Media24Media.com: COVID-19:

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label COVID-19:. Show all posts
Showing posts with label COVID-19:. Show all posts

Chhattisgarh Update : कोरोना से निपटने तैयारी तेज

No comments Document Thumbnail
रायपुर : बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिलासपुर के सभी निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों को कोविड सेंटर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिलासपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी बी.एस. उइके ने बताया कि पहले चरण में निजी अस्पतालों के करीब दो सौ अस्सी बिस्तरों को सर्व-सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, महासमुंद जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामलों की तत्काल जांच और बेहतर सेवा देने के लिए फीवर क्लीनिक तथा ट्रू नाॅट प्रणाली का उन्नयन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर एस.पी. वारे ने बताया कि आगामी दो दिनों के भीतर कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच की सुविधा को और बेहतर बनाया जाएगा।




अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने किया प्रदर्शन



इधर, नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में कोरोना संक्रमण से एक और कर्मचारी की मौत होने और अस्सी से अधिक कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारी और कर्मचारी फेडरेशन ने आज प्रदर्शन किया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। यहां पांच हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी करते हैं। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित कर चैदह दिनों के लिए इसे बंद कर दिया जाना चाहिए।




कोरिया में 8 दिसम्बर तक गतिविधियों पर रोक


कोरिया जिले के कलेक्टर एस.एन. राठौर ने नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में आज से लेकर आठ सितंबर तक सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

वहीं, जांजगीर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी के कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने पर इस कार्यालय को पांच दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

इस बीच, बस्तर जिला कलेक्टर ने जगदलपुर में धरमपुरा स्थित कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं के लिए मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी तथा आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कोविड सेंटर की जरूरी सुविधाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।




कोरोना महामारी से निपटने को लेकर गंभीर नहीं- कौशिक 


इस बीच, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की आधी-अधूरी तैयारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों को रखने के लिए बिस्तरों की कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पहले स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने इस संबंध में जरूरी कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री कौशिक ने प्रदेश में कोविड अस्पतालों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है।

Coronavirus Update: कोरोना संक्रमण से भाजपा नेत्री की मौत

No comments Document Thumbnail
रायपुर : राजनांदगांव की पूर्व महापौर और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शोभा सोनी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। दो सप्ताह पहले श्रीमती सोनी को सर्दी-बुखार की शिकायत के बाद उनकी कोरोना जांच कराई गई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाॅजीटिव आने के बाद उन्हें राजनांदगांव के सोमनी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया था। बीते छब्बीस अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें एम्स रायपुर में शिफ्ट किया गया, जहां आज दोपहर में उनकी मृत्यु हो गई।

श्रीमती सोनी राजनांदगांव की महापौर रहने के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने श्रीमती सोनी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने श्रीमती सोनी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि उन्होंने मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए अनुकरणीय कार्य किया है।




इस बीच, राज्य में कोरोना का संक्रमण दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। सुकमा में पदस्थ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के एक जवान की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। सुकमा के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि इस जवान का इलाज रायपुर के एक अस्पताल में चल रहा था।

इसके अलावा संसदीय सचिव और महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कोरोना पाॅजीटिव होने की जानकारी दी है। श्री चंद्राकर ने बीते कुछ दिनों के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है।




जगदलपुर में कर्मचारी नेता की मौत


इसके अलावा रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। श्री पटले पहले से ही घर पर आइसोलेशन में थे। दुर्ग जिले में आज शाम तक मिले आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमित सैंतालीस नये मरीजों की पहचान की गई है। वहीं, रायगढ़ में भी आज शाम तक अड़तीस नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

उधर, बस्तर जिले में आज अब तक कोरोना पाॅजीटिव छब्बीस नये मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से सबसे अधिक उन्नीस मरीज जगदलपुर से हैं। वहीं, जिले में कोरोना संक्रमण से कर्मचारी संघ के एक नेता की मौत भी हो गई है।




इधर, मुंगेली जिले में आज पच्चीस नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।  कोरबा जिले के कटघोरा में एक ही परिवार के छह सदस्य कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इससे पहले, इस परिवार के दो सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद अन्य सदस्यों की भी जांच की गई। कटघोरा में कोरोना संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच में तेजी लाई गई है। राज्य में कल रात तक अट्ठारह सौ चैरासी नये मरीजों की पहचान हुई थी। वहीं, कल दस लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो गई।


