Media24Media.com: समाज कल्याण

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label समाज कल्याण. Show all posts
Showing posts with label समाज कल्याण. Show all posts

मंत्री राजवाड़े ने समाधान शिविर में जनता से किया सीधा संवाद, कहा-जनहित में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के ओडगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोड़ में समाधान शिविर में उपस्थित रहीं। छत्तीसगढ़ सरकार की संवाद से समाधानपहल के तहत आयोजित इस शिविर में खोड़ क्लस्टर के आठ ग्राम पंचायतों-बेदमी, छतोली बीजो, इंजानी, करवा, केसर, खोंड़, मसंकी और टमकी के नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन के समक्ष रखीं।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट और सौर ऊर्जा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर मंत्री राजवाड़े ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) और क्रेडा के अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने दोनों विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि कार्यों में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इसमें लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। 

इस दौरान मंत्री राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवाद से समाधानपहल की सराहना की और कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन सीधे जनता से जुड़ रहा है और समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। शिविर के दौरान ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के साथ ही कई नए आवेदन भी प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने का सशक्त मंच मिला है। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में समाज सेवा में योगदान देने वाली पाँच महिलाओं को साड़ी और नारियल भेंट कर सम्मानित किया।

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का शानदार आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आदिवासी जननायक, धरती आबा बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर पूरे देश और प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। सरगुजा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार राज्य के जमुई से वर्चुअली जुड़कर देशवासियों को संबोधित किया गया। उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका और उनकी प्रेरणादायक विरासत का उल्लेख किया और धरती आबा बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इस अवसर पर जिले की आदिवासी संस्कृति का सुंदर नजारा देखने को मिला जब लोक नृत्य दलों के साथ मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भी कदम से कदम मिलाए और खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव आदिवासी समाज के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में आदिवासी विभूतियों का अतुलनीय योगदान रहा है। आदिवासी समाज अपनी शालीनता और साहस के लिए जाना जाता है। हमें इस पहचान को बनाए रखना होगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनजातीय ग्राम उत्कर्ष जैसी क्रांतिकारी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य द्रुत गति से हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने विभिन्न योजनाएं बनाई हैं।

जिसमें पीएम जनमन भी शामिल है। केंद्र एवं राज्य सरकार का समन्वित प्रयास है कि माताएं एवं बहनें आत्मनिर्भर बने और उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिले। शासन का प्रयास है कि आदिवासी समाज की संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जनजातीय समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र में आदिवासी समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान हेतु माता राजमोहिनी देवी एवं संत गाहिरा गुरु का विशेष स्मरण करते हुए नमन किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा असमिया लोक नृत्य बिहू, सहित छत्तीसगढ़ के आदिवासी लोक नृत्यों पर प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए जिनका श्रीमती राजवाड़े द्वारा अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं और कार्यक्रमों पर जानकारी भी ली। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज प्रमुखों, कलाकारों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

हर क्षेत्र में नई बुलंदियों को छू रहा है छत्तीसगढ़ : मंत्री राजवाड़े

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग व जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। इस दौरान करमा नृत्य से उनका भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात् मुख्य मंच पर मंत्री ने सरस्वती माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, पिछड़ा आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष विनय पैंकरा, जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रकाश दीक्षित, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रेना जमील, गणमान्य नागरिक ओमप्रकाश जायसवाल, गोपाल मिश्रा, दीनानाथ यादव, दिलीप सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

