Media24Media.com: हर घर झण्डा-हमर झण्डा कार्यक्रम, कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हर घर झण्डा-हमर झण्डा कार्यक्रम, कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय ध्वज राष्ट्र का प्रतीक है, इसी गौरव को संर्वधित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त 2022 तक हर घर झण्डा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी भारतीय नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया किया जाएगा, ताकि आमजन में देश-भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में भी वृद्धि हो। हर घर झण्डा कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों के घरों, शासकीय भवनों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी संगठनों के कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा।



 इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्कृति विभाग के सचिव ने सभी कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी कलेक्टर अपने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा कार्पाेरेट और निजी संगठनों को भी सी.एस.आर. संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार राज्य शासकीय वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर आमजनों में जागरूकता लाये जाने तथा अमृत महोत्सव ‘हर घर तिरंगा‘ को वेबसाइट (amritmahotsav.nic.in) के माध्यम से लिंक करने कहा गया है। साथ ही ग्राम सरपंचों एवं पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता कर झण्डा कोड को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त झण्डों के मांग का पता लगाने के लिए ग्रामसभा भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

शासकीय स्तर पर प्रत्येक गाँव में झण्डा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करने, स्थानीय स्व-सहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी सुनिश्चित करने, ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीदी को प्रोत्साहित करने के कहा गया है जारी निर्देश में समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में झण्डा फहराने के साथ ही पाम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज एवं संचार के अनेक माध्यमों से स्वतंत्रता सप्ताह हर घर झण्डा कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रसार किए जाने, 

राज्य के सभी जिलों में झण्डों के वितरक और बिक्री केन्द्र के रूप में उचित मूल्य की दुकान का विशाल नेटवर्क स्थापित करने कहा गया है। राज्य परिवहन की बसों में स्वतंत्रता सप्ताह ‘हर घर झण्डा कार्यक्रम‘ के संदेशों को चित्रित कर प्रदर्शित करने के साथ ही टोल नाका, चेक पोस्ट आदि में पैम्पलेट-स्टीकर वितरण करने, इस प्रकार स्वतंत्रता सप्ताह ‘हर घर झण्डा कार्यक्रम‘ के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को झण्डों के भण्डारण एवं वितरण के लिए नोडल संस्थाओं के रूप में नामांकित करने कहा गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.