Media24Media.com: राजधानी दिल्ली

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राजधानी दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label राजधानी दिल्ली. Show all posts

राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की बेटी हेमबती नाग, सीएम साय ने कहा शाबाश बिटिया

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। वीर बाल दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के विभिन्न राज्यों के 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।


छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रहने वाली राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ीव छत्तीसगढ़ की बिटिया हेमबती नाग को भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ की बेटी को यह सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेमबती नाग की सराहना की और उन्हें शाबाशी दी।

वीर बाल दिवस पर भारतीय बच्चों की क्षमताओं और उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली देशव्यापी गतिविधियों को सम्मानित करने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार सात श्रेणियों-कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया गया। इस साल जिन 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। इन्हीं में हमारे छत्तीसगढ़ की बिटिया हेमबती नाग को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

कोंडागांव की जुडो खिलाड़ी हेमबती नाग की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से कहा कि शबाश बेटी- राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। जय छत्तीसगढ़।

राजधानी में दर्दनाक हादसा : पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले

No comments Document Thumbnail

 दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग लगने का भीषण मामला सामने आया है. दिल्ली में अलीपुर की पेंट फैक्ट्री में आग लग गई थी. जानकारी के मुताबिक, यहां 11 लोगों की झुलसने से मौत हो गई है. पहले आग में जलने से तीन लोगों के मौत की खबर आई थी. इस हादसे में पहले तीन घायल भी हुए थे. दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है.


ज्यादातर मृतकों को पहचान पाना मुश्किल है. उनके शरीर पूरी तरह जल चुके हैं. मृतक फैक्ट्री के ही लेबर बताए जा रहे हैं. जिस वक्त आग लगी उस समय वे आग को बुझाने में लगे थे. इसी दौरान पेंट बनाने वाले केमिकल का ड्रम विस्फोट कर गया. फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना में बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है. फैक्ट्री के भीतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है. 

बता दें कि दिल्ली का अलीपुर घनी आबादी वाला इलाका है. इसी भीड़ भरे इलाके में पेंट फैक्ट्री चल रही थी. गुरुवार शाम यहां आग भड़क गई और केमिकल के कारण आग बढ़ती और फैलती चली गई. इसके कारण फैक्ट्री में मौजूद लोग जल गए. पहले तीन लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन देर रात सामने आए अपडेट में पता चला कि 11 लोगों की झुलसने मौत हुई है. आग लगने के कारण इलाके में हाहाकार की स्थिति बन गई.


Weather Update: बदल गया मौसम का मिजाज, दिल्ली में ठंड का आलम, आज बरसेंगे बादल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को  हुई बेमौसम बारिश ने आफत मचा दी. हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और इस बदलते मौसम के कारण तापमान में कमी भी आयी हैं। 

                   

इसके बाद लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। जिससे इसी बीच इसी मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अलावा दक्षिण के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में खराब मौसम के चलते कई जिलों में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। दक्षिणी के राज्य तमिलनाडु में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। वहीं रविवार को गुजरात में भी भारी बारिश का दौर देखने को मिला।

राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कल यानी सोमवार को हल्की बारिश दर्ज किया गया हैं इसके बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट के कारण सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सिय तो वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के शुरू में ही दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग का कहना है कि इस दौरान यहां हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के अन्य राज्यों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु के अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पहाड़ों में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है।

 

 


Bomb Threat: राजधानी एक्सप्रेस में बम, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप…

No comments Document Thumbnail

 दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से जम्मू जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रेन को सोनीपत में रोककर तलाशी शुरू किया गया। सोनीपत स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बताया जा रहा हैं कि जीआरपी व आरपीएफ पुलिस के जवानों ने अपने घेरे में ले लिया। आधी रात तक गाड़ी सोनीपत स्टेशन में ही खड़ी रही। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी देर रात ही मौके पर बुलाया गया।


जानकारी के मुताबिक दिल्ली से शुक्रवार की रात 9ः20 बजे ट्रेन नंबर 12425 दिल्ली-जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस तय समय पर रवाना हुई थी। यह ट्रेन अभी सोनीपत भी नहीं पहुंची थी कि कंट्रोल रूम में सूचना ट्रेन में बम रखे होने की सूचना आ गयी। राजधानी एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना के बाद रेलवे अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ट्रेन को रात को 9ः40 बजे के लगभग सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। बताया जा रहा हैं कि सोनीपत स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस का स्टापेज नही हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के लिहाज से सोनीपत में ही रोका गया।