महिला बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने उपस्थित जनसमुदाय को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। राज्य बने हुए 24 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में विकास देखने को मिल रहा है। शिक्षा हो या स्वास्थ्य हर क्षेत्र में राज्य नई बुलंदियां छू रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में निरंतर विकास की पथ पर अग्रसर हो रहा है। डबल इंजन की सरकार सारे वादों को पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। प्राथमिकता से किसान, महिलाएं हर जरूरतमंद परिवार को लाभान्वित किया जा रहा है। युवाओं को शिक्षा के साथ रोज़गार के अवसर उपलब्ध करा रही है।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार ने खरीफ वर्ष 2023-24 में किसानों से रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है, साथ ही उन्हें दो वर्षों का बकाया बोनस 03 हजार 716 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया। महतारी वन्दन योजना के द्वारा 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 179 महतारी सदन निर्माण के लिए 52 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ में 08 लाख 46 हजार 931 आवासों के निर्माण की स्वीकृति भी दे दी है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य में 07 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वनवास काल के दौरान भगवान राम ने जिन स्थानों पर प्रवास किया, उन्हें हमारी सरकार पर्यटन तीर्थ के रूप में संवार रही है। आने वाले समय में हमारी सरकार प्रदेश में पर्यटन का और विकास करेगी। पर्यटन के माध्यम से रोजगार के अवसरों का सृजन किया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों को भी आर्थिक लाभ होगा और उनका जीवन स्तर ऊँचा उठेगा।

सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर बधाई देते हुए मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य बनने के संदर्भ में संक्षिप्त जानकारी दी। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को कलेक्टर ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 हितग्राहियों को सामग्री वितरण

राज्योत्सव में महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया। जिसमें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को वन्यप्राणी क्षतिपूर्ति मुआवजा का भुगतान किया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, श्रम विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, पशुधन विकास विभाग द्वारा विभिन्न योजना के तहत 03 हितग्राहियों को चेक, उद्यान विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत अनुदान प्रमाण पत्र, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को जाल एवं आइसबॉक्स, कृषि विभाग द्वारा 15 हितग्राहियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत सरसों व मसूर बीज का वितरण, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 06 हितग्राहियों को आवास, नगर पालिका परिषद बलरामपुर के द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 02 हितग्राहियों को चेक तथा खाद्य विभाग द्वारा द्वारा 10 हितग्राहियों को राशनकार्ड का वितरण किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मंत्र मुग्ध हुए दर्शक

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 24 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव के मुख्य समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसमें उनकी प्रतिभा और उत्साह देखने को मिला। इस समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नमामि नमामि, आदिवासी संस्कृति, दक्षिण भारत रीमिक्स, असमिया लोक नृत्य, सरगुजिया जैसे सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इन कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस समारोह में न केवल बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच मिला, बल्कि यह राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रदर्शित करने का एक अवसर रहा।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गौरी-गौरा, गोवर्धन पूजा, मातर (भाईदूज) पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की बेटी और भगवान श्रीराम हमारे भांजे हैं। दीवाली भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है। श्रीमती राजवाड़े ने दीप पर्व पर सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल : एक बुजुर्ग व्यक्ति के कानों में फिर से गूंजेगी आवाज

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल की वजह से आज एक 72 वर्षीय व्यक्ति फिर से लोगों की आवाज सुन सकेगा। जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक के रहने वाले रामदेव राम कायता को कानों में कुछ समस्या होने की वजह से उन्हें सुनाई नहीं दे रहा था। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उनके पास इलाज के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। कायता ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास कार्यालय आकर मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी समस्या के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसके निराकरण के निर्देश दिए।

आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के द्वारा रामदेव राम कायता के दोनों कानों में  डिजिटल श्रवण यंत्र  फिट किया गया। इस श्रवण यंत्र के माध्यम से वे आसानी से आवाज को सुन सकेंगे। कायता ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा हैं। मुख्यमंत्री साय की वजह से आज वह फिर से सुन सकेंगे। उनकी समस्या का इतनी जल्दी निराकरण हो जायगा उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। मुख्यमंत्री के बारे में जैसा सुना था वैसा ही पाया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा मौजूद थे। रामदेव राम कायता के कानों में जो डिजिटल श्रवण यंत्र फिट किया गया है। यह आधुनिक डिजिटल यंत्र लगभग 50 हजार मूल्य का है। यह बैटरी से संचालित है। इसमें आवाज साफ सुनाई देती है।

 

'मैं भारत हूं, मुझमें है भारत' के गीत में प्रस्तुति देकर उभयलिंगी समुदाय ने लोगों से मतदान के लिए की अपील

