Media24Media.com: भारी बारिश

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारी बारिश. Show all posts
Showing posts with label भारी बारिश. Show all posts

Chhattisgarh Rain Alert : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 Chhattisgarh Rain Alert :  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून का दौर शुरू होने वाली है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक आज से शनिवार तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश का आसार है। विभाग के अनुसार भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा।


बता दें कि मंगलवार को मानूसन की गतिविधि थोड़ी कम दिखी। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर सहित कई क्षेत्रों में उमस रहा। हालांकि रायपुर समेत  प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।


छत्तीसगढ़ रायपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। करीब आठ दिनों बाद मंगलवार को मौसम भी खुला और धूप निकली मौसम विज्ञानियों के अनुसार बुधवार से मौसम का मिजाज फिर से बदलेगा और बारिश की गतिविधि भी बढ़ने वाली है। जुलाई महीने में अभी तक सामान्य से आठ प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। बीजापुर में सर्वाधिक बारिश और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बारिश का दायरा और ज्यादा बढ़ने वाला है।


स्कूल 3 दिन रहेंगे बंद, भारी बारिश की वजह से प्रशासन का आदेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : बेमेतरा  जिले में भारी बारिश की वजह से तीन दिन 27, 28 एवं 29 तारीख तक स्कूल, और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। स्कूलों में शासकीय अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी स्कूल के लिए यह आदेश जारी किया गया है । 


परंतु यह आदेश शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के लिए यह अवकाश लागू नहीं होगा। जिला प्रशासन ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं।


CG Weather: छत्तीसगढ़ में आज होगी भारी बारिश, रायपुर सहित इन जिलों में आज हैवी रेन अलर्ट

No comments Document Thumbnail

CG Weather : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की एक्टिविटी तेज होने वाली है. मौसम विभाग ने रविवार को बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग में मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं जशपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 से 5 दिनों में प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी और बढ़ेगी. पिछले 24 घंटे में कुसमी, अंबिकापुर और कुनकुरी में 90 मिलीमीटर बारिश हुई है. तो वहीं बलौदाबाजार में 60, मनेंद्रगढ़ में 40 और रामानुजगंज में 70 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है.


मौसम विभाग ने शनिवार को 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. इसके साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और सूरजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ था.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

14 जुलाई- मौसम विभाग ने रविवार को रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मरवाही, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सारंगढ़, बस्तर, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव, कांकेर और जशपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

15 जुलाई- मौसम विभाग ने सोमवार को गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद, कोण्डागांव और कांकेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

16 जुलाई- मौसम विभाग ने मंगलवार को गौरेला, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजाप, खैरागढ़, राजनांदगांव, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर और नारायणपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

17 जुलाई- मौसम विभाग ने बुधवार को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, चिरमिरी, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा में अलर्ट जारी किया है.

Cyclonic storm : तेज गति से बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

No comments Document Thumbnail

 Cyclonic storm :  चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं इस समय दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में लोगों क सता रही हैं. बिहार, बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश  के भी बड़े हिस्से में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. हालांकि, अब कुछ राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र और ज्यादा सघन होकर बड़े चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) में बदल सकता है. अगर ऐसा होता है तो जल्द ही बंगाल और ओडिशा के बड़े हिस्से में तेज बारिश (Heavy Rain) हो सकती है.


मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस तूफान के 26 मई की मध्यरात्रि के आसपास पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच जमीन से टकराने का अनुमान है. मौसम विभाग ने इसे देखते हुए, 24 मई के लिए इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी कियाहै. विभाग का कहना है कि इस तूफान के जमीन से टकराने की वजह से बंगाल के तटीय इलाके में भारी बारिश  हो सकती है.


मौसम विभाग के अनुसार, कैनिंग से करीब 810 किलोमीटर दक्षिण में मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना रहा ये सघन दबाव 25 मई तक एक बड़े तूफान में बदल सकता है. इस चक्रवाती तूफान के धरती से टकराने के कारण बंगाल के तटीय जिलों कोलकाता, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और हावड़ा में 26 और 27 तरीख को जोरदार बारिश के आसार है. साथ ही तेज हवाओं की पूरी पूरी संभावना है.


बताते चलें की इस तूफान का प्रभाव ओडिशा के कुछ इलाके में भी देखने को मिल सकता है. आईएमडी के अनुसार 26 मई को बालासोर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर) की चेतावनी जारी की गई है. वहीं भद्रक और केंद्रपाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (सात से 11 सेमी) हो सकती है. मौसम विभाग ने इस तूफान के समय मछुआरों के समुद्र में नहीं उतरने की हिदायत दी है.


भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

No comments Document Thumbnail

 Tamil Nadu:  तमिलनाडु  में लगातार हो रही बारिश  की वजह से राजधानी चेन्नई में गुरुवार को स्कूल  बंद रहेंगे. चेन्नई के अलावा तिरुवल्लूर जिले  के भी सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान  कर दिया गया है।


चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों के स्कूल भी गुरुवार को बंद रहेंगे. मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर दो और तीन दिसंबर को चेन्नई और पड़ोसी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेन्नई, चेंगलपट्टू, विल्लूपुरम, कुड्डालोर, मैयीलाडुथरई, नागपट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम और तूतुकुड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका है. क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों विशेष रूप से दो से चार दिसंबर तक भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारी बारिश के कारण पूरे चेन्नई शहर में ट्रैफिक जाम भी हो गया था. इतना ही नहीं, बारिश के चलते अंबत्तूर और अवादी रेलवे स्टेशन के बीच भी पानी भर गया था, जिस कारण लोकल ट्रेनें 20 से 30 मिनट की देरी पर चल रहीं हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर लो-प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका भी है।

चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सभी अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय नेताओं को प्रभावित लोगों को सभी जरूरी सहायता देने का निर्देश दिया है।

ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है. वहीं, मछुआरों को भी इस दौरान समुद्र में न जाने को कहा गया है, क्योंकि समुद्री इलाकों में स्थिति बहुत खराब होने की आशंका है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान, जारी हुआ अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 WEATHER UPDATE :  छत्तीसगढ़ के चार संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। बीते दिनों प्रदेश के 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश की स्थिति थी लेकिन पिछले 2 से 3 दिनों तक हुई बरसात के बाद अब केवल 5 जिले ही ऐसे हैं, जहां कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार एक अवदाब झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर अंबिकापुर से पूर्व में 95 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के सरगुजा संभाग के एक-दो जिले, बिलासपुर संभाग के जिले और इससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में स्थित है जो 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम- उत्तर -पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश उससे लगे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुंचकर चिन्हित निम्न दाब के रूप में अगले 12 घंटे में बदलने की संभावना है।

इधर मानसूनी द्रोणिका अमृतसर, करनाल, मेरठ, हमीरपुर, अवदाब के केंद्र, बालासोर और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक है। इन सबके असर से प्रदेश में कई जगह बारिश होने की संभावना है।

CG Weather: आज प्रदेशभर में जमकर बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update:  आज प्रदेशभर के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और दक्षिण छग में भारी बारिश होने की संभावना है और वहीं त्तर छग के एक दो स्थानों में भी भारी बारिश हो सकती है। 


साथ ही प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज होने वाली बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से अपील भी की है कि आवश्यक काम ना होने पर घर से ना निकले।

Weather Alert: प्रदेश में तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ें अलर्ट में क्या कहा गया है

No comments Document Thumbnail

Weather News: रायपुर मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए बारिश (Rain) का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26, 27 और 28 जुलाई को कई जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया, उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों के पास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बना हुजा है। और संबंधित कम्वाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उसी क्षेत्र में एक डिप्रेशन में केन्द्रित होने की संभावना है।


इसके बाद इसके धीरे-धीरे उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट पर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। औसत समुद्र तल पर मॉनसून द्रोणिका लगातार जैसलमेर, कोटा, गुना, रायपुर, भवानीपटना से होकर गुजरती है। जो पश्चिम मध्य और उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा (Odisha) तटी से सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर अच्छी तरह से चिन्हित निम्न दबाव क्षेत्र का केंद्र है और वहां से पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। एक विंड शियर जॉन 17 डिग्री उत्तर में 5.8 किलोमीटर में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बेमेतरा, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर,धमतरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन स्थानों में लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में अंधड-तेज हवा के साथ बारिश (Rain) हो सकती है। वहीं, बस्तर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जोरदार बारिश बस्तर में देखने को मिलेगी।


जाने 27 जुलाई मौसम का हाल

कबीरधाम, बेमेतरा, राजनंदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, बालोद, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा बस्तर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


28 जुलाई का मौसम का हाल

राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर में भारी बारिश (Rain) होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बाकी शेष सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।


जानें क्या है ऑरेंज अलर्ट

मौसम में ऑरेंज अलर्ट (orange alert) का मतलब यह होता है कि मौसम पर नजर रखने के साथ ही आपको इधर-उधर जाने से भी परहेज करना चाहिए। और कहीं जाना भी है तो इसके लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।


जाने क्या है येलो अलर्ट

येलो अलर्ट (yellow alert) को खतरे का पहला सिग्नल माना जाता है। इसको मौसम विभाग की चेतावनी के तौर पर लिया जाता है। आपको मौसम की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी और मौसमी बदलाव को लेकर सावधान रहना होगा।







CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, जानें प्रदेश के मौसम का हाल

No comments Document Thumbnail

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी रायपुर में बारिश के ब्रेक लगते ही अब उमस बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 22 जुलाई तक के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।


बता दें कि रायपुर में बारिश का सिलिसला रुक गया है हालांकि हल्के बदल छाए हुए है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी, हालांकि बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार बने हुए है।

रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबादी हुई। अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी से उमस में भी बढ़ोतरी हो गई और लोग उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन बस्तर क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 23 तारीख के बाद एक बार फिर से लगातार वर्षा के आसार बने हुए है।


IMD Rainfall Alert: देश के इन हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना

No comments Document Thumbnail

IMD Rainfall Alert : देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। साथ ही बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भी पानी कम हो रहा है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी टेंशन बढ़ा रही है। दरअसल मौसम विभाग ने आज और अगले 5 पांच दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर यमुना का पानी उफान मार सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को भी दिल्ली में मध्यम बारिश हुई थी। इसके अलावा मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में भी आज भारी बारिश होगी। मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश को देखते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर रखा है।


गोवा और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण क्षेत्र गोवा और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना बन रही है। वहीं अगले तीन दिनों में गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही यहां भारी बारिश भी हो सकती हैं। विशेष रूप से जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान सहित अन्‍य क्षेत्रों में शनिवार तक बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

तटीय इलाकों में भी दिखेगा बारिश का कहर

तटीय आंध्र प्रदेश में बुधवार और शनिवार को और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में गुरुवार तक बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी मंगलवार को बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तटीय कर्नाटक में बुधवार और तेलंगाना (हैदराबाद सहित) में गुरुवार तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि तेलंगाना में आज अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक हल्की से मध्यम और काफी भारी बारिश होगी, साथ ही ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण ओडिशा में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। विशेष रूप से दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में गुरुवार से शनिवार तक भारी बारिश हो सकती है।

बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 4- 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में तेज बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

जिले में भारी बारिश की चेतावनी, कलेक्टर सिन्हा ने सभी विभागों को अलर्ट पे रखा

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। मौसम विभाग ने रायगढ़ जिले में 16 जुलाई से 20 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है। जिसे देखते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला प्रशासन के सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। उन्होंने राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को फील्ड स्तर पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

जिन पंचायतों में बाढ़ की स्थिति बनती है वहां विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया है। नगर सेना की टीम को भी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अपनी पूरी तैयारी रखने के लिए निर्देशित किया। जिससे सूचना मिलने पर तुरंत सहायता रवाना किया जा सके। कलेक्टर सिन्हा ने स्वास्थ्य अमले को भी सतर्क रहने के लिए कहा है, ताकि जरूरत पडऩे पर लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराई जा सके। इसके साथ ही कलेक्टर सिन्हा के निर्देश पर जिले में बाढ़/अतिवृष्टि से किसी भी प्रकार की क्षति होने की सूचना एवं सहायता के लिये जिला कार्यालय रायगढ़ में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें दूरभाष नंबर 07762-223750 पर कॉल कर संपर्क किया जा सकता है।

लोगों से भी सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में 16 से 20 जुलाई की अवधि में जिले भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन ने जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।

Monsoon Update Today : देश में भारी बारिश के आसार, कई राज्यों में जारी किया गया अलर्ट

No comments Document Thumbnail

 Monsoon Update Today : भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मानसून का मौसम जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के एक बयान में कहा गया है कि अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसमें आगे कहा गया है कि बुधवार को गुजरात में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।


हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश की संभावना

IMD वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान में कमी होगी, अगले 5 दिनों तक तापमान 32-34 डिग्री रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। उत्तराखंड में भूस्खलन की भी आशंका है। उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 दिनों में तेजी से आगे बढ़ने के साथ ही मानसून इस समय सक्रिय है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़ दें तो मॉनसून का असर लगभग पूरे देश पर पड़ा है। पूरा गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान मॉनसून की चपेट में आ गया है। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में दक्षिण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बाकी हिस्से भी कवर हो जाएंगे।

दिल्ली
आईएमडी ने सोमवार को नई दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया। मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई और सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 5.6 मिमी बारिश हुई।

मध्य प्रदेश
वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में मानसून आ चुका है। पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है जिसके आने वाले 2-3 दिनों में नॉर्थ-वेस्ट मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ने की संभावना है। आने वाले 4-5 दिनों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना है। अगले 24 घंटे के लिए सागर, नरसिंहपुर, बालाघाट, उज्जैन, देवास, गुना ज़िलो के लिए तेज़ बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दमोह, जबलपुर, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सिवनी, मंडला, भोपाल, सीहोर, छींदवाडा, रायसेन, शाजापुर, विदिसा, राजगढ़ ज़िलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि , ऑरेंज अलर्ट जारी किया

No comments Document Thumbnail

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों में तेज वर्षा का अनुमान है। विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के साथ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में केंद्रित है, जिससे उत्तर पश्चिम भारत में वर्षा हो रही है।


इसी कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज वर्षा की आशंका है। इसी तरह पंजाब और हरियाणा में भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक वर्षा का अनुमान है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.