Media24Media.com: Mahasamund SP

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Mahasamund SP. Show all posts
Showing posts with label Mahasamund SP. Show all posts

महासमुन्द एसपी उतरे रोड पर, वाहन चालकों की ली जमकर क्लास

No comments Document Thumbnail
डेढ़ घंटे तक सड़क पर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, लापरवाही बरतने पर अब खैर नहीं।

महासमुन्द शिक्षक से एसपी बने महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल डंडा चलाने पर नहीं, शिक्षा से बदलाव पर विश्वास रखते हैं। रात में नशे की हालत में वाहन चलाने, लापरवाही बरतने और नशे की हालत में होने वाले अपराध को नजदीक से महसूस करने बीती रात सड़क पर उतर गए। कम उम्र और अच्छे फिटनेस से आम आदमी यह अंदाजा ही नहीं लगा पा रहे थे कि सामने एसपी खड़े हैं। ज्यादातर लोग नए थानेदार आने और अच्छा सबक सिखाने की चर्चा करते नजर आए।
सड़क पर वाहन चालक की क्लास लेते एसपी भोजराम

डीएसपी (यातायात) राजेश देवांगन को साथ लेकर निकले एसपी भोजराम पटेल ने लोगों को यातायात नियमों की सीख दी। गलती करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसपी रात साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक महासमुन्द शहर के मुख्य मार्ग और मोहल्लों में घुम घुमकर कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। अपराध की रोकथाम और त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने मातहत पुलिस कर्मियों को हिदायत दे रहे थे।



 संदिग्ध परिस्थितियों में घुम रहे लोगों, वाहनों की चेकिंग करते हुए पूछताछ कर रहे थे। कॉम्बिंग गश्त के दौरान शराब पीकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों और बिना नम्बर/रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाने वालों के ऊपर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस अलर्ट मोड में है। अपराध नियंत्रण प्राथमिकता में है।

पुलिस कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित थाना और चौकी प्रभारियों द्वारा जिले में 1000 से भी अधिक संदिग्ध दो पहिया व चार पहिया वाहनों की कल चेकिंग की गई। कितने प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट के बनाए गए, इसका खुलासा नहीं किया गया है। 

वाहनों की सघन जांच के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1000 से अधिक वाहनों की चेकिंग की जानकारी दी गई है। चेकिंग करने के साथ ही चेकिंग रजिस्टर में इंद्राज किया गया है। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का उल्लेख है। कुछ लोगों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
बिगड़ैल युवकों की ऐसी क्लास


साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पॉलीथिन मुक्त दलदली का संकल्प

No comments Document Thumbnail

पर्यावरण प्रेमियों के साथ एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने की 8 किमी साइकलिंग





महासमुन्द। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने महासमुन्द से दलदली तक साइकिल यात्रा निकाली गई। पिकनिक स्पॉट दलदली में पॉलीथिन की पन्नियां बीनने के बाद सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। स्वच्छता जागरूकता रैली में शामिल समाज सेवी और पर्यावरण संरक्षकों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और प्रेस क्लब महासमुन्द अध्यक्ष आनंदराम साहू ने उपस्थितजनों को संबोधित किया।






https://youtu.be/IFdvSwkGa5c




महासमुन्द के पुलिस कंट्रोल रूम से साईकिल में सवार होकर एसपी और एन्जॉय टीम के बच्चे सहित अनेक संगठन के लोग निकले। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एसपी ने ' हमर पुलिस- हमर संग' और पर्यावरण की रक्षा कौन करेगा -हम करेंगे का नारा बुलंद कराया।





द एन्जॉय ग्रुप के बच्चों और पर्यावरण संरक्षकों के साथ साइकिल यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम लभराखुर्द में पड़ा। जहां यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात ग्राम पतेरापाली के ग्रामीणों द्वारा एसपी ठाकुर का पुष्प गुच्छ व श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने और ठगों से सांवधान रहने ग्रामीणों से अपील की।





यात्रा आगे की ओर प्रस्थान करते हुए पर्यटन स्थल महादेव घाट दलदली पंहुची। जहां सभी पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर एसपी ठाकुर ने दलदली के घाट परिसर में बिखरे पड़े कूड़े करकट को उठाते हुए ये संदेश दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी मिलजुलकर धरती को स्वस्थ, स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।





आयोजन कर्ता "द एन्जॉय ग्रुप" के सदस्यों को उन्होंने दिल से धन्यवाद दिया। यात्रा पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू हो कर बागबाहरा रोड मुख्य मार्ग होते हुये ग्राम लभराखुर्द,पतेरापाली ,मुड़मार, उमरदा होते हुए पर्यटन स्थल दलदली में सम्पन्न हुई। स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत जनपद पंचायत सदस्या श्रीमती निधि लोकेश चन्द्राकर द्वारा पर्यावरण संरक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।





