Media24Media.com: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts

पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने ओडिशा को लूटने का काम किया: बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को कांटाबांजी में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे।  आज के रोड शो की शुरुआत बंगोमुंडा से हुई जहां पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली बंगोमुंडा, पातलपड़ा, मुरीबहल होती हुई कांटाबांजी पहुंची। यहां हजारों महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी इस रोड शो में शामिल हुई और शहर की गलियों में घूमकर जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा।


आज के इस रोड शो के दौरान जगह जगह लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत किया और आने वाले चुनाव में लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए भाजपा को वोट देने की मांग की।

इस रोड शो का समापन शहर के रोड नंबर 2 पर स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ। जहां नाई समाज के सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए , बृजमोहन अग्रवाल ने अंगवस्त्र पहनाकर लोगों का भाजपा में स्वागत किया।

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ओडिशा से डर का माहौल हटाने और यहां के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए भाजपा को जीताना जरूरी है। पटनायक और पांडियन की जोड़ी ने ओडिशा पर कब्जा कर लिया है। इन दोनों के चलते ही पश्चिम ओडिशा की स्थिति खराब हो गई है। अगर स्थिति को बदलना है तो कांटाबाजी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संगीता सिंहदेव और विधानसभा उम्मीदवार लक्ष्मण बाग को जितना है।

देश के GYAN "गरीब, युवा , अन्नदाता और नारी" को आगे बढ़ाने के लिए वचनबद्ध है भाजपा: बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने ने जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को बलौदा बाजार में रोड शो किया और जनता से भाजपा को प्रचंड मतों से अपील की।आज के अभियान में बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की याद दिलाई और भाजपा के संकल्प पत्र, मोदी की गारंटी 2024 को दोहराया। जनता को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार GYAN यानि की गरीब, युवा , अन्नदाता और नारी को आगे बढ़ाने, उनको आत्म निर्भर बनाने, उन्हें आत्म सम्मान दिलाने के लिए वचनबद्ध है।


उन्होंने कहा कि गरीब, युवा , महिला किसान की कोई चिंता करता है तो वो हैं हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी इसलिए एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी ने आने वाले पांच सालों तक गरीब परिवार के लिए 35 किलो फ्री राशन की योजना जारी रखी है। साथ 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान योजना के जरिए किया जा रहा है।
5 सालों में 3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है।

दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से कार्य योजना बनाई जायेगी।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है मोदी सरकार

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए किसान सम्मान निधि, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी,का दलहन और तिलहन फसलों का उचित मूल्य इतना ही नहीं मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने और पैदावार बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा और नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। 

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि,भाजपा के लिए दल से बड़ा देश है। भाजपा संकल्प पत्र गारंटी देता है कि, मोदी जी के नेतृत्व में भारत मानव कल्याण के लिए निरंतर काम करता रहेगा। 

मंत्री टंक राम वर्मा ने बृजमोहन अग्रवाल के लिए मांगे वोट, प्रचंड मतों से जिताने की अपील।

रोड शो के दौरान मंत्री टंक राम वर्मा भी बृजमोहन अग्रवाल के साथ रहे और उनके लिए वोट मांगे। जनता को संबोधित करते हुए टंक राम वर्मा ने कहा कि, बृजमोहन अग्रवाल एक नेता से बढ़कर हैं। वो पूरे छत्तीसगढ़ को एक परिवार की तरह मानते हैं। उनके यहां से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता चाहे वह किसी भी पार्टी या क्षेत्र का हो वह सभी के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं और काम करते हैं। उन्होंने बलौदा बाजार में सड़क निर्माण स्कूल कॉलेज का निर्माण आदि विकास के सैकड़ो काम किए हैं। यह बलौदा बाजार की जनता का सौभाग्य है कि उनको बृजमोहन अग्रवाल को वोट देने का मौका मिल रहा है। आप सब बृजमोहन अग्रवाल को क्षेत्र से प्रचंड मतों से जीत दिलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करें।

