Media24Media.com: भोजराम पटेल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भोजराम पटेल. Show all posts
Showing posts with label भोजराम पटेल. Show all posts

पत्नी को पहाड़ी से नीचे धकेलकर रची सेल्फी लेते गिरने की झूठी कहानी, आरोपी पति गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। खल्लारी थाना में 7 नवंबर को विरेन्द्र चक्रधारी पिता विष्णु चक्रधारी (30 वर्ष) कुम्हार पारा महासमुन्द ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 बजे उसकी बहन चित्ररेखा अपने पति सोनूराम चक्रधारी एवं भांजी के साथ तीनों मोटर सायकल से खल्लारी दर्शन करने पहाड़ी पर गए थे। दोपहर 3 बजे बहन दमाद सोनूराम चक्रधारी मोबाइल फोन से बताया कि चित्ररेखा चक्रधारी खल्लारी मंदिर के पहाडी से गिर गई है, ढूंढने से नही मिल रही है। बताने पर विरेन्द्र अपने साथी रतन चक्रधारी के साथ खल्लारी मंदिर पहाडी जाकर देखा कि पहाडी के चटटान के पास खाई में इसकी बहन चित्ररेखा मृत अवस्था में पडी थी। इसकी रिपोर्ट पर थाना खल्लारी  मे मर्ग कायम कर  जांच की जा रही थी।  



पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी भोजराम पटेल (IPS) ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती मंजूलता बाज और थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम को घटनास्थल पहुंचकर बारिकी से जॉच करने  निर्देशित किया। टीम के द्वारा घटनास्थल की बारिकी से निरीक्षण किया गया। घटना स्थल एवं शव निरीक्षण करने पर घटना संदेहास्पद प्रतीत होने लगा। पुलिस टीम के द्वारा मृतिका की मौत के संबंध में मृतिका के पति व मृतिका के परिजनों से छोटी-छोटी जानकारी एकत्र कर जॉच करना प्रारंभ की गई। साथ ही साथ जिला अस्पताल से मृतिका के मृत्यु का संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया। जिसमें डाक्टर के द्वारा मृतिका की मौत गिरने से एवं पसलियोें व हड्डी टुटने से मौत होना लेख किया गया। जिस पर धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति ने धक्का देकर पत्नी की हत्या की है।

सायबर सेल की टीम व थाना खल्लारी पुलिस की टीम घटनास्थल  पहुचकर घटना निरीक्षण कर मृतक के बारे में अलग-अलग टीम गठित कर छोटी सी छोटी जानकारी, प्रेम प्रसंग एवं मृतक के निजी जीवन के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। जॉच के दौरान पता चला कि 7 नवंबर को मृतिका चित्ररेखा, पति सोनूराम चक्रधारी तथा भांजी के साथ भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर में दर्शन करने गए थे। पूछताछ में बयान में भिन्नता पाए जाने पर संदेह बढ़ता गया। मृतिका के पति द्वारा मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे उतरना तथा भीम पाव पहाडी तरफ जाना, मृतिका सेल्फी फोटो खिचते समय पैर फिसल जाने से खाई में गिरकर मृतिका के मृत्यु हो जाना बताया गया। मृतिका के भांजी कथन में खल्लारी मंदिर पहाड के उपर मंदिर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आना बताई तथा मृतिका के पति द्वारा पुनः मंदिर पहाड़ के उपर भीम पाव पहाडी तरफ घुमने जाना बताया।

मृतिका द्वारा पैर में दर्द होना तथा दुबारा सीढ़ी उपर जाने से इंकार करने पर मृतिका को उसके पति द्वारा जबरस्ती हाथ खींचकर उपर ले जाना बताई। पूछताछ पर दोनो के कथनों में विरोधाभाष होने से पुलिस द्वारा मृतिका के पति पर संदेह होने लगा। टीम के द्वारा मृतिका के पति सोनूराम चक्रधारी से बारिकी से पूछताछ किया गया, जो संदेही सोनूराम द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब दिया गया। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह मृतिका चित्ररेखा के चरित्र पर संदेह करता था इसलिए 6 नवंबर को मृतिका के माईका कुम्हारपारा महासमुन्द में छठ्ठी कार्यक्रम में दोनो सम्मिलित हुए तथा दुसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने पूर्व नियोजित अनुसार 7 नवंबर को भीमखोज स्थित खल्लारी मंदिर दर्शन करने घुमाने ले जाना

