Media24Media.com: राम मंदिर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राम मंदिर. Show all posts
Showing posts with label राम मंदिर. Show all posts

'राम मंदिर की छत से टपक रहा पानी', मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का बड़ा दावा

No comments Document Thumbnail

अयोध्या के भव्य-दिव्य राम मंदिर के उद्घाटन को अभी 6 महीने भी पूरे नहीं है और पहली बारिश में ही राम मंदिर की छत टपकने की खबर सामने आई है .राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि पहली ही बारिश में छत से पानी टपकने लगा है.गर्भगृह में जहां रामलला विराजमान है, वहां जलभराव हो गया है.


राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने पुष्टि करते हुए कहा कि राम मंदिर की छत पहली ही बारिश में टपकने लगी है.उन्होंने कहा कि अगर एक-दो दिन में इंतजाम नहीं किए गए, तो दर्शन और पूजन बंद करना पड़ेगा.शनिवार देर रात दो से पांच बजे तक बारिश हुई.गर्भगृह के सामने मंडप में चार इंच पानी भर गया। लोगों को करंट उतरने का डर सता रहा था.इसी कारण सुबह चार बजे की आरती टार्च की रोशनी में करनी पड़ी। छह बजे की आरती भी ऐसे ही हुई है.

सत्येंद्र दास ने कहा कि छोटे मंदिर जो बने हैं, उसमें भी पानी भर गया है। ध्यान देना चाहिए कि जो बना, उसमें क्या कमी रह गई है। उन्होंने कहा कि एक तो राम मंदिर में बारिश के पानी के निकास की व्यवस्था नहीं है और ऊपर से पानी भी चूने लगा है। राम लला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही हुई है। रात में हुई बारिश में सुबह जब पूजन के लिए पुजारी गए, तो वहां पर पानी भरा मिला। कड़ी मशक्कत के बाद मंदिर से बारिश का पानी निकाला गया।


Election 2024 : अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर भड़के गौरव वल्लभ, सुनाई खरी-खरी

No comments Document Thumbnail

 Election 2024: कांग्रेस छोड़ अब बीजेपी में आ चुके गौरव वल्लभ ने देश की सबसे पुरानी पार्टी को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर का विरोध करती है। सुबह से शाम तक अडानी-अंबानी पर गालियां देती रहती है। मैंने उनके शीर्ष नेताओं से कई बार कहा कि ऐसा मत करो लेकिन, उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी। उनका चुनावी घोषणा पत्र पिछले 30 साल से एक ही आदमी तैयार कर रहा है। अगर उनके विचारों में ताकत होती तो वे 42 से 52 सीट नहीं लाते। उन्होंने आरोप लगाया कि जो शख्स कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे रहा है, आज उनसे पूछें कि क्या यूपी और बिहार अलग-अलग राज्य हैं? तो उन्हें कुछ समझ नहीं आएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के पीए आज पार्टी चला रहे हैं।


बीजेपी नेता गौरब वल्लभ ने रविवार को एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के दौरान जब कांग्रेस ने कार्यक्रम में जाने से ही इनकार कर दिया। तो साफ हो गया कि यह पार्टी देश हित के लिए काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के नेताओं को कहा कि सुबह से शाम तक जो आप वेल्थ क्रिएटर्स को गालियां देते रहते हो, ऐसा करना बंद दो। वो देश का भला ही कर रहे हैं।

गौरव वल्लभ ने कहा कि अडानी-अंबानी को सुबह से शाम तक गालियां दे रहे हैं। मैंने इस पर प्रेस कांफ्रेंस भी की थी लेकिन, जब सेबी ने इस पर उन्हें क्लीन चिट दे दी तो मैंने ऐसा करना बंद कर दिया। मैंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी ऐसा ही करने को कहा लेकिन, उन्होंने मेरी एक न सुनी। ये लोग सुबह से शाम तक राम मंदिर मुद्दे से लेकर हर स्टार्टअप को गालियां दे रहे हैं? क्या इनकी देश के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है?

