Media24Media.com: मोबाइल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मोबाइल. Show all posts
Showing posts with label मोबाइल. Show all posts

रायपुर में मिसल बंदोबस्त पोर्टल शुरू, अब ऑनलाइन मिलेगा जमीनों का रिकार्ड

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर जिले के वासियों को अब मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाइल पर मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने रायपुर जिले का मिसल बंदोबस्त ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल से अब लोग आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाइल पर ही देख सकते है और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।


कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने आज यहां बताया कि लोगों को अपनी कई दस्तावेजी जरूरतों के लिए वर्ष 1929-1945 के पुराने मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है, परन्तु अब यह रिकार्ड ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। लोग इसे अब अपने मोबाइल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि डाउनलोड किए गए दस्तावेज प्रिंट भी लिए जा सकते है।

मोबाइल पर ऐसे मिलेंगे मिसल रिकार्ड

मिसल बंदोबस्त रिकार्ड पोर्टल का लिंक https:/revenue.cg.nic.in/missal/ है। जिसमें प्रदान की गई व्यवस्था में रिकॉर्ड खोजे ग्राम वार एवं रिकॉर्ड खोजे नाम वार के माध्यम से सामान्य जन अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से वर्ष 1929-1945 के अपने रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते है। मिसल बंदोबस्त रिकार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https:/revenue.cg.nic.in/missal/ पर जाएं। होम पेज पर आपको पूछी गयी जानकारियों जैसे- जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, अभिलेख का चुनाव करें। सभी पूछी गयी जानकारियों को दर्ज कर के खोजें पर क्लिक कर दें. अब आपकी स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकार्ड लिस्ट खुल जाती है। खुले हुए पेज में नाम ढूंढे और उसके आगे सलेक्ट लिखा होगा वहां क्लिक करें। लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं और प्रिंट के ऑप्शन पर जा कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।


छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग की नवीन पहल , अपीलार्थी सुनवाई के लिए अब मोबाइल से जुड़ सकेंगे

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने एक नवीन पहल की है। अपीलार्थी अब मोबाइल के द्वारा भी द्वितीय अपील की सुनवाई में जुड़ सकेंगे। इससे घर बैठे या अन्य किसी स्थान से अपीलार्थी सीधे द्वितीय अपील की सुनवाई में मोबाईल की सहायता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित रह सकते हैं।


शुरुआत की गई है। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी और राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल के कोर्ट में आज कई प्रकरणों की सुनवाई में इसका ट्रायल किया गया। आरटीआई के तहत द्वितीय अपील की सुनवाई में बिलासपुर से ठाकुर नवल सिंह और कांकेर से देवाशीष के कई प्रकरणों की सुनवाई की गई। इसमें अपीलार्थी अपने मोबाइल से सुनवाई में शामिल हुए। अपीलार्थियों को घर बैठे सुनवाई का अवसर प्राप्त प्राप्त होने पर उनके द्वारा राज्य सूचना आयोग को धन्यवाद दिया गया। अपीलार्थियों ने कहा कि आयोग द्वारा यह अच्छी पहल की गई है, इससे समय बचेगा और सुविधाजनक अवसर मिलेगा।

राज्य सूचना आयुक्त त्रिवेदी ने अपीलार्थियों से कहा कि वे मोबाइल कनेक्शन के माध्यम से जुड़ने के लिए बेहतर नेटवर्क का इस्तेमाल करें, ताकि ऑडियो और वीडियो की क्वालिटी अच्छी मिले। राज्य सूचना आयुक्त जायसवाल ने अपीलार्थियों से कहा कि अब मोबाइल से द्वितीय अपील के प्रकरणों की सुनवाई घर बैठे या अन्य स्थानों से मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य सूचना आयुक्त के न्यायालय कक्ष में अथवा संबंधित जिलों के कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से अपीलार्थी सुनवाई में शामिल हो रहे थे। अब मोबाइल से भी शामिल होने का अवसर व सुविधा मिल सकेगी।

