Media24Media.com: LPG price Hike

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label LPG price Hike. Show all posts
Showing posts with label LPG price Hike. Show all posts

दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी

No comments Document Thumbnail

 LPG Price Hike : सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। दिसंबर 2024 की पहली तारीख से 19 किलो वाला कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। अच्छी बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


बता दें कि कमर्शियल रसोई गैस के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। हालांकि यह लगातार पांचवां महीना है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं। नवंबर में 19 किलो वाला सिलेंडर 62 रुपए महंगा हुआ था। 1 अक्टूबर को कीमत 1740 रुपए प्रति सिलेंडर थी।

रसोई गैस सिलेंडर की अभी क्या है कीमत?
घर की रसोई में उपयोग में आने वाली एलपीजी यानी 14.2 किलो के सिलेंडरों की कीमत वही है, जो नवंबर में थी. दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत वर्तमान में 803.00 रुपये है. कोलकाता में यह 829.00 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में इसकी कीमत 802.50 रुपये जबकि चेन्नई में यह 818.50 रुपये में उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो रहा है.

LPG Price Hike : जनता को लगा महंगाई का झटका! फिर बढ़े गैस के दाम

No comments Document Thumbnail

 LPG Price Hike : 1 फरवरी यानी आज से LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की जेब ज्यादा ढीली होगी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. CNBC-TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने 1 फरवरी को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जो आज से लागू हो गई है.


कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की वृद्धि हुई है. इस बढ़ोतरी के साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,755.5 रुपये से 1,769.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है. हालांकि, घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से होटल का खाना महंगा हो सकता है. रेस्टोरेंट में जाने पर पहले से ज्यादा बिल चुकाना होगा. हालांकि, घर के किचन के बजट पर इसका कोई असर नहीं होगा. होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को मुनाफे के साथ-साथ बिक्री को भी बनाए रखने के लिए फिर से प्राइस एडजेस्टमेंट करना पड़ सकता है.


LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही फिर बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें अपडेट रेट

No comments Document Thumbnail

LPG Price Hike:  दिसंबर महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. किचन का बजट बिगाड़ने के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. साल के आखिरी महीने की पहली तारीख यानी आज 1 दिसंबर 2023 से LPG Cylinder और महंगा हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पर किया गया है. 


19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये से का इजाफा (LPG Price Hike) हुआ है हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अपडेटेड कीमतों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अब एक सिलेंडर का दाम बढ़कर 1796.50 रुपये हो गया है. जबकि इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे.

इससे पहले दिवाली से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो ग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपये रुपये की बढ़ोतरी की थी तब दिल्ली में इसका भाव 1833.00 रुपये हो गया था, लेकिन 16 नवंबर को छठ पर्व से पहले इस पर राहत दी गई और सिलेंडर के दाम 57.05 रुपये घटाकर 1775.50 रुपये कर दिए गए थे.


LPG Price Hike: फेस्टिव सीजन में महंगाई का तगड़ा झटका, महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

No comments Document Thumbnail

LPG Price Hike: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए महीनें की शुरूआत के साथ लाखों उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका दिया है. दरअसल, तेल विपणन कंपनियों (OMC) ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. सूत्रों के अनुसार, आज यानी 1 अक्तूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़ जाएगी.


कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में आज (1 अक्टूबर) से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,731.50 रुपये होगी. इस बढ़ोतरी के तत्काल प्रभाव से बाहर खाना महंगा हो जाएगा.

हर महीने बदलते LPG के दाम

बता दें अक्सर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीनों की पहली तारीख को LPG की कीमतों में संशोधन करती हैं. सूत्रों के अनुसार, आज यानी 1 अक्टूबर 2023 से एक बार फिर इनमें बदलाव किया गया है. इस बार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को 209 रुपये बढ़ाया गया है, यह नई दर आज, 1 अक्टूबर से प्रभावी हो रही है.

इससे पहले 1 सितंबर को तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की थी. जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,522 रुपये हो गई थी. वहीं, अगस्त महीने की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी.

 

महीने में तीसरी बार बढ़े एलपीजी सिलेंडर के रेट, आज से लागू हुई नयी कीमतें, जानिए रेट

No comments Document Thumbnail

देश में गैस के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। अब तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder rate hike) की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दी है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर (Gas Cylinder Price today) की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी 2021 से लागू हो गए हैं। इस महीने गैस सिलेंडर की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में आज 25 रुपये तक का इजाफा किया गया है।





वैसे तो हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। इस बार एक फरवरी को सिर्फ कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये हो गए हैं।





27 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन का आयोजन, देश-विदेश के 11 हजार से ज्यादा प्रतिभागी होंगे शामिल





वही सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपये का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपये से बढ़कर 644 रुपये हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपये बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपये वाला सिलेंडर 694 रुपये हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपये से बढ़कर 719 रुपये हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपये से 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर आ गई।





आपकी जानकारी केर लिए बता दे देश में एलपीजी (LPG Cylinder rate hike) की पहुंच करीब 99.5 फीसदी भाग तक हो गई है। देश में एलपीजी के करीब 28.9 करोड़ कंज्यूमर हो गए हैं। हालांकि जनवरी महीने में एलपीजी की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन दिसंबर में दो बार की गई बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में एलपीजी के दाम 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ गए थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.