No comments Document Thumbnail

रायगढ़।  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में स्वीप अंतर्गत जिले में मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा उभयलिंगी समुदाय के मतदाता जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें असीम कृपा फाउण्डेशन की भी विशेष सहभागिता रही। इस दौरान उपस्थित उभयलिंगी समुदाय ने मतदान के लिए संकल्प करते हुए शपथ ली और 'चला रईगढिय़ा, वोट देवईयां' का नारा भी लगाया। इस मौके पर उपस्थित जनों को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान तृतीय लिंग समुदाय ने लोगों को मतदान के लिए कलात्मक तरीके से अपील की। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के थीम सॉन्ग 'मैं भारत हूं' पर सुंदर तरीके से सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी और मतदान का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित सभी ने गाना को दोहराते हुए मतदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण आलोक भवाल, विनय तिवारी, असीम फाउण्डेशन से रंजीत चौहान एवं सुदीप मंडल, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में उभयलिंगी समुदाय उपस्थित रहे।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में लोक नृत्य से कर रहे मतदान के लिए जागरूक

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत जिले के दूरस्थ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर शत-प्रतिशत मतदान हेतु अपील की जा रही है। जिसके तहत धरमजयगढ़ क्षेत्र में पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर मानव श्रृंखला बनाते हुए मतदान हेतु अपील की। इसके अलावा स्थानीय लोक नृत्यों  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अन्य लोगों को मतदान हेतु प्रेरित भी कर रहे है। साथ ही अपनी स्थानीय बोली में मतदान हेतु शपथ भी ले रहे है।

स्कूली बच्चों ने भी रंगोली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

स्वीप कार्यक्रम के तहत आज जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलाकृतियां बनाकर मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में हर हाल में मतदान का संदेश दिया। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगोली तथा चित्रकला के माध्यम से सुन्दर आकृतियां बनाकर मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम-संत टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल, द्वितीय-स्वामी आत्मानंद नटवर अंग्रेजी माध्यम एवं तृतीय स्थान पर सामूहिक रूप से शासकीय हाई स्कूल केवड़ाबड़ी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल हायर सेकेंडरी रायगढ़ के बच्चे रहे। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, प्राचार्य श्रीमती आर.वर्गीस एवं विद्यालयीन शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान : कार्ययोजना प्रारूप का संशोधन एवं सुझाव कर बैठक संपन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा जोर-शोर से इसके लिए तैयारी की जा रही है। नशा मुक्ति अभियान के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्ययोजना (प्रारूप) तैयार कर ली गई है। आज कार्ययोजना (प्रारूप) में संशोधन एवं सुझाव के लिए बैठक आयोजित की गई।
                      

नशा मुक्ति अभियान के लिए तैयार प्रारूप में संशोधन एवं सुझाव हेतु आयोजित बैठक में चर्चा के दौरान विभागीय समन्वय और शासकीय, गैर शासकीय, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा धार्मिक व समाजिक संस्थाओं का सहयोग लिए जाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में स्कूलों, कॉलेजों, पारा-मोहल्लों में आदिवासी पारम्परिक संस्कृति को बिना प्रभावित किए हुए नशा  मुक्ति अभियान चलाए जाने पर जोर दिया गया। समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने, युवा पीढ़ी को बर्बादी से बचाने तथा उनकी संपूर्ण ऊर्जा का राष्ट्र निर्माण में उपयोग करने के लिए आवश्यक है कि नशा मुक्ति हेतु बड़ा जन-जागरण अभियान आरंभ किया जाये। उच्चतर माध्यमिक शालाओं, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्रों में जागरूकता हेतु लेखन, कविता, भाषण, प्रतियोगिता सहित सेमीनार आदि का आयोजन किया जाए। बैठक में समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पंकज वर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि विशेष रूप उपस्थित थे। 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए देश में नशा मुक्ति हेतु कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवश्यक रूप से परामर्श किया जाए। समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली गई है। प्रारूप में संशोधन एवं सुझाव के लिए बैठक में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि नशा एक ऐसी गंभीर सामाजिक बुराई है, जिससे मनुष्य का अनमोल जीवन गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है तथा वह अकाल मृत्यु का भी शिकार बन जाता है। नशे के लिए लोगों द्वारा गांजा, भांग, जर्दा गुड़ाखू, तंबाकू, शराब, गुटका, धूम्रपान, चरस, अफीम, स्मैक, कोकीन और ब्राउन शुगर तथा सुंघकर की जाने वाली नशा जैसे मादक पदार्थों का सेवन किया जाता है। इसे रोकने के लिए शासकीय प्रयासों के साथ ही जनभागीदारी जरूरी है। जब तक हम इस अभियान को जनमानस से नहीं जोड़ेंगे तथा जन-जन तक नहीं पहुंचायेंगे, तब तक यह अभियान सफल नहीं हो पाएगा। युवा पीढ़ी में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ना अत्यधिक चिंताजनक विषय है।

