Media24Media.com: भीषण सड़क हादसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भीषण सड़क हादसा. Show all posts
Showing posts with label भीषण सड़क हादसा. Show all posts

भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बाइक से टकराव, कई घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में एक ट्रक चालक कार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के चलते कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकराकर एक बाइक से भिड़ गई। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना सुपेला थाना क्षेत्र में घटी।


कार और बाइक दोनों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और बाइक काफी दूर जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां कार चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों घायल स्पष्ट रूप से हादसे के वक्त क्या हुआ, यह याद नहीं कर पाए।

रात करीब 9 बजे एक स्विफ्ट कार (CG 07 CP 1590) रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही थी। जैसे ही कार सुपेला फ्लाईओवर से उतरकर नेहरू नगर चौक की तरफ बढ़ी और सुपेला थाने के सामने नाले के पास पहुंची, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

घायल बाइक चालक सुजल ने जानकारी दी कि वह जेवरा सिरसा का निवासी है। उसने बताया कि वह सुपेला आया था और अपने दोस्त के साथ बाइक से जेवरा लौट रहा था। रास्ते में अचानक एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दूर जा गिरे।

हादसे के तुरंत बाद सुजल ने देखा कि एक कार हाईवे पर पलटी हुई थी। एक व्यक्ति ने उसे बताया कि यही कार उसकी बाइक से टकराई थी। हालांकि सुजल को भी हादसे की स्पष्ट जानकारी नहीं है। इलाज के बाद सुजल और उसके दोस्त को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस का इतंजार कर रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले के चिखली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से 4 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार चिखली थाना क्षेत्र के तिलाई के पास ट्रक ने लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए है.


बताया जा रहा है की सड़क किनारे लोग बस का इतंजार कर रहे थे. वहां अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक ने एक मवेशी को भी ठोका. उसकी भी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची है. घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की है. एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.


भीषण सड़क हादसा: 2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 3 की मौत, तीन की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में NH-49 पर दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही तीन लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्युरी भेजा गया है। पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास हादसा हुआ है। हादसे में मौके पर 5 साल की बच्ची और 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखदेव फोबिया 27 साल निवासी गढउमारिया और 5 साल की बच्ची गढउमारिया निवासी कुहू सिदार के रूप में हुई है। मृतकों में एक स्थानीय ग्रामीण भी शामिल है। मृतक सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया (26), खेमराज साव (14) और कोतरलिया निवासी रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल गंभीर रूप से घायल हैं।


Road Accident: खाई में गिरी बस, अब तक 36 लोगों की मौत, 19 घायल

No comments Document Thumbnail

 Road Accident ; जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस के खाई में गिरने से 36 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह के मुताबिक, अब तक 36 लोगों की मौत हो चुकी है और 19 लोग घायल हुए हैं। घटना डोडा जिले के अस्सर क्षेत्र में हुई है। घायलों को जिला अस्पताल किश्तवाड़ और जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों का आकंड़ा और बढ़ सकता है।


जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने हादसे पर कहा, "डोडा के अस्सर में दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त एवं जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।"


भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 6 की मौत, 27 घायल

No comments Document Thumbnail

 गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे  पर जगदीशपुर के पास बृहस्पतिवार की देर रात बस  में तेज रफ्तार ट्रक  ने पीछे से टक्कर  मार दी। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल  हो गए। घायलों को पांच एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


इनमें से कुछ की स्थिति अति गंभीर है। हादसे की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने सदर अस्पताल और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को भी अलर्ट कर दिया जिसके बाद डॉक्टर भी पहुंच गए।

मरने वालों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगया था।

एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ सवारी बस में बैठ गए थे जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। उनके ऊपर पहिया चढ़ गया है जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं इनमें एक दर्जन लोगों की अति गंभीर बताए जा रहे हैं।

उधर, दुर्घटना के बाद अफसरों ने सदर और मेडिकल कालेज के डॉक्टरों को अलर्ट किया। भारी संख्या में घायलों के पहुंचने पर डॉक्टरों को बुला लिया गया है। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे पांच एंबुलेंस से घायलों को सदर और मेडिकल कालेज ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।


CG NEWS : कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा, मतदान कराने के बाद लौट रहे कर्मी हादसे का शिकार, तीन की मौत

No comments Document Thumbnail

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मतदान कराने के बाद बोलेरो में लौट रहे मतदान कर्मी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। बोलेरो और ट्रक की टक्कर में तीन मतदान कर्मियों की मौत हो गई है। मरने वालों में शिव नेताम शिक्षक बेड़मा, संतराम नेताम शिक्षक (अंचलापारा धनोरा) और हरेंद्र उईके शिक्षक की मौत हुई है।


हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मृतक शिव नेताम का शव घंटों गाड़ी में ही फंसा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को बाहर निकाला। हादसे में घायल हरेंद्र उईके को केशकाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

तीनों शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि आरोपी ट्रक चालक दुर्घटना के बाद भाग गया। केशकाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।

महासमुंद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 28 घायल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में एनएच 53 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं 28 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से 5 को गंभीर चोट आई है. घायलों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव लाया गया. जहां से एक को रायपुर और 2 घायलों को महासमुंद अस्पताल रेफर किया गया है.


घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. यह मामला पटेवा थाना क्षेत्र का है.

बीती रात पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 53 पर मुंगई माता मंदिर के पास ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से ठोकर मार दी. ट्रैक्टर में कुल 39 लोग सवार थे. हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हुए हैं. वहीं 5 कोगों को आया गंभीर चोट आई है.

आसपास के लोगों ने जैसे ही दुर्घटना की आवाज सुनी तो घायलों की मदद करने पहुंच गए. सभी घायलों को तत्काल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव लाया गया.

जहां से 3 घायलों को रेफर किया गया. जिसमें से एक को रायपुर और 2 को महासमुंद अस्पताल भेजवाया गया है. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.


भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

No comments Document Thumbnail

 Car Accident : झारखंड के पलामू में एक तेज रफ्तार कार ने 17 लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत हो गई और 14 अन्‍य घायल हैं। पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत बरांव गांव में सावन ks अंतिम सोमवार के मौके पर मंदिर के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखकर लोग घर लौट रहे थे, तभी शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने सड़क के किनारे चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।


हादसे में नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया और उनके पोते रोहित कुमार व कोटा गांव निवासी मधु मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कार की टक्कर से 14 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार जब्त कर ली गई है।

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 20 घायल , जिला हॉस्पिटल पहुँचे कलेक्टर- एसपी

No comments Document Thumbnail

पलारी :  पलारी के गोड़ा पुलिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक लोग घायल बताए जार हे है. घायलों का पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है.


जानकारी के मुताबिक पलारी थाना क्षेत्र के गोड़ा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप वाहन और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई और पिकअप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में बच्चे बुजुर्ग महिला समेत लगभग 25 लोग सवार थे जो पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लटुवा लौट रहे थे.

इसी दौरान पलारी थाना से छह किमी आगे गोड़ा पुलिया के पास हादसा हो गया. पलारी पुलिस को सूचना मिलने पर तत्काल वे घटना स्थल पहुंच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी भिजवाया जहां उनका ईलाज जारी है.

वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है.आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर शादी व अन्य कार्यक्रम मे पिकअप वाहन का प्रयोग होता है, इसके पूर्व एक बड़ा हादसा एक महीने पूर्व भाटापारा के खम्हरिया के पास हुआ था. जिसमें 13 लोगों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया था और जागरूकता लाने प्रयास भी किया पर ग्रामीण मानते ही नहीं और यह दूसरा हादसा हो गया.

कलेक्टर- एसपी ने सड़क हादसे पर जताया दुःख

पलारी के ग्राम गोंडा पुलिया के पास हुई सड़क दुघर्टना को दुर्भाग्य जनक बताते हुए दुःख जताया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने लगातार घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किए है। साथ ही वह स्वास्थ्य विभाग की टीम से सतत सम्पर्क में है। घटना की जानकारी मिलती ही तत्काल आज कलेक्टर चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने सुबह ही जिला हॉस्पिटल पहुँचकर घायलों एवं पीड़ित परिवार जनों से मिलकर हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। श्री कुमार ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि बारात,सगाई,छट्टी से जैसे अन्य घरेलू कार्यक्रमों में आने जाने के लिए मालवाहक गाड़ियों का उपयोग ना करें। निर्धारित सवारी गाड़ी का ही उपयोग करे एवं सभी यातायात नियमों का अवश्य पालन करें।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , 2 बच्चों और महिलाओं समेत 11 की मौत, 10 की हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

भाटापारा । देर रात बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना बलौदाबाजार के अर्जुनी क्षेत्र की बतायी जा रही है। हादसे में 2 बच्चे भी शामिल हैं। ये हादसा पिकअप और ट्रक की टक्कर से हुआ है। सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग पर ट्रक और पिकअप वैन में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गये ।  मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी से साहू परिवार एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खिलोरा गांव आये हुए थे।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब परिवार के सदस्य खिलोरा से वापस अपने घर अर्जुनी लौट रहे थे, तभी DPWS स्कूल खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है, वहीं अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक सात लोगों के शव को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया है, जबकि चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में रखे गये हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया।


मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में 11 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार - भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी और 10 महीने के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। जिले के पलारी में शनिवार को हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी और 10 महीने के बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा विष्णु पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुसमी के रहने वाले पूरन भारद्वाज (26 साल), पत्नी लता भारद्वाज, 10 महीने का बेटा खिलेश और एक अन्य महिला सभी एक ही बाइक पर सवार होकर करीब 11 बजे के आस-पास भरसेला गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक पलारी के विष्णु पेट्रोल पंप के पास पहुंची, वहां से निकल रहे एक पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारों को पलारी अस्पताल ले जाया गया, जहां पति-पत्नी और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला को इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पलारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और गाड़ी जब्त कर ली गई है। चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी और अन्य महिला रायपुर में मजदूरी करती थी और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बलौदाबाजार जिले के भरसेला गांव जा रहे थे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.