Media24Media.com: सेवानिवृत्त

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सेवानिवृत्त. Show all posts
Showing posts with label सेवानिवृत्त. Show all posts

30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को एक जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के निर्देश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को 01 जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार इस संबंध में संबंधित प्रकरणों में 90 दिवस की समयावधि में याचिकाकर्ताओं के सेवानिवृत्त परिलाभों में संशोधन एवं एरियर्स राशि भुगतान किए जाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी किए गए हैं।

वित्त विभाग द्वारा इस संबंध में सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व, खनिज, मत्स्य विभाग को महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी आदेश से संबंधित याचिकाओं में शामिल याचिकाकर्ता, उनके कार्यालय एवं विभाग की सूची प्रेषित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही करने कहा है। सूची में उल्लेखित कर्मचारियों के सेवानिवृत्त परिलाभों को संशोधित कर अंतर की राशि का एरियर्स सहित भुगतान किए जाने की कार्यवाही संबंधित कार्यालय एवं विभाग द्वारा किया जाना है।

वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर द्वारा रिटपिटिशन में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 10 जुलाई 2023 को दिए गए आदेश की प्रति संलग्न कर प्रेषित की गई है, जिसमें याचिकाकर्ताओं को 90 दिवस के समयावधि में एक जुलाई को प्राप्त होने वाले वेतन वृद्धि को जोड़कर सेवानिवृत्ति परिलाभ एरियर्स सहित भुगतान किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

पेंशन प्रकरणों का ई-कोष अन्तर्गत ऑनलाइन किया जा रहा है निराकरण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण ऑनलाइन पद्धति से किया जा रहा है। इसके लिए आभार आपकी सेवाओं का पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम का संचालन 31 मई 2018 से किया जा रहा है। शासकीय सेवक की सेवा पुस्तिका में दर्ज वेतनमानों का अनुमोदन संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय द्वारा सेवा पुस्तिका में अंकित प्रविष्टियों व उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निर्धारित समयावधि में किया जा रहा है। पेंशन प्रकरणों में आ रही समस्याओं एवं त्वरित निराकरण हेतु संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालयों द्वारा अपने संभाग के विभिन्न जिलों में लगातार पेंशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।



अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु वित्त निर्देश 28/2018 जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत पेंशन प्रक्रिया के निराकरण से संबंधित समस्त कार्यालय हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है। जारी निर्देश अनुसार शासकीय सेवक के सेवानिवृत्त होने के 2 वर्ष पूर्व संबंधित कर्मचारी का पेंशन प्रकरण बनाने की प्रक्रिया शुरू कर 3 माह पूर्व प्रकरण संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन को प्रेषित किया जाना अनिवार्य है। पेंशन प्रकरण भेजने की जिम्मेदारी संबंधित सेवानिवृत्त शासकीय सेवक के कार्यालय प्रमुख की है। प्रकरण प्राप्त होने पर संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा 30 दिवस के भीतर प्रकरण का निराकरण कर पीपीओ जारी करते हुए प्रकरण कोषालय अधिकारी को प्रेषित किया जाता है। साथ ही पेंशनर को एसएमएस द्वारा पेंशन प्रकरण की जानकारी दी जाती है।

किसी प्रकरण में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा आपत्ति लगाए जाने की स्थिति में संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा 15 दिवस के भीतर आपत्ति का निराकरण कर प्रकरण वापस संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन को प्रेषित किया जाना वित्त निर्देशों के अनुसार अनिवार्य है। पेंशन प्रकरणों में पेंशनरों से संबंधित कार्यालय प्रमुखों की ओर से ही पेंशन कार्यालय द्वारा लगायी गयी आपत्ति के निराकरण में विलंब के कारण ही पेंशन प्रकरणों के निराकरण में विलंब की स्थिति निर्मित होती है। पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए ई-कोष अंतर्गत पेंशन विकल्प अंतर्गत हेल्पलाईन नंबर पब्लिक डोमेन में उपलब्ध है तथा पेंशन प्रकरण के निराकरण में किसी प्रकार की समस्या होने पर पेंशनर हेतु लॉगिन द्वारा आभार पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत की व्यवस्था है।


