित शिला मंदिर का इतिहास

इस प्रसंग में उक्त तथ्यों के साथ इसका भी समावेश किया जाना चाहिए कि राजिम भक्तिन मंदिर ( समकालीन निर्मिति ) के गर्भगृह में स्थापित पूजारत दंपत्ति, घानी, बैल, सूर्य, चंद्र अंकित शिला मंदिर का ऐतिहासिक है । वहीं इसी प्रकार की आंशिक परिवर्तन युक्त प्रस्तर खंड छत्तीसगढ़ में इन स्थानों में भी पाए गए हैं, यथा भोरमदेव, केशकाल घाटी के ऊपर के प्राचीन खंडहर, बस्तर क्षेत्र आदि के 9 स्थानों में । कोल्हू (घानी ) का सीधा संबंध तैलिक वंश से संभव है । 

पवित्र श्रीसंगम की सांस्कृतिक विरासत

संक्षिप्त में यह कथन अधिक उपयुक्त होगा कि क्या अंकित दंपत्ति ही राजिम भक्तिन तेलिन हेतु अभिधेय है । अंकन की सिद्धि, प्रसिद्धि, संपन्नता, गुणात्मकता एवं राजवंश के परिचायक हो सकता है । राजिम के लिए भी पूर्व नामांकन पद्मावतीपुरी ही इच्छित सूत्र प्रदान करते हैं । निःसंदेह पर्याप्त शोधपरक कार्य का होना आवश्यक है । शोध पीठ की स्थापना के साथ पर्याप्त दस्तावेजीकरण ही इस ऐतिहासिक धरोहर पवित्र श्रीसंगम की सांस्कृतिक विरासत को समुचित एवं नामांकित स्थान प्रदान करेंगे । यही शुभ होगा ।

-पुरानी बस्ती रायपुर छ. ग.

राजिम भक्तिन जयंती महोत्सव की तैयारी शुरू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शिरकत

No comments Document Thumbnail

राजिम। भक्त माता राजिम जयंती समारोह 7 जनवरी को रूप से मनाया जाना है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और  भव्य बनाने आयोजन समिति जुटी हुई है। व्यापक तैयारियां, प्रदेशभर में प्रचार प्रसार की जा रही है। इस साल आयोजन स्थल बदले हुए स्वरूप में है। यह आयोजन अब पुराना मेला ग्राउंड की जगह है नया मेला मैदान चौबे बांधा रोड के पास होगा। साहू समाज को इसके लिए जिला प्रशासन ने स्थान उपलब्ध कराया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास की तैयारियों का जायजा लेने गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, एसडीएम अविनाश भोई राजिम पहुंचे थे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को माता राजिम जयंती की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

इस अवसर पर  तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महासचिव  दिलीप साहू,  लाला साहू, डॉ महेंद्र साहू, भोले साहू, श्याम साहू, टीकम साहू, राजू साहू, भवानी शंकर साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश साहू संघ के  पदाधिकारियों का भी विशेष मार्गदर्शन मिल रहा है।

कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए होगा राजिम पुन्नी मेले का आयोजन, स्वास्थ्य विभाग लगाएगा जांच शिविर

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। राजिम माघी पुन्नी मेला केंद्रीय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू की द्वारा दिये गए निर्देश पर राजिम नगर पंचायत के मंगल भवन में कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज सम्बंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली । बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राजिम माघी पुन्नी (Rajim punni mela) मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई मंचीय आयोजन नहीं किए जाएंगे और ना ही आयोजन शासकीय होंगे लेकिन श्रद्धालुओं की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए व्यवस्थाएं पूर्ववत रहेंगे। मेला स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा।





Rajim punni mela




बेरिकेडिंग, सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी । बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला सीईओ चंद्रकांत वर्मा, डीएफओ मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया एवं जिला अधिकारी मौजूद थे ।





उत्तराखंड में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मरने वालों की संख्या हुई 19, देखिये इसकी दिल दहला देने वाली तस्वीरें





कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला 27 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होगा। इस दौरान 3 स्नान पर्व 27 फरवरी माघी पूर्णिमा, 6 मार्च जानकी जयंती और 11 मार्च महाशिवरात्रि के पुण्य अवसर पर होगा । स्नान के लिए स्नान कुंड बनाये जाएंगे ।उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पूर्व आयोजन की तरह सड़क, बायो शौचालय ,बिजली, पानी ,स्वास्थ्य सफाई आदि की व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत राजिम व नयापारा को सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अन्य विभागों को भी उनके कार्य के अनुरूप जिम्मेदारी दी गई है । कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए हैं ।





पीडब्ल्यूडी विभाग को सफाई, सड़क, बेरिकेड्स, विद्युत विभाग को लाइट, नगर पंचायत राजिम को साफ सफाई, पीएचई को बायो टॉयलेट, पानी की व्यवस्था, खाद्य विभाग को भोजन प्रबन्ध, जल संसाधन विभाग को पर्याप्त स्नान कुंड बनाने के निर्देश दिए ।





Rajim punni mela




कलेक्टर ने कहा कि इस बार शासकीय (Rajim punni mela) स्टाल नही लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी नही होगा।उन्होंने कहा कि कोविड 19 के चलते कोई भी स्टेज कार्यक्रम नहीं आयोजित होंगे लेकिन आम जनता और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।





राजिम पुन्नी मेला के सुचारू संचालन के लिये कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत सीईओ चंद्रकांत वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है,वहीं राजिम के अनुविभागीय अधिकारी जी डी वाहिले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।





बैठक के पश्चात कलेक्टर एवं अधिकारियों द्वारा मेला स्थल का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देश दिए गए ।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.