उधर राजधानी एक्सप्रेस के सोनीपत स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही रेलवे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। जीआरपी और आरपीएफ के जवान यहां रेलवे मौजूद रहे। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही प्राथमिक तौर पर यात्रियों को बाहर निकालकर तलाशी शुरू की गयी। सोनीपत में बम रोधक दस्ता नहीं होने के कारण रात साढ़े 11 बजे तक ट्रेन की तलाशी शुरू नहीं हो पाई। दिल्ली से बम निरोधक दस्ते के पहुंचने का इंतजार हो रहा था। आरपीएफ के अफसर ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना के बाद बम स्क्वायड दस्ते को सूचना दी गई है। उसके आने के बाद ही ट्रेन को पूरी तरह से चेक किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।


IMD Rainfall Alert: देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना

No comments Document Thumbnail

IMD Rainfall Alert : देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। साथ ही बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भी पानी कम हो रहा है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी टेंशन बढ़ा रही है। दरअसल मौसम विभाग ने आज और अगले 5 पांच दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर यमुना का पानी उफान मार सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को भी दिल्ली में मध्यम बारिश हुई थी। इसके अलावा मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भी आज भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को देखते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर रखा है।


गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण क्षेत्र गोवा और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं अगले तीन दिनों में गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही यहां भारी बारिश भी हो सकती हैं। विशेष रूप से जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान सहित अन्‍य क्षेत्रों में शनिवार तक बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

तटीय इलाकों में भी दिखेगा बारिश का कहर

तटीय आंध्र प्रदेश में बुधवार और शनिवार को और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गुरुवार तक बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी मंगलवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तटीय कर्नाटक में बुधवार और तेलंगाना (हैदराबाद सहित) में गुरुवार तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि तेलंगाना में आज अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम और काफी भारी बारिश होगी, साथ ही ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण ओडिशा में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में गुरुवार से शनिवार तक भारी बारिश हो सकती है।

बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 4- 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में तेज बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

Sakshi Murder Case : बोली स्वाति मालीवाल- मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया

No comments Document Thumbnail

Sakshi Murder Case : राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की सनसनीखेज हत्या ने पूरे देस को दहला दिया है। साक्षी को मौत के घाट उतारने वाले को पुलिस ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसने साक्षी को 34 बार चाकू से गोदा था। बाद में आरोपी ने उसका सिर पत्थर से कुचला था।


पुलिस ने मामले में एक और खुलासा करते हुए बताया कि साक्षी ने कई दिनों से उससे बात बंद कर दी थी। रविवार सुबह बी ब्लॉक में आरोपी ने लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपित मोहम्मद साहिल (20) शाहबाद डेयरी इलाके में ही रहता है और वह मैकेनिक का काम करता है।

साक्षी की हत्या के बाद साहिल बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर चला गया था। इसके मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को पता लग गया था। वहां जाकर उनसे अपनी मां को फोन कर बताया कि वह बुआ के पास पहुंच गया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया और अस्पताल लेकर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को सीधा श्मशान लेकर पहुंच गई। साक्षी के परिजनों ने बताया कि उसका शव घर के लिए देने से मना कर दिया। जहां पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करा दिया।

क्या कहा स्वाति मालीवाल ने

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक नाबालिग मासूम लड़की को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।

मच्छर मारने वाली कॉइल जलाना पड़ा भारी, दम घुटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोग अपने घर में मृत पाए गए. उत्तर पूर्व दिल्ली के डीसीपी के मुताबिक जब ये लोग गुरुवार रात सोने गए तो कमरे में मच्छर भगाने वाली दवा जलाई थी. इससे उत्पन्न कार्बन मोनोऑक्साइड सूंघने के कारण सभी की मौत हुई है.


पुलिस उपायुक्त ने कहा, परिवार ने मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी, और रात में घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी थीं. इससे कमरे में धुआं भर गया. घटना की जानकारी पुलिस को शुक्रवार सुबह मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उन सभी लोगों को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपे जाएंगे.

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.