Media24Media.com: Gadchiroli news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Gadchiroli news. Show all posts
Showing posts with label Gadchiroli news. Show all posts

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्राम पटेल की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत (Naxalites attacks) सामने आई है, जहां नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले के एक गांव के पटेल की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले युवक का अपहरण किया और फिर धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी, जिसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया।  

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम कुल्ले वजा है, जो एटापल्ली तहसील के डोड़डूर गांव का रहने वाला था। युवक तेंदूपत्ता जमा करने के लिए एक फड़ में गया था। जहां से लौटते समय ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे करीब 5 से 7 नक्सलियों ने युवक का अपहरण कर लिया। फिर जंगल की तरफ लेकर गए, जहां पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर युवक पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने उसे गांव के ही पास सड़क पर फेंक दिया था। युवक के शव को देख इलाके के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची गढ़चिरौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में ही नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक मारे गए दोनों ग्रामीणों की उम्र 20 साल थी। 

बीजापुर में भी नक्सलियों ने की थी 2 लोगों की हत्या

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 लोगों की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने जांगला थाना क्षेत्र में जनअदालत लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच 7 से 8 जनवरी की रात को वारदात को अंजाम दिया था। इधर, बीजापुर के SP कमलोचन कश्यप ने मारे गए दोनों लोगों को नक्सली बताया था। उन्होंने कहा कि नक्सली खुद के साथियों की ही हत्या कर रहे हैं। जनअदालत में भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी को सब के बीच खड़ा किया था। ग्रामीणों को बताया गया कि ये दोनों गद्दार हैं और पुलिस की मुखबिरी करते हैं। फिर सैकड़ों ग्रामीणों के सामने दोनों की हत्या कर दी थी। 

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की इतनी हत्याएं 

बता दें कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सली लगातार ऐसी ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जन अदालत लगाकर 2 युवकों की हत्या की थी। 21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जन अदालत लगा उसकी हत्या की थी। साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर गला रेत का हत्या की थी। साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी। साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।

सुकमा में ग्रामीण की हत्या

वहीं 2020 में ही सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इन पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था। नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जन अदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी। जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जन अदालत लगाकर मारा था। अब नक्सलियों ने 7-8 जनवरी की रात 2 ग्रामीणों को मार दिया है।

5 साल में नक्सली हिंसा में इतने लोगों की गई जान

बीते 5 साल में छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा (Naxalite violence) में 1000 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 314 आम लोग भी शामिल हैं। इनका नक्सल आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था। वहीं 220 जवान शहीद हुए हैं, साथ ही 466 नक्सली भी मुठभेड़ में मारे गए हैं।

नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका, मजदूरों को दी धमकी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की कायराना हरकत की खबरें आए दिन सामने आती रहती है। वहीं छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर भी नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। इसी बीच गढ़चिरौली जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को नक्सलियो ने आग के हवाले कर दिया है। 2 पोकलेन, ट्रक, ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों का डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। फिलहाल इलाके में सड़क निर्माण काम बंद कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक जिले के एटापल्ली इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा था। जहां अचानक जंगल की तरफ से भारी संख्या में हथियारबंद नक्सली पहुंच गए। उन्होंने पहले निर्माण काम में लगे मजदूरों को बंधक बनाया, फिर 5 गाड़ियों का डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी। मजदूरों को काम न करने की धमकी भी दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए।

गढ़चिरौली के कई इलाकों में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। नक्सलियों ने 2 दिन पहले इसी इलाके में एक सरेंडर नक्सली की हत्या कर दी थी। जिले में लगातार हो रहे सरेंडर से नक्सल संगठन में काफी बौखलाहट देखने को मिल रही है। इसी वजह से मौका देखकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से सरेंडर नक्सली की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 

