Media24Media.com: राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की बेटी हेमबती नाग, सीएम साय ने कहा शाबाश बिटिया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई छत्तीसगढ़ की बेटी हेमबती नाग, सीएम साय ने कहा शाबाश बिटिया

Document Thumbnail

 रायपुर। वीर बाल दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के विभिन्न राज्यों के 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।


छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रहने वाली राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ीव छत्तीसगढ़ की बिटिया हेमबती नाग को भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ की बेटी को यह सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेमबती नाग की सराहना की और उन्हें शाबाशी दी।

वीर बाल दिवस पर भारतीय बच्चों की क्षमताओं और उपलब्धियों को रेखांकित करने वाली देशव्यापी गतिविधियों को सम्मानित करने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर 14 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार सात श्रेणियों-कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा, खेल और पर्यावरण में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया गया। इस साल जिन 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें सात लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। इन्हीं में हमारे छत्तीसगढ़ की बिटिया हेमबती नाग को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

कोंडागांव की जुडो खिलाड़ी हेमबती नाग की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें शाबाशी दी। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से कहा कि शबाश बेटी- राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। जय छत्तीसगढ़।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.