Media24Media.com: मौसम का मिजाज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मौसम का मिजाज. Show all posts
Showing posts with label मौसम का मिजाज. Show all posts

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज! बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज धूप और भीषण गर्मी तो कहीं गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। दरअसल शुक्रवार को गर्मी और उमस के बाद रात प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।


वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा (60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) और बारिश की संभावना जताई है। आगामी 5 दिन प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं और हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गर्म बिलासपुर रहा, यहां 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीप और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के शेष हिस्से, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले दो से तीन दिनों में सक्रिय होने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक पूर्वी उत्तर, प्रदेश बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल होते हुए 0। 9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज बारिश और तेज हवाओें का दौर जारी है।

प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी के साथ एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों में बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कांकेर, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कोंडागांव, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-60 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम गरज और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ के इस जिले में होगी बारिश, न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। 8 दिसंबर को 16 जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, कांकेर और नारायणपुर में बूंदाबांदी हो सकती है।



बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बस्तर संभाग के जिलों में कल से पानी बरस सकता है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में मौसम ड्राई रहेगा जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा।

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बारिश का जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Alert: छत्‍तीसगढ़ में 7 मई को तीसरे चरण का मतदान है। इस दिन मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 मई तक अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. तो 6 मई से प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है.


शनिवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 42.5 डिग्री पहुंच गया। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 42.4 डिग्री रहा. राजनांदगांव का भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा।


CG Weather Alert : प्रदेश में बारिश का मौसम अलर्ट, कई जगहों पर बारिश और वज्रपात के साथ आंधी-तूफान

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है. शनिवार की शाम राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी चली. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ी. प्रदेश के मौसम में अचानक आए इस बदलाव की वजह से प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टी की संभावना जताई हैं.


लालपुर स्थित मौसम केंद्र में मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है, आने वाले 5 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में इस तरह का ही मौसम रहने की संभावना है. आज रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सो में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं पर ओले गिरने की आशंका है. मौसम में आए इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर ओडिशा और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके प्रभाव से 17, 18 और 19 मार्च को कई स्थानों पर तेज हवा चलने, वज्रपात होने औऱ ओलावृष्टि की संभावना है. 20-21 मार्च को बारिश और ओले की चेतावनी नहीं है, लेकिन हवा में नमी बनी के चलते बादल छाए रहने का अनुमान है, इस दौरान दिन का तापमान भी कम रहेगा.

आज रविवार को जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा में तेज हवा के साथ बादल छाए रहने की संभावना है. सोमवार को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरिया, कबीरधाम में बारिश-आंंधी के साथ ओले गिरने की संभावना है. रविवार को दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा जिलाके कुछ क्षेत्रों और सोमवार 18 मार्च को कोरबा व बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ व बादल गरजने के साथ ही ओले गिरने की संभावना है.

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से होगी

No comments Document Thumbnail

 CG Weather Update :  प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि दोपहर होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। इस बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा इस दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना है । आज प्रदेश का मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व व 30 डिग्री उत्तर में है. इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना है। इस वर्ष अप्रैल और मई भी तपाने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले करीब 15 सालों में इस साल ऐसा हुआ है कि दिसंबर-जनवरी महीने में एक भी दिन शीतलहर का नहीं चली. जिसके बाद अब दिन और रात के तापमान में लगातार हल्‍की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि एक बात अच्छी है कि गर्मी ज्यादा पड़ने से आने वाले समय में बारिश भी अच्छी होने की उम्मीद होती है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में मंगलवार को अधकितम 37 डिग्री और न्‍यूनतम 23 डिग्री पारा रहेगा. जबकि बुधवार को दिन का पारा 37.1 डिग्री और रात का पारा 23.1 डिग्री रहने का अनुामन है. इसी तरह बिलासपुर में आज दिन में 35.7 डिग्री और रात में 20.1 पारा रहेगा. जबकि बुधवार को अधिकतम 35.8 डिग्री और न्‍यूनतम 20.2 डिग्री पारा रहेगा. वहीं दुर्ग में आज 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्‍यूनतम 18.3 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया जाएगा. जबकि कल 35.2 डिग्री अधिकतम और न्‍यूनतम 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।


Chhattisgarh Weather : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश, तेज हवा चलने की संभावना…

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है. बादलों के असर से रायपुर समेत अन्य शहर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक नीचे लुढ़क चुका है.


मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 50 डिग्री पूर्व और 25 डिग्री उत्तर में स्थित है. एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक है. इसके असर से प्रदेश में 26-27 फरवरी को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरबा, पेंड्रा, चारामा सहित बस्तर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. इसके अलावा अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे और हवा की गति अधिक होने की वजह से ठंड का अहसास हुआ. अनुमान है कि अगले दो दिन राज्य के मौसम में बादल बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि जैसा बदलाव भी नजर आने की संभावना है.

मौसम विभाग की ओर से बिलासपुर संभाग के साथ उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए भी इस तरह की चेतावनी जारी की गई है. मंगलवार को बारिश का प्रभाव सरगुजा और बिलासपुर क्षेत्र में होने के आसार हैं.

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव से बारिश के आसार…

No comments Document Thumbnail

 CG Weather : दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रायपुर में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण छग होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।


इसके प्रभाव से रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही हवा की दिशा भी बदलकर दक्षिणी हो जाएगी। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश-

दिल्ली में 25 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है. उसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Weather Alert : तपाने वाली गर्मी से मिलेगी राहत , इन राज्यों के लिए जारी हुआ ओलावृष्टि-भारी बारिश का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

Weather Alert :  देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस साल गर्मी की शुरुआत ही अजीब हुई है. कुछ दिन की गर्मी के बाद बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम में अचानक बदलाव हुए और तापमान में औसत से अधिक गिरावट देखने को मिली है. अब आने वाले कुछ दिनों में भी ऐसे ही बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइये आपको बताते हैं मौसम विभाग ने किन राज्यों के लिए मौसम का क्या पूर्वानुमान जारी किया है.


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24, 25 और 26 मई को ओलावृष्टि, भारी बारिश और धूल भरी आंधी के लिए कुछ राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने एक ट्वीट में कुछ राज्यों का जिक्र किया है जहां 24 और 25 मई को ओलावृष्टि हो सकती है.

ओलावृष्टि का अलर्ट

ये राज्य उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 24 मई को ओलावृष्टि हो सकती है.

 इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 24 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, उत्तर पूर्व, राजस्थान, केरल और माहे में भारी वर्षा हो सकती है. 24 और 25 मई को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार में भारी बारिश हो सकती है. 24 से 26 मई को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा हो सकती है.


Chhattisgarh weather : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, कौन सा जिला रहा सबसे गर्म

No comments Document Thumbnail

Chhattisgarh weather : छत्तीसगढ़ में अब उत्तर पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के चलते गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। साथ ही तेज धूप अब झुलसाने लगी है।मौसम विभाग का कहना है कि अभी सप्ताह भर और गर्मी बढ़ने वाली है। 19 मई के बाद ही मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत के आसार है।


शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप जहां चलने लगी है,वहीं गर्म हवाओं के कारण उमस में बढ़ोतरी हो गई है। Chhattisgarh weather 

मौसम विभाग का कहना है कि अभी छह से सात दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और तपाने वाली गर्मी होगी। इसके बाद ही थोड़ी राहत मिलने के आसार है। रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अभी भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट है,लेकिन उमस में बढ़ोतरी बनी हुई है।

गौरतलब है कि इस वर्ष मार्च व अप्रैल का महीना पिछले दस वर्षों में सबसे कम तपाने वाले रहे है,लेकिन मई का महीना पूरी कसर निकाल ले रहा है। गर्मी में हो रही बढ़ोतरी से इन दिनों ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कहीं ज्यादा कारोबार की उम्मीद है। Chhattisgarh weather 

 

CG Weather Update : प्रदेश में बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदला है. रविवार सुबह से ही प्रदेश के कई स्थानों में तेज हवा आंधी के साथ बूंदा-बांदी जारी है. तो कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है. हालांकि मौसम विभाग इसे लेकर पहले ही संभावनाएं जताई थी. आगामी दो-तीन दिनों तक मौसम ठंडा रहने का अनुमान है.


मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है और दक्षिण से आ रही हवाओं ने प्रदेश के तापमान को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही आने वाले कुछ दिनों में मौसम में लगातार बदलाव की संभावना जताई गई है।

ठंडी हवाओं के चलने के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसी प्रकार बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर आदि क्षेत्रों में भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आइ। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। अगले सप्ताह एक मई से मौसम का मिजाज बदलने के आसार है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से रविवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

बता दें कि प्रदेश में 87% तक नमी है. शनिवार रात कई जगहों पर चमक के साथ बारिश हुई थी. जिसके चलते आज तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. वहीं रायपुर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.


CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार, आरेंज और यलो अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर: कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में नमी के कारण मौसम में बदलाव आया है। हालांकि मंगलवार को तापमान में वृद्धि नहीं हुई लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को इस उमस से राहत मिलने के आसार हैं और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र के लिए आरेंज अलर्ट व रायपुर सहित 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रहने के आसार हैं।

संभावना जताई जा रही है कि एक मई से गर्मी में बढोतरी शुरू होगी। मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाने की वजह से उमस भी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।


छत्तीसगढ़ः आज बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

No comments Document Thumbnail

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कल शाम से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार एक से दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफ़ान चलने की भी संभावना जताई गई है।


बता दें कि शुक्रवार देर शाम रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदल गया और अंधड़ चला। कुछ क्षेत्रों में तो हल्की बूंदाबांदी भी हुई। अंधड़ के चलते कई क्षेत्रों में होर्डिंग्स भी उड़ गए और कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल की भी हुई। अंधड़ के साथ हुई हल्की वर्षा के चलते मौसम भी सुहाना हो गया। कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने की भी घटना हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ वर्षा के आसार हैं। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेशभर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है और बाहर से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से गर्मी का प्रभाव कम है।

छत्तीसगढ़ का आज का तापमान 

रायपुर 37.6 23.9

बिलासपुर 38.2 22.5

जगदलपुर 35.7 19.4

अंबिकापुर 34.8 18.5

पेंड्रा रोड 35.8 20.2

CG Weather Update : प्रदेश में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज,कई जिलों में हो सकती है बारिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया हैं। राजधानी समेत कई जिलों में अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने फिर एक बार कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 36 .7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान बलौदाबाजार में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.


मौसम विभाग के मुताबिक आज चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में परिवर्तन होगा. अगले 4 घंटों में प्रदेश के सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर , जशपुर ,पेंड्रा रोड बिलासपुर ,कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ ,मुंगेली ,कवर्धा ,बेमेतरा तथा इससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात और अंदर चलने की प्रबल संभावना है

मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किमी तक विस्तारित है. एक द्रोणिका की अनियमित गति मध्य -मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग से दक्षिण तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. प्रदेश में आज यानी गुरुवार को कुछ स्थानों में हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है.



छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में अंधड़ के साथ हो सकती है ओलावृष्टि

No comments Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है. अधिकांश हिस्सों में 20 मार्च तक हल्की, मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है. छत्तीसगढ़ में बादल छाया हुआ है. पूर्व से नमीयुक्त हवा आ रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर वज्रपात, अंधड़ और ओलावृष्टि भी हो सकती है. रायपुर, बिलासपुर में बारिश शुरू हो गई है.


राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बारिश होने और आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है. यहां 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है. छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है. पूर्वी भारत, उत्तर पश्चिमी भारत सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 16 से 20 मार्च तक बड़े स्तर पर बारिश की बौछारों सहित हल्की, मध्यम बारिश, गरज, आंधी और ओलावृष्टि के आसार है.

आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च 2023 के बीच अलग-अलग इलाकों में आंधी-बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र और कर्नाटक के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और हिमालयी क्षेत्र समेत कई इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बीच भी बारिश होने का अनुमान है.

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके अलावा पंजाब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 17 से 19 मार्च के दौरान बारिश हो सकती हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.