Media24Media.com: दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिसंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी

Document Thumbnail

 LPG Price Hike : सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। दिसंबर 2024 की पहली तारीख से 19 किलो वाला कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। अच्छी बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।


बता दें कि कमर्शियल रसोई गैस के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। हालांकि यह लगातार पांचवां महीना है जब कीमतें बढ़ाई गई हैं। नवंबर में 19 किलो वाला सिलेंडर 62 रुपए महंगा हुआ था। 1 अक्टूबर को कीमत 1740 रुपए प्रति सिलेंडर थी।

रसोई गैस सिलेंडर की अभी क्या है कीमत?
घर की रसोई में उपयोग में आने वाली एलपीजी यानी 14.2 किलो के सिलेंडरों की कीमत वही है, जो नवंबर में थी. दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत वर्तमान में 803.00 रुपये है. कोलकाता में यह 829.00 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में इसकी कीमत 802.50 रुपये जबकि चेन्नई में यह 818.50 रुपये में उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो रहा है.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.