Media24Media.com: Chhattisgarh School Education Department

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh School Education Department. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh School Education Department. Show all posts

Breaking- अंबिकापुर से सैनिक स्कूल में 7 Corona पॉजिटिव, राजनांदगाव और सूरजपुर के स्कूलों में भी फूटा कोरोना बम

No comments Document Thumbnail

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने के बाद से वहां लगातार कोरोना बम फूट रहे है। अंबिकापुर जिले के सैनिक (7 tested covid positive in Sainik School) स्कूल में एक साथ 7 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खबर फैलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया।





Breaking - जब दुकान के बाहर लटकता नजर आया युवक का शव, तो खुली रह गई लोगों की आंखे





सर्दी खांसी की शिकायत पर करवाया था टेस्ट





बताया जा रहा है कि सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत थी। वहीं जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। 7 अधिकारी-कर्मचारी ((7 tested covid positive in Sainik School) कुछ दिन पहले सैनिक स्कूल में परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 10 हजार 210 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 3 हजार 415 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3005 हो गई है।





राजनांदगाव में भी स्कूल से निकले थे कोरोना के मरीज





वहीं राजनांदगाव में एक स्कूल के आवासीय परिसर में रहने वाले कुल 20 स्टॉफ अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने कहा है।





गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युगांतर पब्लिक स्कूल परिसर में संक्रमितों के प्रायमरी कॉन्टैक्ट में आए 70 स्टॉफ का सैंपल लिया। इनमें से 8 और नए संक्रमित सामने आए। एंटीजन जांच में निगेटिव आए 33 लोगों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया। 29 लोगों को ट्रूनॉट सैंपल लेकर जांच में भेजा गया है।





10th 12th Board Exam के लिए दिशा निर्देश जारी, दो- दो फीट दूर बैठेंगे परीक्षार्थी





सूरजपुर के पंछीडांड स्कूल के छात्र भी पॉजिटिव





सूरजपुर जिले के प्रतापपुर ब्लॉक के पंछीडांड स्कूल में कक्षा 10वीं के 2 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले। उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में हुई है। कोरोना संक्रमितों में एक छात्रा और एक छात्र है।


छत्तीसगढ़ के पढ़ई तुंहर दुआर को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड, CM और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते स्कूली बच्चों को घर बैठे ऑनलाइन शिक्षण सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित 'पढ़ई तुंहर दुआर' कार्यक्रम को न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया बल्कि इस अभिनव कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर ई-गवर्नेंस अवार्ड भी मिला है। यह अवार्ड आज उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन रविन्द्र जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया।









यह भी पढ़ें:- पढ़ई तुंहर दुआर योजना को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस, शिक्षकों को समर्पित किया गया अवार्ड





छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संचालक लोक शिक्षण और प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा जितेन्द्र शुक्ला, सहायक संचालक समग्र शिक्षा एम. सुधीश और एन.आई.सी. की वैज्ञानिक ललिता वर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। छत्तीसगढ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला और पूरी टीम को बधाई दी है।





शिक्षकों को समर्पित





मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने इस पुरस्कार को छत्तीसगढ़ के सभी सक्रिय शिक्षकों को समर्पित किया है, जिन्होंने एक उत्कृष्ट कोरोना वारियर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा यह अवार्ड केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किए जा रहे विभिन्न नवाचारी प्रयासों की पहचान कर बेस्ट प्रैक्टिसेस को महत्व देते हुए उन्हें और विस्तारित करने के उद्देश्य से दस्तावेजीकरण कर दिया जाता है। अवार्ड के लिए चयन होने से पूर्व विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का गहन मूल्यांकन करते हुए क्षेत्र में कार्यक्रम के प्रभाविता की स्थिति देखी जाती है।





7 अप्रैल 2020 को की गई थी शुरुआत





गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा 'पढ़ई तुंहर दुआर' कार्यक्रम का शुभारंभ 7 अप्रैल 2020 को किया गया। छत्तीसगढ़ में 20 मार्च 2020 को स्कूलों के लॉकडाउन की घोषणा होते ही इस कार्यक्रम को शीघ्रताशीघ्र तैयार कर पूरा परीक्षण किया गया।