मंदिर दर्शन पश्चात् सेल्फी फोटो खिचवाने के बहाने भीम पाव पहाडी खाई तरफ ले जाना। सेल्फी फोटो खिचते समय मौका पाकर अपनी पत्नि चित्ररेखा को पहाड उपर से जोर से धक्का देकर खाई में ढकेल देना बताया। जिससे चित्ररेखा की खाई में गिरने से मृत्यु हो जाना, पुलिस के समक्ष कथित तौर पर अपराध करना स्वीकार किया इस कार्रवाई में थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. प्रकाश नंद, प्रआर. हरीप सोना आर. कामता आवडे, सौरभ तोमर, छत्रपाल सिन्हा, महेन्द्र यादव, विजय साहू, गणेशु बंजारे तथा थाना खल्लारी व सायबर सेल की टीम की भूमिका रही।

महासमुन्द पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल शहर की बाजार व यातायात व्यवस्था का जायजा लेने निकले

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल आज पुलिस अधिकारियों के साथ शहर की बाजार व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने पैदल ही सड़कों पर निकले। पुलिस कंट्रोल रूम से एसपी ने भ्रमण प्रारंभ किया। सर्वप्रथम सराफा बाजार व्यवस्था का अवलोकन किया। वहां पर मौजूद सराफा व्यापारियों से सराफा बाजार के बेहतर प्रबंधन तथा धनतेरस पर उन्हें बेहतर सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की। 


उनके सुझाव
, मांग और आवश्यक प्रबंधन हेतु मौके पर मौजूद उपपुलिस अधीक्षक (यातायात) को निर्देशित भी किया। बादमहामाया मंदिर चौकतुमगांव चौक से लेकर लोहिया चौक व बरौंडा चौक तक समस्त बाजार व्यवस्था का पैदल मार्च कर अवलोकन किया। 


सराफा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजासुरक्षा व पार्किंग को लेकर सर्राफा व्यापारियों से की चर्चा


बेतरतीब खड़े वाहनों व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही हेतु निर्देश दिए। शाम के समय सभी बाजार क्षेत्रों में वाहन पेट्रोलिंग तथा पैदल पेट्रोलिंग करने अधिकारियों को निर्देश दिए। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन, थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर, यातायात प्रभारी निरीक्षक इंद्र भूषण पैकरा , साइबर प्रभारी संजय राजपूत व थानों का बल उपस्थित रहा।

जिंदगी मिलेगी न दोबारा : सड़क सुरक्षा के लिए अवश्य लें यह दो शपथ

No comments Document Thumbnail

आनंदराम पत्रकारश्री

महासमुन्द। यातायात नियमों के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने एक खास कार्यक्रम 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल और यातयात पुलिस के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी पटेल ने 'सड़क सुरक्षा-सबकी रक्षा' के लिए दो शपथ अवश्य लेने का आह्वान किया। पहला संकल्प- 'मेरी मृत्यु मेरे कारण नहीं होगी।' दूसरा-'किसी और की मृत्यु मेरे कारण नहीं होगी।' 

अनुज शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए एसपी भोजराम पटेल

कार्यक्रम स्थल शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन, स्कूली और कॉलेज के बच्चों से खचाखच भरी हुई थी। नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस मातृशक्ति शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राजगीत-'अरपा पैरी के धार' गायन से विधिवत शुभारंभ हुआ। मंचस्थ अतिथियों बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्रकार, पदमश्री अनुज शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्रकार, महामंत्री संजय शर्मा, श्रीपुर एक्सप्रेस के संपादक आनंदराम पत्रकारश्री, पार्षद गुरमीत चावला, युवा नेता हर्षित चंद्राकर, कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर, जिपं सीईओ एस आलोक, डीएफओ पंकज राजपूत का पुलिस मित्र और अधिकारियों ने बैच लगाकर स्वागत किया। 