दुलीकेशन साहू दोबारा चुने गए साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

पिथौरा। साहू समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले दुलीकेशन साहू को उनकी सक्रियता के चलते दोबारा प्रदेश साहू समाज में युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ग्राम कैलाशपुर (डोंगरीपाली) निवासी दुलीकेशन साहू विगत 22 वर्षो से समाज तथा समाज कल्याण के लिए हमेशा से तत्पर रहे है।

अपने पिता जी बोधराम साहू जो की एक किसान है उनसे भी प्रभावित थे और शुरुआत में ग्राम, परीक्षेत्र, ब्लॉक, जिला, साहू समाज के विभिन्न पदों का दायित्व का निर्वाहन करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। लगातार 2 कार्यकाल जिला साहू समाज महासमुंद के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चुने गए थे।

करोना काल जैसे विकट परिस्थिति में तात्कालिक जिला साहू समाज अध्यक्ष  के साथ मिलकर एक अभियान चलाया जिसमे हजारों की संख्या में लोगो ने और समाज के ग्रामीण परिक्षेत्रीयतहसील इकाइयों ने करोना से लड़ने एक फंड एकत्रित किया जिसका उपयोग एम्बुलेंस,क्वार्नटेन सेंटर और दवाई वितरण आदि कार्य किए। साहू को बधाई देने के लिए समाज जनो का तांता लगा हुआ है। जिसमे प्रमुख रूप से हीराराम साहू, नंदकुमार साहु,नवीन साहू,बसंत साहू, डोलामनी साहू, डिगम साहू, मनोहर साहू, भूषणसाहु सहित और  समाज जनों ने शुभकामनाएं दी है।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला मुख्यालय बालोद में मिलेट कैफे का संचालन शुरू

No comments Document Thumbnail

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले में मिलेट के उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिलेट कैफे का संचालन शुरू किया गया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने सोमवार 27 फरवरी संध्या जिला मुख्यालय बालोद में दूध गंगा के समीप मिलेट कैफे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा,  नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा उपस्थित थे।

उन्होंने इस दौरान कोदो, कुटकी एवं रागी से बने विभिन्न व्यंजनों व केक का स्वाद लिया और व्यंजनों के गुणवत्ता की प्रशंसा की। इस दौरान श्रीमती भेड़िया ने मिलेट कैफे का संचालन कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं को मिलेट कैफे के शुभारंभ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मिलेट कैफे में कोदो, कुटकी, रागी तथा अन्य लघु धान्य फसलों से निर्मित विविध व्यंजन-इडली, दोसा, पोहा, उपमा, भजिया, खीर, हलवा, माल्ट, कुकीज आदि आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम श्रीमती इंदिरा तोमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे 


महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1251.98 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया केे विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु 1251 करोड़ 98 लाख 10 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्व सम्मति से पारित की गई। इसमें महिला एवं बाल विकास के लिए 1136 करोड़ 34 लाख रूपए तथा समाज कल्याण विभाग के लिए 115 करोड़ 64 लाख 10 हजार रूपए की राशि शामिल हैं। अनुदान मांगों की चर्चा में सदस्यगण श्रीमती रंजना दीपेन्द्र साहू, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, श्रीमती इंदु बंजारे, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा ने भाग लिया।

मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सम्पूर्ण बजट को प्रदेश की नारी शक्ति, किशोरी बेटियों और नौनिहालों को समर्पित किया। सदन में चर्चा में उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ ने कुपोषण से सुपोषण की ओर यात्रा में कई मील के पत्थर स्थापित किए है। राष्ट्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार छत्तीसगढ़ में 2015-16 में कुपोषण की दर 37.7 प्रतिशत थी, जो 2020-21 में घटकर 31.3 प्रतिशत रह गई। उन्होंने बताया कि वजन त्यौहार के अनुसार कुपोषण के स्तर में 2016 की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी आयी है। पिछले प्रयासों के साथ नई गतिविधियों को जोड़कर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना लागू की गई। 

गतवर्ष दो वर्षों में लक्ष्य के विरूद्ध 40 प्रतिशत बच्चों को कुपोषण से बाहर निकाला गया है। मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने सदन में कहा कि बजट में महिला कोष के माध्यम से कम ब्याज पर महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराकर उनके आर्थिक सशक्तिकरण हेतु 5 करोड़ 70 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आईसीडीएस सेवाओं के लिए 797.90 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से हितग्राहियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए 696.04 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। महिला एवं बच्चों को गुणवत्ता युक्त पोषण आहार मिले इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत् है। 

आंगनबाड़ी केन्द्रों को नर्सरी स्कूलों की तरह विकसित कर बच्चों को वहां अनौपचारिक शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा और केन्द्रों के उन्नयन के लिए 21.87 करोड़ रूपए का प्रावधान बजट में किया गया है। शुचिता योजना के माध्यम से 1000 कन्या शालाओं तथा महाविद्यालयों में सेनेटरी नेपकीन वेडिंग मशीन और मासिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में शुरू की गई कौशल्या मातृत्व योजना के माध्यम से द्वितीय बालिक संतान के लिए भी मातृत्व सहायता हेतु एकमुश्त 5 हजार रूपए की सहायता प्रदान करने हेतु 17 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

कन्या विवाह योजना के लिए 19 करोड़ रूपए, महिला जागरूकता शिविरों के लिए 4.85 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। बजट में राज्य महिला आयोग के स्थापना व्यय और अन्य कार्यों के लिए 5 करोड़ 12 लाख 7 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि प्रदेश में वेदांता के सहयोग से 300 आंगनबाड़ी भवन और जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से 10 हजार आंगनबाड़ी भवनों को आकर्षक एवं सर्वसुविधायुक्त बनाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा अभिसरण से भवन निर्माण के लिए 8.34 करोड़ रूपए का प्रावधान बजट में किया गया है।

श्रीमती भेंड़िया ने समाज कल्याण विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण और प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम पंचायत स्तरों पर महिलाओं के 08 सदस्यों वाली भारत माता वाहिनी का गठन किया गया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा और धमतरी में नशामुक्ति केन्द्र संचालित हैं। निकट भविष्य में प्रत्येक जिले में एक नशामुक्ति केन्द्र संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए बजट में 10 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति के समग्र पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके लिए बजट में 81 करोड़ 98 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम के संचालन हेतु 4 करोड़ 40 लाख रूपए, प्रशामक देखरेख गृह के लिए 45 लाख रूपए, उभयलिंगी व्यक्ति के कल्याण के लिए 63 लाख 30 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। योग आयोग के लिए बजट में 3 करोड़ 15 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।  

महिला सम्मेलन : मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कर्मियों का किया सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने गुरूवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखण्ड के ग्राम हथबंद में आयोजित वृहद महिला सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए 30 से अधिक महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्होनें 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गैस-चूल्हा तथा महिला कोष से विभिन्न स्व-सहायता समूह को 11 लाख रूपये से अधिक का ऋण वितरण भी किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर राज्य सभा की पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व विधायक बलौदाबाजार जनक राम वर्मा, पूर्व विधायक दुर्ग श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाब हो रही हैं। महिलाएं खेती किसानी करने से लेकर हवाई जहाज तक उड़ाकर विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से देश की सेवा कर रहीं है। राज्य सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा श्रमिक परिवार की बेटियों की शिक्षा, रोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से पात्र पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो पुत्रियों की बैंक खातें में एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा।

