Media24Media.com: शिक्षक भर्ती

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिक्षक भर्ती. Show all posts
Showing posts with label शिक्षक भर्ती. Show all posts

शिक्षक पद की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 22 से 24 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 24 सितम्बर को शाम 5 बजे तक होगी। तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग में 1001 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

इनमें अनुसूचित जनजाति के 889, अनुसूचित जाति के 23, अन्य पिछड़ा वर्ग के 80 तथा भूतपूर्व सैनिक के 09 अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के लिए आमंत्रित किया गया है। संबंधित अभ्यर्थी विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in में ऑनलाईन काउंसिलिंग में शामिल हो सकते है।

व्याख्याता पद हेतु तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 से 20 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 20 सितम्बर को शाम 5 बजे तक होगी। यह काउंसिलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है।

इस काउंसलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता पद के कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

शिक्षक पद हेतु द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 7 से 12 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे से 12 सितम्बर को शाम 5 बजे तक होगी। यह काउंसिलिंग स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है।

इस काउंसलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग के पोर्टल पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग अब 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक होगी।

संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन ने इस संबंध में बताया कि सहायक शिक्षक पद के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग 30 अगस्त तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक कर दिया गया है।


सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 23 से 30 अगस्त तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाईन काउंसिलिंग 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त को शाम 5 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग की पोर्टल पर देखी जा सकती है।


सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से बीएड उपाधि धारक पृथक रहेंगे

उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में बी.एड. उपाधि धारकों को सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से पृथक रखा गया है। अतः जिन अभ्यर्थियों ने व्यापम के पोर्टल पर अपनी योग्यता डी.एड./डीएलएड अंकित की है, वे काउंसिलिंग की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ : सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता भर्ती में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता की भर्ती प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में 4 मई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती में राज्य शासन ने अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक दिए जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी अतिथि शिक्षकों को सूचित किया है कि वे 20 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में बोनस अंक हेतु अपना प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्रस्तुत प्रमाण पत्र पर किसी भी प्रकार से विचार नहीं किया जाएगा और बोनस अंक दिया जाना संभव नहीं हो पाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के आदेशानुसार प्रदेश में शिक्षकों के 12 हजार 489 पदों पर भर्ती की जा रही है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में 12 मई 2023 को पत्र जारी कर बोनस अंक दिए जाने की विस्तृत प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे। जिसमें शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षक को प्रत्येक वर्ष के लिए 2 बोनस अंक तथा अधिकतम 10 अंक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में अतिथि शिक्षकों को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। यह भी  स्पष्ट किया गया है कि किसी भी शैक्षणिक सत्र में एक वर्ष से कम अवधि के अध्यापन के लिए शून्य अंक देय होगा। एक पूर्ण शैक्षणिक सत्र के अध्यापन के लिए 2 अंक देय होगा।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हिंदी माध्यम के शिक्षकों की होगी भर्ती, 16 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन

No comments Document Thumbnail

कोरबा जिले के करतला कटघोरा तथा पौड़ी उपरोड़ा में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों में हिंदी माध्यम के शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रतिनियुक्ति के आधार पर की जाएगी  जिले के पात्र शिक्षक 16 अगस्त शाम पांच बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूलों में हिंदी माध्यम के शिक्षकों के कुल 21 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों में व्याख्याता हिंदी के 6 पद, व्याख्याता संस्कृत के 3 पद, व्याख्याता गणित के 3 पद, व्याख्याता जीव विज्ञान के 3 पद, शामिल है। इसी प्रकार हिंदी और संस्कृत विषय के शिक्षको के कुल 06 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी वेबसाइट  https://korba.gov.in   पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


वहीं स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूलों में शिक्षकीय के साथ ही गैर शिक्षकीय पदों पर भी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के पात्र सभी अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से 18 अगस्त 2021, शाम बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जिले के अभ्यर्थी पदों के संबंध में विस्तृत  जानकारी वेबसाइट https://korba.gov.in  पर प्राप्त कर सकते हैं। अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकीय श्रेणी के पदों में व्याख्याता अंग्रेजी के 6 पद, गणित के 3 पद,  भौतिक विज्ञान के 4 पद, जीव विज्ञान के 3 पद, रसायन विज्ञान के 4 पद, सामाजिक विज्ञान के 5 पद रिक्त है। 

इन पदों के लिए कर सकते हैं अप्लाई

इसी तरह प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) के 4 पद, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम) के 3 पद रिक्त है। शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) कला विषय के 5 पद, अंग्रेजी विषय के 4, विज्ञान विषय के 3 और गणित विषय के 4 पद रिक्त है। इसी प्रकार व्यायाम शिक्षक के 3 पद, कम्प्यूटर शिक्षक के 4 पद, सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) के 22 पद, ग्रंथपाल के 03 पद, सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के कुल 09 पद, लेखापाल/सहायक ग्रैड 2 के 4 पद, सहायक ग्रेड-3 के 5 पद, भृत्य के 17 पद, चौकीदार के 6 पदों सहित कुल 121 पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

शिक्षकीय स्कूलों में उम्मीदवारों की पदस्थापना

बता दें कि 5 अगस्त को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक संवर्ग के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के संबंध में सभी स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को पदस्थापना संबंधी समस्त आवश्यक काम 25 अगस्त तक पूरी कर आयुक्त कार्यालय से अनुमोदन करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों से नियुक्ति आदेश जारी करते समय यह पालन सुनिश्चित करने कहा गया है कि सर्वप्रथम शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों में उम्मीदवारों की पदस्थापना करने कहा गया है। 