यशवंत चंद्रचूड़ ने ली सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ

No comments Document Thumbnail

नईदिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि वे रजिस्ट्री और न्यायिक प्रक्रियाओं में सुधार के लिए काम करेंगे।


न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित का स्थान लिया है, जो कल सेवानिवृत्त हो गए। उन्नीस सौ उनसठ में जन्मे, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ तेरह मई दो हजार सोलह को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। इससे पहले, उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था




39 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए महासमुन्द में दो लिपिक पकड़े गए

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला में पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ दो लिपिक उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी को 39 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। सुरेखा बाई रावत ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत की थी कि वह पशु चिकित्सा विभाग में पदस्थ थीं। सेवानिवृत्त होने के बाद उससे पेंशन प्रकरण बनाने के एवज में पैसों की मांग की गई। सुरेखा ने बताया कि वह अंजोरा (दुर्ग) में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी, जिनका वेतन महासमुंद पशु उप संचालक से निकाला जाता था। उनका रिटायरमेंट 31अगस्त 2022 को हुआ।



जिसके पेंशन प्रकरण के लिए पशु चिकित्सा विभाग महासमुंद आई थी। जहां पर विभाग के दोनों बाबू उमाशंकर गुप्ता और सविता त्रिपाठी ने पैसों की मांग की। जिसके बाद उन्होंने पहली बार 17 हजार रूपये दोनों को दिए। उसके बाद 40 हजार सितंबर माह में और दिये और फिर से  40 हजार रूपये की मांग की जा रही थी। जिस पर से सुरेखा द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत की गई और आज दोनों बाबू को 39 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन की टीम में 15 सदस्य  थे, जिन्होंने डीएसपी विक्रांत राही की अगुवाई में आज दोनों बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बाहरहाल, एंटी करप्शन टीम के द्वारा जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

समस्त सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के पालक पांच हजार रूपये की सहायता राशि हेतु कर सकते हैं आवेदन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। समस्त सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक जो अपने पालक के एकमात्र संतान है, उनके पालक (माता-पिता) को ईनाम स्वरूप प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये की राशि छत्तीसगढ़ शासन से दिए जाने का प्रावधान है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर ने बताया कि रायपुर जिले के अतिरिक्त धमतरी ,गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदाबाजार,



जिले के भूतपूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्त सैनिक के पालक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर के कार्यालय में आवेदन कर आर्थिक लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर से कार्यकालीन समय मे स्वयं अथवा दूरभाष क्रमांक +91-0771-2237449 एवं मो.न. +91-7646853020 पर संपर्क कर सकते है।

समाज में शिक्षा का उजियारा फैलाने वाला हर शिक्षक वंदनीय : दिव्येश

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। करीब 34 वर्ष शिक्षकीय दायित्व का निर्वहन कर सेवानिवृत्त हुए शासकीय प्राथमिक शाला सिंघरूपाली के शिक्षक काशीराम पटेल को विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के युवा नेता दिव्येश अग्नि चंद्राकर थे। चंद्राकर ने ग्रामवासियों की ओर से पटेल को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। ग्राम की विभिन्न संस्था, संगठनों की ओर से भी पटेल को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। 



सिंघरूपाली में शिक्षक काशीराम पटेल को समारोहपूर्वक विदाई

युवा नेता दिव्येश अग्नि चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि समाज में शिक्षा का उजियारा फैलाने वाला हर शिक्षक वंदनीय है। इससे पूर्व गांव पहुंचने पर चंद्राकर का बाजे-गाजे के साथ जोशीला स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उन्हें कुछ स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया, जिन्हें दूर करने का भरोसा उन्होंने दिलाया। समारोह में विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता सोनू राज, पत्रकार नोहर साहू, मनबोध धुव्र, जयलाल साहू, भुवन दीवान, लक्ष्मण ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि रामलाल दीवान, उपसरपंच मोहन धुव्र, 