           स्वच्छता जागरूकता के कर्णधारों और  पर्यावरण प्रेमियों मे  नूरेन चंद्राकर, लोकेश  चंद्राकर, हमर भुइयां महासमुंद के प्रफुल्ल दुबे, द एंजॉय ग्रुप महासमुंद खेमू यादव, यादव महासभा से राजू यादव, महावीर इंटरनेशनल महासमुंद रविंद्र जैन, परिवर्तन फाउंडेशन से भरत साहू, कुर्मी युवा जागृति संघ चेतन चंद्राकर ,रोल बोल क्लब श्रीमती सुधा पींचा, परवाह महासमुंद से मृत्युंजय चंद्राकर, दो कदम प्रकृति की ओर  से संजय साहू, आस्था  वुमन सोशियल संस्था श्रीमती तारीणी चंद्राकर, निदान से सुरेश शुक्ला, नई पहल से अग्रज शर्मा, क्रिएटिव ग्रुप से विकास शर्मा, प्रकृति के लिए से महेश मक्कड़ ,स्वच्छता समिति ग्राम पतेरापाली, लभराखुर्द,उमरदा के लोगों को और पर्यावरण संरक्षक सम्मान से प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम साहू, महेंद्र पटेल, गोवर्धन साहू को सम्मानित किया गया। विशेषकर पर्यावरण प्रेमी हुकुम चंद्राकर, शेखर चंद्राकर,  महेश पटेल को भी सम्मानित किया गया।




जनसामान्य की मानसिकता में बदलाव लाने के लिए और उन्हें प्रेरित करने के साथ ही समुदाय में व्यवहारगत परिवर्तन लाने और घरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व सामुदायिक समूह स्थलों में स्वच्छता सुविधाओं की मांग सृजित करने एवं दलदली को प्लास्टिक मुक्त एरिया घोषित का संकल्प लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्टर से चर्चा कर दलदली को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित करने पर जोर दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अधिकांश घरों में वांछित व्यवहार अपनाने और खुले में शौच से मुक्ति की अपील भी साइकिल रैली के दौरान की जा रही है। इसका परिणाम यह हुआ है कि खुले में शौच के मामलों में कमी आई है। स्वच्छ पर्यावरण का स्तर बढ़ गया है। सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वच्छता संबंधित अनेक काम किए जा रहे हैं। सभी पर्यावरण प्रेमियों को मोमेंटो दिया गया।





इस अवसर पर एसपी प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा अपने उदबोधन में कहा कि दलदली क्षेत्र में प्राकृतिक वातावरण मन को शांति प्रदान करने वाला है। यहां आसपास फैला कचरा यहाँ के सुन्दरता को खराब कर पर्यावरण को दूषित कर रहा है। प्लास्टिक कचरे का त्वरित निपटान कर ग्राम पंचायत और दलदली समिति के प्रस्ताव से इस क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त एरिया घोषित करने हेतु कलेक्टर के पास प्रस्ताव रखेंगे।





कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंदराम साहू द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया और मिलजुलकर सफाई के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। मयंक गुप्ता ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले पर्यावरण संरक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।


पुलिस मेरा परिवार, इनके स्वास्थ्य के लिए मैं हमेशा तैयार- प्रफुल्ल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा है कि पुलिस जवानों का परिवार उनका परिवार है। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन करना उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए पुलिस लाइन महासमुन्द (Health camp in Mahasamund policeline) में आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में 138 लोगों को लाभान्वित किया गया।





स्वास्थ्य शिविर के लिए एसएमसी हॉस्पिटल मोवा रायपुर के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम पहुचीं थी। जिसमें कार्डियोलॉजी डॉक्टर सतीश सूर्यवंशी, गायनोलॉजी डॉक्टर प्रज्ञा सूर्यवंशी, आर्थोपेडिक डॉक्टर रोहित दुबे एवं न्यूरोसर्जन डॉक्टर अमित जैन व उनकी चिकित्सा टीम उपस्थित थे।





Health Camp in Mahasamund




Read More- गाड़ी का इंश्योरेंस रिन्यू करवाने से पहले पढ़े ये खबर, बचा सकते है अपने पैसे





शिविर में विभिन्न रोगों से परेशान पुलिस जवानों एवं उनके परिवार के माता-पिता, पत्नी-बच्चों का शारीरिक जांच पश्चात दवाई एवं बेहतर चिकित्सा सलाह दी गयी। साथ ही ईको, ईसीजी, ब्लड-शुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाइल, एच बी वन सी टेस्ट की सुविधा इस शिविर में उपलब्ध कराई गई। महिला रोगों के लिए गायनोलॉजी डॉक्टर प्रज्ञा सूर्यवंशी ने शिविर में उपस्थित महिलाओं की जांच की व बेहतर परामर्श दिया गया।






स्वास्थ्य शिविर (Health camp in Mahasamund policeline) का लाभ पुलिस जवानों एवं उनके परिवार वालों के साथ-साथ बेमचा, परसदा के ग्रामीणों को भी मिला। निःशुल्क स्वस्थ शिविर की जानकारी होने पर आस-पास के ग्रामीण, आम नागरिको ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द के संयोजन में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में विगोर फाउंडेशन के रंजीत अग्रवाल की महती भूमिका रही।





Health Camp in Mahasamund




Read More- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बदले गए जिलों के नोडल अधिकारियों के प्रभार






स्वास्थ शिविर में कलेक्टर महासमुन्द डोमन सिंग, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला सेनानी अनुज कुमार एक्का, डीएसपी तिलेश्वर यादव एवं रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायर विशेष रूप से उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.