Media24Media.com: भारतीय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भारतीय. Show all posts
Showing posts with label भारतीय. Show all posts

रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज 25 अक्टूबर 2024 को भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी से विक्रम अडवानी, हमर राज पार्टी से मनीष कुमार ठाकुर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से गोपीचंद साहू, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार सोनी, बहुजन मुक्ति पार्टी से कृष्णा चिंचखेड़े, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से फरीद मोहम्मद कुरैशी,

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार से बृजनारायण साहू, निर्दलीय आशीष पाण्डेय, नीरज दुबे, मो. शान अहमद, अब्दुल अजीम, चन्द्र प्रकाश कुर्रे, प्रकाश कुमार उरांव, अदनान शाहीद, संतोष वर्मा, जयंत अग्रवाल, रमीज अलमास, मोहम्मद वसीम रिजवी, मो. इरफान खान, सलमान खान, अब्दुल शौकत गनी, रूबीना अंजुम, दीन बंधु गुप्ता ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे।

दुबई की इमारत में लगी भीषण आग, 16 लोग जिंदा जले, मरने वालों 4 भारतीय

No comments Document Thumbnail

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में स्थित एक रिहाइशी इमारत में आग लगने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों में 4 भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं. इनकी पहचान केरल के मलप्पुरम स्थित वेंगारा के रहने वाले 38 वर्षीय रिजेश और उसकी 32 वर्षीय पत्नी जिशी के अलावा तमिलनाडु निवासी अब्दुल कादर और सालियाकुंड के रूप में हुई है.


सरकार से जुड़े अखबार ‘द नेशनल’ ने दुबई मीडिया कार्यालय द्वारा प्रदान किए गए ‘दुबई सिविल डिफेंस’ के बयान के हवाले से बताया कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है और नौ लोग घायल हुए हैं. उसने बताया कि आग शनिवार को दुबई के अल रास इलाके में लगी. यहां दुबई का मसाला बाजार लगता है, जो दुबई क्रीक के निकट पर्यटन का बड़ा केंद्र है.

4 भारतीयों के अलावा 3 पाकिस्तानी भी शामिल

अखबार ने दुबई पुलिस के मुर्दाघर में मौजूद एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता नसीर वतनपल्ली के हवाला से बताया कि पीड़ितों में केरल के एक जोड़े सहित चार भारतीयों की पहचान की गई है. वतनपल्ली ने कहा, ‘अब तक हम 4 भारतीयों की पहचान करने में कामयाब रहे हैं, जिनमें केरल के एक दंपति और तमिलनाडु के दो पुरुष शामिल हैं जो इमारत में काम करते थे. इसके अलावा 3 पाकिस्तानी युवक और एक नाइजीरियाई महिला की भी मौत हुई है.’

सरकार के बयान में आग लगने का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन यह संकेत दिया गया है कि पांच मंजिला अपार्टमेंट में किसी समस्या के कारण आग लगी. अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से इमारत को सील कर दिया है. इस कारण आग से बच गए तमाम परिवार भी रातों-रात बेघर हो गए.

खलीज टाइम्स ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया, ‘हमने सबसे पहले एक एसी से आग निकलती देखी. इसके कुछ ही मिनटों बाद धमाके की आवाज सुनी… फिर देखते ही देखते आग फैल गई और हम धुएं का गुबार उठते हुए देख सकते थे.

दुबई सिविल डिफेंस के प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इमारत में पर्याप्त सुरक्षा आवश्यकताओं की कमी थी. फिलहाल अधिकारी आग लगने के कारणों पर एक विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए व्यापक जांच कर रहे हैं.

एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा कैम्प का आयोजन

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली द्वारा एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 18 जनवरी 2023 तक सुबह 11 बजे से संध्या 4 बजे तक जिले के विभिन्न थानों में सुरक्षा कार्यों के लिए आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोंपरान्त स्थायी रोजगार देने कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

जिसके अंतर्गत थाना डोंगरगढ़ में 10 जनवरी 2023, थाना बोरतलाव में 11 जनवरी 2023, थाना बागनदी में 12 जनवरी 2023, थाना छुरिया में 13 जनवरी 2023, थाना गैंदाटोला में 14 जनवरी 2023, थाना डोंगरगांव में 16 जनवरी 2023 एवं रक्षित आरक्षी केन्द्र राजनांदगांव में 18 जनवरी 2023 को कैम्प लगाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले के मिलर्स की बैठक लेकर उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव और भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने की लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने नए धान खरीदी केन्द्रों में धान उपार्जन की व्यवस्था की भी मैदानी अमलों के जरिए लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में खरीफ वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के संबंध में कमिश्नर और कलेक्टरों की बैठक में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा कर रहे थे।



मुख्य सचिव ने किसान पंजीयन, गिरदावरी की शुद्धता एवं शिकायतों का निराकरण, समिति स्तर पर नए एवं पुराने बारदाने की व्यवस्था और समर्थन मूल्य में धान खरीदी के एवज में किसानों को निर्धारित समयावधि में राशि भुगतान की भी जानकारी ली। उन्होंने बैठक में सहकारी समिति स्तर पर धान की सुरक्षा एवं रखरखाव और सीमावर्ती जिलों में अन्य राज्यों एवं कोचियों-बिचौलियों द्वारा अवैध धान विक्रय पर नियंत्रण, समितियों से मिलर्स द्वारा धान उठाव और मिलर्स द्वारा भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा की समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, राजस्व सचिव एन.एन.एक्का, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक निरंजनदास सहित मार्कफेड, सहकारिता और अपेक्स बैंक के अधिकारी शामिल हुए।

कलेक्टरों ने बैठक में बताया कि राज्य शासन द्वारा बनाए गए नये धान खरीदी केन्द्रों में वहां के क्षेत्रीय किसानों में प्रसन्नता है। किसानों को नए धान खरीदी के बन जाने से काफी सुविधा हुई है। अब उन्हें अपने नजदीक में ही धान बेचने की सुविधा हो गई है। इसी तरह से राज्य के विभिन्न जिलों में वनाधिकार मान्यता पत्र धारक किसानों को भी समर्थन मूल्य पर धान बेचने का मौका मिला है, जिससे उन्हें फायदा हो रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य में धान खरीदी का महाभियान एक नवम्बर से प्रारंभ हुआ है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से 110 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव लगातार किया जा रहा है।

नौसेना दिवस : नौसेना प्रमुख, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली, रायपुर। आज नौसेना दिवस है। वर्ष उन्नीस सौ इकहत्तर में पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरिकुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना का लक्ष्य भारत में तैयार, भारत द्वारा तैयार और भारत के लिए तैयार सुरक्षा साजो-सामान प्राप्त करना है। उन्होंने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि भारतीय नौसेना आत्मनिर्भरता और स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास का प्रयास कर रही है और सभी पूंजीगत परियोजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नौसेना लगातार देश की सुरक्षा में तत्पर रही है और चुनौतीपूर्ण समय में भी इसने मानवीय कार्यों में कुशलता से कार्य किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नौसेना दिवस पर साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रति जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़ में सात और खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेलो इंडिया योजना के तहत छत्तीसगढ़ में सात और खेलो इंडिया केन्द्रों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ के खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर इन केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है। इसके तहत रायपुर और बालोद जिले में वेटलिफ्टिंग सेंटर, बलौदाबाजार और सुकमा में फुटबॉल, दुर्ग में कबड्डी, कांकेर में खो-खो तथा रायगढ़ में बैडमिंटन सेंटर की स्थापना की जाएगी। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए प्राधिकरण वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। छत्तीसगढ़ में अब खेलो इंडिया योजना के तहत कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर चौदह हो गई है।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में सात खेलो इंडिया केन्द्र की मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का अच्छा मौका मिलेगा। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़की परिकल्पना को साकार करने में एक और सार्थक कदम सिद्ध हुआ है।

छत्तीसगढ़ सरकार और आईसीसीआर के समझौते से संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में खुलेंगी नई संभावनाएं : अमरजीत भगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के मध्य समझौते से राज्य में संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में कल नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद आईसीसीआर के मध्य समझौता हुआ।



छत्तीसगढ़ सरकार और आईसीसीआर के बीच हुए इस समझौते का मुख्य उद्देश्य आईसीसीआर और राज्य सरकार की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में संस्कृति और पर्यटन विषयक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार सुदृढ़ अधोसंरचनाओं के निर्माण के साथ ही अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को विकसित करना है।