मंचस्थ अतिथि गण राजगीत के सम्मान में खड़े हुए



स्वागत उदबोधन में एएसपी आकाश राव ने 'दुर्घटना से देर भली' का संदेश देते हुए कहा कि दुर्घटना बहुत दुखद होती है। इस जागरूकता कार्यक्रम से सभी यातायात नियमों का पालन करना सीखकर जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा नियमों का पालन करेंगे।

कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि छालीवुड कलाकार पदमश्री अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ी में उदबोधन देते हुए मनोरंजक अंदाज में यातायात जागरूकता की सीख दी। उन्होंने बचपन की यादों में खोते हुए कहा कि "महासमुन्द बहुत संस्कारी जगह है। मैं यहां बचपन से आ रहा हूं। छात्र जीवन में स्काउट में आता था। महासमुन्द के मया एक बार फिर आज खींच लायी।" उन्होंने कहा कि जब घर से निकलो मा- बाप को याद करके निकलो। घर में कोई इंतजार कर रहा, यह ध्यान रखें तो दुर्घटना नहीं होगी। जीवन में आगे बढ़ने का माद्दा रखें, लेकिन शार्ट कट और 'कट मारकर' नहीं अवसर मिलते ही बढ़ें। 
यातायात जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली


मुख्य अतिथि अग्नि चंद्रकार ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी नेता को सिफारिश नहीं करना चाहिए। कुछ जनप्रतिनिधि ऐसा समझ जाते हैं, जैसे वे कभी पद से नहीं उतरेंगे। पुलिस के हर काम में हस्तक्षेप करते रहते हैं। दुर्घटना रोकने के लिए नशावृत्ति कम होना चाहिए। हादसे का एक बड़ा कारण नशा की बढ़ती लत है। सड़क हादसे में निर्दोष मारे जाते हैं। नशा कर वाहन चलाने वाले को सख्ती से रोकने की जरूरत है। रात में नशा करके लोग सड़क पर निकलते हैं। कोरोना जितना भयावह है, सड़क दुर्घटना उससे कहीं ज्यादा खतरनाक है। 

विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मि चंद्रकार ने कहा कि जरा सोचिए आपके माता-पिता को चिथड़े में लाश मिलेगी, तो उन पर क्या बीतेगी। यातायात नियमों का पालन करें। दूसरों के लिए भी आदर्श बनें। उन्होंने आत्महत्या नहीं करने भी प्रेरित किया। ओवर स्पीड वाहन चलाकर मौत को गले लगाने को भी एक तरह का आत्महत्या निरूपित किया। 

कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि जितनी मौतें कोरोना से नहीं हुई, उससे ज्यादा सड़क दुर्घटना के कारण हो रही है। ज्यादातर लोग शाम 6 से 10 बजे शराब, नशा करके चलते हैं। जो दुर्घटना का कारण बनता है। उन्होंने आपबीती मनोरंजक ढंग से सुनाई।  छोटा कद काठी होने से कॉलेज लाइफ में उन्हें बच्चा समझकर पुलिस रोक लेती थी। तब चालान की कार्यवाही से बचने हेलमेट पहनने लगे। धीरे-धीरे हेलमेट पहनने की आदत हो गई। ऐसे ही सभी आदत बनाएं। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। इसके लिए पुलिस जन-जन को जागरूक कर रही है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले प्रभावी उदबोधन देते हुए दो संकल्प याद रखने प्रेरित किया। उन्होंने कन्यादान के बाद जीवनदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए कहा कि सड़क में सावधानी पूर्वक चलने से हम अनगिनत लोगों को जीवनदान देते हैं। उन्होंने महासमुन्द को महाकाल और महाकाली की धरती संबोधित करते हुए संदेश दिया कि काल पर किसी का वश नहीं चलता। अकाल मृत्यु से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें। क्योंकि 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा।' ये हसीन पल जो गुजर रहा है, वह जीवन में नहीं आएगा दोबारा। सबकुछ दे सकते हैं, जीवन दोबारा नहीं दे सकते हैं। जीवन आसान नहीं है। माँ के गर्भ में हम महसूस करते हैं। जन्म लेते ही जीवनयात्रा की शुरुआत हो जाती है। गर्भवती माँ बच्चे को रक्षा के लिए पल्लू में छुपा लेती हैं, ताकि किसी की नजर न लगे। सड़क सुरक्षा में ही सबकी रक्षा निहित है। 

जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने भी संबोधित किया। संचालन राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय से आए बच्चों और शिक्षकों के साथ ही अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। यातायात जागरूकता पर गीत प्रदर्शित (लांच) किया गया। जनजागरण के लिए मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। 








महासमुन्द एसपी उतरे रोड पर, वाहन चालकों की ली जमकर क्लास

No comments Document Thumbnail
डेढ़ घंटे तक सड़क पर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, लापरवाही बरतने पर अब खैर नहीं।

महासमुन्द शिक्षक से एसपी बने महासमुंद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल डंडा चलाने पर नहीं, शिक्षा से बदलाव पर विश्वास रखते हैं। रात में नशे की हालत में वाहन चलाने, लापरवाही बरतने और नशे की हालत में होने वाले अपराध को नजदीक से महसूस करने बीती रात सड़क पर उतर गए। कम उम्र और अच्छे फिटनेस से आम आदमी यह अंदाजा ही नहीं लगा पा रहे थे कि सामने एसपी खड़े हैं। ज्यादातर लोग नए थानेदार आने और अच्छा सबक सिखाने की चर्चा करते नजर आए।
सड़क पर वाहन चालक की क्लास लेते एसपी भोजराम

डीएसपी (यातायात) राजेश देवांगन को साथ लेकर निकले एसपी भोजराम पटेल ने लोगों को यातायात नियमों की सीख दी। गलती करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसपी रात साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक महासमुन्द शहर के मुख्य मार्ग और मोहल्लों में घुम घुमकर कानून व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। अपराध की रोकथाम और त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने मातहत पुलिस कर्मियों को हिदायत दे रहे थे।



 संदिग्ध परिस्थितियों में घुम रहे लोगों, वाहनों की चेकिंग करते हुए पूछताछ कर रहे थे। कॉम्बिंग गश्त के दौरान शराब पीकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों और बिना नम्बर/रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाने वालों के ऊपर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस अलर्ट मोड में है। अपराध नियंत्रण प्राथमिकता में है।

पुलिस कार्यालय से जारी बयान में बताया गया है कि गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित थाना और चौकी प्रभारियों द्वारा जिले में 1000 से भी अधिक संदिग्ध दो पहिया व चार पहिया वाहनों की कल चेकिंग की गई। कितने प्रकरण मोटर व्हीकल एक्ट के बनाए गए, इसका खुलासा नहीं किया गया है। 

वाहनों की सघन जांच के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1000 से अधिक वाहनों की चेकिंग की जानकारी दी गई है। चेकिंग करने के साथ ही चेकिंग रजिस्टर में इंद्राज किया गया है। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का उल्लेख है। कुछ लोगों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
बिगड़ैल युवकों की ऐसी क्लास


​​​​​​​महासमुंद : ‘खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम’ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस द्वारा प्रायोजित खाकी के रंग स्कूल संग कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महासमुंद पुलिस को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। जिले के अधीक्षक भोजराम पटेल और उनकी टीम को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की प्रतिनिधि द्वारा सम्मानित किया गया है। 


गौरतलब है कि साइबर अपराध के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। इसमें मात्र दो माह में ही
20 हजार से अधिक स्कूली बच्चों के मध्य साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। 


महासमुंद जिले में आयोजित खाकी के रंग स्कूल के संग भव्य कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के एशिया हेड डॉक्टर मनीष विश्नोई द्वारा पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल को सम्मानित किया गया। 
महासमुंद पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता के लिए बनाए गए वीडियो को लांच किया गया। इस वीडियो को व्यापक जन सराहना मिल रही है।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप महासमुंद पुलिस द्वारा खाकी के रंग स्कूल के संग कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.