यह भी पढ़ें:- हरियाणा के कुश्ती अखाड़े में फायरिंग, तीन कोच सहित दो महिला पहलवान की मौत





इस कार्य्रकम को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने कोविड लॉकडाउन के दौरान कार्यालयों के बंद होने की स्थिति में अपने निवास पर एन.आई.सी. और विभाग की टीम के साथ बहुत ही कम लागत में बिना किसी बाहरी एजेंसी की सहायता लिए पूरी तरह विभागीय संसाधनों से तैयार किया।





यह भी पढ़ें:- सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान





'पढ़ई तुंहर दुआर' की वेबसाइट में बहुत ही कम समय में शिक्षकों और बच्चों को जोड़ा गया। इस कार्यक्रम के विभिन्न घटकों के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य और निचले स्तर तक मीडिया सेल गठित किया गया। नोडल अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस वेबसाइट से परिचय और पंजीयन कर उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। वर्तमान में वेबसाईट में 25.97 लाख विद्यार्थी और 2.07 लाख शिक्षक जुड़े हुए हैं।





'पढ़ई तुंहर दुआर' की वेबसाइट





'पढ़ई तुंहर दुआर' की वेबसाइट में कक्षावार और विषयवार बहुत सारी सीखने में सहायक सामग्री अपलोड की गयी है। यह सामग्री राज्य के शिक्षकों ने स्वयं अपने घरों में स्टूडियो स्थापित कर तैयार कर अपलोड की है। कोरोना के दौरान शिक्षकों ने तकनीक को बहुत जल्दी सीख लिया।





ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन





नियमित ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन, गृहकार्य देना, गृहकार्यों की जांच कर बच्चों को फीडबैक देना, बच्चों को शंकाओं को पूछने और उनके समाधान प्राप्त करने के अवसर, प्रत्येक बच्चे का आकलन कर उसका रिकार्ड रख पाना, सभी पाठ्यपुस्तकों के पीडीएफ डाउनलोड करने जैसी बहुत सी सुविधाएं इस वेबसाइट में दी गयी हैं।





ऑफलाइन शिक्षा में भी नवाचार





छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन माध्यम के अलावा ऑफलाइन शिक्षा में भी बहुत से नवाचार शिक्षकों द्वारा किए गए हैं। इस कड़ी में मोहल्ला कक्षाओं का आयोजन, लॉउडस्पीकर के माध्यम से शिक्षा, बुल्टू के बोल, मिस्ड काल गुरूजी जैसे अनेकों नवाचार शिक्षकों द्वारा किए गए। लॉकडाउन की अवधि में शिक्षकों द्वारा बिना किसी शासकीय आदेश के बच्चों को विभिन्न वैकल्पिक साधनों के माध्यम से पढ़ाई के अवसर प्रदान किए गए हैं।





यह भी पढ़ें:- अभी भी नहीं हुआ है कोरोना खत्म, सर्दी खांसी और बुखार जैसे लक्षण आने पर तुरंत जांच कराएं





छत्तीसगढ़ में सामुदायिक सहभागिता का बहुत अच्छा उदाहरण इस कार्यक्रम के माध्यम से सामने आया। लोगों ने बढ़-चढ़कर बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान और सीखने में सहयोग करने हजारों की संख्या में स्व-प्रेरित शिक्षा सारथी की सेवाएं उपलब्ध करवाई। शिक्षकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से इस कार्य में जुड़े शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वेबसाईट के मुखपृष्ठ में प्रतिदिन दो ब्लॉग लिखकर अपलोड किया जाता है। जिसमें इस योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य कर रहे विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए उन पर ब्लॉग लिखा जाता है। कार्य्रकम से संबंधित विभिन्न गतिविधियों पर आधारित 'शिक्षा के गोठ' नामक मासिक पत्रिका भी प्रकाशित की जा रही है।