इस समझौते से विभिन्न देशों के प्रतिभागी कलाकारों की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ राज्य में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़े कार्यक्रमों हो सकेगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य के कला समूहों की प्रदर्शनी, कला शिविरों, संगोष्ठी, सम्मेलन प्रदर्शनकारी कलाओं की कार्यशाला आदि का आयोजन विदेशों में आयोजित हो सकेंगे,  इससे छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के दौरान विदेशों से आए नर्तक दलों को यहां आमंत्रित करने एवं आयोजन उपरांत उन्हें ससम्मान उनके देश वापसी करने में आईसीसीआर की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली का आयोजन

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। आगामी ग्यारह नवंबर को बिलासपुर में भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रदेशभर में तैयारियां की जा रही हैं। इसी सिलसिले में मुंगेली जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज मोटर साइकिल रैली निकालकर आंदोलन में महिलाओं को आमंत्रित किया। रैली को विधायक पुन्नूलाल मोहले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, महतारी हुंकार रैली के लिए आज पोस्टर-पॉम्पलेट का विमोचन भी किया गया।



वहीं, इस रैली को लेकर भाजपा रायपुर शहर जिला इकाई द्वारा  विधानसभावार वरिष्ठ नेताओं और प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल सहित अनेक नेता शामिल हुए। बिलासपुर में ग्यारह नवंबर को होने वाली इस रैली में रायपुर शहर से करीब चार हजार महिलाएं शामिल होंगी। बैठक के दौरान जिले से लेकर मंडल तक सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बिलासपुर में भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली का आयोजन

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर। आगामी ग्यारह नवंबर को बिलासपुर में भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा महतारी हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर प्रदेशभर में तैयारियां की जा रही हैं। मोर्चा की रायपुर शहर जिला इकाई ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते हुए अपराध को लेकर आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से राजभवन तक पैदल मार्च किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में महिला मोर्चा ने प्रमुख रूप से आठ सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए शासन को उचित निर्देश देने का आग्रह किया है।



इस बीच, बिलासपुर में होने वाली महतारी हुंकार रैली के मद्देनजर हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री संगठन पवन साय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेतागण की उपस्थिति में रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर रैली के संबंध में पोस्टर का लॉन्च किया गया।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। देशभर से तेरह हजार से अधिक किसान और लगभग डेढ हजार कृषि स्टार्टअप इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। एक करोड़ से अधिक किसानों के भी वर्चुअल माध्यम से भाग लेने की संभावना है। सम्मेलन में शोधकर्ता, नीति निर्माता और संबद्ध पक्ष भी भाग लेंगे।



केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मोदी, छह सौ प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन भी करेंगे। इस योजना के अन्तर्गत देश में उर्वरकों की तीन लाख तीस हजार से अधिक खुदरा दुकानों को चरणबद्ध तरीके से प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री कल किसान सम्मान निधि के तहत सोलह हजार करोड़ रुपये की बारहवीं किस्त प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से जारी करेंगे।

राज्यपाल सुश्री उइके से भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ के भारतीय प्रशासनिक सेवा (वर्ष 2021) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी की महानिदेशक श्रीमती रेणु जी पिल्ले भी उपस्थित थीं। राज्यपाल सुश्री उइके ने अधिकारियों को आम जनता से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करने एवं उनकीे समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपने आचार व्यवहार और कार्य से ऐसी मिसाल पेश करें जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिले।



उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है यहां के अनेक क्षेत्र पांचवी अनुसूची के तहत आते हैं। आदिवासियों की समस्याओं को संवेदना के साथ सुलझाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्षेत्र में युवाओं को कैरियर निर्माण एवं उद्यमी बनने के लिए भी प्रोत्साहित करें। सुश्री उइके ने अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अकादमी के प्रशिक्षण संचालकद्वय प्रदीप शुक्ला, श्रीमती सीमा सिंह, जयंत नाहटा, सहायक कलेक्टर रायपुर, लक्ष्मण तिवारी, सहायक कलेक्टर दुर्ग, वासु जैन, सहायक कलेक्टर बिलासपुर उपस्थित थे।