मोबाईल से कैसे जुड़ेंगे अपीलार्थी

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव जी आर चुरेन्द्र ने बताया है कि मोबाइल कनेक्शन से अभ्यर्थियों को राज्य सूचना आयोग द्वितीय अपील की सुनवाई में शामिल होने के लिए वर्तमान में ट्रायल बेस पर कार्य शुरू किया गया है। इसमें राज्य सूचना आयुक्त के कोर्ट से अपीलार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक लिंक भेजा जाएगा। उस लिंक के द्वारा अपीलार्थी सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत द्वितीय अपील के प्रकरण में सुनवाई की तारीख में सीधे जुड़ सकेंगे।

CG-NEWS : प्यार में मिला धोखा तो रची बदला लेने की शाजिस, होम थियेटर में बारूद भरकर दूल्हे को किया था गिफ्ट

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। जिले में के रेंगाखार थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए होम थिएटर विस्फोट मामले में दुल्हन का प्रेमी मास्टर माइंड निकला। पूछताछ में सरजू मरकाम (33) ने अपना गुनाह कबूल लिया है। आरोपी एमपी के बालाघाट जिले के छपला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले चार आरोपी को हिरासत में लिया था।


शादी की रात 30 मार्च को फोन पर दूल्हे के साथ प्रेमी सरजू मरकाम का विवाद हो गया। बदला लेने के लिए आरोपी ने होम थियेटर में एक पाव अमोनियम नाइट्रेट और सुतली बम डालकर विस्फोटक तैयार किया था। फिर रिसेप्शन के दिन चुपके से म्यूजिक सिस्टम को मृतक के घर छोड़ा था। एसपी लाल उमेंद सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

दो साल से था प्रेम संबंध

नवविवाहिता और सरजू मरकाम के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध था। लड़की की शादी तय होने से वो नाखुश था। दूल्हे से मोबाइल पर बहस होने के बाद उसने बदला लेने के लिए पूरी प्लानिंग की। 30 अप्रैल शादी के दिन उसने बालाघाट के मंडई से होम थिएटर खरीदा। इसके साउंड बॉक्स में उसने डेढ़ किलो का बारूद लगाया। विस्फोटक कहां से लाया इसकी जांच जारी है। फिर 1 अप्रैल को रिसेप्शन के दिन उसने मंडप वाली जगह के पास होम थिएटर को छोड़कर चला गया। लड़की के घरवाले उसे अच्छी तरह से पहचानते थे इसलिए किसी को संदेह नहीं हुआ।

पूछताछ में आरोपी सरजू मरकाम ने बताया कि वो पहले इंदौर के क्रशर प्लांट (पत्थर खदान) में ब्लास्टिंग डिपार्टमेंट में काम कर चुका है। इसलिए उसे विस्फोटक और ब्लास्ट करने की जानकारी पहले से थी।

अंजना गांव मध्यप्रदेश में है और यहीं से बारात आई थी। इसके बाद जब परिवारवाले दहेज में मिले सामान को देख रहे थे, कि होम थिएटर में विस्फोट हुआ। इससे दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई थी। चार और लोग घायल हुए थे। चमारी गांव में हुई इस घटना के पीछे पहले माना जा रहा था कि नक्सली हो सकते हैं, लेकिन अब पुलिस ने अंजना गांव के चार युवकों को हिरासत में लिया। इसमें एक युवक दुल्हन ललिता मेरावी का प्रेमी था कड़ई से पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया।

अफसर भी यह मानते हैं कि घटनास्थल पर बारूद की गंध थी। ये विस्फोट होम थिएटर सिस्टम, स्पीकर में रखे बम से किया गया हो सकता है। उसे इस तरह से टाइम किया गया होगा कि जैसे ही उसमें करंट पहुंचे ब्लास्ट हो जाए। यह मामला लड़कीवालों के उस बयान के बाद और उलझ गया जिसमें उन्होंने कहा कि दहेज के सामानों की लिस्ट में होम थिएटर नहीं था। यह उन्होंने नहीं दिया है।

 

सीएम ने हरी झंडी दिखाकर महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की दी सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया। इसके साथ-साथ वीवीआईपी दौरे के लिए भी मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया गया। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली के हाट बाजारों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।