14 हजार 500 शिक्षकों की भर्ती

बता दें कि छत्तीसगढ़ में करीब दो साल पहले 14 हजार 500 शिक्षकों की भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन सरकार की ओर से चयनित अभ्यथियों को नियुक्ति आदेश नहीं दिया जा रहा था। इसके लिए प्रदेश सरकार को विपक्ष के साथ-साथ अभ्यथियों के विरोधों का सामना करना पड़ा था, लेकिन सरकार ने अब आखिरकार इसमें नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। 

स्कूलों में आवश्यकतानुसार होगी 14 हजार 580 शिक्षकों की पदस्थापना, दिव्यांग और महिलाओं की पदरिक्तता के आधार पर होगी पदस्थापना

No comments Document Thumbnail

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक संवर्ग के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के संबंध में सभी स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को पदस्थापना संबंधी समस्त आवश्यक काम 25 अगस्त तक पूरी कर आयुक्त कार्यालय से अनुमोदन करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों से नियुक्ति आदेश जारी करते समय यह पालन सुनिश्चित करने कहा गया है कि सर्वप्रथम शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय स्कूलों में उम्मीदवारों की पदस्थापना करने कहा गया है। 


निर्देशित किया गया है कि दिव्यांग और महिलाओं को पदरिक्तता के आधार पर यथासंभव सुविधाजनक स्थान के स्कूल में पदस्थ करें। नियुक्ति आदेश व्यक्तिवार जारी किए जाए। नियुक्ति आदेश में राज्य शासन द्वारा परिवीक्षा अवधि के दौरान देय वेतन और परिवीक्षा अवधि का वित्त विभाग का निर्देश का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। पदस्थापना में ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं को प्राथमिकता दी जाए। 

आदेश जारी करने की सहमति 

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जिन न्यायलयीन प्रकरणों में पद रोकने के लिए और प्रक्रिया में स्थगन के निर्देश दिए गए हैं, उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के जारी निर्देश में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों ने व्यापम द्वारा जारी की गई प्रावीण्य सूची के आधार पर आरक्षण नियमों के अनुसार उम्मीदवारों के अभिलेखों का ऑनलाइन सत्यापन कर पात्र और अपात्र पाए गए उम्मीदवारों को पृथक-पृथक लिखित सूचना भी प्रदान की थी। स्कूल बंद होने के कारण नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए थे। वर्तमान में शासन द्वारा आदेश जारी करने की सहमति प्रदान की है।

14 हजार 500 शिक्षकों की भर्ती

बता दें कि छत्तीसगढ़ में करीब दो साल पहले 14 हजार 500 शिक्षकों की भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन सरकार की ओर से चयनित अभ्यथियों को नियुक्ति आदेश नहीं दिया जा रहा था। इसके लिए प्रदेश सरकार को विपक्ष के साथ-साथ अभ्यथियों के विरोधों का सामना करना पड़ा था, लेकिन सरकार ने अब आखिरकार इसमें नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। 

कोरोना के कारण रुकी हुई थी भर्ती प्रक्रिया

बता दें कि कोरोना के कारण प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2 साल से लंबित थी। TET परीक्षा के बाद चयनीत उम्मीदवारों की नियुक्ति नहीं होने से इनकी नाराजगी भी काफी थी,जिसके चलते इन उम्मीदवारों ने कई बार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक में भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने अधिकारीयों को निर्देश दिया था। अब जाकर शनिवार देर शाम राज्य सरकार ने 14 हजार 580 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परिक्षण किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को नियक्ति दे दी जाएगी।

जल्द होगी शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती, सरकार ने दी सहमति

No comments Document Thumbnail

राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी है। यह सहमति वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर दी गई है। मंत्रालय से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत जारी किए जाएं, नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि प्रोबेशन अवधि और प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के निर्देश अनुसार होगा। 


बता दें कि छत्तीसगढ़ में करीब दो साल पहले 14 हजार 500 शिक्षकों की भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन सरकार की ओर से चयनित अभ्यथियों को नियुक्ति आदेश नहीं दिया जा रहा था। इसके लिए प्रदेश सरकार को विपक्ष के साथ-साथ अभ्यथियों के विरोधों का सामना करना पड़ा था, लेकिन सरकार ने अब आखिरकार इसमें नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय को आदेश जारी कर सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत तौर पर जारी करने को कहा है। आदेश में ये भी कहा गया है कि नियुक्ति आदेशों में सपष्ट उल्लेख करें कि प्रोबेशन अवधि तथा प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के अनुसार होगा।

कोरोना के कारण रुकी हुई थी भर्ती प्रक्रिया

बता दें कि कोरोना के कारण प्रदेश में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2 साल से लंबित थी। TET परीक्षा के बाद चयनीत उम्मीदवारों की नियुक्ति नहीं होने से इनकी नाराजगी भी काफी थी,जिसके चलते इन उम्मीदवारों ने कई बार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक में भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने अधिकारीयों को निर्देश दिया था। अब जाकर शनिवार देर शाम राज्य सरकार ने 14 हजार 580 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का परिक्षण किया जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवारों को नियक्ति दे दी जाएगी।


CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

इसको लेकर CM भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी गई है।  वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की भर्ती (School Teacher) के लिए सरकार पहले से ही तैयार थी। सिर्फ स्कूल खुलने का इंतजार किया जा रहा था। अब 2 अगस्त से स्कूल खुल रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब वित्त विभाग ने भी इसकी अनुमति दे दी है। जिसके बाद 14 हजार 580 शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से व्याख्याताओं की भर्ती पहले ही कर ली गई थी, लेकिन उन्हें नियुक्ति आदेश देना बाकी था। अब सभी शिक्षकों को एक साथ नियुक्ति आदेश भी दे दिया जाएगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.