RSS प्रमुख मोहन भागवत आठ दिवसीय प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे

No comments Document Thumbnail

 

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत अपने आठ दिवसीय प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। डॉक्टर भागवत इस दौरान भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय मजदूर संघ के संगठन प्रमुखों से बातचीत कर उनके अब तक के कार्यों की समीक्षा करेंगे।



डॉक्टर भागवत आगामी दस से बारह सितंबर तक रायपुर में आयोजित आरएसएस से जुड़े अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की समन्वय बैठक में भी शामिल होंगे। बैठक में सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के पांचो सह सर कार्यवाह और अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस बैठक में संगठन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में पर्यावरण, परिवार प्रबोधन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। 

बैठक में संगठन की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी नौ सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आएंगे। इसी दिन नड्डा रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय स्थित मैदान में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कोर ग्रुप के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों की बैठक लेंगे।

मानस गान के आयोजन से होता है सात्विक विचारों का प्रसार : अग्नि

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। "रामायण समारोह या मानस गान कार्यक्रम का आयोजन हमारे गांवों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम भारतीय समाज के आदर्श हैं और रामचरित मानस का गान सद्चरित्रवान समाज के निर्माण में सहायक होता है। मानस गान के आयोजन से अच्छा वातावरण का निर्माण और सात्विक विचारों का प्रसार होता है।"



लखनपुर में रामायण समारोह में शामिल हुए बीज निगम अध्यक्ष

उक्त उद्गार छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर ने ग्राम लखनपुर में एक दिवसीय रामायण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। उन्होंने प्रतिवर्ष रामायण समारोह के आयोजन के लिए लखनपुरवासियों की सराहना की। अपने संक्षिप्त उद्बोधन के बाद उन्होंने श्रोता के रूप में मानस मंडलियों की सुमधुर संगीतमय मानस गान प्रस्तुति का आनंद लिया। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, प्रतिनिधि नारायण नामदेव, धर्मेंद्र महोबिया, मदन भारती, पार्षद विजय बांदे, पूर्व पार्षद शिव यादव, लता कैलाश चंद्राकर, पूर्व पार्षद तुलसीराम साहू, नरेंद्र चंद्राकर, जनार्दन चंद्राकर, थलेश चंद्राकर, मनबोध ध्रुव, सोनू राज, हेमसागर पटेल, नरेंद्र कौशिक, कृष्ण कुमार पटेल, सरपंच पतिराम बघेल, पंचू निर्मलकर, प्रकाश हिरवानी, हेमलाल बंजारे, लमकेश्वर साहू, ध्रुव कुमार ध्रुव, शिव नेताम, कमल कौशिक, सागर साहू, सलीम कुरैशी, डिगेश्वर साहू, लोकेश ध्रुव, जगदीश ध्रुव, चुन्नी पटेल, बीरसिंग निषाद, लोकेश तारक, चोवा ध्रुव, मुरली साहू आदि मौजूद थे।


अग्निवीर बनने 3 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर की भर्ती रैली का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है। भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को थलसेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में ऑनलाईन पंजीयन/आवेदन करना अनिवार्य है। यह ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2022 से 3 सितम्बर 2022 तक किया जा सकता है। ऑनलाईन पंजीयन करने के पश्चात् प्रवेश पत्र, रैली स्थान की जानकारी, समय आपकी पंजीकृत ईमेल में 1 नवबंर से 5 नवबंर 2022 तक भेजा जाएगा।



पद का विवरण -

अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (जीडी) 

शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। ग्रेडिग सिस्टम होने पर 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम डी ग्रेड तथा सभी विषयों का औसत सी-2 ग्रेड के साथ 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 17 1/2 से 21 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 168  से.मी., वजन 50.8 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिए ऊॅचाई न्यून. 162 से.मी., वजन 47.2 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर लिपिक (क्लर्क)/स्टोर कीपर (तकनीकी) :- शैक्षणिक योग्यता 12वीं या समकक्ष पास (कला, वाणिज्य या विज्ञान विषयों में कम से कम कुल 60 अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50 अंक अनिवार्य है)। 12वीं कक्षा में अंग्रेजी व गणित/एकाउंट/बुक कीपिंग में 50 अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 171ध्2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यून. 162 से.मी., वजन 47.2 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर (तकनीकी) 

शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषयां के साथ 50 प्रतिशत अंकां में उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो या 12वीं कक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण तथा 1 वर्षीय आईटीआई कोर्स एनएसक्यूएफ लेवल 4 या समकक्ष के साथ उत्तीर्ण हो। आयुसीमा 17 1/2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 167 से.मी., वजन 50.2 कि.ग्रा., सीना 76/81 से.मी. होना चाहिए।

अग्निवीर ट्रेडमैन

शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, उच्च शिक्षा उत्तीर्ण एवं प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आयुसीमा 171/2 से 23 वर्ष (01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2005), ऊॅचाई न्यूनतम 168 से.मी., वजन 50.8 कि.ग्रा., सीना 77/82 से.मी. होना चाहिए। भर्ती रैली के लिए आयु की गणना 01 अक्टूबर 2022 की स्थिति में किया जाएगा। रैली के लिए अभ्यर्थियों के पास आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक खाता, ई-मेल आईडी, मोबाईल नंबर होना अनिवार्य है।

शारीरिक योग्यता परीक्षण के तहत 1600 मीटर की दौड़, न्यूनतम 6 बीम लगाना, 9 फिट गड्ढ़ा कूदना एवं बैलेसिंग बीम पर चलना होगा। दौड़ व बीम लगाने के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित है तथा अन्य क्रियाकलाप के लिए उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण के लिए पात्र माना जाएगा। चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा तथा उन्हें एआरओ द्वारा प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। 

भूतपूर्व, सेवारत सैनिक पुत्र होने, स्कूल, कॉलेज, राज्य, राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी होने पर शारीरिक योग्यता में छूट व लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने पर अधिकतम 20 बोनस अंक एवं एनआईसी प्रमाण पत्र धारितों को अधिकतम 15 बोनस अंक दिये जाने का प्रावधान है। अभ्यर्थियों को ई-मेल आईडी में प्राप्त प्रवेश पत्र के साथ अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 महिने के अन्दर जारी हुआ), जाति प्रमाण पत्र

10 रूपए के नॉन-जुडिसियल स्टॉम्प पर दिए प्रारूप अनुसार शपथ पत्र नोटरी द्वारा सत्यापित, कोविड-19 वेक्सिनेशन प्रमाण पत्र, माता-पिता, अभिभावन का सहमति प्रमाण पत्र, टैटू प्रमाण पत्र, एलएमव्ही लाईसेंस, भू.पू.सै. के संबंधी होने, खिलाड़ी होने, एनसीसी प्रमाण पत्रअविवाहित होने का प्रमाण पत्र, हाल में ही खीचा गया 20 रंगीन पासपार्ट साईज के फोटो तथा समस्त प्रमाण पत्र की 2 प्रमाणित छायाप्रतियॉ लाना आवश्यक है। अन्य सावधानी-डॉक्टरी जॉच से पहले छोटी-छोटी बीमारियों का ईलाज

कान के मेल की सफाई, बाल सैनिक कट में, अभ्यर्थी को एक कागज पर अपना ग्राम, पोस्ट, तहसील, डाकघर व पिनकोड अंग्रेजी में लिख कर लाए, रैली ग्रांउड में मोबाईल फोन मना है, भर्ती रैली निःशुल्क है, चयन आपकी अर्हता, योग्यता एवं भर्ती रैली में प्राप्त अंको के वरिष्ठता क्रम के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष 0771-2965213 या जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम के दूरभाष 07741-299344 या भारतीय थलसेना के वेबसाईट से प्राप्त कर सकते है। भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन पंजीयन, नामांकन अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा परसों चौबीस अगस्त को राजधानी रायपुर में बेरोजगारी भत्ता, बढ़ते अपराध और नशाखोरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास को घेरने की कोशिश की जाएगी। इस घेराव प्रदर्शन के बारे में रणनीति बनाने के लिए कल प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के छह मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन और संगठन महामंत्री पवन साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 



