दैनिक राशिफल (Horoscope 28 December 2020)
हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 26 December 2020) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
यह माह का अच्छा समय है। यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति का है। सांसारिक और भौतिक सुख प्राप्त करने का है। अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है। सफलता निश्चित है। दिन अनुकूल होने के कारण आप और आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं।
वृष राशि (Taurus)
दैनिक कार्यों में ही रुचि लें नए कार्यों को नहीं करना चाहिए। अच्छे समाचार मिलेंगे। मान सम्मान और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा कार्यों की प्रगति से संतुष्टी मिलेगा। परिवार और परिचितों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापारिक लाभ होगा। यश प्रताप बढ़ेंगे। कार्यों में सफलता सरलता से मिलेगी। गृह सुख उत्तम भोजन और दांपत्य साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें : http://सावधान : लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर जरूर कराएं कोरोना जांच, लापरवाही से जा रही लोगों की जान
मिथुन राशि (Gemini)
शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता और दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध और विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे।
कर्क राशि (Cancer)
आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र और परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप। विपरीत स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। शत्रु पराजित होंगे। आपका मनोबल और आत्मविश्वास आपको यश और सफलता प्रदान करेगा। स्थाई संपत्ति और लाभ की स्थिति उत्तम है। छोटे भाई-बहन की प्रगति या उनसे पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि (Leo)
अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी। राजनीति में गौरव और यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शासन या राज्य में आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे। सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी। समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है।
कन्या राशि (Virgo)
Horoscope 28 December 2020 कन्या राशि वालों के भाग्य से संबंधित समस्या रहेगी। शरीर स्वस्थ रहेगा। लाभ की स्थिति उत्तम है। स्थाई लाभ की योजना बनेगी। आर्थिक खर्च बढ़ेगा। मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी। भाइयों या प्रिय वर्ग पर व्यय या उनसे सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी प्रबल है।
यह भी पढ़ें : http://सावधान : अब वाहनों पर जाति लिखवाना पड़ेगा महंगा, सीज हो सकती है गाड़ी
तुला राशि (Libra)
आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोध,मटबेड,विवाद की स्थिति बन सकती है। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें। बाजार के काम, परामर्श देना ,यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नहीं होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र और पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है। मन में प्रसन्नता और शान्ति रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल उत्तम रहेगा। राजनीति और जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किये गए कार्य यश दिलवाएंगे। धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। सफलता के योग अच्छे हैं।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है। व्यवहार में अतिरिक्त कुशलता की आवश्यकता है। परिवार के बड़ों से मित्रों से और कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है। अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा। प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के बाद ही सफल हो सकता है। समय को देखते हुए किसी भी प्रकार अति उत्साह से दूर रहना उचित होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
व्यवहार में विशेष सावधान रहें। आपकी सामाजिक अप्रतिष्ठा संभव है। कार्यालय में अहम को ठेस पहुंच सकती है। आज के दिन अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी। प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद या सोचने विचारने के बाद ही करना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक और दान के कार्य में रुचि बढ़ सकती है। बाधाएं कम हो सकती हैं।
मीन राशि (Pisces)
पुरुष वर्ग के लिए बाधक। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न और शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है। पद प्रतिष्ठा का प्रयोग और सुख उपभोग होगा। परिवार के बड़ो या कार्यालय में उच्च अधिकारियों से पूर्ण कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रशंसा और ख्याति के सुयोग हैं। हाथ में लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी यश बढ़ेगा।
(Horoscope 28 December 2020)