Media24Media.com: Chhattisgarh meteorological department

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh meteorological department. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh meteorological department. Show all posts

छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी, रायपुर और बिलासपुर संभाग में लू चलने का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। घर से बाहर निकलते ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में लू, गर्म हवा थोड़ा और परेशान कर सकती है। हालांकि हवा की दिशा में आ रहे बदलाव की वजह से 7 अप्रैल तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने रायपुर और बिलासपुर संभाग को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों ने दोनों संभागों में लू चलने की संभावना जताई है। आने वाले 2 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम सूखा ही रहेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को लेकर कहा गया है कि यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42 और 24 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिक HP चंद्रा ने कहा है कि प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है, जिसकी वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान कुछ खास नहीं बदलेगा। आने वाले चार-पांच दिनों में 2 से 3 डिग्री के तापमान में गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।

आने वाले दिनों में क्या रह सकता है तापमान 

रायपुर में 2 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24, 3 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 न्यूनतम 25, 4 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम 25, 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम 25, 6 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 न्यूनतम 25, 7 अप्रैल को इस तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में सबसे न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार और सबसे अधिक तापमान मुंगेली में दर्ज किया गया है।

लू से इस तरह करें बचाव 

कुछ सामान्य उपाय अपनाकर लू से बचा जा सकता है। गर्मियों में पानी और अन्य तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। सफेद या हल्के रंग का सूती कपड़ा पहनें। धूप के चश्मे, टोपी या छाते का प्रयोग करें। धूप में बाहर निकलने से बचें। अगर धूप में निकलना जरूरी हो तो खाली पेट घर से बाहर न निकलें। गर्मी के दिनों में जल्द पचने वाला भोजन करना चाहिए और दिन में बार-बार पानी का सेवन करते रहना चाहिए। 

लक्षण दिखने पर तुरंत जाएं अस्पताल

नाक और कान को ढंककर या लपेटकर निकलें। धूप के चश्मे, टोपी और छाता का इस्तेमाल करें। मौसमी फलों जैसे तरबूज, अंगूर, खरबूजे का सेवन भी लू से बचाव में लाभदायक रहता है। लू के लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाएं या मितानिन से संपर्क करें।

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने जताई संभावना

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग इसकी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में गिरावट से प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है।

गुरुवार रात को प्रदेश के बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हुई बारिश की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। पेंड्रा इलाके में देर रात बारिश के बाद तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की वजह से कई इलाकों में बिजली गुल रही। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर संभाग के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर से नमी युक्त पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश में बनने की संभावना है, जो पूर्व कि ओर आगे बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शीतलहर से इस तरह बचें 

शीतलहर से बचने के लिए जहां तक संभव हो, बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलना है तो पूरी तरह से शरीर को गर्म कपड़े से ढक लें। ठंडी हवा से बचाव के लिए गैर जरूरी यात्राओं से बचें। खुद को सूखा रखें। अगर भीग गए तो शरीर की गर्मी को बचाने के लिए तुरंत कपड़े बदलें। सर्दी में भी शरीर को पानी की जरूरत होती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। गर्म पेय का सेवन करें। शीतलहर से बचने के लिए शराब न पीएं। अल्कोहल आपके शरीर का तापमान कम कर देता है यह खतरनाक होगा। शीतलहर के दौरान अगर आपके हाथ-पैर में ज्यादा ठंड लगती है तो इसे रगड़ने के बजाय गुनगुने पानी में रखें। अगर हाथ या पैर का रंग काला पड़ गया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस तरह आप अपने आप को शीतलहर से बचा सकते हैं।

सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने दी शीतलहर को लेकर चेतावनी

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रही है। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों में रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड-डे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सरगुजा,दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने और शीत दिवस रहने की संभावना जताई गै। साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा बनेगा। शीतलहर के प्रभाव से जशपुर, बलरामपुर और अम्बिकापुर जिले में कई जगह ओस की बूंद जमकर बर्फ में बदल गई। इस बीच रात के तापमान पर ठंडी हवाओं का असर दिखने लगा है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेंड्का  का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं जशपुर के डुमरबहार में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 

20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा तापमान

दुर्ग का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी रायपुर के चार अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान 11.3 से 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। लालपुर केंद्र पर यह 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। माना हवाई अड्‌डे पर 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नवा रायपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में इसे 9.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

शीतलहर से इस तरह बचें 

शीतलहर से बचने के लिए जहां तक संभव हो, बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलना है तो पूरी तरह से शरीर को गर्म कपड़े से ढक लें। ठंडी हवा से बचाव के लिए गैर जरूरी यात्राओं से बचें। खुद को सूखा रखें। अगर भीग गए तो शरीर की गर्मी को बचाने के लिए तुरंत कपड़े बदलें। सर्दी में भी शरीर को पानी की जरूरत होती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। गर्म पेय का सेवन करें। शीतलहर से बचने के लिए शराब न पीएं। अल्कोहल आपके शरीर का तापमान कम कर देता है यह खतरनाक होगा। शीतलहर के दौरान अगर आपके हाथ-पैर में ज्यादा ठंड लगती है तो इसे रगड़ने के बजाय गुनगुने पानी में रखें। अगर हाथ या पैर का रंग काला पड़ गया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस तरह आप अपने आप को शीतलहर से बचा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के इन संभागों में शीतलहर की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इसकी वजह से मौसम अचानक सर्द होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना भी जताई जा रही है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 27 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 27-28 जनवरी को प्रदेश में एक दो हिस्सों में शीतलहर की स्थिति निर्मित होने की भी संभावना है। 

शीतलहर की स्थिति

ये सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिले हो सकते हैं। इस अवधि में प्रदेश उत्तरी भाग के एक-दो क्षेत्रों में सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बनने की भी संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद इस क्षेत्र में मौसम ज्यादा ठंडा हो जाता है। अगर अचानक से न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आए तो शीतलहर की स्थिति बनती है।

पौधों पर जम गई थी ओस

सोमवार-मंगलवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से ज्यादा है। बिलासपुर में 14 डिग्री और अंबिकापुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दुर्ग में इसे 11.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। ये सामान्य से कम था। मध्य दिसंबर और जनवरी महीने की शुरुआत में शीतलहर का दौर आया था। उस समय पौधों पर ओस जम गई थी। 

शीतलहर से इस तरह बचें 

शीतलहर से बचने के लिए जहां तक संभव हो, बाहर न निकलें। अगर बाहर निकलना है तो पूरी तरह से शरीर को गर्म कपड़े से ढक लें। ठंडी हवा से बचाव के लिए गैर जरूरी यात्राओं से बचें। खुद को सूखा रखें। अगर भीग गए तो शरीर की गर्मी को बचाने के लिए तुरंत कपड़े बदलें। सर्दी में भी शरीर को पानी की जरूरत होती है, इसलिए पर्याप्त पानी पिएं। गर्म पेय का सेवन करें। शीतलहर से बचने के लिए शराब न पीएं। अल्कोहल आपके शरीर का तापमान कम कर देता है यह खतरनाक होगा। शीतलहर के दौरान अगर आपके हाथ-पैर में ज्यादा ठंड लगती है तो इसे रगड़ने के बजाय गुनगुने पानी में रखें। अगर हाथ या पैर का रंग काला पड़ गया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस तरह आप अपने आप को शीतलहर से बचा सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.