राज्य में तेजी से बढ़ा कोरोना

इसके साथ ही राज्य में कोरोना पाॅजीटिव मरीजों का आंकड़ा तैंतीस हजार की संख्या को पार कर गया है। वहीं, प्रदेश में अब तक करीब दो सौ नब्बे लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Chhattisgarh News : कोरोना महामारी का महाविस्फोट, छत्तीसगढ़ में आज कुल नए 1916 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई

No comments Document Thumbnail
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज कुल नए 1916 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिला रायपुर से 674, दुर्ग से 209, बिलासपुर से 194, रायगढ़ से 138, राजनांदगांव से 96, महासमुंद से 80, बालोद से 66, धमतरी से 56, जांजगीर-चांपा से 51, बलौदाबाजार से 40, कोरबा से 38, बीजापुर से 35, बस्तर से 29, सरगुजा से 27, मुंगेली व जशपुर से 21-21, सुकमा से 17, गरियाबंद, कोंडागांव, दंतेवाड़ा व नारायणपुर से 16-16, कोरिया से 15, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 10, बलरामपुर व कांकेर से 07-07, सूरजपुर से 05, अन्य राज्य से 04 मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की और से की गई हैं। आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों  की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh News Update: कोरोना ने ले ली इस महिला नेत्री की जान

विगत रात्रि कुल नए 27 (बस्तर से 13, दुर्ग से 05, रायपुर व अन्य राज्य से 03-03, रायगढ, दंतेवाड़ा व सुकमा से 01-01) कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी।





 

छत्तीसगढ़ राज्य में  अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 609578 (RTPCR - 386330 + TrueNat - 36046 + Rapid Antigen Kit - 187202) सैम्पल जाँच किया गया है, जिसमें 35330 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 18220 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 16811 मरीज सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh: संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर कोरोना पाजेटिव

विश्व में अब तक कुल 25541380 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 852000 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 2901908 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं, कुल 801282 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 66333 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी हैं।

Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले में आज कोरोना पॉजिटिव के 39 नए मरीज़ों की हुई पहचान

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कोरोना की पहचान की गई है। अब तक एक दिन में इतने सारे मरीज़ सामने नहीं आये थे। जिले में अब तक मरीज़ों की संख्या बढ़कर 901 हो गई है। वहीं इलाज़ के बाद 25 मरीज़ों को छुट्टी दे दी गई। अब तक 636 मरीज़ों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिला कोविड अस्पताल और संकरी कोविड सेन्टर में अब 261 मरीज़ों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में कोरोना ने लिया भयावह रूप आज 1514 नए कोरोना मरीज मिले

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि आज बलौदाबाजार विकासखण्ड में सबसे अधिक 19 मरीज़ों की पहचान हुई है। इसके बाद कसडोल विकासखण्ड में 13, पलारी विकासखण्ड में 5 और सिमगा विकासखण्ड में 2 मरीज़ सामने आए हैं। भाटापारा और बिलाईगढ़ विकासखण्ड से अभी तक एक भी मरीज़ रिकार्ड नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें : शिक्षा विभाग सीधी भर्ती : व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैधता में एक वर्ष की वृद्धि

डॉ सोनवानी ने आगे बताया कि लवन नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड चार से 7 मरीज़ एवं वार्ड 14 से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजीटिव आया है। बलौदाबाजार शहर के अंतर्गत पुरानी बस्ती से 1 मरीज़, वैष्णव कॉलोनी से 1 मरीज़, कान्हा विहार से 1 मरीज़, सिविल लाइन से 1 मरीज़, षष्टी मन्दिर 1 मरीज़ तथा शहर के अन्य वार्डों से 5 तथा गिन्डोला से एक मरीज़ का रिपोर्ट पॉजिटिव दर्ज किया गया है। कसडोल विकासखण्ड के मुड़पार से 7 मरीज़, कटगी से 3 मरीज़, रामपुर से 1 मरीज़, जीएडी कॉलोनी कसडोल से 1 मरीज़, नया गोरधा से 1 मरीज़ मिले हैं. सिमगा विकासखण्ड के अंतर्गत सिमगा शहर के वार्ड 12 से एक मरीज़ और मोहभट्टा से 1 मरीज़ की पहचान हुई है। पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ससहा गांव से 1 मरीज़, गबोद सुंदरी से 1 मरीज़, पलारी वार्ड 4 से एक मरीज़, छेरक़ाडीह से 1 मरीज़ व खरतोरा से एक मरीज़ की पहचान की गई है।

