Media24Media.com: सीएम साय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सीएम साय. Show all posts
Showing posts with label सीएम साय. Show all posts

नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवान, सीएम साय ने शहादत को किया नमन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के जवान,प्रधान आरक्षक सन्नू कारम के शहीद होने की भी दुखद खबर प्राप्त हुई है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बहुत ही मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं और उसके खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। 

राजधानी रायपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, एयरपोर्ट पर राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर आज रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और सीएम साय ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति 4 दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। एम्स, रायपुर NIT, IIT भिलाई और आयुष विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों डिग्री लेने का मौका मिलेगा।


राष्ट्रपति के दौरे के चलते रायपुर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रिंग रोड नंबर 1 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बड़ी गाड़ियां नहीं चलेंगी। VVIP का काफिला जिन रास्तों से गुजरेगा, वहां कुछ देर के लिए आम लोगों को इंतजार करना होगा।

लखमा के बयान पर सीएम साय का पलटवार, कहा – पापी तो कांग्रेसी है

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर सीएम साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार करके कांग्रेस ने बड़ा पाप किया है. किसी का निमंत्रण नहीं ठुकराना चाहिए. कार्यक्रम में जाए, नहीं जाए ये व्यक्ति पर निर्भर करता है. यह बहुत गलत बात है, हम इसकी निंदा करते हैं। 


 नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक्स पोस्ट पर सीएम साय ने कहा, जो भी दोषीदार हैं, जो भी अपराधी है, उन पर कार्रवाई तो निश्चित होगी. Ed व अन्य जांच एजेंसियों की कार्रवाई होगी. छत्तीसगढ़ में भी लगातार कार्रवाई हो रही है, दोषीदार कितने भी बड़े हो, बख्से नहीं जाएंगे. मिनी उद्योग को लेकर होनी वाली मीटिंग को लेकर सीएम साय ने कहा, लगातार संपर्क में हैं, जल्द सामाधान निकलेगा। 

कवासी लखमा का बयान

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है, राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा का आमंत्रण कांग्रेस पार्टी को भी दी गई थी जिसे कांग्रेसियों ने ठुकरा दिया था। इस मामले में कवासी लखमा ने कहा कि राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर राहुल गांधी जी ने सही किया। कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पाप का भागीदारी नहीं है।

सीएम साय बोले, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को चूरमा बना दिया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े-बड़े सूरमा को हमारे प्रत्याशियों ने चूरमा बना दिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पटखनी देकर और चार-चार पूर्व मंत्रियों को हराकर हमारे प्रत्याशी आए हैं। मैं सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।


चुनाव में जनता के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जिस पर हम सबको खरा उतरना है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उक्त बातें कही और छत्तीसगढ़ के सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली और केंद्र में भी एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता की मुहर है। इस ऐतिहासिक परिणाम के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद, बधाई एवं शुभकामनाएं।

साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तपती गर्मी में पार्टी के कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं सदस्यों के कठिन परिश्रम की बदौलत हमें ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ। पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिशा की जीत का श्रेय राज्य के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा कि सबके अथक मेहनत से हमनें दोनों राज्यों में भाजपा का परचम लहराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 54 सीटों के साथ 46 प्रतिशत वोट प्राप्त किये थे और अब लोकसभा चुनाव में 6 प्रतिशत वोटों की वृद्धि हुई है, जिससे कि 68 विधानसभा सीटों में हमें जीत प्राप्त हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है और अब लोकसभा में जनता ने प्रचंड जीत दिलाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में आयोजित जनसभा के दौरान मुझे मंच में आधे से ज्यादा हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं की मौजूदगी नजर आती थी। सबके प्रयासों से दोनों राज्यों में भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है।

विष्णु देव साय ने कहा कि ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ हमारी सरकार बन रही है। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के ऐतिहासिक जनादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर मुहर लगायी है। वहां 25 साल सत्ता में रहे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दोनों सीट में हराने में भारतीय जनता पार्टी कामयाब हुई है। जहाँ-जहाँ हमारे छत्तीसगढ़ के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता प्रचार के लिए गए थे वहां-वहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी सफलता मिली है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने किया। इस दौरान बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश सरकार के मंत्री रामविचार नेताम, नव निर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, रूपकुमारी चौधरी,