राज्य के प्रत्येक जिले में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन सेंटरों के माध्यम से एक छत के नीचे महिलाओं को निःशुल्क विधिक चिकित्सा, परामर्श और आश्रय दिया जा रहा है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए काम कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान: 2 हजार 626 वाहिनी गठित

No comments Document Thumbnail

रायपुर लोगों को व्यसन के दुष्प्रभाव से जागरूक करने और व्यसन की प्रवृत्ति को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में 2 हजार 626 भारत माता वाहिनी का गठन किया गया है। इन वाहिनियों के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जायेगा 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यसन मुक्ति अभियान को लेकर विशेष तौर पर निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत भारत माता वाहिनी योजना का संचालन किया जा रहा है। नशामुक्ति अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में ग्राम स्तर से लेकर जिला एवं राज्य स्तर पर समितियों का गठन किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में अब तक बस्तर जिले में 94 वाहिनी, सुकमा जिले में 42, नारायणपुर जिले में 28, महासमुंद जिले में 71, जांजगीर-चांपा जिले में 131, कबीरधाम जिले में 62, राजनांदगांव जिले में 144, कोरिया जिले में 82, जशपुर जिले में 133, बेमेतरा जिले में 69, धमतरी जिले में 73, मुंगेली जिले में 56, बालोद जिले में 94 वाहिनियों का गठन कर लिया गया है,

इसी तरह कोरबा जिले में 95, दुर्ग जिले में 57, सूरजपुर जिले में 118, रायगढ़ जिले में 176, कोण्डागांव जिले में 99, बीजापुर जिले में 80, गरियाबंद जिले में 100, कांकेर जिले में 140, बलरामपुर जिले में 120, रायपुर जिले में 80, दंतेवाड़ा जिले में 80, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 60, बिलासपुर जिले में 80, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 121, सरगुजा जिले में 141 इस प्रकार कुल 2626 भारत माता वाहिनी गठित की गई हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा हर तीन महीने में गठित वाहिनियों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। वहीं जिला कार्यालय की ओर से एक निश्चित अंतराल में कार्यों एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन संचालक समाज कल्याण संचालनालय को प्रस्तुत किया जाएगा।

नशामुक्ति के लिए समाज में जनजागरूकता के होंगे प्रयास 

ग्राम पंचायतों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा नशामुक्ति के पक्ष में रैली, प्रभात फेरी, व्यसन से होने वाले दुष्परिणामों का प्रचार-प्रसार, नारे, दीवार लेखन, पोस्टर, पॉम्पलेट, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसामान्य में नशामुक्ति के लिए जागरूकता विकसित करने का कार्य किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर नशा पीड़ितों के सर्वेक्षण, नशामुक्ति की प्रेरणा और उपचार के लिए विभाग अंतर्गत संचालित नशामुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराने की कार्यवाही की जाएगी। नशामुक्ति अभियान के परीक्षण, निरीक्षण और अनुश्रवण की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

भारत माता वाहिनी में दिव्यांग, विधवा, परित्यक्त महिला, तृतीय लिंग के व्यक्तियों को प्राथमिकता -

योजना के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर भारत माता वाहिनी का गठन किया जा रहा है। इस समिति में महिला अध्यक्ष और समूह में अधिकतम तीन पुरुष सदस्य शामिल होते हैं। सदस्यों के चयन में दिव्यांग, विधवा, परित्यक्त महिला, तृतीय लिंग के व्यक्ति, बौने व्यक्ति, नशामुक्त हो चुके व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाती है। भारत माता समूह को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों का नाम ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद संयुक्त/उप संचालक जिला कार्यालय समाज कल्याण में पंजीयन के लिए आवेदन करना होता है। इसके अलावा जिला एवं राज्य स्तर पर भी भारत माता वाहिनी समिति का गठन किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच मंत्रियों के विभागों के बजट तैयारियों की समीक्षा की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प, उच्च शिक्षा एवं तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यकी, संस्कृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणुजी पिल्ले, सचिव एस.भारतीदासन, सचिव अंकित आनंद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