शिक्षा के क्षेत्र में एक और नवाचार: अब पढ़ने के साथ-साथ ऑडियो पॉडकास्ट

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग (Chhattisgarh School Education Department) द्वारा संचालित किए जा रहे पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत एक और नवाचार(Innovation In Education)) शामिल किया गया है। प्रदेश के शिक्षकों द्वारा तैयार किया गयाचर्चा-पत्र पॉडकास्ट (Audio podcast) को अब पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल पर पढ़ने के साथ-साथ सुनने और डाउनलोड करने के लिए भी उपलब्ध होगा।









पढ़ें: ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड : CM और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई





इसे प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षकों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मिलकर तैयार किया है। चर्चा-पत्र के इस नवीन अंक को ऑडियो (Audio podcast) के रूप में बतौर पॉडकास्ट तैयार कराके शिक्षकों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था cgschool.in पोर्टल पर की गई है। जिसे शिक्षक आसानी से डाउनलोड कर पढ़ और सुन सकते है।





शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार(Innovation In Education)





कोविड-19 के इस दौर में शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए गए। छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षकों के नवाचारों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सराहा। छत्तीसगढ़ ने नवाचारों से राज्य में ही नहीं बल्कि समूचे राष्ट्र में मिसाल पेश की, वहीं दूसरी ओर स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने आप को अपग्रेड करते हुए ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जोरदार दस्तक दी है। इसी कड़ी में एक और नवाचार का आगाज हुआ।





पढ़ें: राजनीतिक दल से जुड़ा है मुख्य आरोपी,तलाश में जुटी पुलिस





दरअसल शिक्षा विभाग का चर्चा-पत्र विगत 6 साल से अनवरत शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग नियमित तौर पर उपलब्ध करा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग का यह चर्चा-पत्र वास्तव में शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाता आ रहा है।





शिक्षकों को दो दिन में पॉडकास्ट (Audio podcast) तैयार करने का मिला था टास्क





चर्चा-पत्र प्रतिमाह प्रकाशित होता है। इसे ज्यादा रुचिकर और नया स्वरूप प्रदान करने के लिए टेलीग्राम ग्रुप और व्हाट्सएप ग्रुप में इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले शिक्षक से अपने पॉडकास्ट उदहारण के लिए भेजने का आग्रह किया। साथ ही दो दिनों की समय सीमा की बाध्यता भी लगा दी, क्योंकि हर महीने की 1 तारीख को बीते 6 सालों से चर्चा-पत्र अनवरत जारी होता आ रहा। सिर्फ दो दिनों में एक अच्छा पॉडकास्ट तैयार (Audio podcast)करने की चुनौती शिक्षकों मिली, जिसे प्रदेश के नवाचारी और कर्मठ शिक्षकों ने सहर्ष स्वीकार कर सूरजपुर जिले के नवाचारी शिक्षक धर्मानन्द गोजे के संचालन में तय समय सीमा के अंदर ही पॉडकास्ट तैयार करने का चुनौतीपूर्ण कार्य पूरा कर लिया।





शिक्षकों ने ऑनलाइन की संयोजन और समन्वय की मिसाल पेश





सूरजपुर जिले के नवाचारी शिक्षक धर्मानन्द गोंजे (Innovation In Education)को संचालन और समन्वय का जिम्मेदारी दी गई। इसी कड़ी में पॉडकास्ट (ऑडियो वर्जन) (Audio podcast) बनाने में रुचि रखने वाले शिक्षकों से पॉडकास्ट उदहारण मंगाए गए और ऑनलाइन कार्ययोजना तैयार की गई। सभी शिक्षकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जिसमें सभी ने अपने-अपने पॉडकास्ट भेजे, जिसे सुनकर एजेंडावार वोकल के लिए शिक्षकों का चयन किया गया। चयनित शिक्षकों से अगले दिन उनकी रिकॉर्डिंग मंगाई गई।