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 29 नए मरीज, ऐक्टिव केस की संख्या 240 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार : जिले में आज कुल नए 29 कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें कसडोल विकासखण्ड से 02 मरीज, बिलाईगढ़ से 03, पलारी से 06, भाटापारा से 01, बलौदाबाजार से 12 एवं सिमगा से 05 मरीज मिले हैं। आज पाए गए पाॅजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : जंगल में कुत्ता भौंका और हाथी ने ले ली महिला की जान

जिले में अब तक कुल 855 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 16347 (RTPCR - 11120 + Trunaat 1006 + Rapid Antigen kit 3426) सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 855 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 611 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व अब ऐक्टिव केस की संख्या 240 हो गई है।

Balodabazar News : जिले में आज 24 कोरोना मरीज़ों की हुई पहचान, अब तक संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। कल मंगलवार को प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ था, कोरोना पॉजिटिव के 808 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ हैं। पाये गए मरीजों के संपर्क में आये लोंगो की जानकारी जुटाई जा रही हैं। शासन-प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी से बचाव के दिए जा रहे सुझावों को अपनाने की अपील लगातार की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Vaccine : देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर तीसरे चरण का परीक्षण आखिरी ह्यूमन ट्रायल आज से शुरू होगा

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आज रिकार्ड 24 नये कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई है। वहीँ 7 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर वापस गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सोनवानी ने बताया की जिले में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 571 तक पहुंच गई है। इनमें से 461 का इलाज हो चुका है। फिलहाल 109 मरीज़ों का उपचार जिला कोविड अस्पताल में चल रहा है। नये मरीज़ों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती का दावा- सुशांत की बहन प्रियंका ने नशे में मुझे गलत तरीके से छूआ, इसलिए सुशांत ने…

डॉ सोनवानी ने बताया की आज पॉजिटिव पाये गये मरीज़ों में भाटापारा शहर से 04, बलौदाबाजार शहर से 04, बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सोनपुरी से 02, लवन नगर पंचायत के वार्ड 4 से पांच, कोनारी से 01, हिरमी सीमेंट से 1, बिलाईगढ़ विकासखण्ड के पवनी से 04, खैरा से 02 तथा टीपावन से 01 मरीज़ शामिल हैं।

भाटापारा शहर के 4 मरीजों में विधायक निवास से 01, धुरंधर वार्ड से 01, महावीर वार्ड से 01 व अन्य वार्ड से 01 मरीज मिले हैं। बलौदाबाजार शहर के 4 प्रकरणों में  सिटी कोतवाली से 01, इंदिरा कॉलोनी से 01 तथा 02 अन्य वार्डों से हैं।

Chhattisgarh Corona News Update : छत्तीसगढ़ में आज कुल 285 नए पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई, प्रदेश में अब ऐक्टिव केस की संख्या 3243 हुई

No comments Document Thumbnail
रायपुर । छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 285 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है. जिसमें जिला रायपुर से 101 मरीज, जिला दुर्ग से 37 मरीज, बिलासपुर से 30 मरीज, कांकेर से 24 मरीज, बलौदाबाजार से 18 मरीज, बलरामपुर से 11 मरीज, रायगढ़ व बस्तर से 09-09 मरीज, सरगुजा से 07 मरीज, राजनांदगांव व कोरबा से 06-06 मरीज, कोंडागांव से 05 मरीज, जांजगीर-चांपा, मुंगेली व सुकमा से 03-03 मरीज, बालोद, गरियाबंद, कोरिया, जशपुर व बीजापुर से 02-02 मरीज, बेमेतरा, दंतेवाड़ा व अन्य राज्य से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।





यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 473 हुई

प्रदेश में आज कुल 285 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 12148 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8809 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 227 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 3243 हो गई हैं। वही आज कोरोना महामारी से कुल 06 मरीजों की मौत हुई हैं. अब तक प्रदेश में कुल 96 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस की खुली पोल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ में कल देर रात कुल 61 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी, उसके साथ ही कल शनिवार को कुल 385 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी. देर रात मिले 61 नए कोरोना मरीजों में जिला रायपुर से 36 मरीज, जिला दुर्ग से 19 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, बेमेतरा से 05 मरीज, दुर्ग से 04 मरीज, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 02-02 मरीज, कोरबा, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

कल शाम तक मिले मरीजों में 324 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. जिसमें रायपुर से 109, राजनांदगांव से 56, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार व सुकमा से 18, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 9, गरियाबंद व कांकेर 7, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 04-04, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 02-02, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से 01-01 मिले थे.

Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 473 हुई

No comments Document Thumbnail
बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़

जिले में आज शाम 8 बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 18 नए मरीज़ों की पहचान की गई है। जिसमें भाटापारा शहर से कुल 07 मरीज मिले हैं, जिसमें भाटापारा शहर के सदर बाजार में 02, स्टेशन वार्ड में 01 मरीज, नयागंज वार्ड में 01 मरीज, गांधी वार्ड में 02 मरीज, और मुंशी इस्माइल वार्ड से 01 मरीज शामिल हैं।

सिमगा विकासखण्ड के ग्राम बछेरा से 06 मरीज, बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम परसपाली से 02 मरीज व ग्राम करमंदी से 01 मरीज, बलौदाबाजार शहर सदर बाजार से 01 मरीज, कसडोल शहर से 01 मरीज व पलारी विकासखण्ड के ग्राम भवानीपुर से 01 मरीज मिले हैं। आज पाये गए मरीजों को उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। शासन प्रशासन की ओर से लगातार कोरोना महामारी से बचाव हेतु उपायों को बताया जा रहा हैं। दिए जा रहे निर्देशों को कड़ाई से पालन करने को कहा जा रहा हैं।

कल देर रात को बलौदाबाजार के कोकड़ी ग्राम से 02 मरीज और भाटापारा शहर से 01 मरीज मिला था।

यह भी पढ़ें : दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस की खुली पोल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 473 तक पहुंच गई है। इनमें से इलाज़ के बाद 385 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या अब 86 हो गई हैं। जिले में कोरोना महामारी से अभी तक 02 मरीजों की मौत से हुई हैं।

यह भी पढ़े : Mahasamund Road Accident: सड़क हादसे में चार की मौत, पांच घायल

जिले में कल शनिवार शाम तक कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज़ों की पहचान की गई थी। जिसमें बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम चिरचिदा से 03 मरीज, अम्बुजा कॉलोनी से 01 मरीज, पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से 06 मरीज व कसडोल विकासखंड के ग्राम खपराडीह से 01 मरीज मिले थे। पाये गए मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा हैं।

Chhattisgarh Corona News Update : छत्तीसगढ़ में अभी-अभी कुल 61 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई, आज कुल 385 नए मरीज मिले

No comments Document Thumbnail
रायपुर। छत्तीसगढ़

प्रदेश में अभी-अभी कुल 61 नए कोरोना से पीड़ित पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें जिला रायपुर से 36 मरीज, जिला दुर्ग से 19 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, बेमेतरा से 05 मरीज, दुर्ग से 04 मरीज, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 02-02 मरीज, कोरबा, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 01-01 मरीज मिले हैं. आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी हैं। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने अपडेट मेडिकल बुलेटिन रात्रि 10 बजे करके नए मरीज मिलने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें : Crime : छात्रा के साथ साथी छात्रों ने किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

प्रदेश में आज कुल 385 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना पाजिटिव के कुल 11855 मरीजों की पहचान की गई हैं, जिसमें 8382 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए हैं। वही आज 263 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 3183 हो गई हैं।

 



यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Corona News Update : कोरोना का कहर जारी, छत्तीसगढ़ में आज 324 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 8:30 बजे मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 324 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमें रायपुर से 109 मरीज, राजनांदगांव से 56 मरीज, रायगढ़ से 19 मरीज, बलौदाबाजार व सुकमा से 18 मरीज, दुर्ग से 17 मरीज, कबीरधाम से 15 मरीज, बस्तर से 14 मरीज, बिलासपुर से 09 मरीज, गरियाबंद व कांकेर 07 मरीज, नारायणपुर से 05 मरीज मिले हैं. वहीं 263 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.

यह भी पढ़ें : Balodabazar News : जिले में कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मरीज की हुई पहचान, अब तक कुल मरीजों की संख्या 452 हुई

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 366957 सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 11743 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 8582 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 3072 मरीज सक्रिय हैं. प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 89 लोगों की मौत हो चुकी हैं.
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.