बैठक के दौरान भाजपा के सभी मोर्चों को चौबीस अगस्त को रायपुर में होने वाले घेराव प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं, इस प्रदर्शन को लेकर आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के लाखेनगर, पुरानी बस्ती, सिविल लाइन और सदर बाजार मंडल की बैठकें लीं। बाद में अग्रवाल ने कहा कि परसों होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे।

इस बीच, भाजपा के इस प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी रायपुर में यातायात को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने चौबीस अगस्त को राजधानी के कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। रायपुर के इन मार्गों से गुजरने वाले यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

बिलासपुर सांसद अरूण साव भाजपा के नए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बिलासपुर सांसद अरूण साव को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर साव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं।



साव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने बधाई दी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि साव बेहतर विकल्प साबित होंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि साव के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि अरूण साव के रूप में एक ऊर्जावान नेतृत्व सामने लाया गया है, जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

सीएम ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को दी बधाई

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय थल सेना में की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने भी सुश्री वंशिका पांडे को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। 



उन्होंने कहा है कि वंशिका बिटिया ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के राजनांदगांव में पली-बढ़ी वंशिका पांडे को विगत 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की पदवी से विभूषित किया गया है।


हर घर झण्डा-हमर झण्डा कार्यक्रम, कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है, इसी गौरव को संर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया किया जाएगा, ताकि आमजन में देश-भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में भी वृद्धि हो। हर घर झण्डा कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों के घरों, शासकीय भवनों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी संगठनों के कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा।



 इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्कृति विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी कलेक्टर अपने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा कार्पाेरेट और निजी संगठनों को भी सी.एस.आर. संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार राज्य शासकीय वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजनों में जागरूकता लाये जाने तथा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगाको वेबसाइट (amritmahotsav.nic.in) के माध्यम से लिंक करने कहा गया है। साथ ही ग्राम सरपंचों एवं पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता कर झण्डा कोड को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त झण्डों के मांग का पता लगाने के लिए ग्रामसभा भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

शासकीय स्तर पर प्रत्येक गाँव में झण्डा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करने, स्थानीय स्व-सहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी सुनिश्चित करने, ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीदी को प्रोत्साहित करने के कहा गया है जारी निर्देश में समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराने के साथ ही पाम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज एवं संचार के अनेक माध्यमों से स्वतंत्रता सप्ताह हर घर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रसार किए जाने

राज्य के सभी जिलों में झण्डों के वितरक और बिक्री केन्द्र के रूप में उचित मूल्य की दुकान का विशाल नेटवर्क स्थापित करने कहा गया है। राज्य परिवहन की बसों में स्वतंत्रता सप्ताह हर घर झण्डा कार्यक्रमके संदेशों को चित्रित कर प्रदर्शित करने के साथ ही टोल नाका, चेक पोस्ट आदि में पैम्पलेट-स्टीकर वितरण करने, इस प्रकार स्वतंत्रता सप्ताह हर घर झण्डा कार्यक्रमके अंतर्गत ग्राम पंचायतों को झण्डों के भण्डारण एवं वितरण के लिए नोडल संस्थाओं के रूप में नामांकित करने कहा गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। वहीं, भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की है। जारी आदेश के अनुसार रेणु जी पिल्ले को खेल और युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के अलावा धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व विभाग की अपर मुख्य सचिव और छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।



वहीं, सुब्रत साहू को पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव तथा विकास आयुक्त के अलावा ठाकुर प्यारेलाल पंचायत और ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार पिंगुआ को गृह और जेल विभाग के प्रमुख सचिव के साथ छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली के प्रमुख प्रवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ए. कुलभूषण टोप्पो को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा धनंजय देवांगन, एस. भारतीदासन, हिमशिखर गुप्ता, सत्यनारायण राठौर, डॉक्टर तंबोली अय्याज फकीर भाई, सारांश मित्तर और चंदन संजय त्रिपाठी को नये प्रभार सौंपे गए हैं। वहीं, यशवंत कुमार रायपुर संभाग के नये आयुक्त होंगे।

इधर, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को दुर्ग के साथ रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ओ.पी. पाल को नक्सल ऑपरेशन और एसआईबी के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। रामगोपाल गर्ग को राजनांदगांव रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक और के.एल. धु्रव को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद जिले के माओवाद विरोधी अभियान के पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.