जिला स्वास्थ्य समिति की मदद से गरीब एवं आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा इसके साथ-साथ जटिल रोगों की पहचान कर उन्हें रिफर भी किया जाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से खून की जांच, शुगर, बीपी आदि की जांच कर दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा।

सावधान : SOVA वायरस ने मचाया कहर एसबीआई ने यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। अब स्कैमर्स (scammers) नए-नए वायरस के जरिए लोगों को स्कैम का शिकार बना रहे हैं। मैसेज या सोशल मीडिया (social media) प्लेटफॉर्म पर लिंक शेयर कर यूजर्स को टारगेट किया जाता है। अब देश के सबसे बड़े बैक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने SOVA वायरस (virus) को लेकर अलर्ट जारी किया है। SOVA वायरस से सावधान रहने के लिए कहा गया है। आपकी एक गलती से आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। 



SOVA वायरस फोन में इंस्टॉल हो जाता है। फिर यह यूजर की डिटेल्स को चोरी करने लगता है। इसको अनइंस्टॉल करना भी काफी मुश्किल हो जाता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वायरस ने 200 से ज्यादा मोबाइल बैंकिंग और क्रिप्टो ऐप्स को टारगेट किया है। इस मैलवेयर (malware) के बारे में सबसे पहले सितंबर 2021 में पता चला था। यूजर जब मोबाइल बैंकिंग ऐप्स को एक्सेस करते हैं तो ये उनकी लॉगिन (login) डिटेल्स चुरा लेता है. इसको यूजर के डिवाइस पर इंस्टॉल करवाने के लिए स्कैमर्स फिशिंग एसएमएस भेजते हैं। 

जब यूजर इन लिंक पर क्लिक करते हैं तो वायरस वाला एंड्रॉयड ऐप उनके फोन में डाउनलोड हो जाता है। ये दिखने में किसी पॉपुलर ऐप जैसे क्रोम, ऐमेजॉन की तरह दिखता है. एक बार फोन में इंस्टॉल होने के बाद ये यूजर्स की सारी डिटेल्स स्कैमर्स तक पहुंचा देता है

इससे बचने के लिए आपको किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से बचें। इसके अलावा फिशिंग लिंक पर क्लिक ना करें. फोन पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर ना करें. बैंक से जुड़ी डिटेल्स को किसी के साथ शेयर ना करें। 

https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1572968823325880324?s=20&t=zr4sDxtGCUeQ7Gcf1jATdQ

'गुम मोबाइल' का वितरण जनता को दीवाली का उपहार : भोजराम पटेल

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। नवाचार के लिए खास पहचान रखने वाले पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की पहल पर दीपावली के पहले आम आदमी को मोबाइल का उपहार मिला है। पुलिस कंट्रोल रूम में आज आयोजित एक समारोह में एसपी भोजराम, एएसपी आकाश राव और बागबाहरा एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा चंद्रा ने विभिन्न स्थानों से रिकवर किए गए 'गुम मोबाइल' का वितरण किया। महीनों पहले गुम हो चुके और मिलने की उम्मीद खो चुके लोगों के जेहन में पुलिस के प्रति विश्वास का भाव दिखा। ज्यादातर लोगों के चेहरे खिले-खिले नजर आए।



सायबर सेल की टीम ने कठिन परिश्रम और लगन से कार्य करते हुये सभी 170 विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाईल को बरामद किया है। इसके लिए सायबर सेल को विशेष पुरस्कार देने की एसपी पटेल ने घोषणा की। बताया गया है कि सायबर सेल की टीम द्वारा थाना और चौकियों से गुम मोबाईलों का की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सूचीबद्ध किया। सभी मोबाईलों को ट्रेक किया गया। जिसमें 170 गुम मोबाईल ट्रेक हुआ।

अधिकांश मोबाईल दीगर प्रांत ओड़सा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और आसपास के जिले रायपुर, गरियाबंद, बालोद, बलौदाबाजार, धमतरी में चलता हुआ पाया गया। सभी ट्रेक मोबाईल को बरामद करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत और उनकी टीम विशेष रूप से प्रवीण शुक्ला व आर चम्पलेश ठाकुर,रवि यादव,अजय जांगड़े व टीम  द्वारा इसे सफल किया गया।