पढ़ें: राम मंदिर निर्माण : 36 लाख कूपन पड़े कम , 30 हजार टोलियां घर-घर दिए दस्तक





रिकार्डिंग प्राप्त होने के बाद का बाकी काम धर्मानन्द गोंजे ने समय सीमा में पूर्ण कर उपलब्ध कराया। पॉडकास्ट तैयार (Audio podcast) करने में कई शिक्षकों ने अपने-अपने स्तर और सामर्थ मुताबिक स्वेच्छा से अपनी भागीदारी देकर एक नवाचार के रुप में ऑनलाइन पॉडकास्ट तैयार किया। टीम चर्चा-पत्र के इस पॉडकास्ट (Audio podcast) में एजेंडा एक से लेकर एजेंडा दस तक अपनी आवाज क्रमश शिक्षिका स्वाति आनन्द, फारुख मोहम्मद, के. शारदा, अरुण कुमार रावते, शालिनी पंकज दुबे, निरंजन लाल पटेल ने दी है। साथ ही नंदा देशमुख, सीमा मिश्रा ने इस काम में विशेष रुचि लेकर सहयोग दिया है।


'पढ़ई तुंहर दुआर' को मिला ई-गवर्नेंस अवार्ड : CM और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तकनीकी टीम को 18वां CSI e-Governance Award 2020 में अवार्ड ऑफ रेकग्निशन देने की घोषणा की गई है।









छत्तीसगढ़ टीम को यह सम्मान 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ सरकार ने यह संकल्प लिया कि बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी, इसके फलस्वरूप विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य में पढ़ई तुंहर दुआर की पूरी टीम ने वेब पोर्टल बनाया और कार्य शुरू किया। इसमें दिन-प्रतिदिन नए-नए आयाम जुड़ते गए, कारवां बनता गया और सफलता मिलती गई। 





यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल दौरे पर शाह की जगह जाएंगी स्मृति ईरानी, कोलकाता में रैली को करेंगी संबोधित





स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम सिंह टेकाम ने राज्य की टीम को बधाई देते हुए कहा की हमारे राज्य की तकनीकी टीम ने सिद्ध कर दिखाया हैं और छत्तीसगढ़, शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए इसी तरह सतत प्रयास करता रहेगा।





7 अप्रैल 2020 को हुई थी पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम का शुरुआत(CSI e-Governance Award)





गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 7 अप्रैल 2020 को पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला और राज्य तकनीकी टीम द्वारा लॉकडाउन के समय एक सप्ताह के भीतर घर से ही पोर्टल निर्मित कर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए समर्पित किया था, जिससे पढ़ने लिखने में काफी मदद मिली।





पोर्टल में नए-नए फीचर्ज को जोड़ा गया





इसके बाद लगातार, एनआईसी के सहयोग से cgschool.in पोर्टल में नए-नए फीचर्ज को जोड़ा गया ताकि घर से पढ़ाई सुगम और सरल तरीके से बच्चों तक पहुंचायी जा सके।





यह भी पढ़ें: माना एयरपोर्ट पर विजिटर्स की एंट्री बंद, सुरक्षा बढ़ी





बता दें कि देश में पीएम एण्ड ई-विद्या लॉच होने से पहले दिक्षा के तकनीकी टीम-एकस्टेप ने भी छत्तीसगढ़ का ब्यौरा तैयार किया था। जिसमें शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे ई-कांटेंट निर्माण और एनआईसी द्वारा विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे अभिनव डिजिटल प्रयासों की भी सराहना की थी।









साल 2009 में प्रधानमंत्री द्वारा अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन से पुरस्कृत एनआईसी के वरिष्ठ संचालक ए.के. सोमशेखर के अगुवाई पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल बनाया गया। इस पोर्टल में सभी कक्षाओं के ई-बुक्स, कक्षावार-विषयवार ई-सामग्री की उपलब्धता, ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा, गृहकार्य भरके भेजने की सुविधा, शिक्षकों से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी करने की सुविधा, समशय दूर करने की सुविधा, अभ्यास करने हेतु क्विज, प्रश्न, आकलन करने के सुविधा, ई-न्यूजलेटर उपलब्ध है।





पढ़ई तुंहर दुआर की टीम में ये है शामिल





छत्तीसगढ़ की पढ़ई तुंहर दुआर की टीम में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला, संचालक लोक शिक्षण जितेंद्र शुक्ला, संचालक एससीईआरटी डी. राहुल वेंकट, एनआईसी के वरिष्ठ संचालक ए.के. सोमशेखर, अतिरिक्त संचालक एससीईआरटी योगेश शिवहरे, सहायक संचालक समग्र शिक्षा एम सुधीश, सहायक संचालक राज्य शिक्षा मिशन प्रशांत पांडेय, वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार सत्यराज अय्यर, वैज्ञानिक एनआईसी ललिता वर्मा और प्रोग्रामर एनआईसी अजय वर्मा शामिल है।
 