महिलाओं ने उतारी बृजमोहन अग्रवाल की आरती महतारी वंदन का 1000 रुपए मिलने पर दिया धन्यवाद

आज जनसंपर्क के दौरान जगह जगह महिलाओं ने आरती उतारकर बृजमोहन अग्रवाल का स्वागत किया।
महिलाओं ने महतारी वंदन योजना का 1000 रूपये मिलने पर मोदी जो को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई सरकार हमारे खाते में ₹1000 महीना भी डालेगी। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल को जीत का आशीर्वाद दिया।

आज के जनसंपर्क अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने गैतरा स्थित महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की और पूरे मंत्रोचार के साथ शिवजी का अभिषेक किया।

आज के अभियान की शुरुआत खान ग्राम से हुई यहां से रोड शो करते हुए पौंसरी, करमदा, गैंतरा, भरसेला, लटुवा, मोहतरा, रसेड़ा, बेमेतरा, हलवाइग होते हुए सकरी पहुंचे जहां अभियान का समापन हुआ।

आज जनसंपर्क अभियान में मंत्री टंक राम वर्मा, जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, अदिति वर्मा, नंद कुमार साहू, कमल किशोर मिश्रा सुरेंद्र टेकरिया, बलौदाबाजार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डोमन लाल वर्मा, बलौदाबाजार नगर मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, विजय केसरवानी, साहू घनश्याम वर्मा तरल सोलंकी, राजेश अवस्थी सुनील मिश्रा समेत सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जात-पात से ऊपर सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र : बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनावी तैयारियों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं वे लगातार जन संपर्क और दौरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच पहुंच रहे हैं बृजमोहन अग्रवाल सदैव अपने चुनाव को लेकर काफी गंभीर रहते हैं वे एक एक पहलू पर पैनी नजर बनाएं रखते हैं लगातार कार्यकर्ताओं और जनता के बीच बने रहते हैं और उसकी समस्याओं के निदान का भरसक प्रयास करते हैं भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है ।


कैबिनेट मंत्री बृजमोहन लगातार रायपुर लोकसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे कर रहे हैं जन संवाद स्थापित कर रहे हैं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता प्रसारित कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने विपक्षियों के सामने मैदान मार लेने का कौशल अपने सभी कार्यकर्ताओ को सिखा रहे हैं इसी तारतम्य में उन्होंने आज अपने दौरा कार्यक्रम की शुरुवात बृजमोहन आज रायपुर दक्षिण विधानसभा के चारों मंडल में पहुंचे जहां वे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से बृजमोहन रूबरू हुए , सर्वप्रथम बृजमोहन रायपुर दक्षिण के सिविल लाइन मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच सिंधी धर्मशाला पहुंचे उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर वहां से सदर बाजार मंडल के लिए रवाना हो गए उसके पश्चात उन्होंने पुरानी बस्ती मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायपुर दक्षिण विधायक कार्यालय तत्पर पहुंचकर भेंट एवं संवाद किया उसके पश्चात वे अपने तय दौरा कार्यक्रम के तहत लाखेनगर मंडल पहुंचकर आज के दौरा कार्यक्रम का समापन किया ।


उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने चिरपरिचित अंदाज में संबोधित किया भारत माता की जयकारे के साथ संबोधन की शुरुवात करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा की भाजपा प्रत्याशियों की मजबूत स्थिति और जनता के बीच जबरजस्त माहौल से विपक्षि खेमा पूरी तरह धराशाही है और मुद्दों के अभाव में वे राजनीति के किसी भी स्तर तक जाकर दुष्प्रचार करने का प्रयास करने से भी नहीं चूकेंगे जात पात के नाम पर जनता को भड़काने का प्रयास भी किया जा सकता है परंतु हम सभी यह भलीभांति जानते हैं की भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक ही मूलमंत्र के साथ लगातार राष्ट्र सेवा में समर्पित है सबका साथ , सबका विश्वास और सबका विकास  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं का लाभ सभी धर्म के लोगों को मिल रहा। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाने वाले मोदी जी है।


