Media24Media.com: Lok Sabha Chunav

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Lok Sabha Chunav. Show all posts
Showing posts with label Lok Sabha Chunav. Show all posts

Lok Sabha Chunav 2024 Voting : 57 सीटों पर मतदान शुरू, मोदी-योगी के गढ़ पर सबकी निगाहें

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Chunav 2024 Voting : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर मतदान है. इस चरण में पीएम मोदी, रवि किशन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर हैं।


इस चरण में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की तीन लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है. ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीट के वास्ते चुनाव और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव भी इसी के साथ होंगे.

ये दिग्गज मैदान में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं. इस चरण में चार एक्टर मैदान में हैं, इसमें कंगना रनोट, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी चुनाव लड़ रहे हैं.

Lok Sabha Chunav 2024 phase 6 : छठे चरण की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू, 889 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Chunav 2024 phase 6 : लोकसभा चुनाव के छठे फेज में आज शनिवार को 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है. छठे फेज में दिल्ली की सभी 7 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, बिहार की 8, झारखंड की 4, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है .


वहीं, जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे फेज में चुनाव होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था. यहां छठे फेज में वोटिंग होनी है. इसके साथ ही ओडिशा राज्य विधानसभा के 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी मतदान कराया जाएगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर 20 उम्मीदवार मैदान में हैं.

छठे फेज में 3 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं. वहीं, 3 पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं. इसके साथ ही भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ की किस्मत भी EVM में लॉक हो जाएगी. ज्यादातर लोकसभा क्षेत्रों में वोटिंग टाइम सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है, लेकिन कुछ स्थानों पर समय में बदलाव किया गया है.

किस राज्य की कौन सी सीट पर वोटिंग?

दिल्ली- चांदनी चौक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली.
हरियाणा- अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव, फरीदाबाद.
उत्तर प्रदेश- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डोमरियागंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही.
बिहार- वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (SC),सीवान और महाराजगंज.
झारखंड- गिरिडीह, धनबाद, रांची, जमशेदपुर.
ओडिशा- भुवनेश्वर, पुरी, ढेंकनाल, क्योंझर (SC), कटक, संबलपुर.
पश्चिम बंगाल- तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर.
जम्मू-कश्मीर-अनंतनाग-राजौरी.

बीजेपी ने उतारे सबसे ज्यादा कैंडिडेट

छठे फेज में बीजेपी ने कुल 51 उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि कांग्रेस ने 25, समाजवादी पार्टी ने 12, टीएमसी ने 9, बीजू जनता दल ने 6, आम आदमी पार्टी ने 5 और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 4 उम्मीदवार उतारे हैं.

शादी के बाद ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने 3 फीट की बेगम बुशरा संग डाला वोट, सरकार से कर दी ये मांग

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Chunav : अपनी शादी के लिए पुलिस और मुख्यमंत्री से गुहार लगाकर चर्चा में आए कैराना के ढाई फीट के अजीम मंसूरी ने शुक्रवार को कैराना लोकसभा सीट पर अपनी बेगम बुशरा के साथ वोट डाला. अजीम मंसूरी और उनकी बेगम की हाइट लगभग बराबर है. 2022 में ही दोनों की शादी हुई है. वोट डालने के बाद अजीम मंसूरी ने कहा कि उन्होंने विकास और शामली में प्यार-मोहब्बत के लिए मतदान किया है.


मतदान करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अजीम मंसूरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री से डिमांड भी कर दी. उन्होंने कैराना में हवाई अड्डा, मेट्रो और लड़कियों के लिए कॉलेज की मांग कर दी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है. हालांकि इस दौरान उन्होंने सपा प्रत्याशी इकरा हसन को अपनी छोट बहन बताया और कहा कि वे एक नेक इंसान हैं.

गौरतलब है कि कैराना निवासी अजीम मंसूरी की हाइट कम होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो रही थी. वे उस वक्त चर्चाओं में आए जब अपनी शादी करवाने की गुहार लेकर वे थाने पहुंच गए. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शादी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक गुहार लगाई. चर्चाओं में आने के बाद उनकी शादी हापुड़ की बुशरा से तय हुई. बुशरा की हाइट तीन फ़ीट है. बता दें कि अजीम ने अपनी बेगम से शादी के वक्त वादा किया था कि वह उनके संग मतदान करेंगे और उन्हें हज के लिए मेक्का लेकर जाएंगे. अजीम ने अपनी बेगम से किया एक वादा आज पूरा कर दिया.


राहुल गांधी की रैली से पहले बड़ी फजीहत, जिस कैंडिडेट के खिलाफ वोट मांगने आ रहे थे राहुल गांधी, मंच पर उसी की लग गई तस्वीर

No comments Document Thumbnail

 Lok Sabha Chunav : मध्य प्रदेश के मंडला में राहुल गांधी की रैली से पहले सामने आए एक वीडियो ने कांग्रेस की फजीहत करा दी है। इस वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता मंच पर लगे फलेक्स से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर छिपाते नजर आ रहे हैं।


दरअसल राहुल गांधी आज मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां भी लगभऊग पूरी हो चुकी है। लेकिन इसी दौरान एक बड़ी चूक हो गई है। चुनावी सभा के लिए मंच पर लगाए गए फ्लेक्स में कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर लगा दी गई। ये वहीं नेता है जिनके खिलाफ राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने मंडला पहुंच रहे हैं। हालांकि इसमें उनका नाम नहीं लिखा था। ना ही अन्य किसी कांग्रेस नेता का नाम लिखा।

गलती समझ आने के बाद आनन फानन में कुलस्ते की तस्वीर को छिपाते हुए उसी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश का पोस्टर लगा दिया गया। मंडला से कांग्रेस ने इस बार ओमकार सिंह को मौका दिया है। राहुल गांधी की ये रैली ऐसे समय में हो रही है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में मेगा रोड शो कर चुनाव प्रचार का आगाज किया था जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.