बच्चों को रोचक ढंग से दें उपचारात्मक शिक्षा : डॉ. आलोक शुक्ला

No comments Document Thumbnail

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. आलोक शुक्ला ने कहा है कि शिक्षक पढ़ाई में कमजोर बच्चों को रोचक ढंग से उपचारात्मक शिक्षा (Children Remedial Education)दें। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरण के द्वारा विषय-वस्तु की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ना, लिखना और गणित के सवाल हल करना आना चाहिए।













पढ़ें: नई दिल्ली में बम विस्फोट, आतंकी हमले की आशंका





हमारा पूरा ध्यान सीखने पर ही हो, इसका आंकलन मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाए। डॉ. शुक्ला आज राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद में आकलन और उपचारात्मक शिक्षण पर आयोजित राज्य स्तरीय वेबीनार में शिक्षकों और अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। वेबीनार में एक लाख से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए।





आकलन और उपचारात्मक शिक्षण पर राज्य स्तरीय वेबीनार(Children Remedial Education)





प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों का अंतिम लक्ष्य आंकलन नहीं, बल्कि उन बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए 100 दिन के एक लक्ष्य कार्यक्रम संचालित किया जाए। इस कार्यक्रम में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत राज्य के सभी बच्चों को हिन्दी भाषा और गणित में न्यूनतम दक्षता हासिल कराने के लिए पूरा प्रयास किया जाए।





ये भी पढ़ें- दंगे की आड़ में निर्दोष किसान नेताओं को न बनाएं बलि का बकरा : मायावती





डॉ. आलोक ने राज्य, जिला, विकासखण्ड और संकुल स्तर के अधिकारियों को उपचारात्मक शिक्षा की सघन मानीटरिंग के निर्देश दिए। डॉ. शुक्ला ने कोरोना काल में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य में किए जा रहे कार्यों की सराहना मिल रही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नीति आयोग और प्रधानमंत्री ने भी इसकी प्रशंसा की है।









पढ़ें: आवास में लटका मिला जज का शव, कारणों का नहीं चला पता





राज्य स्तरीय वेबीनार में उपस्थित मिशन संचालक और संचालक समग्र शिक्षा जितेन्द्र शुक्ला ने बच्चों के स्तर तक सोच कर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने वेबीनार में उपस्थित संबंधितों को निर्देशित किया कि बच्चों के स्तर तक जाकर उनको सरल रूप से समझाया जाए। बच्चों को नए शिक्षा सत्र में किस प्रकार से आगे की कक्षाओं में जोड़े कि उस कक्षा के अनुरूप लर्निंग आउटकम प्राप्त हो सके।





तकनीकी पहलुओं की जानकारी(Children Remedial Education)





संचालक एससीईआरटी डी. राहुल वेंकट ने उपचारात्मक शिक्षण पर विस्तृत दिशा-निर्देश राज्य के शिक्षकों को दिए। एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक योगेश शिवहरे, सहायक संचालक समग्र शिक्षा एम. सुधीश, एससीईआरटी के सी.पी.आर. साहू, विद्या डांगी ने गणित और भाषा शिक्षा में उपचारात्मक शिक्षण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। वहीं सत्यराज अय्यर और अजय वर्मा ने उपचारात्मक शिक्षण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी।









डीजीपी ने किया समस्याओं का त्वरित निराकरण





डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने आज खुशियों का शुक्रवार कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया। दंतेवाड़ा में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने बताया कि वे 37 सालों से सेवा दे रहे हैं और सेवा निवृत्ति लगभग एक साल बची हुई है। मेरा स्थानांतरण कांकेर कर दिया जाए। महिला आरक्षक ने कहा कि माता-पिता का स्वर्गवास होने के बाद पारिवारिक जिम्मदारियों के चलते पीटीएस माना से रायगढ़ स्थानांतरण कर दिया जाए।





