Media24Media.com: राजधानी रायपुर में राखी बांधकर घर लौट रही दो युवतियों से गैंगरेप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी रायपुर में राखी बांधकर घर लौट रही दो युवतियों से गैंगरेप

Document Thumbnail

रायपुर।  छत्तीसगढ़ राजधानी में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां हैवानियत की हदों को पार करते हुए आठ दरिंदों ने दो युवतियों के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


बतादें कि घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गोढ़ी रोड की है। जानकारी के अनुसार दोनों पीड़िता रक्षाबंधन त्‍योहार मनाकर महासमुंद से एक युवक के साथ रायपुर लौट रही थीं। गुरुवार रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच जैसे ही दोनों पीड़िता और युवक गोढ़ी रोड के पास रिम्‍स अस्‍पताल तक पहुंचे। इसी दौरान कुछ युवकों ने दोनों युवतियों और युवक को घेरकर रास्‍ता रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पहले युवक की पिटाई की। फिर दोनों युवतियों का मुंह दबाकर सुनसान जगह ले गए, जहां दरिंदों ने दोनों युवतियों के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने आठ आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद दोनों पीड़िता डरी सहमी देर रात अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल घटना के संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.