मोबाइल गुम गया तो सबकुछ खो गया

वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि मोबाइल महत्वपूर्ण दस्तावेजों का भंडार है। ज्यादातर लोग अब इसमें जन्मकुंडली से लेकर सबकुछ सेव कर रहे हैं। मोबाइल गुम गया तो सबकुछ खो गया। गुम या चोरी की तत्काल सूचना पुलिस को देनी चाहिए। मोबाइल की कीमत से कहीं ज्यादा डाटा बेस कीमती है। गुम इंसान की तरह गुम मोबाइल के प्रति पुलिस गंभीर है। उन्होंने गुम मोबाइल प्राप्त करने वालों से मोबाइल दूत बनकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सहायता के लिए है। खोई हुई मोबाइल वापस पाकर



ट्रैफिक जवान महेंद्र दीवान के चेहरे पर बिखरी मुस्कान  

उन्होंने बताया कि बिरकोनी में क्रिकेट खेलने के दौरान मोबाइल गुम गया था। गणेश नायक ने बताया कि जून में गुम हुए मोबाइल की उन्होंने मिलने की उम्मीद छोड़ दिया था। अब मिला तो बड़ी प्रसन्नता हुई।

पढ़ाई के साथ साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी : रश्मि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया छत्तीसगढ़िया है और छत्तीसगढ़ में पहले खेले जाने वाले खेल विलुप्त होते जा रहे हैं। आज के बच्चे मोबाइल, क्रिकेट, फुटबॉल को छोड़ बाकी खेलों को नहीं जानते, जबकि पहले मोबाइल नहीं था तब गिल्ली डंडा, भौंरा, गेडी, पिट्टूल, कबड्डी खेलों में ज्यादा रुचि लेते थे और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त भी होते थे। छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों को युवा मितान माध्यम से गांव-गांव में खेलों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि हमारे बच्चे इन खेलों को जान सकें। 



खेलोगे कूदोगे होंगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब इस वाक्य से जहाँ हर अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ने की समझाइश देते थे। ऐसी धारणाओं को आज हमारे जीवन मे खेल के महत्व ने गलत साबित किया है। वर्तमान में आज पढ़ाई के साथ खेल जैसे गतिविधियां भी बहुत महत्वपूर्ण है।मुख्यमंत्री के संकल्पों के अनुरूप पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के साथ महासमुंद जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस ओलंपिक के माध्यम से सभी वर्गों बच्चों से लेकर बुजुर्गों को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

जिनको लगता था कि खेल एक उम्र की सीमा तक ही खेली जा सकती है। आज वे भी इस ओलंपिक में शामिल हो कर खुश हो रहे हैं। भूपेश सरकार द्वारा शुरू की गई छत्तीसगढि़या ओलंपिक ने सभी को अपने बचपन मे खेले गए खेलों को याद दिला दिया। पुरातन समय मे ग्रामीण क्षेत्रों में इन पारंपरिक खेल का काफी महत्व था। जहां बच्चे गली, मोहल्लों में बाटी, फुगड़ी, गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी, जैसे विभिन्न खेलों को मनोरंजक माहौल बना देते थे और लोग भी बड़ी आतुरता के साथ खेल का आनंद लेते हुए विजेता का इंतज़ार करते थे। 

लेकिन बदलते परिवेश के साथ ये भी अंधेरों में कहीं धूंध सी नजर आ रही थी या एक तरह से कहा जा सकता है, कि लुप्तता की कगार पर पहुँच चुके थे लेकिन अब छत्तीसगढ़  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयास ने इस ओलंपिक के माध्यम से विलुप्त हो रहे खेलों को जीवंत कर दिया है। विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन में सभी बड़े ही उत्साह से शामिल हो रहे हैं। सभी अपनी-अपनी भागीदारी दिखाकर खेलों में रुचि लेते हुए आगे आ रहे हैं। कांग्रेस सरकार के महत्वपूर्ण प्रयासों से आज खेल के क्षेत्रों में काफी सुधार हो रहा है। 