पढ़ें: CRPF जवानों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक की मौत, 2 घायल





बलौदाबाजार में पदस्थ आरक्षक ने बताया कि उनकी मां को गंभीर बिमारी है जिसके लिए उनका स्थानांतरण बिलासपुर कर दिया जाए, ताकि वे मां का बेहत्तर इलाज करा सके। राजनांदगांव में पदस्थ महिला आरक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद उनके पति के शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं करता है। कृपया मुझे राजनांदगांव में ही डीसीआरबी में ही कर दिया जाए।





संवेदनशीलता के आधार पर तत्काल स्थानांतरण आदेश जारी





18वीं बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने बताया कि उनकी चार साल की बेटी पैरालिसिस से पीड़ित है। उसका इलाज कराने की व्यवस्था 8वीं बटालियन में कर दिया जाए। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी प्रकरणों में संवेदनशीलता के आधार पर तत्काल स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए।


पढ़ई तुंहर दुआर योजना को मिला अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस, शिक्षकों को समर्पित किया गया अवार्ड

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग (Chhattisgarh School Education Department) द्वारा संचालित कार्यक्रम पढ़ई तुंहर दुआर योजना (Award of Excellence for padhai Tuhar Duar yojana) को दसवें ईलेट्स नालेज एक्सचेंज समिट एडं एवाडर्स समिति (Elet's Knowledge Exchange Summit and Advisors Committee) द्वारा अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस डिजिटल गर्वर्नेंस केटेगिरी (Award of Excellence Digital Governance Category) में अवार्ड प्रदान किया गया है।









छत्तीसगढ़ में CM की कुर्सी को लेकर सियासी भूचाल





बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने 7 अप्रैल 2020 को पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।





शिक्षकों को समर्पित किया गया अवार्ड





छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला (Principal Secretary of School Education Department Alok Shukla) ने इस ऑनलाइन अवार्ड सेरेमनी को संबोधित करते हुए इस अवार्ड को छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षकों द्वारा कोरोना लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों द्वारा बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कि शिक्षा के लिए विभिन्न नवाचार किए गए।





13 दिसंबर को होगा सीएम बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण





कोरिया जिले में शिक्षक अशोक लोधी द्वारा अपनी मोटर साइकिल में टी.वी. बांधकर बैटरी से एलसीडी के माध्यम से गांव-गांव घूमकर बच्चों को पढ़ाई से संबंधित वीडियो दिखाने का कार्य किया गया। शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भी राज्य के जशपुर के शिक्षक के नवाचार का जिक्र मन की बात में किया गया।









वेबसाइट की विशेषता का उल्लेख





राज्य में कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए तैयार यह वेबसाइट पूरी तरह स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इनहाउस बिना किसी बाहरी सहयोग से बहुत की कम समय और बहुत ही कम लागत में तैयार की गई। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने इस वेबसाइट की विशेषता का उल्लेख करते हुए बताया कि इसमें वर्तमान में 24 लाख से अधिक बच्चे और 2 लाख से अधिक शिक्षक पंजीकृत हैं और इसका लाभ ले रहे हैं।





ऑनलाइन कक्षाओं के आधार





शिक्षकों द्वारा ली जाने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के आधार पर विद्यार्थियों को गृह कार्य दिया जाता है। इस गृह कार्य और असाइनमेंट की शिक्षक जांच कर बच्चों को फीडबैक भी देने की सुविधा उपलब्ध है।





पढ़ई तुंहर दुआर एप की जानकारी





वहीं ऐसे पालक जिनके पास केवल एंड्राइड फोन है, उनकी सुविधा के लिए पढ़ई तुंहर दुआर एप की जानकारी देने के साथ-साथ आदिवासी क्षेत्रों में जहां पालकों के पास साधारण फीचर फोन हैं, उनके लिए बुल्टू के बोल कार्यक्रम के माध्यम से ऑडियो पाठों को हाट-बाजारों में ब्लू-टूथ के माध्यम से ट्रांसफर करने के सिस्टम से भी अवगत कराया गया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.