गौरव वल्लभ ने कहा, ''...कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र पिछले 30 साल से एक ही व्यक्ति द्वारा तैयार किया जा रहा है, अगर उनके विचारों में ताकत होती तो कांग्रेस 42 से 52 (सीटों) पर नहीं आती। कॉलेज में पढ़ते हुए, वह प्रवक्ता के रूप में टीवी पर पार्टी का बचाव करते थे। आज भी वह संचार के प्रभारी हैं, आज कांग्रेस को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के पीए द्वारा चलाया जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा एक क्लास मॉनिटर का क्या आप जानते हैं कि जो शख्स कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे रहा है, अगर आप उनसे पूछेंगे कि क्या उत्तर प्रदेश और बिहार अलग-अलग राज्य हैं, तो वे भ्रमित हो जाएंगे। कांग्रेस को कार्यकर्ताओं के मुद्दे और मतदाताओं के मुद्दे समझ नहीं आ रहे है।"

राम मंदिर की आकांक्षा सदियों से थी, जो पूरी हुई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

No comments Document Thumbnail

Budget 2024:   एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले बजट सत्र की शुरूआत आज (31 जनवरी) से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ हो गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा. ऐसी नीतियां जो आज़ादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी.


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी जो अब पूरी हुई है. उन्होंने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख किया.

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि “हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं. नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं.”

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है. भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना. लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है. भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला. भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली. भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की.


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है. पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है.



रामलला मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राजभवन में भव्य सजावट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आज राजभवन में भव्य सजावट की गई। पूरे परिसर को आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया,

रोशनी की गई और 2100 दिये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम का आर्शीवाद हम सब के जीवन में खुशी, समृद्धि और शांति लाए।

 

Pran Pratishtha :प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम नगरी तैयार, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

No comments Document Thumbnail

 Pran Pratishtha : राम मंदिर में आज यानि सोमवार को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सज-धजकर तैयार है. इस समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे. 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे तक उसके पूरा होने की संभावना है. इसके बाद प्रधानमंत्री आयोजन स्थल पर संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत 7,000 से अधिक लोगों की सभा को संबोधित करेंगे.


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, रविवार को रामलला की मूर्ति को विभिन्न तीर्थ स्थलों से लाए गए 'औषधियुक्त' और पवित्र जल से भरे 114 घड़ों से स्नान कराया गया. समारोह के लिए आमंत्रित कुछ लोग रविवार को अयोध्या पहुंच गए और अन्य लोगों के सोमवार सुबह पहुंच जाने की उम्मीद है. ऐसी उम्मीद है कि लाखों लोग टेलीविजन और ऑनलाइन मंचों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे. इसे देखते हुए केंद्र सरकार समेत कई राज्य सरकारों ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है.

अयोध्या को पुष्पों और रोशनी से सजाया गया है और जगह-जगह लगाये गये लाउडस्पीकर पर 'राम धुन' बजाई गई. मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की 51 इंच की नयी मूर्ति को गुरुवार दोपहर को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया. 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों से 14 दंपती 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए 'यजमान' होंगे.

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रक्रिया 16 जनवरी से ही शुरू हो गई थी, आज मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही समारोह का समापन हो जाएगा. रामलला के इंतजार में पलकें बिछाए बैठी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया है. राम नगरी पूरी रह से रोशनी में सराबोर है. भव्य राम मंदिर को फूलों से बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया है.राम जन्मभूमि को अलग-अलग तरह के देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है, जबकि जन्मभूमि पथ, राम पथ, धर्म पथ और लता चौक पर भी सुंदर फूलों की सजावट है. विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच बनाए गए हैं. विभिन्न धर्माचार्यों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर राम कथा का आयोजन हो रहा है तो विभिन्न देशों की रामलीलाओं का मंचन भी किया जा रहा है.

