Media24Media.com: राखी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label राखी. Show all posts
Showing posts with label राखी. Show all posts

राजधानी रायपुर में राखी बांधकर घर लौट रही दो युवतियों से गैंगरेप

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राजधानी में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां हैवानियत की हदों को पार करते हुए आठ दरिंदों ने दो युवतियों के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


बतादें कि घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गोढ़ी रोड की है। जानकारी के अनुसार दोनों पीड़िता रक्षाबंधन त्‍योहार मनाकर महासमुंद से एक युवक के साथ रायपुर लौट रही थीं। गुरुवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच जैसे ही दोनों पीड़िता और युवक गोढ़ी रोड के पास रिम्‍स अस्‍पताल तक पहुंचे। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों युवतियों और युवक को घेरकर रास्‍ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पहले युवक की पिटाई की। फिर दोनों युवतियों का मुंह दबाकर सुनसान जगह ले गए, जहां दरिंदों ने दोनों युवतियों के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने आठ आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद दोनों पीड़िता डरी सहमी देर रात अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


बिना बस्ता स्कूल पहुंचे बच्चे, बनाई राखी- मिला ईनाम

No comments Document Thumbnail

 पटेवा । सृजनात्मकता सभी बच्चों में अंतर्निहित होता ही है और उसे निखारने, संवारने के एक ही तरीका है उसके लिए अवसर की उपलब्धता। ऐसे अवसरों को बच्चे चूकते नहीं है और लग जाते हैं अपनी सृजनशीलता को निखारने में। ऐसे ही बिना बस्ता दिवस पर इस शनिवार प्राथमिक शाला सलिहाभांठा संकुल बनपचरी में बच्चों के द्वारा अनुपयोगी और आसपास की वस्तुओं से राखी बनाया गया।




 इसके लिए पूर्व दिवस ही बच्चों को कह दिया गया था कि इस शनिवार राखी बनाओ कार्यक्रम किया जाना है। इसके लिए बच्चे अपने घर से विभिन्न वेस्ट मटेरियल और स्कूल के आसपास से सामग्रियों को लेकर आए थे। बच्चों ने बोरा सुतली, धागा, फूल, पेड़-पौधे के पत्ते, चिप्स, बिसकिट्स आदि के रैपर, कागज इत्यादि से रंग-बिरंगी राखियां बनाये। बच्चों ने अपने घर से बिंदी, लिपस्टिक आदि सामग्रियों का भी उपयोग राखी बनाने में किया।

राखी बनाने में बच्चे बड़े ही तन्मयता के साथ जुड़े हुए थे और अपनी रचनात्मकता को साकार कर रहे थे। बच्चे आपस मे समूह में भी एक दूसरे को सलाह दे रहे थे, एक दूसरे को सुन रहे थे।  छोटे बच्चे भी जो स्वयं नहीं बना रहे थे लेकिन बड़े ध्यान से देख रहे थे और अपने दीदी-भैया की मदद अवश्य कर रहे थे। राखी बनाते हुए बच्चे बहुत खुश लग रहे थे।

 शिक्षक भी सभी के बीच जाकर उनके कार्यों को बारीकी से देखते और जिज्ञासा से प्रश्न भी पूछते जाते। अंत में सभी बच्चों को शाबाशी दी गई और सबसे रचनात्मक राखी बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

राज्यपाल उइके ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर बांधी राखी

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट की। इस मौके पर सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई दी और प्रदेश की सभी बहनों की ओर से प्रधानमंत्री को राखी बांधी और उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन की कामना की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 



सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी और अपराध नियंत्रण को लेकर अपने विचार साझा किए। राज्यपाल ने मोदी को छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए और अधिक प्रयास की जरूरत बताई और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से प्रदेश के युवाओं को लाभ मिलेगा, इसलिए उनके हितों का ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की बाईस जनजातियों की सूची में मात्रात्मक त्रुटि होने की वजह से प्रमाण-पत्र मिलने में हो रही परेशानी को देखते हुए इसके शीघ्र संशोधन का आग्रह किया। 

इसके अलावा राज्यपाल ने पांचवीं अनुसूची के तहत आने वाले क्षेत्रों में वहां के निवासियों के अधिकारों के संरक्षण की बातों को भी रखा। राज्यपाल अनुसुईया उइके नई दिल्ली में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीसरी बैठक में शामिल हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्ति तथा कलाकार शामिल हुए। बैठक में केंद्रीय संस्कृति विभाग के सचिव ने अमृत महोत्सव के तहत अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी और आगामी कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया।

पीएम मोदी को गोबर की माला, गौमूत्र और स्केच भेंट किया

राज्यपाल सुश्री अनुसूइया उइके ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश के विभिन्न विषयों और समसामयिक गतिविधियों सहित जीएसटी से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए इसके निराकरण का अनुरोध किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ की गौशाला में निर्मित गोबर की माला, गौमूत्र और अन्य उत्पाद के साथ साथ प्रदेश के जनजातीय कलाकार द्वारा बनाए प्रधानमंत्री मोदी का स्केच भी भेंट किया

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.