नई पीढ़ी जो आज की तकनीकी संसाधनों के बीच अपने पारंपरिक खेलों से अनभिज्ञ थे आज उन्हें सीखने का अवसर मिल रहा है आने वाले समय में खेलों के क्षेत्र में ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सभी आयु वर्ग के लोग निर्धारित श्रेणी में 14 प्रकार के खेलों में अपनी निपुणता दिखाते हुए विभिन्न स्तरों को पार कर राज्य स्तर पर अपनी लोहा मनवाने व प्रतिभा दिखाने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।


शिकायत के बाद मंत्रालय में अटैच खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के भृत्य की सेवा समाप्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, रायपुर में कलेक्टर दर पर पदस्थ भृत्य (मंत्रालय में अटैच) चन्द्रदीप टंडन को पद से हटा दिया गया है। विदित हो कि उक्त भृत्य द्वारा मोबाइल के माध्यम से मैदानी क्षेत्र के कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों से कार्य करवाने के एवज में पैसों की मांग की जाने की शिकायत शासन को प्राप्त हुई थी। 



जाँच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा भृत्य की सेवा समाप्त कर दी गई है।

ऑनलाइन मोबाइल गेम्‍स की एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद सीरिज़ है आज़ादी क्‍वेस्‍ट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। ऑनलाइन मोबाइल गेम्‍स आज़ादी क्‍वेस्‍ट- हिरोज़ ऑफ भारत को आम जनता में लोकप्रिय बनाने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और केन्‍द्रीय संचार ब्‍यूरो (सीबीसी), रायपुर के संयुक्‍त तत्‍वावधान में 06 सितम्‍बर, 2022 (मंगलवार) को रायपुर प्रेस-क्‍लब, मोतीबाग, रायपुर के सभाकक्ष में दोपहर 12.00 से 01.00 बजे तक आजादी क्‍वेस्‍ट- हिरोज़ ऑफ भारत एप और राष्‍ट्रीय पोषण माह के अवसर पर एक पत्रकार-वार्ता सह संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया। इस पत्रकार-वार्ता सह संगोष्‍ठी में स्‍थानीय मीडिया कर्मियों के अलावा केन्‍द्रीय संचार ब्‍यूरो (सीबीसी) के फील्‍ड अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गीत एवं नाटक प्रभाग के लोक-कलाकार शामिल हुए।



 आजादी क्‍वेस्‍ट- हिरोज़ ऑफ भारत एप

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रायपुर के निदेशक, कृपा शंकर यादव ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जि़न्‍गा इंडिया (Zynga India) के साथ ऑनलाइन मोबाइल गेम्‍स के माध्‍यम से एक मज़ेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव विकसित किया है। इन मोबाइल गेम्‍स के माध्‍यम से आमजन को भारत की आज़ादी के महम्‍वपूर्ण पहलू एवं देश के महान स्‍वतंत्रता सेनानियों के बारे में मनोरंजक तरीके बताना है। उन्‍होंने बताया कि आज़ादी क्‍वेस्‍ट ऑनलाइन मोबाइल गेम्‍स की एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद सीरिज़ है, जिसका उद्देश्‍य एक मज़ेदार गेमप्‍ले के माध्‍यम से खि‍लाडि़यों को भारत की स्‍वतंत्रता सेनानियों की वीरता के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक मंच प्रदान करना है ।

इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रायपुर के उपनिदेशक एवं कार्यालय प्रमुख, सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आजादी क्‍वेस्‍ट- हिरोज़ ऑफ भारत एप को Android और iOS दोनों ही प्‍लेटफार्म से हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में डाउनलोड किया जा कसता है। तिवारी ने बताय कि खिलाड़ी अपनी इन-गेम प्रगति और 75 सामान्‍य ज्ञान कार्ड सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं तथा खिलाड़ी लीडरबोर्ड पर प्रतिस्‍पर्धा करने के साथ, दैनिक बोनस और इन-गेम पुरस्‍कार अर्जित कर सकते हैं। गेम के दौरान खिलाड़ी आगे बढ़ने और सही उत्‍तर देने के लिए आस्‍क-अ-फ्रेंड सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सफलतापूर्वक गेम पूरा करने वाले खिलाडि़यों को मान्‍यता देने के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।

