Media24Media.com: मेरठ में क्राइम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मेरठ में क्राइम. Show all posts
Showing posts with label मेरठ में क्राइम. Show all posts

बच्चे की चाह में पति ने पत्नी को तांत्रिक को सौंपा, तांत्रिक ने महिला से किया कई बार दुष्कर्म

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है, जहां एक तांत्रिक पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हैरानी की बात यह है कि महिला के पति ने खुद उसे तांत्रिक को सौंप दिया था। बताया जा रहा है कि कपल की कोई भी औलाद नहीं थी। बच्चे की चाह में पति ने अपनी ही पत्नी को तांत्रिक को सौंप दिया, जिसके बाद तांत्रिक ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।





पति को वश में करने पत्नी गई झाड़ फूंक कराने, झांसा देकर तांत्रिक ने किया महिला का बलात्कार





पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली उन्होंने तुरंत आरोपी तांत्रिक और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। खबर के मुताबिक ताहिर नाम के युवक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। डेढ़ साल बाद भी जब पत्नी को बच्चा नहीं हुआ तो ताहिर ने अपनी पत्नी को अपने दोस्त और तांत्रिक भूरा को सौंप दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके साथ तांत्रिक ने की बार रेप किया।





पुलिस ने महिला के पति और तांत्रिक को किया गिरफ्तार





महिला के घर वालों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर ताहिर और तांत्रिक भूरा की शिकायत की और पूरा मामला बताया। पुलिस ने मामले में सख्ती दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। CO कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि तांत्रिक और महिला के पति को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। उनका कहना है कि पहली नजर में तांत्रिक पर लगाए गए आरोप सही नजर आ रहे हैं।





चलती ट्रेन में लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, कामयाब नहीं होने पर युवती की गला रेतकर हत्या





बता दें कि 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति से रोज- रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी उसे अपने वश में करने झाड़ फूंक कराने गई, तो वहां तांत्रिक (tantrik raped women) ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया थी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।





18 साल की बेटी से दुष्कर्म मामले में आरोपी पिता गिरफ्तार





राजधानी के तेलीबांधा इलाके में रहने वाली करीब 35 वर्षीय महिला का अपने पति से बार-बार झगड़ा होता था। पति उसका कहना नहीं मानता था। इस परेशानी को उसने अपनी सहेली को बताया। उसकी सहेली का बॉयफ्रेंड झाडफूंक का काम करता था। वह महिला को उसके पास ले गई। महिला ने तांत्रिक के पास अपनी समस्या रखी और जल्द ठीक करने के लिए कहा। तांत्रिक ने महिला को अपने झांसे में ले लिया और उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।


पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति की हत्या, गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग प्रदेशों से रोजाना हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही पंचायत के पदों पर कब्जे को लेकर खूनी खेल शुरू हो गया है। रविवार दोपहर इंचौली थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर पत्नी का नामांकन कराने के बाद घर वापस लौटे प्रत्याशी पति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।





3 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, रेप के शक में एक युवक की जमकर पिटाई





हमले में युवक के पिता और भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उसके बेटों सहित कई रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।





राहुल के पिता और चाचा भी घायल





वार्ड नंबर 3 के गांव कुनकुरा से राहुल ने अपनी पत्नी अंजलि को ग्राम पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया था। रविवार को राहुल अपनी पत्नी का नामांकन दाखिल करने के बाद घर वापस लौटा था। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र ने अपने बेटों और रिश्तेदारों के साथ राहुल के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों और तमंचे से लैस आरोपियों ने प्रत्याशी पति के पूरे परिवार की जमकर पिटाई की। जिसमें राहुल के पिता जयपाल और चाचा बाबूराम गंभीर रूप से घायल हो गए।





पत्नी को मंदिर भेज सब इंस्पेक्टर ने कर ली आत्महत्या, लंबे समय से थे बीमार





वहीं आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए राहुल को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इधर, आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। जानकारी के बाद तमाम थानों की फोर्स गांव में पहुंची। खून से लथपथ राहुल को गंगा नगर स्थित एक हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





अपराधों का गढ़ मना जाता है मेरठ





मृतक के पिता जयपाल ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र और उसके बेटों उत्तम, अंकित, उदय और रिश्तेदारों विकल और अमन को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। बता दें कि यूपी के मेरठ को अपराधों का गढ़ कहा जाता है। जहां आए दिन हत्या और अन्य कई अपराधों की खबरें सामने आती रही है।


Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut of Uttar Pradesh) में एक सनकी भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या (brother killed sister in UP) कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी भाई ने अपनी बहन को इसलिए मारा, क्योंकि उसकी बहन ने कुत्तों के लिए रोटियां नहीं बनाई थी । वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





रायपुर के डीडी नगर में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, राजधानी में लगातार बढ़ रहा क्राइम





दरअसल मामला मेरठ के भावनपुर थाना इलाके (Case of Bhavnpur police station area of ​​Meerut) का है। जहां कैलाश वाटिका कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय आशीष ने घर में करीब 24 से ज्यादा कुत्ते पाल रखे है। वो रोजाना अपनी बहन पारुल से इन कुत्तों के लिए रोटियां बनवाता था।





सिर और सीने में मारी गोली





पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष रियल एस्टेट डीलर है, जिसने घटना के दिन अपनी बहन पारुल से कुतों के लिए रोटियां बनाने के लिए कहा, लेकिन पारुल ने रोटी बनाने से मना कर दिया। जिससे आशीष नाराज हो गया और उसने पिस्तौल निकालकर बहन के सिर और सीने में गोली मार दी, जिससे पारुल की मौके पर ही मौत हो गई।





तीन बेटियों की हत्या कर मां ने खुद का काटा गला





वहीं गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचे। जहां पारुल खून से लथपथ मिली। वहीं घटना के बाद आरोपी आशीष ने खुद पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





सर्कल ऑफिसर ने दी जानकारी





इस मामले (brother killed sister in UP) को लेकर सदर की सर्कल ऑफिसर पूनम सिरोही (Circle Officer Poonam Sirohi) ने बताया कि पुलिस अन्य एंगल की भी जांच कर रही है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इतनी छोटी सी बात पर भाई द्वारा बहन की हत्या करने पर हर कोई हैरान है।


तीन बेटियों की हत्या कर मां ने खुद का काटा गला

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही घर में 4 महिलाएं खून से लथपथ लाश मिली। दरअसल एक मां ने धारदार हथियार से न सिर्फ अपनी तीन बेटियों की गर्दन रेत दी, बल्कि खुद की गर्दन भी काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में एक बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 बेटियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





पत्नी को बीच बचाव करना पड़ा महंगा, पति ने चाकू से हमला कर ले ली जान





परिजनों का कहना है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार है। दिमागी दौरा पड़ने के दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया होगा। सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।





तीन साल की बच्ची की मौत





मेरठ के खुशहालपुर कॉलोनी में आशमा अपने पति अतीक अहमद और तीन बेटियों के साथ संयुक्त परिवार में रहती है। गुरुवार की सुबह सभी मर्द काम पर गए हुए थे। शाम को करीब 4 बजे आशमा ने छुरी से अपनी तीनों बेटियों की गर्दन काट दी। इतना ही नहीं, आशमा ने छुरी से अपनी गर्दन भी रेत डाली, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। सबसे छोटी तीन साल की मरियम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बड़ी बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई।





खून से भरा था कमरा





अतीक की भतीजी किसी काम से उनके कमरे में ऊपर गई, तो वहां का नजारा देख कर चीखने लगी। चीख सून पूरे घर के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लहूलुहान हालत में सभी को तड़पता देख घर वालों के होश ही उड़ गए। पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई, आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.