मुस्लिम महिलाओं के खाते में भी महतारी वंदन योजना का 1000 रूपए महीने आने लगा है। ऐसे में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वो मुस्लिम महिलाओं से मिलकर उनको भी इन योजनाओं का लाभ बताएं और  कमल फूल पर वोट देने की मांग करें। 


शाकंभरी महोत्सव में पहुंचे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अभनपुर के लिए बीस और खोरपा के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

 अभनपुर । ग्राम खोरपा में खोरपा जोन का वार्षिक अधिवेशन सह शाकंभरी महोत्सव का आयोजन जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल के नेतृत्व में शनिवार को आयोजित हुआ। जिसमें माता शाकंभरी की विशेष पूजा आराधना कर ग्राम में कलशयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पहुंचकर माता शाकंभरी की पूजा आराधना किए। वहीं मुख्य अतिथि के आसंदी से संबोधित करते हुए कहा माता शाकंभरी, शाकाहार की देवी है। फल सब्जी के माध्यम से सबको शक्ति प्रदान करती है।


उन्होंने अभनपुर के लिए बीस लाख एवं खोरपा मे सामाजिक भवन निर्माण हेतु दस लाख रुपये देने की घोषणा किये। वही अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू,जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले सहित अभनपुर राज, जिला, प्रदेश सहित नांदगांव राज‌‌‌ के पदाधिकारीगण उपस्थित होकर शाकंभरी महोत्सव में भाग लिया।विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि मरार पटेल समाज का शाकाहार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका है। हमें समाज ने क्या दिया है, यह नहीं बल्कि हमने समाज को क्या दिया है।यह चिंतन करना चाहिए। उन्होंने समाज के लिए भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए की घोषणा भी किये।
वही जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले ने कहा मरार पटेल समाज सर्व समाज के लिए सब्जी भाजी का उत्पादन बहुत ही सीमित संसाधन और बहुत ही कम जमीन में करते हैं। बहुत मेहनतकश समाज है मरार पटेल समाज।

इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे समाज के समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन संयोजन में विशेष योगदान मनराखन पटेल, नेतराम पटेल,धर्मेन्द्र पटेल, डाक्टर मधुसूदन पटेल, भारत पटेल, राधेश्याम पटेल, कन्हैया पटेल, महादेव पटेल, सोमनाथ पटेल,नोहर पटेल, धनेश्वर पटेल सहित ग्राम मयार समाज की भूमिका रही।

इस मौके पर ब्रह्मदेव पटेल, बिंदु पटेल, बिशेसर पटेल, पतिराम पटेल, पितांबर पटेल, तुकाराम पटेल,कपील पटेल, त्रिपुरारी पटेल, जिला महामंत्री महेन्द्र पटेल, वेदप्रकाश पटेल,सुंदर पटेल, तामेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में पटेल समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

बिल का ड्राफ्ट हुआ तैयार, धर्मांतरण के खिलाफ नया कानून लाएगी सरकार : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को रोकने के लिए जल्द ही कानून बनाया जाएगा। विष्णुदेव सरकार शीघ्र ही धर्म स्वतंत्र विधेयक लाएगी। बिल का डॉफ्ट लगभग बनकर तैयार है। इस मामले में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार नया कानून लाएगी।


विधानसभा के इसी सत्र में धर्म स्वतंत्र विधेयक लाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बहुत सारी ऐसी शक्तियां हैं, जो कि विदेशी फंड के आधार पर छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी और इकोलॉमी को बर्बाद करने की कोशिश कर रही हैं। प्रलोभन और लालच के माध्यम से शासन को बिना सूचना दिए धर्मांतरण कराते हैं। इससे समाज में विवाद और विद्वेष फैलता है। इस पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा कि कानून लाए पर कानून के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना उचित नहीं होगा।

दूसरे धर्म में जाने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को कम-से-कम 60 दिन पहले एक फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। उसे कलेक्टर के पास जमा करना होगा। इसके बाद जिला डीएम से धर्मांतरण के वास्तविक इरादे, कारण और उद्देश्य का आकलन करने के लिए कहेगा।