राष्‍ट्रीय पोषण माह-2022

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रायपुर के कार्यालय प्रमुख, शैलेष फाये ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर व क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, जगदलपुर के द्वारा विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर व जगदलपुर में एक दिवसीय समेकित लोक संपर्क कर जागरूकता प्रसार होगा. वही आजादी का अमृत महोत्सव विषयक मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दौरान सुपोषण माह के विभिन्न पहलुओं व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ऑनलाइन गेमिंग एप आजादी क्वेस्ट के बारे में लोगों को बताया जाएगा डोंगरगढ़ मेले के दौरान आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दौरान पोषण से भरपूर छत्तीसगढ़ के स्थानीय व्यंजन से संबंधित जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे.

उल्‍लेखनीय है कि महिला और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार 01 से 30 सितंबर, 2022 तक 5वां राष्ट्रीय पोषण माह-2022 मना रहा है। इस वर्ष “महिला और स्वास्थ्य” और “बच्चा और शिक्षा” पर मुख्य फोकस के साथ मनाया जाएगा। इस बार आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पढ़ाने के लिए देशी व स्थानीय खिलौनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की खिलौना निर्माण कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। 

इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाडी केंद्रों पर महिलाओं के बीच वर्षा जल संचयन के महत्व पर जोर दिया जाएगा और साथ ही आदिवासी क्षेत्रों में स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पारंपरिक खाद्य पदार्थों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय गतिविधियों के तहत पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों की ‘ रसोई’ भी संचालित की जाएगी। साथ ही पोषण माह के दौरान स्थानीय त्योहारों के साथ पारंपरिक खाद्य पदार्थों को एकीकृत करने के व्यापक प्रयास किए जाएंगे। यह मिशन 8 मार्च, 2018 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

ऑनलाइन मोबाइल गेम्स के माध्यम से एक मजेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव : यादव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जिन्गा इंडिया के साथ ऑनलाइन मोबाइल गेम्स के माध्यम से एक मजेदार डिजिटल लर्निंग अनुभव विकसित किया है। पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के निदेशक कृपा शंकर यादव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आजादी क्वेस्ट ऑनलाइन मोबाइल गेम्स की एक मनोरंजक और शिक्षाप्रद सीरीज है, जिसका उद्देश्य एक मजेदार गेम प्ले के माध्यम से खिलाड़ियों को भारत की स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए एक मंच प्रदान करना है।



इस मौके पर पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के उप निदेशक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि हिरोज ऑफ भारत ऐप को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं, केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, रायपुर के कार्यालय प्रमुख, शैलेष फाये ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो रायपुर और क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर तथा जगदलपुर द्वारा विविध प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

फर्जी मोबाइल नंबरों से आए एसएमएम से बिजली उपभोक्ता सावधान रहें

No comments Document Thumbnail

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के संज्ञान में आया है कि उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फेक एसएमएस भेजे जा रहे हैं, जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का संदेश लिखा होता है तथा 10 अंकों का फर्जी मोबाइल नंबर से संपर्क करने कहा जाता है। इस नंबर पर फोन करने पर साइबर ठग बिजली कनेक्शन कटने का झांसा देते हैं।



छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस के जरिए हो रही साइबर ठगी से सावधान रहने को कहा है। कंपनी कभी भी अपने उपभोक्ताओं को 10 अकों के मोबाइल नंबर से कोई मैसेज नहीं भेजती है और न ही 10 अंकों के मोबाइल नंबर पर किसी तरह के भुगतान स्वीकार किया जाता है। कभी किसी लिंक को क्लिक करने के लिए कहती है और न ही श्मोर बिजली ऐपश् के अलावा किसी ऐप को डाउनलोड करने या उपयोग करने को कहती है।