महेश कश्यप, भोजराज नाग, चिंतामणि महाराज, कमलेश जांगड़े, राधेश्याम राठिया, तोखन साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती सहित लोकसभा प्रबंध समिति के सभी 38 समितियों के संयोजक-सहसंयोजक एवं सदस्य मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, सीएम साय ने जारी किया वीडियो संदेश, लोगों को दी बचने की सलाह

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों से सावधानी बरतने और इससे बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से खुद का और परिजनों का ख्याल रखने की बात कही है।


 साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि - प्रिय छत्तीसगढ़ वासियों। विगत कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में भारी वृद्धि हुई है। झुलसाने वाली गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

आप सभी से मेरा आग्रह है कि सुरक्षित रहें, सतर्क रहें, अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से सावधानी से निकले, धूप में सिर और कान को कपड़े से अच्छी तरह से बांधें, पानी अधिक मात्रा में पियें, अधिक पसीना आने की स्थिति में ओआरएस घोल पियें, छायादार जगहों पर रहें, लू लगने या तबियत ख़राब होने की स्थिति में तत्काल अस्पताल जाएं। क्योंकि सावधानी में ही समाधान है। धन्यवाद। जय जोहार, जय छत्तीसगढ़

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी आगामी कुछ दिनों तक हीटवेव के जारी रहने की बात कही है। जिसके चलते सीएम साय ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

RAIPUR : फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो महिलाओं की हुई मौत, सीएम साय ने 5-5 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की

No comments Document Thumbnail

रायपुर । खमतराई स्थित एक फोम फेक्ट्री में लगी आग से हुई दो महिलाओं के मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के लिए पांच – पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।


अपने सोसल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है।

मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ।

ॐ शांति

गौर तलब है कि रायपुर के थाना खमतराई अंतर्गत श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे । आग से पांच कर्मचारियो को बचा लिया गया है जबकि दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। जिनके नाम यमुना और रामेश्वरी बताया गया है।
पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद है। दमकल की गाड़ी से मौके आग बुझा ली गई है।

दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर सीएम साय ने दी सुरक्षाबलों को बधाई कहा - नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के गिरसापारा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवानों ने पंद्रह नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों में सात महिला और आठ पुरुष नक्सली हैं। जिसमें से एक नक्सली बीजापुर और चौदह नक्सली नारायणपुर जिले के हैं। सुरक्षाबलों को मिली इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है।


साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि - सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दंतेवाड़ा के गिरसापारा की दूरस्थ पहाड़ियों से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलमुक्त बस्तर की दिशा में यह एक और कदम है।

नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जो उसके खात्मे तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। सुरक्षाबलों द्वारा बस्तर संभाग में रोज नक्सलियों को मारने, गिरफ्तार किये जाने या आत्मसमर्पण करवाने में सफलता मिल रही है। नक्सलवाद के खिलाफ इस लड़ाई में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से आशातीत सफलता मिल रही है।

मां के लिए क्या लिखूं, उसने तो सबको लिखा है'; सीएम साय ने प्रदेश की महतारियों को किया नमन

No comments Document Thumbnail

 Mothers Day: मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदर्स डे के अवसर पर अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वीडियो जारी करते हुए उक्त बातें लिखी। वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उनकी माताजी जसमनी देवी के साथ विभिन्न अवसरों का सुंदर चित्रण है।


CM ने वीडियो जारी किया

CM वीडियो जारी कर बोले, कि प्रभु श्रीराम ने कहा है”जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।”मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं।मां की ममता के आंचल में पलकर बड़ा होना और मां के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा करने लायक बनना विरलों को ही नसीब होता है। यह मां के पुण्य प्रताप का ही फल है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहे हैं।हम मां पर ज्यादा क्या लिखें, मां पर क्या कहें, माँ ने ही तो सबको लिखा है। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।

CG Board के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे

No comments Document Thumbnail

 CG Board : आज आने वाले सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने छात्रों को अग्रिम बधाई दी है. साथ ही कहा है कि अगर किसी कारण कोई बच्चे नंबर की दौड़ में उतने आगे नहीं भी बढ़ पाए हों, तो चिंता की बात नहीं है. निराश होने की आवश्यकता नहीं है. छत्तीसगढ़ सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ है. जीवन में सदैव आगे बढ़ें।


छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज 12.30 बजे घोषित किए जा रहे हैं। इन दोनों ही कक्षाओं की मेरिट लिस्ट भी जारी होगी।मंडल अध्यक्ष रेणु पिल्लै और सचिव पुष्पा साहू नतीजे जारी करेंगी। ये परीक्षाएं मार्च में हुई थी। और रिकार्ड समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद आज घोषित किए जाएंगे।

ये नतीजे पिछले वर्ष से पांच दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। ये नतीजे सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सचिव सुश्री साहू ने बताया कि प्रावीण्य सूची भी आज जारी कर दी जाएगी।

राधिका के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में गरमायी राजनीति, सीएम साय बोले- नारी न्याय की बात करने वालों की कथनी- करनी में फर्क

No comments Document Thumbnail

 CG Politics :  कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के पार्टी से इस्तीफे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि - पिछले कुछ दिनों से यह खबर चर्चा में है कि राष्ट्रीय स्तर की महिला प्रवक्ता कांग्रेस भवन में अपने लोगों द्वारा अपमानित हुई। 


उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया और कांग्रेसी नारी न्याय की बात करते हैं। उसके कथनी और करनी में फर्क है। जिसके कारण आज कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। देश में 55-60 साल तक एकछत्र राज करने वाले आज विलुप्ति की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस राम विरोधी है ही। उन्होंने कांग्रेस ने राम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया था और प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी उन्होंने स्वीकार नहीं किया था। भगवान राम का निमंत्रण हर कोई स्वीकार करता है। उसमें जाना नहीं जाना शामिल होना एक अलग बात है। निमंत्रण अस्वीकार कर आप क्या जताना चाहते हैं। 

ये यही जताना चाहते हैं कि, राम विरोधी हैं। वहीं तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमने पर सीएम श्री साय ने कहा कि, तृतीय चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सूरजपुर में रैली हुई और सभा में भारी संख्या में लोग आए। एक अच्छी तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के करकमलों से चुनाव प्रचार समाप्त हुआ। जहां भी हमारे नेता गए है, वहां भाजपा के पक्ष में माहौल है।

वही छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दावा किया कि अगर राधिका खेड़ा इस पूरे मामले में सरकार और प्रशासन के पास शिकायत आती है, तो निश्चित तौर पर इस मामले में एक्शन लिया जायेगा।


कांग्रेस की घोषणाओं पर मुख्यमंत्री ने किया कटाक्ष, बोले - न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/भैरमगढ़। कांग्रेसी जगह-जगह फार्म भरवा कर जनता को ठग रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 8 हजार और साल में एक लाख देंगे। यह तो वो भी जानते हैं कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।


बीजापुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पहले ही छत्तीसगढ़ की सत्ता भाजपा को सौंप दी है और केंद्र में कांग्रेस के आने की कोई संभावना ही नहीं है। कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे हैं। हर दिन कांग्रेसी अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सब जानते हुए भी कांग्रेसी जनता को ठगने का नया पैंतरा ले कर आए हैं, जिसका जनता करारा जवाब देगी।

गोबर का पैसा खा गई कांग्रेस सरकार

साय ने कहा कि कांग्रेसियों को इस बार खाता खोलने भी नहीं देना है। 2018 में अपने जनघोषणा पत्र में बड़ा-बड़ा वादा करके जनता का खूब वोट बटोरे, फिर उनको खूब धोखा दिया। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।

आरक्षण कोई खत्म नहीं कर सकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आया तो कांग्रेसी फिर से जनता को ठग रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आदिवासियों का आरक्षण ख़त्म कर देगी ये भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी कहा है कि आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा। कोई भी ताकत आरक्षण को ख़त्म नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है तो अब वे आरक्षण ख़त्म होने का भ्रम फैला रहे हैं। सीएम साय ने जनता से अपील की कि कांग्रेसियों की बातों में नहीं आना है, उसको सबक सिखाना है और इस चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देना है।