इतना ही न हीं धर्मांतरण करवाने वाले व्यक्ति को भी एक फॉर्म भरकर जिलाधिकारी के पास जमा करना होगा। मसौदे में यह भी कहा गया है कि बलपूर्वक, अनुचित प्रभाव डालकर, प्रलोभन देकर या किसी कपटपूर्ण तरीके से या फिर विवाह से एक धर्म से दूसरे धर्म में रूपांतरण नहीं किया जा सकता है। अगर इसकी जानकारी जिलाधिकारी को मिलती है तो वह इस धर्मांतरण को अवैध घोषित कर सकता है। इतना ही नहीं धर्मांतरण करने वाले हर व्यक्ति का पंजीकरण कलेक्टर के पास कराना होगा।

ये है सजा और जुर्माने का प्रावधान

धर्मांतरण पर आपत्ति जताने पर धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति से रक्त या गोद लेने संबंधी जुड़ा हुआ व्यक्ति इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही यह केस गैर-जमानती होगा और यह सत्र अदालत की ओर से सुनवाई योग्य होगी। कोर्ट धर्म परिवर्तन के पीड़ित को 5 लाख रुपए तक का मुआवजा मंजूर कर सकता है।

नाबालिग, महिलाओं या अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लोगों का अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने वालों को कम-से-कम दो साल और अधिकतम 10 साल की जेल हो सकती है। वहीं कम से कम 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लग सकता है। सामूहिक धर्म परिवर्तन पर कम से कम तीन साल और अधिकतम 10 साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना भी लग सकता है।

स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की सीधी भर्ती: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, संसदीय कार्य मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल के विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 8879 करोड़ 01 लाख 49 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गई। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 7387 करोड़ 66 लाख 32 हजार रूपए, उच्च शिक्षा के लिए 1049 करोड़ 08 लाख 90 हजार रूपए, पर्यटन के लिए 218 करोड़ 04 लाख 40 हजार रूपए, संस्कृति विभाग के लिए 90 करोड़ 50 लाख 39 हजार रूपए, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के लिए 49 करोड़ 20 लाख रूपए और राज्य विधानमंडल के लिए 84 करोड़ 51 लाख 18 हजार रूपए की राशि शामिल हैं। 


 
मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने विभागीय बजट पर चर्चा का उत्तर देते हुए घोषणा कि की प्रदेश के स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। इनमें व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक 8194 पद और सहायक शिक्षक के 22 हजार 341 पद शामिल है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1086 नये पदों का सृजन किया जाएगा। इसके लिए बजट में एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। स्कूलों के रखरखाव और अधोसंरचना विकास के लिए बजट में 265 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसमें 57 हाईस्कूल और 39 हायर सेकण्डरी स्कूलों के लिए नवीन भवन निर्माण का प्रावधान है। मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेंट्रल लाइब्रेरी शंकर रायपुर को अपग्रेड करते हुए 18 नवीन पदों के सृजन हेतु बजट में एक करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने के कहा कि प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सूरजपुर एवं गरियाबंद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना के साथ ही जिला कोण्डागांव, सुकमा एवं बलरामपुर के विकासखण्ड कुसमी के बाइट को उन्नत करते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बनाए जाने का प्रावधान है। इस हेतु प्रति संस्था 41 पदों की स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट में तीन करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग में अच्छे काम-काज और प्रशासनिक नियंत्रण के लिए हमारी सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए नवा रायपुर में प्रशासनिक कम्पोजिट बिल्डिंग प्रारंभ करने के लिए एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इस भवन में लोक शिक्षण संचालनालय, समग्र शिक्षा, संस्कृत विद्यामण्डलम्, मदरसा बोर्ड, शिक्षा आयोग, पाठ्यपुस्तक निगम और माध्यमिक शिक्षा मण्डल आदि के कार्यालय संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालयों का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के स्कूलों में स्मार्ट क्लास के तहत इंटरनेट प्रोजेक्टर की सहायता से शिक्षा प्रदान किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षकों द्वारा अध्ययन, अध्यापन, शैक्षणिक मूल्यांकन की नियमित एवं त्वरित मॉनिटरिंग के लिए केन्द्रीयकृत विद्या समीक्षा केन्द्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा किया कि सरस्वती सायकल योजना के तहत अब 9वीं कक्षा के सभी छात्राओं को निःशुल्क सायकल दी जाएगी। मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति संत शिरोमणि गुरू घासीदास, अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति को वीर गुण्डाधुर के नाम पर किए जाने की घोषणा की। 
 
मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने उच्च शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इनमें प्राध्यापक के 595, सहायक प्राध्यापक के 2150, क्रीडा अधिकारी के 130, ग्रंथपाल 130 एवं तृतीय श्रेणी के 350 और चतुर्थ श्रेणी के 930 पद शामिल हैं। राज्य के 15 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातक विषय संकाय एवं 23 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातकोत्तर संकाय प्रारंभ करने के लिए बजट में 5 करोड़ 80 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के 12 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए 12 करोड़ एवं 9 महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 4 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि शासकीय महाविद्यालय दुर्गकोंदल जिला-कांकेर एवं भोपालपट्नम् जिला बीजापुर में छात्रावास भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ रूपए और 50 शासकीय महाविद्यालयों में शौचालय निर्माण के लिए 3 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 
 
मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश के विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने के लिए मासिक ट्रैवल्स अलाउंस देने की सुविधा शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। जिसके तहत प्रदेश के तीन लाख विद्यार्थियों को 6000 रूपए प्रतिवर्ष डीबीटी से सीधे उनके खाते में भुगतान की जाएगी। प्रदेश के विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जैसै- यूपीएससी, पीएससी, सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा की कोचिंग के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। 
 
मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों के वार्षिक अनुदान राशि में वृद्धि की गई है। जिसके तहत शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के लिए 450 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 10 करोड़, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के लिए 39 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 44 करोड़, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के लिए 2 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 
 
मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने संस्कृति विभाग से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में पद्म प्राप्त कलाकारों को प्रतिमाह 25 हजार रूपए पेंशन दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘प्रधानमंत्री अंतर्राष्ट्रीय लोककला महोत्सव‘ के नाम से राज्य के तीन स्थानों- रायपुर, सिरपुर, चक्रधर महाराज की भूमि रायगढ़ में भव्य महोत्सव का आयोजन करेंगे। इस आयोजन में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कलाकरों को आमंत्रित कर छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश में एक सांस्कृतिक रूप से बनेगी। उन्होंने कहा कि ‘राजिम कुंभ कल्प‘ मेला को भव्य रूप प्रदान करने बजट में 37 करोड़ रूपए, सिरपुर का सांस्कृति विकास के लिए 1 करोड़ 28 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी के रायपुर में व्यतीत जीवन काल को चिरस्मरणीय बनाने उनके निवास स्थान वर्तमान डे-भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बजट में 4 करोड़ 80 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में प्रदेश का राजकीय मानव संग्रहालय की स्थापना के लिए 8 करोड़ 64 लाख रूपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 28 जिला मुख्यालयों एवं मुख्य पर्यटन स्थलों में गढ़कलेवा का विस्तार कर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खान-पान व्यंजनों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। इसके लिए बजट में 2 करोड़ 12 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में कलाकार कल्याण कोषण योजना के तहत राज्य के ख्याति प्राप्त किन्तु अर्थाभावग्रस्त साहित्यकारों एवं कलाकारों और उनके परिजनों के लंबी तथा गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा दैवीय विपत्ती के स्थिति में दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है, वहीं निधन होने पर 25 हजार की आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 1 लाख रूपए किया गया है। कलाकारों के मासिक पेंशन को 2000 रूपए से बढ़ाकर 5000 रूपए प्रतिमाह कर दिया गया है। गोड़ी भाषा के सरंक्षण एवं संवर्धन के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। 
 
मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने पर्यटन विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को  रामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा करायी जाएगी। इसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रभु राम की गाथा को प्रदर्शित करते हुए ‘प्रधानमंत्री  रामलला गाथा केन्द्र‘ का निर्माण किया जाएगा। अयोध्या धाम में राज्य के श्रद्धालुओं के लिए छत्तीसगढ़ माता कौशल्या धाम भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार तिरूपति, जगन्नाथ पुरी में भी छत्तीसगढ़ धाम बनाया जाएगा। राजिम पंचकोशी परिक्रमा परिपथ विकास हेतु 100 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मंत्री  अग्रवाल ने बताया कि गिरौदपुरी धाम में छाता पहाड़ को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार गुरू बालक दास शहादत स्थल बांधा मुंगेली का पर्यटन विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैनपाट को छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से जाना जाता है और इसे शिमला-मनाली के मालरोड के तर्ज पर हिल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। 
 
छत्तीसगढ़ में पांच शक्तिपीठों- कुदरगढ़ जिला सूरजपुर, चंद्रहासिनी चंन्द्रपुर जिला-सक्ती, महामाया रतनपुर जिला-बिलासपुर, दंतेश्वरी जिला दंतेवाड़ा और बम्लेशवरी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस योजना पर लगभग 112 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत संभावित है। इस वर्ष बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 
 
मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व के विभाग के अनुदान मांगों के संबंध में बस्तर के मांझी एवं चालकियों के सम्मान निधि राशि क्रमशः 2000 रूपए से बढ़ाकर 2500 रूपए एवं 1500 रूपए से बढ़ाकर 2000 रूपए करने की घोषणा की। इसी प्रकार बस्तर के कार्यकारिणी मेम्बरीनों के मानदेय भी प्रतिमाह 1100 से बढ़ाकर 1500 रूपए किया जाएगा। मेम्बरीनों के 50 साधारण सदस्यों को 1500 से बढ़ाकर 2000 रूपए वाषिक मानदेय दिया जाएगा। बस्तर दशहरा के 80 परगनों में 80 चालकी मेम्बर, काछनदेवी, रैलादेवी गुरूमाय 10 सदस्य कोठीपुजारी के 6 सदस्य, मुण्डाबाज वादक के 30 सदस्य रथ संचालन संवाहक 7 सदस्य के लिए 1500 रूपए वार्षिक सम्मान निधि की स्वीकृति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को कैलाश मानसरोवर की यात्रा हेतु प्रति यात्री 50 हजार रूपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि को बढ़ाकर 1 लाख रूपए दिया जाएगा। इसी प्रकार सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा के लिए वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत तक आर्थिक सहायता अनुदान दिया जाएगा।

रायपुर राजधानी में ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ कार्यक्रम का होगा भव्य आयोजन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : पूरे देश की नजरें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर है. हर जगह उत्सव का माहौल बना हुआ है. छत्तीसगढ़ में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों के बीच उल्लास का माहौल है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के संस्कृति विभाग के तरफ से 20 जनवरी को ‘गाथा श्री राम मंदिर की’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है. यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा. इसकी जानकारी खुद धर्मस्व और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी है.


रायपुर में आयोजित होने वाले ‘गाथा श्री राम मंदिर की’ कार्यक्रम’ में मंदिर बनाने के पीछे 500 वर्षों के संघर्षों को दिखाया जाएगा. इसके साथ ही कार्यक्रम में 2000 वर्षों से अधिक का इतिहास भी नजर आएगा. संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बलिदान देने वाले राम भक्तों की कहानी बताई जाएगी. बता दें कि यह कार्यक्रम रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 20 जनवरी को शाम 6:00 बजे से शुरू होगा. 75 मिनट तक राम भक्तों को भगवान श्री राम की गाथा दिखाई जाएगी. इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लोगों की पहुंचने की उम्मीद है.

