Media24Media.com: Hyderabad crime news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Hyderabad crime news. Show all posts
Showing posts with label Hyderabad crime news. Show all posts

एक ही दिन में 2 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की वारदात, मामले की जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

हैदराबाद में एक बार फिर शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना 30 से 31 मई को हुई थी, लेकिन पुलिस ने ब्योरे की घोषणा के बाद रविवार को इसका खुलासा किया। एक मामले में दो लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के कोंडुरग गांव में एक कैब चालक और उसके दोस्त ने लड़की को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया।

वहीं 1 जून की तड़के पुलिस को एक महिला से शिकायत मिली कि उसकी बहन की बेटी 31 मई की शाम से पुराने शहर के सुल्तान शाही इलाके में अपने घर से लापता है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे गश्त कर रहे कर्मियों ने उसे उसी इलाके में पाया। उसे मुगलपुरा पुलिस स्टेशन लाया गया और भरोसा केंद्र भेजा गया, जहां महिला पुलिस अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मौसी के घर घूमने के लिए अपने माता-पिता के घर गई थी। लगभग 8 बजे जब वह पहाड़ी शरीफ कमान के पास खड़ी थी और शाहीन नगर जाना चाहती थी, तो एक कैब ड्राइवर ने उसे घर छोड़ने का लालच देकर फुसलाया। 

कैब चालक ने उठाया मौके का फायदा

कैब चालक शेख कलीम अली (उम्र 36) ने अपने दोस्त लुकमान अहमद यजदानी (उम्र 36) को रास्ते में उठा लिया। वे लड़की को कोंडुरग गांव में लुकमान के घर ले गए, जहां उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद कलीम पीड़िता को अपनी कैब में बैठाकर सुल्तान शाही इलाके में छोड़ गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

चारमीनार के पास हुई वारदात

दूसरी घटना 30 मई की है। दरअसल, एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। चारमीनार के पास एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करने वाली लड़की घर लौट रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर लंगर हौज इलाके में अपने घर ले गया। उसका यौन शोषण किया। अगले दिन उसने उसे दुकान पर छोड़ दिया। रविवार को जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की तो उसकी मां ने इस बारे में पूछताछ की तो उसने पूरी घटना का खुलासा किया। पीड़िता की मां ने कलापत्थर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और मोहम्मद सूफियान (उम्र 21) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एक हफ्ते पहले ही नाबालिग के साथ गैंगरेप

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले जुबली हिल्स इलाके में एक कार में 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके एक हफ्ते बाद दो घटनाएं सामने आईं है। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता का बेटा तीन किशोरों में शामिल है। उसके अलावा और दो बालिगों पर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

Honor Killing: मुस्लिम लड़की से शादी करने पर हिंदू युवक की हत्या, लव मैरिज करने की मिली सजा

No comments Document Thumbnail

देश में ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला हैदराबाद के सरूरनगर का है, जहां हैदराबाद में एक मुस्लिम लड़की से शादी के बाद एक हिंदू युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नागराजू नाम के युवक को उसके ही साले ने रॉड और चाकू मारकर सरेआम मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, नागराजू अपनी पत्नी अश्नीन सुल्ताना के साथ बाइक पर सरूरनगर की तरफ जा रहा था। तभी तहसीलदार दफ्तर के पास 2 लोगों ने बीच सड़क पर उन्हें रोका। इसके बाद नागराजू पर रॉड और चाकू से हमला कर दिया। नागराजू के परिवार ने सुल्ताना के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस घटना पर सियासत भी गरमा गई है। हत्या से नाराज हिंदू संगठनों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है।

आर्य समाज में की थी शादी

नागराजू रंगारेड्डी जिले के मरपल्ली गांव का रहना वाला था। जबकि सुल्ताना उसके पड़ोसी गांव घानापुर में रहती थी। दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन सुल्ताना का परिवार नागराजू के खिलाफ था। 31 जनवरी को नागराजू और सुल्ताना ने भागकर लाल दरवाजा इलाके में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और शादी के बाद सुल्ताना ने अपना नाम बदलकर पल्लवी रख लिया। नागराजू एक कार शोरूम में सेल्समैन के तौर पर काम करता था। 4 महीने पहले ही उसने सैयद अश्रीन सुल्ताना से शादी की थी।

सुल्ताना ने भाई पर लगाया आरोप

वहीं सुल्ताना ने आरोप लगाया है कि उसके भाई और कुछ अन्य लोगों ने नागराजू पर हमला किया। पुलिस ने सुल्ताना के भाई और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक बिलापुरम नागराजू और उनकी पत्नी सैयद अश्रीन सुल्ताना एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और इसी साल जनवरी में शादी कर ली थी। शादी के बाद सुल्ताना ने अपना नाम पल्लवी रख लिया। भाई इस शादी से नाराज थे। शायद इसी वजह से हत्या की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

BJP विधायक ने की जांच की मांग

इधर, तेलंगाना के BJP विधायक राजा सिंह ने हत्या को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्या ये परिवार के सदस्य थे, या कुछ धार्मिक समूहों ने परिवार को सलाह दी थी? क्या किसी समूह ने उनसे आर्थिक मदद का वादा किया था? इस हत्या की पूरी जांच होनी चाहिए। 