छत्तीसगढ़ पुलिस चला रही कई तरह के अभियान

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में पुलिस कई तरह के अभियान चला रही है, जिससे प्रभावित होकर कई नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। जबकि सूरक्षाबल के जवान कई नक्सलियों को गिरफ्तार भी कर रहे हैं, जिससे बौखलाएं नक्सली इस तरह के कायरना हरकत कर रहे हैं। प्रदेश में बीते साल के मुकाबले इस साल नक्सली हमले और गतिविधियां कम हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस और सरकार नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने गोली मारकर की 2 ग्रामीणों की हत्या

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक बार फिर नक्सलियों की कायराना करतूत (Naxalites attacks) सामने आई है, जहां नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक मारे गए दोनों ग्रामीणों की उम्र 20 साल है। हैरानी की बात ये है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद एक नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस वारदात में शामिल अन्य नक्सलियों को पकड़ने में जुटी हुई है। 

गढ़चिरौली के SP अंकित गोयल ने बताया कि नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले में दो ग्रामीणों को गांव के बाहर ले जाकर गोली मार दी। दोनों को गोरकुट्टा और झारियावाड़ इलाके से उठाया गया था, जो कि आस-पास के ही इलाके हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ग्रामीण जिनकी नक्सलियों ने हत्या की है, उनकी उम्र 20 साल के आसपास थी। पुलिस को इस बात का भी शक है कि एक ग्रामीण जिसकी नक्सलियों ने हत्या की वह पहले नक्सली था और उसने आत्मसमर्पण किया था। 

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पिछले पांच महीनों में गढ़चिरौली में यह पहली नक्सली घटना है। इससे पहले नक्सली लीडर मिलिंद तेलटुंबडे की पुलिस ने एनकाउंटर में हत्या कर दी थी। सुरजागढ़ लौह अयस्क पहाड़ियों पर संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जगह वारदात वाली जगह से ज्यादा दूर नहीं है। कार्यक्रम के 12 घंटे पहले ही दो ग्रामीणों की हत्या कर दी गई, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग ने सुरजागढ़ इलाके में बड़ी संख्या में मददगारों को भेजकर नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

बीजापुर में भी नक्सलियों ने की थी 2 लोगों की हत्या

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 लोगों की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने जांगला थाना क्षेत्र में जनअदालत लगाकर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच 7 से 8 जनवरी की रात को वारदात को अंजाम दिया था। इधर, बीजापुर के SP कमलोचन कश्यप ने मारे गए दोनों लोगों को नक्सली बताया था। उन्होंने कहा कि नक्सली खुद के साथियों की ही हत्या कर रहे हैं। जनअदालत में भोंगी पोयाम और कोतरापाल निवासी बोटी कुहरामी को सब के बीच खड़ा किया था। ग्रामीणों को बताया गया कि ये दोनों गद्दार हैं और पुलिस की मुखबिरी करते हैं। फिर सैकड़ों ग्रामीणों के सामने दोनों की हत्या कर दी थी। 

पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की इतनी हत्याएं 

बता दें कि पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सली लगातार ऐसी ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जन अदालत लगाकर 2 युवकों की हत्या की थी। 21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जन अदालत लगा उसकी हत्या की थी। साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर गला रेत का हत्या की थी। साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी। साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। इस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।

वहीं 2020 में ही सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। नवंबर 2021 में सुकमा जिले में जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने 2 युवकों की हत्या की थी। इन पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था। नवंबर 2021 में नक्सलियों ने कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में जन अदालत लगाकर 1 ग्रामीण की हत्या की थी। जनवरी 2022 में बीजापुर जिले में अपने ही एक साथी कमलू पुनेम को जन अदालत लगाकर मारा था। अब नक्सलियों ने 7-8 जनवरी की रात 2 ग्रामीणों को मार दिया है।

5 साल में नक्सली हिंसा में इतने लोगों की गई जान

बीते 5 साल में छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा (Naxalite violence) में 1000 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें 314 आम लोग भी शामिल हैं। इनका नक्सल आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था। वहीं 220 जवान शहीद हुए हैं, साथ ही 466 नक्सली भी मुठभेड़ में मारे गए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.