Media24Media.com: Chhattisgarh BJP

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Chhattisgarh BJP. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh BJP. Show all posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा आज से शुरू करेगी घोषणा पत्र के लिए सुझाव संग्रह अभियान

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के अपने घोषणा पत्र के लिए प्रदेशभर के नागरिकों से सुझाव संग्रहित करने के अभियान का आज 3 अगस्त को शुभारंभ करने जा रही है।


घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने कहा कि सुझाव संग्रह के जरिए भाजपा का जन के मन को प्रदेश के विकास में साझेदार बनाने का लक्ष्य है। भाजपा का घोषणा पत्र जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करेगा।

राजधानी के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम सुबह 11 बजे रखा गया है, जिसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित प्रदेश पदाधिकारी व घोषणा पत्र समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।


राज्यसभा सांसद नेताम ने दी गिरफ्तारी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। टूलकिट (गुप्त दस्तावेज़) बना कर भाजपा नेताओ पर झुठे मुक़दमे करने वाली काँग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पूर्व विधायकगणों ने सिटी कोतवाली गिरफ्तारी दी और पुलिस ने 151 के तहत गिरफ्तार कर निशर्त रिहा किया गया।









देश के चर्चित टूलकिट मामले में भाजपा द्वारा कांग्रेस की साज़िश का हिस्सा करार दिया है, इस पूरे मामले भाजपा का आरोप है कि, कांग्रेस ने अपने समर्थकों- कार्यकर्ताओं के जरिए कोरोना के नए म्यूटेंट को इंडियन स्टेन कहा जाए तथा कोरोना से हो रही मौतों एवं अस्पतालों को नाटकीय रूप से वैश्विक मीडिया के सामने प्रस्तुत किया जाए तथा इस आपदा को अवसर के रूप में फ़ायदा उठाते हुए देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश किया जा रहा है।





राज्यसभा सांसद और नेताओं ने इस राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ FIR के विरोध धरनाप्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी दी। भाजपा ने इस मामले को जनता तक ले जाने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए तख़्ती लिए धरना प्रदर्शन किया । वहीं भाजपा का आरोप है कि, कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर वर्तमान भूपेश सरकार दमनकारी नीति अपना रही है।सोशल मीडिया में ट्वीट करने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह जी के ख़िलाफ़ शिकायत की गयी है । गिरफ्तारी देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व संसदीय सचिव पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व विधायक रामलाल चौहान शामिल थे।


कांग्रेस ने सांसद विजय बघेल के लोकसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की

No comments Document Thumbnail

रायपुर. धान खरीदी को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा नेताओं पर आक्रामक रुख अपना रही है। धान बेचने वाले भाजपा नेताओं की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल (BJP MP Vijay Baghel) पर निर्वाचन के दौरान शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है, विजय बघेल ने पिछले तीन चुनावों में शपथपत्र देते समय अपने परिवार के नाम कुल कृषि भूमि का रकबा करीब 3 एकड़ बताया था। लेकिन 2500 रुपया प्रति क्विंटल दाम पाने के लिए उन्होंने 16.95 एकड़ जमीन का धान बेचा है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति को शिकायत भेजकर सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।





अब बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ेंगी डायरेक्ट फ्लाइट, दिल्ली में CM बघेल से मुलाकात के बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने की घोषणा





कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी व संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संयुक्त पत्रकारवार्ता ने सांसद विजय बघेल के निर्वाचन से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक किया।





बेहूदा आरोप





कांग्रेस ने बेहूदा आरोप लगाया है। मैंने (BJP MP Vijay Baghel) कोई चीज नहीं छिपाई है। तीन बार विधानसभा ओर लोकसभा का चुनाव लड़ चुका है। मुझे बदनाम करने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है। जमीन की जानकारी नहीं छिपाई है। मेरी माता की मृत्यु होने के बाद जमीन में सामूहिक हिस्सा है। शपथपत्र में सामूहिक वाला कॉलम नहीं है। जो जमीन बताई गई है, उसका रिटर्न भी जमा किया जाता है।
- विजय बघेल, सांसद, दुर्ग लोकसभा


राम मंदिर निर्माण : 36 लाख कूपन पड़े कम , 30 हजार टोलियां घर-घर दिए दस्तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर. अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir) निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने रविवार को प्रदेशभर में निधि समर्पण महाअभियान चला। सुबह 8 बजे से ही 30 हजार टोलियों ने घरों-घर दस्तक देनी शुरू कर दी। दोपहर होते-होते स्थिति यह बन गई कि महासमुंद, राजनांदगांव समेत कई जिलों में कूपन ही कम पड़ गए। अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण क्षेत्र समिति को इसकी सूचना दी गई। राज्य समिति ने 14 लाख अतिरिक्त कूपन की मांग की है, ताकि जो परिवार छूट गए हैं, उन तक पहुंचा जा सके।





प्रांत निधि प्रमुख एवं सीए धवल शाह ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे तक तकरीबन 8.50 करोड़ रुपए (पूर्व के 5.50 करोड़ छोड़कर) समर्पण निधि प्राप्त हुई थी। पूरी राशि की जानकारी सोमवार शाम तक प्राप्त होगी, जब सभी जिला समितियां राशि बैंकों में जमा करवा देंगी। रायपुर में इस अभियान के तहत टोलियां ने लोगों से संपर्क किया। कई जगहों पर टोलियों को घूमते देख लोग खुद इन तक पहुंचे और समर्पण निधि दी।






https://twitter.com/brijmohan_ag/status/1355887103012261890




इस दौरान कई परिवार ऐसे भी रहे, जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि अपने घर के सभी सदस्यों के नाम से कूपन कटवाए। कूपन कम पडऩे की यह भी एक वजह रही। विधायक, पार्षद, नेता इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी ली। श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण समिति (Shri Ram Mandir)छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रदेश महामंत्री विभूति भूषण पांडेय ने बताया कि यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।





अनुपस्थित उम्मीदवार को PSC से साक्षात्कार का बुलावा, अभ्यर्थियों ने जांच की मांग की !





10 और 100 रुपए के सर्वाधिक कूपन कटे
जानकारी के मुताबिक 10 और 100 रुपए के सर्वाधिक कूपन कटे। जिस भी घर में समितियों के सदस्य पहुंचे, हर परिवार ने इन्हें सहयोग दिया। सैंकड़ों लोगों ने 1 लाख रुपए से भी अधिक का सहयोग दिया।






https://twitter.com/drramansingh/status/1355810178835181571




------------------------------------------------------
पूर्व सीएम ने दिए 1.11 लाख रुपए
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भी इस अभियान के तहत 1.11 लाख रुपए समर्पण निधि के तौर पर दिए। इस दौरान समिति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. पुर्णेंदु सक्सेना,डॉ. राजेंद्र दुबे, ऋषि मिश्रा घनश्याम चौधरी, धवल शाम मौजूद रहे।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस महाभियान को लेकर रविवार को प्रचार किया। वे भी टोलियों के साथ घर पहुंचे। इस दौरान कालीबाड़ी में अब्दुल अजीज रजा ने बतौर समर्पण निधि 100 रुपए बृजमोहन अग्रवाल को दिए। उन्हें अब्दुल को 100 रुपए का कूपन दिया। समिति की तरफ से कहा गया है कि इस अभियान में सभी जाति-धर्म के लोग स्वेच्छा से सहयोग दे रहे हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.