महिलाओं के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ है आगे- अनिला भेड़िया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया आज पंडरिया में महिला सम्मान समारोह में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री का बागडोर भूपेश बघेल ने संभाला है तब से राज्य में छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति और सभ्यता का अदभूत संगम देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अपनी मूल संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्परा और धार्मिक मान्यताओं के साथ आगे बढ़ रहा है। केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वयं रूचि लेकर प्रदेश में प्रभु श्री राम-सीता की वनवास को राम वन गमन पथ के रूप में चिन्हांकित 52 स्थलों को विकसित कराया है



जिसमें प्रदेश के कोरिया जिले से सुकमा जिले में राम वन गमन पथ विकसित किया किया जा रहा है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रमु श्री राम का ननिहाल है, माता कौशिल्या का जन्म स्थल रायपुर के समीप ग्राम चन्दखुरी है, जहां मुख्यमंत्री की पहल पर ग्राम चन्दखुरी में माता कौशिल्या का मंदिर का निर्माण हुआ है।  वहां हम सब के आराध्य देव प्रभु श्रीराम का प्रतिमा स्थापित कराई गई है। उन्होने कहा कि राज्य में माता कौशिल्या की मंदिर निर्माण से पूरे माताओं का सम्मान हुआ है।

संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशिष सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की पहचान देश दुनिया में बढ़ रही है। उन्होंने केरल यात्रा का स्मरण करते हुए बताया कि जब देश में रामनाथ कोविंद जी राष्ट्रपति थे, जब उनसे भेंट-मुलाकात करने का अवसर मिला। जब उन्हे अपना परिचय छत्तीसगढ़ से दी तो उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढिया। तब उस दिन अहसास हुआ कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति सिर्फ राज्य में नहीं अपुति देश-दुनिया में इसकी पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य छत्तीसगढ़िया रंग से रंग गया है और अपनी स्वाभिमान के साथ राज्य आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की जानकारी भी दी।



क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने संबोधित करते हुए आज के आयोजन में सम्मानित होने वाले सभी महिला, अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मितानिन और महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिलाओं की सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। आज राज्य की बेटिया राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है, इससे राज्य महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट मुकाम हासिल कर रही है।

 पंडरिया में आयोजित महिला सम्मान समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो सौ से अधिक महिलाओं, माताओं और बहनों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में जिले की महिला स्वसहायता समूह, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, स्कूली छात्राएं, स्वाथ्य मितानिन, सहित खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला अधिकारी-कर्मचारी शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, बोडला नपा अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू और गंगोत्री योगी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में श्रीमती समुंद कुर्रे, श्रीमती लीला धनुक वर्मा, अमिता प्रभाती मरकाम, राजिन गायगवाड़ सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि महिलाएं उपस्थित थे। 

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस : जगह-जगह आयोजित हुआ कार्यक्रम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने उत्कृष्ट कार्य के लिए आठ विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए। वहीं, बीस दिव्यांगजनां को अत्याधुनिक कृत्रिम बायोनिक हाथ और कृत्रिम पैर निःशुल्क दिए गए। इस मौके पर निःशक्तजन के कल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर दुर्ग जिले को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



वहीं, दिव्यांगजन दिवस पर दुर्ग स्थित जिला परियोजना कार्यालय परिसर में भी समग्र शिक्षा विभाग द्वारा शपथ फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पाटन, धमधा और दुर्ग के स्कूलों से आए दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, राजनांदगांव के स्टेट हाईस्कूल मैदान में भी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इससे पहले, शहर में रैली भी निकाली गई।

दिव्यांग कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र समाज कल्याण और समग्र शिक्षा विभाग द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया। वहीं, आस्था और अभिलाषा केन्द्र में भी दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राज्य के अन्य जिलों में भी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.