यह चुनाव मोदी जी का चुनाव है

साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आप सभी ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भाजपा को जिताया और बस्तर क्षेत्र की 12 सीटों में से 8 सीटों में जीत दिलाई उसके लिए आप सभी का आभार ये चुनाव नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है, जिन्होंने 10 साल प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की. सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानकर गांव, गरीब मजदूर किसान सबकी सेवा किये, सबकी चिंता किये। मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी से आशीर्वाद मांगने आया हूँ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने पहले कार्यकाल में गरीबों के लिए काम किया। उनको पक्का मकान, गैस सिलेंडर देने, जनधन बैंक खाता खोलने और शौचालय देने का काम किया। मोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में बड़े-बड़े वादों को पूरा किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया, कश्मीर से धारा 370 को शांतिपूर्वक हटाया, ट्रिपल तलाक जैसे जटिल कानून को हटाकर मुस्लिम माताओं-बहनों संग न्याय किया। पूरी दुनिया में 140 करोड़ भारवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया। हम सबको भारत को विश्वगुरु बनाना है, सोने की चिड़िया बनाना है. ये सब मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो सकता है। इसलिए तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाना है।

विष्णु सरकार - भरोसे की सरकार

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मात्र 3 महीने में ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। साय ने कहा कि प्रदेश के 24.72 लाख किसानों को समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने न केवल उनके खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। हर महीने के पहले सप्ताह को किश्त की राशि दे दी जाएगी, ये भरोसा मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दिलाया। साय ने रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।

हरा सोना बदलेगा बस्तर की तकदीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपया प्रति मानक बोरा के दर से तेंदूपत्ता खरीदेगी। 12.50 लाख तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। चरण पादुका जैसी योजनाएं, जिसे भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उसे हमारी सरकार पुनः प्रारंभ करेगी। अभी कुछ गारंटी बची हुई है, जैसे 500 रूपये में गैस सिलेंडर देना, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रूपये देना है। इसे हम लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं।

BIG NEWS : सीएम साय के कार्यक्रम स्थल में मची भगदड, पूर्व विधायक समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । जशपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल में सीएम के पहुंचने से पहले उस वक्त अफरा, तफरी मच गई जब यहां कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जशपुर के पूर्व विधायक सहित तकरीबन तीस लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है, वहीं एक ग्रामीण की हालत गंभीर बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के सरहुल में आज सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम होना है, जिसमें शामिल होने आदिवासी समाज लोग बड़ी संख्या पहुंचे थे,उसी दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले जशपुर के पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत सहित दो दर्जन से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

इधर मधुमक्खियों के हमले से कार्यक्रम स्थल में भगदड़ मच गई,और लोग जान बचाकर इधर,उधर भागने लगे, जानकारी के मुताबिक फिरहाल सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है,वहीं एक ग्रामीण की हालत गंभीर बताई जा रही है, इधर वन विभाग की टीम मधुमक्खियों के हमले से बचने कोशिश में जुटे हुए है।


सीएम साय ने की घोषणा, मार्च महीने में कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। आज रायपुर से मुख्यमंत्री ने श्री रामलला दर्शन के लिए राम भक्तों से भरी आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना किया । सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट मंत्रियों के साथ मार्च महीने में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। सीएम साय ने कहा, अभी विधानसभा सत्र चल रहा है इसलिए मार्च में जाएंगे ।


आज छत्तीसगढ़ के1300 से अधिक रामभक्तों को श्रीरामलला के दर्शन कराने रायपुर आस्था स्पेशल ट्रेन दोपहर रवाना किया गया। इसे सीएम विष्णु साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस भक्तिमय आयोजन में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा ,वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री राजेश मूणत, 

रामलला दर्शन समिति के प्रदेश के संयोजक धरमलाल कौशिक, सहसंयोजक लक्ष्मी वर्मा,जिलाध्यक्ष जयंती पटेल सहित रायपुर संभाग के सभी विधायक व पदाधिकारी कार्यकर्ता राम भक्तों का अभिनंदन किया।श्री राम लला के दर्शन के लिए जा रहे भक्तो का भाजपा महिला मोर्चा नै टीका लगाकर स्वागत किया ।श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया रायपुर रेलवे स्टेशन जय जय श्रीराम के जय कारे से गूंजता रहा।


सीएम साय की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इससे पहले तीनों क्लस्टर से नेताओं की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक हुई।