पंचगण रागनी दीवान, रामलाल, रघ्घू ध्रुव, मीना ध्रुव, टिकेराम बरिहा, भोजराम, शिवनारायण,पद्मा चतुर्वेदी, बसंता ध्रुव, नवयुवक संघ के यशवंत साहू, विभिन्न विभागों के कर्मचारी शोभा ध्रुव, ताराचंद दीवान, हेमंत परमार, गोपीचंद ध्रुव, उषा साहू, डिगेश्वरी दीवान, भारती दुबे, भुनेश्वरी ध्रुव, शाला प्रबंधन एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष ललिता निषाद, उपाध्यक्ष मेहत्तर दीवान, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष देवसिंह दीवान, उपाध्यक्ष दाऊलाल निषाद, शिक्षक अनिल डोंगरे, जन्मजय ध्रुव, पाम भोई, उमाशंकर यादव, बिजलू बरिहा, बिसेराम ध्रुव, सुकलाल पटेल, भोलाराम साहू, उमाशंकर यादव, धनसिंग ध्रुव, धरम दास कोटवार आदि उपस्थित थे।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सेवानिवृत्त सीएमडी के घर सीबीआई का छापा, एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी छापे में शामिल

No comments Document Thumbnail

भिलाईनगर। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सेवानिवृत्त सीएमडी संतोष कुमार शर्मा के तीन ठिकानों पर आज सुबह से सीबीआई की टीम ने दबिश दी। सूत्रों के मुताबिक मामला गोल्डमाइन से जुड़ा होना बताया जा रहा है । भिलाई में ताल पुरी, सेक्टर 2 एवं मैत्री कुंज मैं संतोष शर्मा के ठिकानों पर पर छापा मारा गया है। सेक्टर 2 में मीडिया कर्मियों को देखकर सीबीआई के अधिकारियों द्वारा ड्राइवर को निर्देशित कर वाहन हटा दिया गया। छापे से जुड़ी हुई जानकारी को सीबीआई द्वारा के द्वारा अत्यधिक गोपनीय रखा गया है।



भिलाई में आज सुबह से ही सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई की टीम के करीबन 1 दर्जन से अधिक अधिकारियों के द्वारा द्वारा भिलाई के सेक्टर 2 तालपुरी, मैत्री कुंज स्थित संतोष शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। भिलाई एवं दुर्ग शहर में की गई इस कार्यवाही के संबंध में जानकारी को अत्यधिक गोपनीय रखा जा रहा है। सेक्टर 2 में सड़क एवेन्यू बी क्वार्टर नंबर 11डी में संतोष कुमार शर्मा  के घर पर भी दबिश दी गई है। 

इस दौरान मीडिया कर्मी को देखने के बाद सीबीआई अधिकारियों के द्वारा जिस वाहन से भिलाई पहुंचे हैं अपने वाहन क्रमांक सीजी 04 एमजी 5280 के ड्राइवर को वाहन को हटाने के निर्देश दिए गए। इस रेड के संबंध में कुछ भी बताने से सीबीआई के अफसरों ने इंकार कर दिया। इसके अलावा सीबीआई के अधिकारियों के द्वारा ताल पुरी एवं मैत्री कुंज में भी छापेमारी की कार्यवाही की जानकारी मिली है।

जाने कौन है संतोष शर्मा

सूत्रों के मुताबिक संतोष शर्मा भिलाई इस्पात संयंत्र में उप महाप्रबंधक डीजीएम (इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग) के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2013 में उनके द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया था। इसके बाद उनके द्वारा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी ज्वाइन कर ली थी। एचसीएल में सीएमडी के पद पर रहते हुए 2 वर्ष पूर्व ही रिटायर्ड हुए थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.