साइबर ठग उपभोक्ता नंबर के बजाय उपभोक्ता का मोबाइल नंबर मांगते हैं और भुगतान संबंधी जानकारी देने की बात कहते हैं। साथ ही ये प्ले स्टोर में जाकर किसी एप को डाउनलोड करने कहते हैं, जिससे उपभोक्ता धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि बिजली संबंधी सभी भुगतान विद्युत वितरण कंपनी के काउंटरों, एटीपी सेंटरों, मोर बिजली ऐप, कंपनी की वेबसाइट cspc.co.in अथवा सीएससी या पेय प्वाइंट के अधिकृत आउटलेट्स पर ही करें।

 इनके अलावा किसी दूसरे माध्यम से किसी भी तरह की राशि का भुगतान न करें। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को सूचनार्थ भेजे जाने वाले अधिकृत एसएमएस हमेशा सीएसपीडीसीएल सेन्डर आई डी के साथ भेजे जाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने सभी उपभोक्ताओं को ऐसे किसी भी अनाधिकृत एस. एम. एस. को नज़र अंदाज़ करने की सलाह दी है। इसके अलावा कंपनी की टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर अपने संदेह का समाधान कर सकते हैं।

विशेष लेख : मोबाइल के नशे से बच्चों का बचाव, चुनौतियां और समाधान

No comments Document Thumbnail

रायपुर. बच्चों में नशे की बढ़ती आदतें न सिर्फ उनसे उनका बचपन छीन रही हैं, बल्कि उनका जीवन भी छीन रही हैं. नयी जीवन शैली में बहुत कुछ ऐसी चीजें शामिल होती जा रही हैं, जो सुविधाएं देने के साथ-साथ नये खतरे भी निर्मित कर रही हैं. इन्हीं में से एक मोबाइल फोन भी है. विगत कुछ वर्षों में स्मार्ट फोन का प्रयोग काफी बढ़ा है. कोरोना महामारी के दौरान ऑनलाईन शिक्षा व्यवस्था के कारण मोबाइल के उपयोग से बच्चे और अधिक परिचित हो गये हैं. बच्चे पिछले कुछ समय में जाने अन्जाने में ही मोबाइल के नशे के शिकार हो गये हैं. 



कुछ माता-पिता अपने बच्चों को खाना खिलाते समय बहलाने के लिए या अन्य कार्यों में व्यस्त होने पर बच्चों के हाथों में मोबाइल थमा देते हैं. जहाँ एक ओर मोबाइल के सदुपयोग से होने वाले कतिपय लाभ से इंकार नहीं किया जा सकता, वहीं दूसरी ओर सीमा से अधिक उपयोग के कारण मोबाइल की लत लग जाने से बच्चों में कुछ गंभीर परिणाम दिखाई दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों को नशे की आदत से बचाव को गंभीरता से लिया है. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा लगातार पाम्पलेट, 



कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं बच्चों को नशे की लत से दूर करने प्रभावी उपायों के लिए विचार-मंथन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में ‘बच्चों का नशे की आदत से बचाव चुनौतियां व समाधान’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री ने यहां छत्तीसगढ़ में बच्चों के स्वस्थ्य और समुचित विकास के लिए प्रतिबद्धता दिखाई और नशे के खिलाफ अभियान को विस्तार देने की बात कही. मुख्यमंत्री नशे के प्रति जागरूकता बनाने ब्रोशर और ‘लइका मन के गोठ’ पुस्तिका भी लोगों के समक्ष लेकर आए.

मोबाइल के लगातार प्रयोग व नशे के दुष्परिणाम

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार मोबाइल के विद्युत चुम्बकीय विकिरण के कारण मस्तिष्क की गतिविधियों में सुस्ती, निष्क्रियता आती है और बच्चों का व्यवहार विचलित दिखाई देता है. बच्चों की प्राकृतिक दिनचर्या में बदलाव आ जाता है. जैसे कि बच्चे सुबह उठकर काफी समय मोबाइल देखने में व्यतीत कर देते हैं, जबकि उस समय उनसे नित्यकर्म जैसे मंजन, स्नान आदि करने की अपेक्षा होती है. बच्चों की शारीरिक रूप से कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है क्योंकि वे मोबाइल पकड़कर एक स्थान पर बैठे रहते हैं. 



