Media24Media.com: राजिम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजिम. Show all posts
Showing posts with label राजिम. Show all posts

विशेष लेख : आस्था, आध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम, राजिम माघी पुन्नी मेला

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक पंद्रह दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है, यहाँ मुख्य रूप से तीन नदियां बहती हैं, जिनके नाम क्रमशः महानदी, पैरी नदी तथा सोंढूर है। संगम स्थल पर कुलेश्वर महादेव जी विराजमान है।

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2001 से राजिम मेले को राजीव लोचन महोत्सव के रूप में मनाया जाता था, वर्ष 2005 से इसे कुम्भ के रूप में मनाया जाता रहा था, और अब 2019 से राजिम माघी पुन्नी मेला के रूप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ शासन धर्मस्व एवं पर्यटन विभाग एवं स्थानीय आयोजन समिति के तत्वाधान में होता है। मेला की शुरुआत कल्पवास से होती है।

पखवाड़े भर पहले से श्रद्धालु पंचकोशी यात्रा प्रारंभ कर देते हैं पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालु पटेश्वर, फिंगेश्वर, ब्रम्हनेश्वर, कोपेश्वर तथा चम्पेश्वर नाथ के पैदल भ्रमण कर दर्शन करते हैं तथा धुनी रमाते हैं। 101 कि॰मी॰ की यात्रा का समापन होता है और माघ पूर्णिमा से मेला का आगाज होता है। इस वर्ष 5 फरवरी माद्य पूर्णिमा से 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि तक राजिम माद्यी पुन्नी मेला आयोजित किया गया है।

राजिम माघी पुन्नी मेला में विभिन्न जगहों से हजारो साधू संतों का आगमन होता है, प्रतिवर्ष हजारो की संख्या में नागा साधू, संत आदि आते हैं, तथा विशेष पर्व स्नान तथा संत समागम में भाग लेते हैं, प्रतिवर्ष होने वाले इस माघी पुन्नी मेला में विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में लोग आते हैं और भगवान श्री राजीव लोचन तथा श्री कुलेश्वर नाथ महादेव जी के दर्शन करते हैं और अपना जीवन धन्य मानते हैं। लोगो में मान्यता है कि भगवान जगन्नाथपुरी जी की यात्रा तब तक पूरी नही मानी जाती, जब तक भगवान राजीव लोचन तथा श्री कुलेश्वर नाथ के दर्शन नहीं कर लिए जाते, राजिम माघी पुन्नी मेला का अंचल में अपना एक विशेष महत्व है।

राजिम अपने आप में एक विशेष महत्व रखने वाला एक छोटा सा शहर है। राजिम गरियाबंद जिले का एक तहसील है। प्राचीन समय से राजिम अपने पुरातत्वों और प्राचीन सभ्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। राजिम मुख्य रूप से भगवान राजीव लोचन जी के मंदिर के कारण प्रसिद्ध है। राजिम का यह मंदिर आठवीं शताब्दी का है। यहाँ कुलेश्वर महादेव जी का भी मंदिर है। जो संगम स्थल पर विराजमान है। राजिम माघी पुन्नी मेला प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलता है। इस दौरान प्रशासन द्वारा विविध सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन होते हैं।

राज्यपाल सुश्री उइके से गरियाबंद कलेक्टर ने की मुलाकात, प्रसिद्ध राजिम माघी-पुन्नी मेले में शामिल होने का दिया आमंत्रण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल को कलेक्टर ने प्रसिद्ध राजिम माघी-पुन्नी मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

राज्यपाल को कलेक्टर ने मेले के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी। राज्यपाल ने जिला प्रशासन को माघी-पुन्नी मेले के सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि राजिम माघी-पुन्नी मेला प्रतिवर्ष गरियाबंद जिले में स्थित महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम, राजिम में माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक आयोजित किया जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं।

 


6 सितंबर को राजिम विधानसभा में मुख्यमंत्री बघेल 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत का 203 विकास कार्यो का सौगात दी। जबकि आज उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 150 करोड़ 87 लाख 32 हजार रूपये लागत के 244 विकास कार्यो की सौगात दी।




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम विधानसभा क्षेत्र को 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे का सौगात दी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र में अपने दूसरे दिवस के प्रवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे की सौगात दी, जिसमें 57 करोड़ 81 लाख 71 हजार रूपये लागत के 167 कार्य का भूमिपूजन एवं 10 करोड़ 78 लाख रूपये लागत के 36 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। भूमिपूजन होने वाले कार्याे में विद्युत विभाग अंतर्गत 151 लाख 16 हजार रूपये लागत के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 13 करोड़ 41 लाख 36 हजार रूपये लागत के 7 कार्य,