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य द्वार पर विराजेंगी भगवान गरुड़ और हनुमान का प्रतिमा

No comments Document Thumbnail

 Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर  के मुख्य द्वार पर हाथियों, शेरों, भगवान हनुमान और ‘गरुड़’ की अलंकृत मूर्तियां (statues) स्थापित की गई हैं. मंदिर ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी हैं. ये मूर्तियां राजस्थान  के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र से प्राप्त बलुआ पत्थर  का उपयोग करके बनाई गई हैं.


असल में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने पूर्व में कहा था कि मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से और निकास दक्षिण दिशा से होगा. संपूर्ण मंदिर अधिरचना अंततः तीन मंजिला होगी होगी.

मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए पर्यटक पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ेंगे. मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राम मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य द्वार पर मूर्तियां स्थापित की गईं.

इन मूर्तियों को मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के दोनों ओर लगाए गए स्तरीय फलकों पर स्थापित किया गया है. ट्रस्ट द्वारा साझा की गई तस्वीरों के अनुसार, निचले फलक पर हाथी की एक-एक मूर्ति है, दूसरे स्तर पर शेर की एक मूर्ति है और सबसे ऊपर वाले फलक पर, भगवान हनुमान की मूर्ति एक तरफ है जबकि दूसरी तरफ ‘गरुड़’ की मूर्ति है

बता दें कि पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर 380 फीट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा. मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची होगी और इसमें कुल 392 खंभे और 44 द्वार होंगे.


राम मंदिर उद्घाटन के समय गोधरा जैसी घटना की आशंका : संजय राउत

No comments Document Thumbnail

उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि लोगों के मन में यह डर है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर कहीं गोधरा जैसी कोई घटना न हो जाए।


संजय राउत ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि, “आम लोगों और कई राजनीतिक नेताओं के मन में डर है कि जो राजनीतिक दल (बीजेपी) चुनाव जीतने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का नाटक कर सकता है… वह कुछ भी कर सकता है। जैसाकि जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दावा किया था 2019 का पुलवामा आतंकी हमला वास्तव में नहीं हुआ था, बल्कि इसे करवाया गया था। इसी तरह की बातें गोधरा (2002 में) के बारे में भी कही जा रही हैं, कि यह साजिश रची गई थी।”

गौरतलब है कि गोधरा में ट्रेन में आगजनी की घटना के बाद गुजरात में दंगे भड़क उठे थे, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। इसी तरह पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आंतकवादी अड्डों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की थी।

संजय राउत ने कहा है कि, “हमें इस बात की आशंका है कि राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान भी लोग ट्रेन से अयोध्या जाएंगे और इस दौरान किसी एक स्टेशन पर ट्रेनों पर पत्थरबाजी शुरू हो गई और हमले शुरू हो गए तो बीजेपी को दंगा फैलाने और उकसाने का मौका मिल जाएगा, और ये सबकुछ पहले से तय भी हो सकता है और इसी बात का डर है।“


Ram van gaman path yatra : महासमुंद में उमड़ा आस्था का सैलाब

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ रथयात्रा (Ram van gaman path yatra) में आस्था का सैलाब उमड़ा। बाईक रैली आज पूर्वान्ह महासमुंद जिले के सीमावर्ती ग्राम मुड़ियाडीह (औराई) पहुंची। जहां भव्य स्वागत किया गया। जिले में यह रैली सीतामढ़ी हरचौका जिला कोरिया से प्रारंभ होकर लगभग 700 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर बलौदाबाजार होते हुए पहुँची। छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रथ यात्रा के आगे-आगे 100 बाईकर्स चल रहे थे। इन बाईकर्स में दिव्यांग युवाओं ने भी अपनी पेट्रोल चलित दुपहिया वाहन लेकर शामिल हुए। उनका उत्साह देखने लायक था। सभी बाईकर्स का सिरपुर स्थित लक्ष्मण मंदिर प्रांगण में फोटोशूट किया गया। इस दौरान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम एवं विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल भी विशेष रूप से मौजूद थे।






जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत






बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पूर्ण श्रद्धा के साथ गाॅव की मिट्टी रामवन के लिए सौंपी गई। जिले की सीमा पर रथ यात्रा आगमन पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल, वन मण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।





राम वन के लिए सौंपी मिट्टी






स्वागत के बाद रथ यात्रा जिले से 51 किलोमीटर का रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न गाँव से गुजरते हुए रायपुर जिले की सीमा में प्रवेश की। रथ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाले गाँवों में पुष्प वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया गया। और अपने गाँव की मिट्टी रायपुर जिले के चंदखुरी में बन रहे राम वन के लिए पूरी श्रद्धा के साथ सौंपी।









जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल सहित जन प्रतिनिधियों ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। बाद में हरी झण्डी दिखाकर बाईक रैली को प्रातः 11ः20 बजे रवाना किया गया। करीब 01ः45 बजे रथ यात्रा को रायपुर जिले के निसदा मोड़ पर सौंपा गया।
रथ यात्रा के आगमन और स्वागत में ग्रामीण मण्डली द्वारा रामायण पाठ किया गया। महिलाओं ने रथ में सवार श्री राम की पूजा-अर्चना की।










रथयात्रा का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना






इस राम रथ यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में भगवान श्रीराम जिस-जिस क्षेत्रों से गुजरे हैं उन पथों को चिन्हांकित कर राम वनगमन परिपथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना भी है। यह काम टूरिज्म सर्किट विकास योजना के तहत् किया जा रहा है। यह रथ यात्रा प्रदेश में 14 दिसम्बर से शुरू हुई और आज राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम चंदखुरी में समाप्त हो रही है। ग्राम चंदखुरी में रथ यात्रा की समाप्ति के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के साथ स्वयं उपस्थित हो रहे हैं।






मालूम हो कि यह यात्रा राम वनगमन पर्यटन परिपथ पर्यटन रथयात्रा (Ram van gaman path yatra) और विराट बाईक रैली छत्तीसगढ़ के उत्तर दिशा से कोरिया जिले के सीतामढ़ी, हरचौका और दक्षिण दिशा में जिला सुकमा के रामाराम से बाईक रैली और पर्यटन रथयात्रा सोमवार 14 दिसम्बर को शुरू हुई है। महासमुंद जिले में समाप्ति के अंतिम उत्तर दिशा कोरिया जिले के सीतामढ़ी हरचैका से शुरू हुई बाईक रैली और पर्यटन यात्रा बलौदाबाजार जिला होते हुए लगभग 700 किलोमीटर का सफर कर महासमुंद जिले की सीमा मुड़ियाडीह (औराई) पहुंची थी। जहां आमजन और प्रतिनिधि पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।









इन रास्तों से गुजरी रथयात्रा






स्वागत के बाद राम वन गमन परिपथ पर्यटन रथयात्रा यहां से जिले के 23 गाॅव ग्राम पंचायत चुहरी, अमलोई, मरौद, खमतराई और सिरपुर पहुंची।
सिरपुर से फुसेराडीह, अचानकपुर मोड़, छपोराडीह, जलकी, बांसकुड़ा मोड़, कुहरी मोड़, कोडार, मालीडीह, कौआझर आदि से होकर तुमगाॅव मोड़, अमावश मोड़, कांपा मोड़, बिरकोनी मंदिर परिसर रोड, घोड़ारी मुढ़ैना रोड आदि से गुजरते हुए जिले की सीमा निसदा मोड़ पर जिला रायपुर को सौंपी गई। रथ यात्रा के आगे स्वयं सेवी, एन.सी.सी, बाईकर्स के अलावा वन और शिक्षा विभाग के कर्मचारी सवार थे। चिन्हांकित स्थानों पर रामपाठ किया गया व गाॅव की मिट्टी भी साथ में रखी गई।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.