लगातार बढ़ रहे अपराध

बता दें कि मार्च महीने में राजस्थान के दौसा जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां झूठी शान के खातिर पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। दरअसल, दौसा जिले में एक पिता ने अपनी 18 साल की बेटी की हत्या कर दी थी। आश्चर्य की बात यह है कि लड़की को राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई थी। उसने एक दलित युवक से शादी की थी और परिजन को यह पसंद नहीं था। बता दें कि देश में क्राइम लगातार (Crime in increasing in india) बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या, लूटपाट रेप और चोरी की खबरें सामने आ रही है।  

पत्नी ने छोड़ा साथ तो पति बन गया 'सीरियल किलर', 18 महिलाओं को उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला हैदराबाद का है, जहां एक सीरियल किलर(Serial Killer Murdered Women) ने 18 महिलाओं को मौत के घाट उतारा है।





यह भी पढ़ें:- बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर कलयुगी बेटी ने की पिता की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा





हैदराबाद की स्थानीय पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। 45 साल के आरोपी पर 18 महिलाओं की हत्या करने का आरोप है। साथ ही कुछ अन्य अपराधों में भी उसकी लिप्तता पाई गई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में महिलाओं के हत्या के दो मामले सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। सीर‍ियल क‍िलर ने वेंकटम्मा नाम की युवती को मारने के बाद उसका चेहरा पेट्रोल डाल कर जला दिया। रचकोंडा पुलिस और हैदराबाद के टास्क फोर्स ने 20 दिन के जॉइंट ऑपरेशन के बाद सीरियल किलर को पकड़ा है।





पत्थर काटने का काम करता था आरोपी(Serial Killer Murdered Women)





आरोपी पत्थर काटने का काम करता था। पुलिस की टास्क फोर्स ने उसे 21 आपराधिक मामलों में पकड़ा था। इसमें से 16 हत्या के मामले थे और बाकी प्रॉपर्टी से संबंधित अपराध। साथ ही इससे पहले वह एक बार पुलिस की कस्टडी से भी भाग चुका है। पुलिस के मुताबिक 21 साल की उम्र में आरोपी की शादी हो गई थी, लेकिन उसकी पत्नी किसी और के साथ भाग गई। इसके बाद से ही महिलाओं के प्रति उसके मन में एक नफरत भर गई थी। फिर साल 2003 से ही उसने आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दी।





यह भी पढ़ें:- डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला





वहीं 2011 में सेंट्रल जेल चेरलापल्ली में सजा के दौरान इसे एररागड्डा के मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया था लेकिन वहां से ये 5 लोगों के साथ भाग गया। इसको 2013 में वापिस जेल में डाला गया लेकिन 2018 में हाई कोर्ट में अपील पि‍टीशन लगाने के बाद छोड़ दिया गया। उसके बाद भी इसने 2 मर्डर किए। इसके बाद दोबारा अरेस्ट किया गया और जुलाई 2020 में ये फिर से जेल से बाहर आ गया और फिर 2 मर्डर किए।





इस तरहा देता था वरदात को अंजाम





अकेली महिलाओं को वह पकड़ता था और शारीरिक संबंध बनाने के बदले उन्हें पैसे ऑफर करता था। उन्हें लेजाकर वह शराब पीता था और फिर महिला की हत्या कर देता था। महिलाओं का सामान और बाकी चीज लेकर वह भाग जाता था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब उससे पूछताछ शुरू हुई तो उसने दो अन्य महिलाओं के हत्या की बात को स्वीकार किया।





यह भी पढ़ें:- कही हैकर्स के पास आपकी ईमेल आईडी और पासवर्ड तो नहीं? इस तरह करें चेक





पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है कि अन्य राज्यों या जिलों में भी उसने अपराध किए हैं क्या ? इसके साथ ही पुलिस ने आस-पास की जिला पुलिस और राज्य पुलिस से संपर्क किया है। वहां इस तरह की हत्याओं के जो भी मामले में उनकी जांच की जा सकती है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।





क्या होता है सीरियल किलर?





सीरियल किलर या सिलसिलेवार कातिल आम तौर पर वो शख्स होता है जो कि असामान्य मनोवैज्ञानिक संतुष्टि की सेवा में, तीन या तीन से ज्यादा लोगों को कत्ल करता है, हत्याएं एक महीने से ज्यादा समय तक होती हैं और उनके बीच समय की महत्वपूर्ण अवधि भी शामिल होती है। जबकि अधिकांश अधिकारियों ने तीन हत्याओं की सीमा तय की है, अन्य इसे चार तक बढ़ाते हैं या इसे दो तक कम करते हैं।





यह भी पढ़ें:- गैंगरेप के बाद ब्यूटी क्वीन की हत्या, लोग कर रहे इंसाफ की मांग





आम तौर सिलसिलेवार कत्ल का मक्सद मनोवैज्ञानिक संतुष्टि होता है और ज्यादातर सिलसिलेवार कत्लों में पीड़ित के साथ यौन संपर्क शामिल होता है, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने कहा है कि सिलसिलेवार कातिलों के इरादों में गुस्सा, रोमांच की तलाश, माली फायदा शामिल हो सकते हैं। सभी हत्याओं की कोशिशें या नतीजे एक जैसे जो सकते हैं।





यह भी पढ़ें:- इन चीजों के उपयोग से चमक उठेगा आपका चेहरा





सीर‍ियल क‍िलर वो होता है, जिसका हत्या करने का तरीका एक जैसा हो और लगातार हत्याएं करता है । ये मोनो साइकिक होते है। बदले की भावना से भरे होते है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.