Media24Media.com: भागवत कथा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भागवत कथा. Show all posts
Showing posts with label भागवत कथा. Show all posts

लाफिनकला में सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया रंगमंच और शेड का लोकार्पण, भागवत कथा में हुई शामिल

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । ग्राम लाफिनकला मे 8 से 16 सितंबर तक श्रीमदभागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें सिरकट्टी आश्रम के संत स्वर्गीय सियाभुनेश्वरी शरण के शिष्य महामण्डलेश्वर गोवर्धन शरण कथावाचक रहे। भागवत ज्ञान सप्ताह के अंतिम दिवस सोमवार को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित होकर श्रीमद् भागवतगीता कथा में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में नवनिर्मित रंगमंच व शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि के आसंदी से कहा कि भागवत कथा सुनने वाले सौभाग्यशाली होते हैं। विशिष्ट अतिथियों में पवन पटेल पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व वर्तमान पार्षद, समाजसेवी रमेश साहू भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सरपंच श्रीमती हेमीन पटेल, मंदिर समिति अध्यक्ष नेतन पटेल , पवन साहू सचिव मंदिर समिति, संतराम साहू पूर्व सचिव मंदिर समिति, रामकुमार साहू अध्यक्ष ग्राम समिति, तोष कुमार साहू सचिव ग्राम समिति, जगदीश साहू कीर्तनकार, हेमू राम साहू पूर्व अध्यक्ष ग्राम समिति, रामजी साहू पूर्व सचिव ग्राम समिति, उपसरपंच डुमन लाल साहू ,पंचगण कमलेश साहू, पूर्णिमा साहू, नेहा साहू , 



मंजू पटेल, रोशनी वैष्णव, इंदिया साहू, ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष केतन साहू ,विनोद पटेल, भोजराम पटेल, नरोत्तम पटेल, शिक्षक महेन्द्र पटेल, बिसाहू निषाद,अरुण मानिकपुरी, समारू विश्वकर्मा,पूर्व सरपंच राधेश्याम साहू, बाल समाज लीला व रामायण मंडली अध्यक्ष हरिराम साहू, कोषाध्यक्ष जनक राम साहू , मैनेजर संतराम साहू , संचालक गोवर्धन साहू , सदस्य जीवराखन साहू, पंचराम साहू, भोजनालय व्यवस्था मे लोकूराम साहू,गोविन्द साहू,पवन साहू, तिलक पटेल, परमेश्वर पटेल व यजमान के रूप मे राधेश्याम - सुरूज निषाद, संतूराम-मिलापा निषाद, हेमलाल-सोहद्री निषाद,दरबारी-बिशाखा निषाद, हीरा-रम्हला पटेल, हेमू-सुखमनी साहू, पुरानिक-चित्रेखा साहू ,अवधेश -झरना साहू व अन्य सहयोगी के रूप मे तिलोचन साहू, चन्द्रहास साहू, नीरज साहू, पूनमचंद साहू सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने उपस्थित होकर श्रीमद् भागवतगीता कथा का लाभ लिया। समारोह में मंच संचालन शिक्षक गोवर्धन साहू ने किया।

दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से 8 बच्चों की मौत, मिट्टी का शिवलिंग बनाने इकट्ठे हुए थे बच्चे

No comments Document Thumbnail

 सागर। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में दीवार गिरने से बच्चों की मौत होने का दूसरा मामला सामने आया है। सागर जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से करीब 8 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई बच्चे मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान एक मिट्टी की दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई।


भागवत कथा का चल रहा था आयोजन

हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। रविवार, 4 अगस्त को भी शिवलिंग बनाने का कार्य जारी था। अवकाश के दिन होने के कारण, 8 से 14 साल के कई बच्चे भी वहां शिवलिंग बनाने के लिए पहुंचे थे। शिवलिंग निर्माण के दौरान अचानक मंदिर परिसर के पास स्थित करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार गिर गई, जिससे यह दुखद हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा

हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। सावन के महीने में यहां रोज़ाना सुबह से शिवलिंग बनाए जा रहे थे। रविवार को छुट्टी का दिन था, इस वजह से 8 से 14 साल के कई बच्चे भी बड़ी संख्या में वहां मौजूद थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर के पास की करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार अचानक भराभराकर गिर गई। दीवार सीधे उन बच्चों के ऊपर गिरी जो शिवलिंग बना रहे थे। इस हादसे में कई बच्चे दीवार के नीचे दब गए, जिसमें से आठ बच्चों की मौत हो गई।

भेलवाडीह में भागवत प्रवचन के दौरान बांटे जाएंगे 5000 पौधे,धरती में हरियाली लाने अनूठी पहल

No comments Document Thumbnail

 अभनपुर‌ । ग्राम भेलवाडीह में भागवत कथा 31 जुलाई से 7 अगस्त तक  आयोजित है। आयोजन पटेल परिवार  के संकल्प से किया जा रहा है । कथा वाचिक देवी गरिमा शर्मा, सदगुरुदेव श्री निरंजन महाराज जी की शिष्य हैं  । श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन स्वर्गीय प्रिंस पटेल की प्रथम पुण्यतिथि तथा पूर्वज स्वर्गीय श्री मनराखन पटेल, श्रीमती राजकुमार पटेल ,श्री शारदा पटेल ,श्री सुरेंद्र पटेल, श्रीमती केजा बाई पटेल , श्री कृष्ण लाल पटेल जी की आत्मा की शांति के लिए यह आयोजन किया जा रहा है ।


 मुख्य आयोजक  प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाज सेवक ईश्वर पटेल ने बताया कि सभी कृष्ण भक्तों, श्रोतागणों को एक-एक पौधा देकर उनका सम्मान किया जाएगा । साथ ही अपील की जाएगी कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। लगभग 5000 से अधिक पौधे एकत्रित किए गए हैं, जिसे सभी श्रद्धालुओं को वितरण किया जावेगा । आयोजक ने सभी कृष्ण भक्तों से आग्रह  किया कि अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने पहुंचे।

कथा में सांसद, विधायको सहित समाज के प्रदेश पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया गया है । बरसात को ध्यान में रखते हुए पंडाल, कथा स्थल मैं बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे इस अनूठे नवाचार की सर्वत्र सराहना की जा रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.