Media24Media.com: बेरोजगारी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label बेरोजगारी. Show all posts
Showing posts with label बेरोजगारी. Show all posts

दंतेवाड़ा जिले का पहला मेडिकल कॉलेज खुलने से बच्चों में दिखा उत्साह

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया। इसके तहत दंतेवाड़ा जिले में भी बच्चों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विकासखंड गीदम में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। बजट में पेश इस निर्णय से दंतेवाड़ा जिले के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिख रहा है। जिले के राजू राम वाचम पी.जी कॉलेज दंतेवाड़ा के छात्रों ने गीदम में मेडिकल कॉलेज शुरू करने की घोषणा को अच्छी पहल बताया और कहा कि जिले के आसपास के छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

आश्रम छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही दुर्गेश्वरी कहती है कि मेडिकल कॉलेज खुलने से लोग घर के समीप ही रहकर पढ़ाई कर पाएंगे। आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ ले पाएंगे। हमारे जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना अच्छी बात है। इसी तरह बजट में शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नवीन योजना शुरू की गई है। इस पर छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि बस्तर अंचल के निवासी अपने जीविकोपार्जन के लिए कृषि पर ही निर्भर रहते है, वार्षिक आय तंगी के कारण अपने आगे कि पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हो पाते लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलने से वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ लगातार राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा पुरस्कृत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्य का गौरव हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर आज एक और गौरवपूर्ण सम्मान से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना को गुणवत्तायुक्त एवं रोजगार आधारित निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के स्कॉच सिल्वर अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा कौशल विकास मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। 



कौशल विकास मंत्री उमेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन युवाओं को  बेहतर कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त हो, इसके लिए कौशल विकास प्राधिकरण के द्वारा युवाओं को उनकी रुचि अनुसार गुणवतायुक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पाकर युवा लगातार सरकारी और गैर सरकारी विभागों में नौकरी पाने के साथ ही स्वरोजगार को अपना रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत योजना के तहत अब तक 4 लाख 68 हजार 184 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिनमें से 2 लाख 55 हजार 678 युवाओं को नियोजित किया गया है, वर्तमान में 2726 युवा प्रशिक्षणरत हैं।

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी पर जंगी प्रदर्शन की तैयारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर राजधानी रायपुर में 24 अगस्त को राज्य सरकार के खिलाफ घेराव और विरोध प्रदर्शन करेगा। युवा मोर्चा के इस हल्ला-बोल आंदोलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए आज से ही रायपुर पहुंचने लगे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। 



प्रदेश में बेरोजगारी को गंभीर मुद्दा बताते हुए भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी के दावे में कोई सच्चाई नहीं है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में प्रदेश के दस लाख युवाओं को ढाई हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। साथ ही एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा भी किया गया था।

प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य के युवाओं का भविष्य अंधकारमय लग रहा है और वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिक्षकों के चौदह हजार पांच सौ अस्सी पद स्वीकृत किए गए थे, जिनके लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया है। डी. पुरंदेश्वरी ने छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को लेकर ही भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर में हल्ला-बोल आंदोलन करने जा रहा है।

सीएम निवास घेरने जाएंगे युवा

आंदोलन के संबंध में युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कल सुबह करीब दस बजे बेंगलूरू से रायपुर पहुंचेंगे। आंदोलन में शामिल होने से पहले वे प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। वहां से रैली की शक्ल में कार्यकर्ताओं के साथ वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए निकलेंगे। इस बीच, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पिछले दो दिनों से राजधानी के प्रमुख मार्गों पर बैरीकैड लगाकर आम लोगों को परेशान कर रही है। 

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा ने शांतिपूर्ण ढंग से कल आंदोलन करने का निर्णय लिया है। लेकिन, राज्य सरकार इस आंदोलन की आड़ में आम नागरिकों के बीच भय का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच, आज शाम राजधानी रायपुर में भाजपा के महिला मोर्चा ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर एकात्म परिसर से मशाल यात्रा भी निकाली और जयस्तंभ चौक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा परसों चौबीस अगस्त को राजधानी रायपुर में बेरोजगारी भत्ता, बढ़ते अपराध और नशाखोरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास को घेरने की कोशिश की जाएगी। इस घेराव प्रदर्शन के बारे में रणनीति बनाने के लिए कल प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के छह मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन और संगठन महामंत्री पवन साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 



बैठक के दौरान भाजपा के सभी मोर्चों को चौबीस अगस्त को रायपुर में होने वाले घेराव प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं, इस प्रदर्शन को लेकर आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के लाखेनगर, पुरानी बस्ती, सिविल लाइन और सदर बाजार मंडल की बैठकें लीं। बाद में अग्रवाल ने कहा कि परसों होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे।

इस बीच, भाजपा के इस प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी रायपुर में यातायात को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने चौबीस अगस्त को राजधानी के कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। रायपुर के इन मार्गों से गुजरने वाले यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

रिपोर्ट: अगस्त में बढ़ा बेरोजगारी का दर, 15 लाख से ज्यादा लोग हुए बेरोजगार

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना हर वर्ग के लिए घातक साबित हुई है। इस वायरस के कारण कई लोगों की जान चली गई है तो कई लोगों की नौकरी। देश में कोरोना से बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण हर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान मिडिल क्लास वर्ग को हुआ है। कोरोना काल में कई लोगों का रोजगार उनसे छिन गया है। इसी बीच देश में कारोबार की सुस्त चाल के बीच अगस्त महीने में औपचारिक और अनौपचारिक दोनों क्षेत्रों से करीब 15 लाख से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई में कार्यरत लोगों की संख्या 399.38 मिलियन से घटकर अगस्त में 397.78 मिलियन पर पहुंच गई। इस एक महीने में सिर्फ ग्रामीण भारत के इलाकों में करीब 13 लाख लोगों की नौकरियां चली गई। 


CMIE के मुताबिक राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 6.95 प्रतिशत से बढ़कर जुलाई में 8.32 प्रतिशत पर पहुंच गया। आंकड़ों पर गौर करें तो जुलाई में यह 8.3 प्रतिशत, जून में 10.07 प्रतिशत, मई में 14.73 प्रतिशत और अप्रैल में 9.78 प्रतिशत पर थी. मार्च के महीने में भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने से ठीक पहले, शहरी बेरोजगारी दर करीब 7.27 प्रतिशत थी। आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त में रोजगार दर में तो गिरावट सामने आई है, लेकिन इसी महीने कर्मचारियों की भागीदारी दर में मामूली वृद्धि देखने को मिली है।

इसके पीछे कोरोना है बड़ी वजह

CMIE का आंकड़ा दिखाता है कि भारी संख्या में लोग नौकरी के बाजार में आने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि जुलाई में जहां लगभग 30 मिलियन लोग काम की तलाश में थे तो वहीं अगस्त में 36 मिलियन लोग सक्रिय रूप से काम खोजते नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक कुल श्रम बल का आकार भी बढ़ा है। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर के कारण कई फर्म बंद हो गए। इन कंपनियों के बंद होने से रोजगार का बाजार सिकुड़ गया और लोगों को रोजगार मिलने में दिक्कत होने लगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.