Media24Media.com: Naxalites surrendered

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Naxalites surrendered. Show all posts
Showing posts with label Naxalites surrendered. Show all posts

2 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, लगातार मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली

No comments Document Thumbnail

सरकार और पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान की वजह से नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ फिर लौटते नजर आ रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर उत्पात मचाने वाले 2 इनामी नक्सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। इनमें एक महिला नक्सली है। दोनों नक्सलियों पर 12 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रहे हैं। गढ़चिरौली पुलिस दोनों सरेंडर नक्सलियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं।   

गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि रामसिंग ऊर्फ सिताराम बक्का (उम्र 63) और माधुरी ऊर्फ भुरी (उम्र 34) पर 6-6 लाख रुपए का इनाम है। नक्सलियों की एरिया कमेटी मेंबर माधुरी पर 37 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वहीं ACM रामसिंग पर 4 से 5 नामजद अपराध हैं। ये दोनों कई मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं। साथ ही कई जवानों की शहादत के जिम्मेदार हैं। माधुरी नवंबर 2002 में दलम में शामिल हुई थी। दिसंबर 2012 तक कसनसुर दलम में सदस्य के रूप में काम कर रही थी। नवंबर 2012 से 2013 तक भामरागड़ दलम में कार्यरत थी। नवंबर 2013 से अप्रैल 2022 पेरमीली दलम में एरिया कमेटी मेंबर के रूप में काम कर रही थी।  

कई मुठभेड़ में शामिल थे दोनों

पुलिस के मुताबिक रामसिंग मार्च 2005 में अहेरी दलम सदस्य पद पर भर्ती हुआ था। मई 2005 से माड डिवीजन तकनीकी टीम में काम कर रहा था। 2007 से 2012 तक इसी इलाके में डिप्टी कमांडर पद पर काम किया। 2012 से मार्च 2022 तक भामरागड़ क्षेत्र तकनीक टीम में ACM पद सक्रिय था। दोनों नक्सलियों के सरेंडर के बाद गढ़चिरौली जिले के SP अंकित गोयल ने इसे पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया है। अंकित गोयल ने कहा कि ये दोनों नक्सली कई बड़े लीडरों के साथ काम कर चुके हैं। लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे हैं। दोनों बड़े कैडर के नक्सली हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कुछ नए खुलासे हो सकते हैं।

अब तक 539 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में भी नक्सलियों की वापसी के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय नक्सलियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने लिए आह्वान किया जा रहा है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 130 इनामी नक्सलियों समेत 539 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 

लोन वर्राटू अभियान

बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। बुधवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली ने समर्पण किया। नक्सली माओवादियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे हैं।

क्या है ‘लोन वर्राटू’ अभियान ?

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

इनामी नक्सली दंपती ने किया सरेंडर, 'लोन वर्राटू' अभियान के तहत फिर हुए मुख्यधारा में शामिल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई की वजह से नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ फिर लौटते नजर आ रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले में इनामी नक्सली दंपती ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर इनामी नक्सली दंपत्ति मलांगेर एरिया कमेटी के अंतर्गत कार्यरत प्लाटून नंबर 24 का सेक्शन कमाण्डर हुर्रा कुंजाम और उसकी पत्नी प्लाटून नंबर 24 की पार्टी सदस्य बुधरी माड़वी ने आत्मसमर्पण किया है। 

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हुर्रा कुंजाम पर पांच लाख रुपए और उसकी पत्नी बुधरी पर दो लाख रुपए का इनाम है। नक्सली दंपती बीते सात सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि नक्सली दंपती के खिलाफ 2017 में सुकमा जिले के बुरकापाल गांव के करीब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हमला करने समेत अन्य बड़े नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। बुरकापाल हमले में 25 जवानों की मौत हुई थी। 

अब तक 539 नक्सलियों ने किया सरेंडर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय नक्सलियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने लिए आह्वान किया जा रहा है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 130 इनामी नक्सलियों समेत 539 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 

लोन वर्राटू अभियान

बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। बुधवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली ने समर्पण किया। नक्सली माओवादियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे हैं।

क्या है ‘लोन वर्राटू’ अभियान ?

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में लगातार मिल रही सफलता, मार्च में 57 नक्सलियों ने किया सरेंडर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली समाज की मुख्य धारा की तरफ लौटते हुए नजर आ रहे हैं। DIG (नक्सल अभियान) से मिली जानकारी के मुताबिक मार्च के महीने में 57 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जो पुलिस की नक्सल विरोधी अभियान की सफलता को बयां कर रही है। इसी दौरान 37 नक्सलियों की गिरफ्तारी भी की गई है। जानकारी के मुताबिक मार्च के महीने में अलग-अलग मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को ढेर किया गया है। 

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस ने मार्च महीने में दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में कार्रवाई करते हुए 5 हथियार बरामद किया है। साथ ही 20 IED जब्त कर उसे निष्क्रिय किया है। DIG (नक्सल अभियान) के मुताबिक दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के जंगल समेत पहाड़ियों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के द्वारा लगातार गश्त-सर्चिंग का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में उपलब्धि हासिल करते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त कार्रवाई जारी है।

11 जांबाज शूरवीर सम्मान से सम्मानित

वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य में सड़कों के विकास से पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में विकास के लिए स्कूल, स्टील के पुल, बिजली जैसे मूलभूत कार्य संपन्न किए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप नक्सली घटनाओं में लगातार कमी आई है। साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा नक्सली इलाकों के लिए दिए गए सूत्र वाक्य 'विश्वास, विकास, सुरक्षा' की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 3 सालों में लगभग 02 हजार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होना स्वीकार किया है।

गृहमंत्री साहू ने राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जाबांज पुलिस जवानों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पुलिस को इमानदारी से अपना काम करना चाहिए ताकि आम जनता में उनके प्रति सम्मान दिखे और अपराधियों के मन में पुलिस का भय हो।  साहू ने आरक्षक से लेकर TI रैंक तक के 11 जाबांज पुलिस जवानों को शूरवीर सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित पुलिस जवानों में उप निरीक्षक जाकिर अली, महिला आरक्षक मनीषा यादव, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप दीक्षित, प्रधान आरक्षक सरफराज चिश्ती, निरीक्षक रमन उसेण्डी, उपर निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उपनिरीक्षक  मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक सुशील पांडे, निरीक्षक विजय चेलक और निरीक्षक सुमतराम साहू शामिल थे। इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे है। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे है, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में बीते साल के मुताबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

लोन वर्राटू अभियान

बस्तर में इन दिनों पुलिस लोन वर्राटू अभियान चला रही है। जिसमें माओवाद का रास्ता छोड़ नक्सलियों की घर वापसी कराई जा रही है। बुधवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली ने समर्पण किया। नक्सली माओवादियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर मुख्यधारा से लगातार जुड़ रहे हैं।

क्या है ‘लोन वर्राटू’ अभियान ?

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम लोन वर्राटू दिया गया है, जिसका अर्थ है घर वापस लौट आइए। इसके लिए पुलिस के जवानों द्वारा गांव-गांव में प्रचार करवाया जा रहा है।गांव-गांव में पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर भी दिए जा रहे हैं, ताकि समर्पण की इच्छा रखने वाले नक्सली सीधे उनसे संपर्क कर सकें। इस अभियान के तहत अब धीरे-धीरे पूरे दंतेवाड़ा जिले से स्थानीय कैडर के नक्सली इस अभियान के तहत पुलिस से संपर्क कर सरकार की मुख्य धारा में लौट रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.