देर रात तक मोबाइल देखने के कारण नींद पूरी नहीं होती है और उनमें चिड़चिड़ापन आता है व अशांत स्वभाव बढ़ता है. मोबाइल के ज्यादा उपयोग से बच्चे अवास्तविक दुनिया अर्थात् वर्चुअल दुनिया में रहने लगते हैं. मोबाइल के माध्यम से अनावश्यक चैटिंग करने, व्हाट्सएप्प की टिप्पणियाँ पढ़ने आदि से समय तो बर्बाद होता ही है साथ ही बच्चे भ्रामक जानकारी से भी अपने मस्तिष्क को दूषित कर लेते हैं. मोबाइल से बच्चों के हाथ और मस्तिष्क के बीच का संबंध प्रभावित होता है.

इससे कई बच्चों में पेन या पेन्सिल से लेखन की क्षमता की कमी भी देखी गई है. मोबाइल देखते हुए एक ही स्थान पर बैठे रहने से शारीरिक प्रगति बाधित होती है. इससे बच्चों में मोटापे की बढ़ती समस्या सामने आ सकती है. मोबाइल में व्यस्त रहने से बच्चों की सामाजिक जीवन शैली प्रभावित होती है और वे आस पड़ोस में घूमना, समूह गतिविधियाँ या सामूहिक रूप से त्यौहार मनाने को नापसंद करने लगते हैं. यहाँ तक कि घर से बाहर जाना भी उन्हें पसंद नहीं आता है. बच्चों में पुस्तकों के अध्ययन के प्रति रुचि कम हो रही है.

मोबाइल की लत से बचाने के उपाय

यह ध्यान रखना जरूरी है कि मोबाइल की लत से बच्चों को बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी और भूमिका माता-पिता की तो है ही साथ ही परिवार के सभी सदस्यों की भी है. बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार खिलौना दें और मोबाइल के प्रयोग को बढ़ावा न दें.  बच्चों के साथ बातचीत करने में समय अवश्य दें जब भी अवसर मिले टेलीविजन बंद करें और मोबाइल अलग रखवाकर आमने-सामने हल्का फुल्का हास्यभरा वार्तालाप करें. बच्चों को घर में अधिक से अधिक शारीरिक गतिविधियों में शामिल करें, 


जैसे त्यौहारों पर घर की सजावट, अवकाश के दिन साफ-सफाई, दैनिक कार्यों में शामिल करना आदि। बच्चों के लिए समय सारणी बनायें और मोबाइल का उपयोग धीरे-धीरे कम करवाएँ. सामने से वार्तालाप करते समय मोबाइल को बंद करवाने की आदत डालें. दिन में कम से कम एक घण्टा अन्य बच्चों के साथ बाहरी खेलकूद में देने के लिए नियत करें और बच्चों को उस समय शारीरिक एवं बाहरी खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे उनका मस्तिष्क उतने समय के लिए मोबाइल से दूर होगा और वे बाहरी वातावरण के आनंद को महसूस कर सकेंगे.

घर के भीतर शतरंज, साँप सीढ़ी, लूडो जैसे खेलों को खेलने के लिए प्रेरित करें. उनके साथ माता-पिता भी खेलें. इस प्रकार उन्हें मनोरंजन का एक और विकल्प मिलेगा. यदि बच्चे चित्रकारी, संगीत, वाद्ययंत्र बजाने, नृत्य करने, अभिनय में रुचि लेते हैं तो इसे प्रोत्साहित करें. इसके लिए उन्हें साधन उपलब्ध करायें. उनके द्वारा तैयार की गई रचनाओं की सराहना करके प्रोत्साहन दें. बच्चों को प्रतिदिन हल्का व्यायाम करने को प्रोत्साहित करें. माता-पिता स्वयं भी बच्चों के समक्ष मोबाइल का अत्याधिक उपयोग न करें. याद रखें कि बच्चों के लिए उनके माता-पिता रोलमॉडल याने आदर्श हैं.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.