बैठक में नेताओं से उनके लोकसभा क्षेत्रों का फीडबैक लिया गया। कुछ जगहों से सांसदों के एक्टिव न होने की शिकायत संगठन महामंत्री तक पहुंची है। नेताओं ने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया। इसे लेकर बड़े नेताओं ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से साफ कहा है कि आप मोदी जी को तीसरी बार PM बनाने के लिए जुट जाइए। जो एक्टिव नहीं होंगे, साइड कर दिए जाएंगे।

इस क्लस्टर बैठक ने साफ कर दिया है कि बीजेपी कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है। उनकी जगह नए चेहरों काे मौका मिलेगा। हालांकि ये वही चेहरे होंगे जो क्षेत्र में लंबे समय से एक्टिव रहे हैं। बड़े नेताओं ने बैठक में मौजूदा सांसदों का टिकट काटने का इशारा किया।


सीएम साय ने नारायणपुर को दी 108 करोड़ की सौग़ात, विकास कार्यों का किया लोकार्पण

No comments Document Thumbnail

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 29 विकास कार्यों का लोकार्पण और 86 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत के 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।


मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 28 लाख रुपए लागत 07 विकास कार्यों,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 4 करोड़ 61 लाख रुपए से स्थापित 09 सोलर आधारित नल जल योजनाओं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्व कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन,

जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत साढ़े 6 लाख रुपए लागत के 03 कार्यों,जनपद पंचायत नारायणपुर के अंतर्गत 75 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 94 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों तथा क्रेडा द्वारा 13 करोड़ 82 लाख रुपए लागत से स्थापित 88 सोलर ड्यूल पम्पों का लोकार्पण किया।


इसमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत 55 करोड़ 70 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 16 सड़क निर्माण कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा साढ़े 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली बोरगांव नाला में आरआरसी पुलिया निर्माण एवं बोरगांव से बड़े जम्हरी पहुंच मार्ग निर्माण,


अबूझमाड़ विकास अभिकरण के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह योजनान्तर्गत 01 करोड़ 58 लाख रुपए लागत से निर्मित की जाने वाली आंगनबाड़ी केन्द्र भवन झारावाही और जनजाति समूह योजना आवास निर्माणका भूमि पूजन किया।


इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत साढ़े 17 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 100 शैय्यायुक्त मातृत्व एवं शिशु अस्पताल नारायणपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन छोटेडोंगर,वन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से की जाने वाली नरवा विकास कार्यों,


जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 13 कार्यों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित की जाने वाली 12 सोलर आधारित नल जल योजनाओं का भूमिपूजन भी किया।


इस अवसर पर वन तथा जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, कलेक्टर विपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक पुष्कर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


छत्तीसगढ़ में चढ़ा सियासी पारा, सीएम साय बोले- मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरे होंगे शामिल…

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सीएम साय दिल्ली से रायपुर लौट आये है। माना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की है, कुछ चर्चाएं हुई हैं बहुत जल्द मंत्रिमंडल का गठन होगा। नए और पुराने दोनों चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।


बतादें कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट के अनुसार 13 मंत्रियों को ही रखने का प्रावधान है। जिनमें बृजमोहन अग्रवाल और अमर अग्रवाल दोनों सामान्य वर्ग से आते हैं। इसके साथ ही धरमलाल कौशिक और अजय चंद्राकर ओबीसी वर्ग से हैं, केदार कश्यप और विक्रम उसेंडी अनुसूचित जनजाति से आते हैं, दयालदास बघेल अनुसूचित जाति और राजेश मूणत जैन समुदाय के नाम चल रहे हैं। बतादें कि धरमलाल कौशिक को छोड़कर ये सभी नेता राज्य की पिछली भाजपा सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।

वहीं अगर संभावित नए चेहरों की बात की जाए तो आईएएस अधिकारी से नेता बने ओपी चौधरी, गजेंद्र यादव दोनों ओबीसी और डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एससी के नामों की भी राजनीतिक हलकों में चर्चा है। इसके साथ ही महिला नेताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व सांसद गोमती साय और पूर्व प्रदेश मंत्री लता उसेंडी का नाम चर्चा में चल रहा है यह सभी महिला नेत्री आदिवासी समुदाय से आती है। 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.