कार्यक्रम को लेकर धर्मस्व और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि यह प्रस्तुति एक लाइव म्यूजिकल बैंड के साथ होगी. श्री राम जन्मभूमि की तपस्या और संघर्ष की सत्य गाथा के इस कार्यक्रम में लोगों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा. श्री राम मंदिर की महागाथा को सुर-संगीत में श्रद्धालु देख और सुन सकेंगे. इस गाथा में वर्ष 1525 से लेकर जनवरी 2024 तक की कहानी का संगीतमयी वर्णन होगा. बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में राम मंदिर के इतिहास को लेकर संगीतमय महागाथा का आयोजन किया जा रहा है.


पर्यावरण को बेहतर बनाकर जीवन में खुशहाली लाई जा सकती है: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : हम अपने भौतिक साधनों के लिए धीरे-धीरे प्रकृति का विनाश कर रहे हैं। ऐसे में अपने घरों और उसके आस-पास, फल-फूल के पौधे लगा कर न केवल हम अपनें पर्यावरण को अच्छा बना सकते है बल्कि आर्थिक तरक्की भी कर सकते हैं। ये बात वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को रायपुर के नेहरू गांधी उद्यान में चल रही 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय वृहत फल-फूल सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कहीं।  बृजमोहन अग्रवाल समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे।


उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न किस्म के फलों, फूलों और सब्जियों के साथ ही बागवानी से संबंधित स्टॉल्स का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों को अपनाने और अधिक उत्पादन करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खाद्यान्न, फलों, फूलों और सब्जियों की मांग देशभर में बढ़ रही है। जिसको देखते हुए सरकार किसानों को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
शहरों में बढ़ते प्रदूषण और के कारण साफ हवा तक मिलने में परेशानी होती है ऐसे में हम अपने घर और आस पास पेड़ पौधे लगाकर। अपने आने वाली पीढ़ी के लिए साफ पर्यावरण और हवा की व्यवस्था कर सकते है। क्योंकि कोरोना काल के बाद से लोगों को ऑक्सीजन की महत्ता और उपयोगिता का अहसास हो चुका है कि उसके लिए प्रकृति से अच्छा कुछ नही हो सकता।

प्रदूषित पर्यावरण के कारण लोग चिड़चिड़े होते जा रहे है ऐसे में प्रकृति के माध्यम से ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान और जिंदगी में सुकून, खुशहाली लाई जा सकती है। हम पौधे लगाकर ही अपने आसपास के पर्यावरण और वातावरण को अच्छा बना सकते हैं।

 बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर फूलों की हांडी प्रतियोगिता की विजेता बालाजी नर्सिंग कॉलेज, सलाद प्रतियोगिता की विजेता रूबी शुक्ला, फ्लावर डेकोरेशन में राजहंस कौर को प्रथम पुरुस्कार प्रदान किए।
प्रदर्शनी में इंद्र गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग समेत विभिन्न संगठनों ने अपने स्टॉल लगाए और विभिन्न प्रकार के फलों, फूलों, सब्जियों और उनसे संबंधित उत्पाद प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में सलाद मेकिंग, फ्लावर डेकोरेशन समेत कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनके विजेताओं को श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरुस्कृत किया।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, वाइस प्रेसिडेंट जिंदल स्टील एंड पावर  यू पी सिंह, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग  भूपेंद्र पांडे, मोहन वलरियानी, निर्भय धाडीवाल, जितेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप टंडन, के एस पैकरा, नीरज शुक्ला, दलजीत बग्गा, मोहन बंजारे, समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय लोग उपाथित रहे।
प्रदर्शनी का आयोजन प्रकृति की ओर सोसाइटी, उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, नगर निगम रायपुर और जिन्दल स्टील व पॉवर लिमिटेड के सहयोग से किया गया था।

खेलों के जरिए भी युवा अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को बूढ़ा पारा स्थित आउट डोर स्टेडियम में आयोजित जैन यूनिटी क्रिकेट लीग सीजन 3 के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।