जल संसाधन विभाग के 7 करोड़ 65 लाख 91 हजार रूपये लागत के 3 कार्य, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना के 6 करोड़ 71 लाख 23 हजार रूपये लागत के 8 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 16 करोड़ 59 लाख 61 हजार रूपये लागत के 17 कार्य, नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत 3 करोड़ 82 लाख 60 हजार रूपये लागत के 33 कार्य, नगर पंचायत राजिम के 2 करोड़ 89 लाख 56 हजार रूपये लागत के 48 कार्य, नगर पंचायत फिंगेश्वर के 2 करोड़ 88 लाख 29 हजार रूपये लागत के 29 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 20 लाख 14 हजार रूपये के 2 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 84 लाख 49 हजार रूपये लागत के 7 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 1 करोड़ 27 लाख रूपये लागत के 12 कार्य शामिल है।



लोकार्पित होने वाले कार्याे में लोक निर्माण विभाग के 5 करोड़ 58 लाख रूपये लागत के 5 कार्य,  वन विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 51 लाख रूपये लागत के 4 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 74 लाख रूपये लागत के 2 कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 1 करोड़ 62 लाख रूपये लागत के 1 कार्य, जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत 16 लाख रूपये के 3 कार्य, जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत 64 लाख रूपये लागत के 11 कार्य एवं जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत 50 लाख रूपये लागत के 10 कार्य शामिल है।

राजिम भक्तिन माता समिति के लाला बने अध्यक्ष, मिन्जून महासचिव

No comments Document Thumbnail
 राजिम।  राजिम भक्तिन माता समिति राजिम (पंजीयन क्रमांक 3465) का चुनाव 3 जुलाई 2022 को हुआ । अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधा मुकाबला में लाला साहू अध्यक्ष चुने गए। लाला साहू 510 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी ईश्वर साहू को 125 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष चुने गए। 

लाला साहू, अध्यक्ष

लाला को 510 और ईश्वर को 385 मत मिले। महासचिव पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में मिनजुं साहू को 430, चमन साहू को 247 और फलेंद्र साहू को 209 वोट मिले। इस तरह मिनजुं साहू 183 मतों के अंतर से महासचिव निर्वाचित हुए। सहसचिव पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में ठाकुर राम साहू को 647 और सालिक राम साहू को 214 वोट मिले। इस तरह 433 मतों के अंतर से ठाकुर राम सहसचिव चुने गए।

मिन्जून साहू, महासचिव

यह संस्था विगत 45 से अधिक वर्षों से संचालित है । इस संस्था में आजीवन सदस्यों सहित गरियाबंद, महासमुन्द, धमतरी एवं रायपुर जिला के 1 हजार से अधिक सदस्य मतदाता हैं । 
प्राप्त जानकारी अनुसार आज हुए मतदान में 80% मतदाताओं ने मतदान कर अध्यक्ष पद पर 510 मत देकर लाला साहू को अध्यक्ष, 430 मत देकर  मिंजून साहू को महासचिव और 647 मत देकर  ठाकुर राम साहू को सहसचिव निर्वाचित किया है । मतदान 11 बजे से 3 बजे तक हुआ। कुछ प्रत्याशी एकल नामांकन होने से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे ।  समाजजनों ने श्रीसंगम राजिमधाम की अधिष्ठात्री माता पद्मावती (राजिम भक्तिन माता) के महात्म्य को जन-जन तक पहुंचाकर साहू समाज की श्रीवृद्धि में बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है। 

नगर पंचायत राजिम के सामान्य सभा की बैठक हुई, विधायक प्रतिनिधि ने लंबित कार्यों को पूरा करने की बात कही

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद । नगर पंचायत राजिम(Nagar Panchayat Rajim) के सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई. राजिम विधानसभा के विधायक अमितेश शुक्ल के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मनीष दूबे नगर पंचायत के सामान्य सभा की बैठक में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गत हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की एवं लंबित कार्यों को अविलम्ब पूरा करने को कहा हैं।





विधायक प्रतिनिधि मनीष दूबे ने बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगर के हृदयस्थल वार्ड नं 13 में हो रहे अवैध निर्माण पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजिम विधायक अमितेश शुक्ल राजिम नगर की जनता को अपना परिवार मानते हैं एवं इनके साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नही की जाएगी।





राष्ट्रीय पर्यटन दिवस आज, सीएम बघेल और पर्यटन मंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं





विधायक प्रतिनिधि ने बताया कि, उन्होंने सामान्य सभा (Nagar Panchayat Rajim)की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर क्रमशः चर्चा की एवं उनके निराकरण के निर्देश दिए जिसमें उन्होंने वृद्धा पेंन्शन, विधवा पेन्शन, निराश्रित पेन्शन, राष्ट्रीय परिवार सहायता के संबंध में पौनी-पसारी, बाजार निर्माण कार्य, सफाई कार्य सहित अन्य कार्यों को त्वरित करने को कहा साथ ही उन्होंने राजिम नगर में स्थित सभी चौकों का सौंदर्यीकरण के साथ स्व. पंंडित श्यामाचरण शुक्ल चौक का सौन्दर्यीकरण करने की बात कही हैं।





बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, उपाध्यक्ष रेखा साहू, एल्डरमेन गिरिश राजानी, रामनंद साहू, गणेश गुप्ता एवं नगरपंचायत के समस्त पार्षदगण व कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.