Media24Media.com: सोहम हॉस्पिटल में गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सोहम हॉस्पिटल में गर्भवती माताओं की निःशुल्क सोनोग्राफी जांच

Document Thumbnail

महासमुन्द। सोहम अस्पताल द्वारा तुमगांव क्षेत्र के 15 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क सोनोग्राफी जांच किया गया। जननी सुरक्षा योजना के तहत विशेष सुविधा दी जा रही है। डॉ युगल चंद्राकर ने बताया कि सोहम हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में हाई रिक्स डिलेवरी एवं अन्य सिजेरिन की सुविधा उपलब्ध है तुमगांव  क्षेत्र की 15 महिलाओं का  निशुल्क जांच किए जाने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



डॉ चंद्राकर ने बताया कि अब प्रत्येक माह के 10 और 25  को सोहम हॉस्पिटल मे तुमगांव क्षेत्र के लोगों का निशुल्क सोनोगाफी किया जाएगा। गौरतलब है कि डॉ युगल का गृहग्राम मालीडीह, तुमगांव क्षेत्र में है। क्षेत्र की गर्भवती माताओं को विशेष सुविधा देने के लिए उन्होंने यह कार्यक्रम बनाया है। इसकी सर्वत्र सराहना की जा रही है। किसी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की यह अनुकरणीय प्रयास है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.