अग्रवाल ने कहा कि, जैन यूनिटी क्रिकेट लीग एक सराहनीय पहल है। यह जैन समुदाय के युवाओं को एक मंच प्रदान करती है और उन्हें क्रिकेट के खेल में आगे बढ़ने में मदद करती है। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों लाभ मिलता है। स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि, आजकल आपा -धापी के दौर में बहुतों की फिटनेस इसलिए खराब है क्योंकि लोग व्यायाम या खेलों के लिए वक्त ही नही निकाल पाते है। हमे समझना होगा की शरीर स्वस्थ है तो सब कुछ है। इसलिए व्यायाम या खेल के लिए सभी को थोड़ा वक्त निकालना चाहिए।


उन्होंने युवाओं से खेलों में रुचि लेने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जैन यूनिटी क्रिकेट लीग के संयोजक  अनुराग जैन समेत समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आज मकर संक्रांति पर पुरखौती मुक्तांगन में भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन होगा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन 14 जनवरी को पुरखौती मुक्तांगन में किया जा रहा है। पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आयोजन में शामिल होंगे।


कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें अनेक राज्यों के पतंगबाज हिस्सा लेंगे। इस दौरान पारंपरिक वेषभूषा में प्रतियोगिता होगी। जहां मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। यह आयोजन पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जाएगा। जहां लोगों को पतंग और चकरी की फ्री सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।

अग्रवाल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महोत्सव में आने और इसको यादगार बनाने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ की शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश होगी: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर : शिक्षा किसी भी राज्य के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती है हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर चाहे वह स्कूली हो या फिर उच्च शिक्षा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाने की कोशिश होगी। यह कहना है छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने शुक्रवार देश शाम विभाग बटवारे के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। 


विभाग मिलने के बाद  बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा की सभी मंत्रियों को उनकी योग्यता के हिसाब से विभाग दिए गए हैं। निश्चित रूप से भाजपा सरकार अच्छा प्रदर्शन करेगी और छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में काम करेगी।  अग्रवाल ने कहा की छत्तीसगढ़ में करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारी है उनमें से लगभग चार लाख कर्मचारी अकेले स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में काम कर रहे है। 

ऐसे में मुख्यमंत्री ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मोदी की नई शिक्षा नीति को राज्य में लागू करने की जिम्मेदारी दी है हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाया जाए ऐसी शिक्षा जिससे छत्तीसगढ़ के बच्चों का बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके।

 बृजमोहन अग्रवाल को उच्च शिक्षा स्कूली शिक्षा के साथ ही पर्यटन, धर्मस्थ और संस्कृति विभाग की भी जिम्मेदारी गई है।

जिस पर  बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि पर्यटन धर्मस्थ और संस्कृति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश और दुनिया में बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि राजिम कुंभ को पहले से ज्यादा बेहतर और भव्य रूप में फिर से शुरू किया जाएगा।

भय और आतंक का राज खत्म: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा कि, पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शासनकाल में रायपुर में जो भय और आतंक का राज, गुंडों, माफियाओं का राज, अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों का राज और नशे का अवैध कारोबार करने वालों का राज हो गए था उसे खत्म किया जाएगा। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कानून का राज चलेगा। किसी को डरने, घबराने, परेशान होने की जरूरत नहीं है। न हम गलत काम करेंगे न ही किसी को करने देंगे। रायपुर की जनता और केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा। 


 

कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे रायपुर और छत्तीसगढ़ की जनता को सर झुकाना पड़े। भगवान इतना समर्थ दे कि, मैं रायपुर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूं।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की भाजपा नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ मुझे मंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी लगन और ईमानदारी के साथ काम करके उसे पूरा किया जाएगा। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटी दी है उस गारंटी को विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली हमारे प्रदेश की भाजपा सरकार पूरा करेगी। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य बनाएंगे। यहां रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ को देश में नंबर वन बनाना ही हमारा लक्ष्य रहेगा।  

मंत्री बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर बधाई देने के लिए लोगों का ताँता लगा रहा। लोगों ने फूलों की हार पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाई। उनके मंत्री बनने की खुशी में जगह जगह आतिशबाजी भी की गई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.