Media24Media.com: LPG Price Hike: फेस्टिव सीजन में महंगाई का तगड़ा झटका, महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

LPG Price Hike: फेस्टिव सीजन में महंगाई का तगड़ा झटका, महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

Document Thumbnail

LPG Price Hike: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए महीनें की शुरूआत के साथ लाखों उपभोक्ताओं को एक बड़ा झटका दिया है. दरअसल, तेल विपणन कंपनियों (OMC) ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. सूत्रों के अनुसार, आज यानी 1 अक्तूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये बढ़ जाएगी.


कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में आज (1 अक्टूबर) से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,731.50 रुपये होगी. इस बढ़ोतरी के तत्काल प्रभाव से बाहर खाना महंगा हो जाएगा.

हर महीने बदलते LPG के दाम

बता दें अक्सर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीनों की पहली तारीख को LPG की कीमतों में संशोधन करती हैं. सूत्रों के अनुसार, आज यानी 1 अक्टूबर 2023 से एक बार फिर इनमें बदलाव किया गया है. इस बार कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को 209 रुपये बढ़ाया गया है, यह नई दर आज, 1 अक्टूबर से प्रभावी हो रही है.

इससे पहले 1 सितंबर को तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की थी. जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,522 रुपये हो गई थी. वहीं, अगस्त महीने की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी.

 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.