Media24Media.com: CG Board के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Board के परिणाम को लेकर सीएम साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई, आज जारी होंगे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे

Document Thumbnail

 CG Board : आज आने वाले सीजी बोर्ड के परिणाम को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने छात्रों को अग्रिम बधाई दी है. साथ ही कहा है कि अगर किसी कारण कोई बच्चे नंबर की दौड़ में उतने आगे नहीं भी बढ़ पाए हों, तो चिंता की बात नहीं है. निराश होने की आवश्यकता नहीं है. छत्तीसगढ़ सरकार आपके अभिभावक की तरह आपके साथ है. जीवन में सदैव आगे बढ़ें।


छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज 12.30 बजे घोषित किए जा रहे हैं। इन दोनों ही कक्षाओं की मेरिट लिस्ट भी जारी होगी।मंडल अध्यक्ष रेणु पिल्लै और सचिव पुष्पा साहू नतीजे जारी करेंगी। ये परीक्षाएं मार्च में हुई थी। और रिकार्ड समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद आज घोषित किए जाएंगे।

ये नतीजे पिछले वर्ष से पांच दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। ये नतीजे सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सचिव सुश्री साहू ने बताया कि प्रावीण्य सूची भी आज जारी कर दी जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.