Media24Media.com: LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही फिर बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें अपडेट रेट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही फिर बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें अपडेट रेट

Document Thumbnail

LPG Price Hike:  दिसंबर महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. किचन का बजट बिगाड़ने के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. साल के आखिरी महीने की पहली तारीख यानी आज 1 दिसंबर 2023 से LPG Cylinder और महंगा हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पर किया गया है. 


19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये से का इजाफा (LPG Price Hike) हुआ है हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अपडेटेड कीमतों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अब एक सिलेंडर का दाम बढ़कर 1796.50 रुपये हो गया है. जबकि इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे.

इससे पहले दिवाली से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो ग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपये रुपये की बढ़ोतरी की थी तब दिल्ली में इसका भाव 1833.00 रुपये हो गया था, लेकिन 16 नवंबर को छठ पर्व से पहले इस पर राहत दी गई और सिलेंडर के दाम 57.05 रुपये घटाकर 1775.50 रुपये कर दिए गए थे.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.